जैसे ही आप submit में क्लिक करते हैं तो आपके द्वारा दिए हुवे ईमेल आई.डी. और फोन नंबर पर यूजर आई.डी. और पासवर्ड भेज दिया जाता है।
मंगलवार, 25 अप्रैल 2023
Apply online for ESM/Dependent Identity Cards
जैसे ही आप submit में क्लिक करते हैं तो आपके द्वारा दिए हुवे ईमेल आई.डी. और फोन नंबर पर यूजर आई.डी. और पासवर्ड भेज दिया जाता है।
sparsh online : स्पर्श पेंशन पोर्टल के माध्यम से sparsh pension slip download करने का तरीका #how army pension Pension Slip download ?
यहाँ से जानें, स्पर्श पेंशन पोर्टल के माध्यम से sparsh pension slip download करने का आसान तरीका / Know how can I do army pension Pension Slip download...?🌺
सभी पेंशन धारकों की पेंशन धनराशि की पूरी जानकारी उनकी sparsh pension slip में ही मिलती है। जैसे उनकी बेसिक पेंशन, महंगाई राहत, मेडिकल भत्ता, Old Age पेंशन, income टैक्स, कम्युटेशन recovery राशि आदि की जानकारी। जो डिफेंस पेंशनर अभी तक स्पर्श में माइग्रेट नहीं हुए हैं उनकी पेंशन स्लिप उनके संबन्धित बैंक से प्राप्त कर सकते हैं।
लेकिन जो भी डिफेंस पेंशनर स्पर्श पेंशन पोर्टल में माइग्रेट हो चुके हैं, कृपया नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करके अपने मोबाईल पर ही प्राप्त कर सकते हैं।
1. sparsh online में सबसे पहले आपको स्पर्श पेंशन पोर्टल की ऑफिशियल SPARSH website www.sparsh.defencepension.gov.in को खोलना है।
2. अब आपको अपने स्पर्श पेंशन पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है। ध्यान रहे, आप अपने स्पर्श की यूजर आईडी और पासवर्ड किसी के साथ भी साझा ना करें। जो कि आपके दस्तावेजों से जुड़ा बहुत ही सुरक्षा संबंधिंत मामला है।
3. स्पर्श पोर्टल में यहां पर आपको पेंशन स्लिप (Pension Slip) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
4. आपको जिस महीने और साल की पेंशन स्लिप चाहिए स्पर्श पोर्टल पर यहां Month तथा Year को भरना या सलेक्ट करना है। उसके बाद Search पर क्लिक करना है। अब आपको नीचे एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी। उसके ऊपर क्लिक करके उसे खोलना है।
5. ये रही आपकी पेंशन स्लिप (sparsh pension slip)।
Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।
🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏
Thank you very much.
शनिवार, 22 अप्रैल 2023
रानीखेत नरसिंह ग्राउन्ड में ESM रैली
पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए रैली का आयोजन
सरकार द्वारा समय-समय पर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए रैली का आयोजन किया जाता है। ताकि गौरव सेनानियों और उनके आश्रितों के समस्याओं का समाधान हो सके और उन्हें नई नई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर सकें। इस बार उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से रानीखेत शहर को चुना गया है। अल्मोड़ा जिले में लगभग 16,000 पूर्व सैनिक, वीर नारियों एवं उनके आश्रित निवास करते हैं।
यह बहुत ही अच्छा मौका है, जब पूर्व सैनिक और वीर नारियां अपने नजदीक में आयोजित रैली का लाभ उठा सकते हैं और अपनी समस्याओं के बारे में भी सम्बन्धित अधिकारों को बताकर उसका समाधान पा सकते हैं।
उद्देश्य :- इस रैली के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित प्रकार से हैं :-
1. गौरव सेनानियों, वीर नारियों और उनके आश्रितों मिलना और बातचीत करना।
2. केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए चलाई जा रही नई नई योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना।
3. अभिलेख कार्यालय द्वारा स्पर्श पोर्टल के बारे में जानकारी देना।
4. गौरव सेनानियों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के समस्याओं का तुरन्त समाधान तथा उचित सलाह देना।
5. पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को मेडिकल सुविधा प्रदान करना।
6. उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (UPNL) के बारे में जानकारी देना तथा रजिस्ट्रेशन करना।
7. रानीखेत में स्थित वार मेमोरियल ब्वॉयज हॉस्टल की सुविधाओं के बारे में अवगत कराना।
8. ECHS की सुविधा का लाभ लेने हेतू उचित जानकारी प्रदान करना।
बुधवार, 19 अप्रैल 2023
Sparsh Online #स्पर्श पीपीओ डाउनलोड का तरीका #How to download PPO from sparsh
2. यहां स्पर्श यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। हमेशा ध्यान दें कि आप अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड किसी अपरिचित व्यक्ति के साथ साझा न करें।
Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।
🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏
Thank you very much.
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023
ECHS रानीखेत और अल्मोड़ा में जॉब ऑफर : अप्रैल 2023
पैंसा पैंसा सब करे, सेविंग करे कोई - कोई।
जो पैंसा गलत ढंग से खर्च करे, वो ही भविष्य में रोए।।
रानीखेत और अल्मोड़ा में जॉब ढूंढ रहे इच्छुक अभियार्थिओं के लिए खुशखबरी
ECHS Cell स्टेशन हेडक्वार्टर रानीखेत ने मेडिकल और नॉन मेडिकल स्टॉफ ECHS पॉलीक्लिनिक रानीखेत और ECHS पॉलीक्लिनिक अल्मोड़ा हेतु 17 अप्रैल 2023 तक आवेदन मांगे हैं।
ECHS पॉलीक्लिनिक रानीखेत
अप्वाइंटमेंट - क्लर्क
एक्सपीरियंस - कम से कम 05 साल।
वेकैंसी - 01
Min Qly - Graduate/Class l clerical Trade (Armed)
वेतनमान - ₹ 16,800 प्रति माह।
ECHS पॉलीक्लिनिक अल्मोड़ा
अप्वाइंटमेंट - मेडिकल ऑफिसर
एक्सपीरियंस - कम से कम 05 साल।
वेकैंसी - 01
Min Qly - MBBS
वेतनमान - ₹ 75,000 प्रति माह।
जरूरी दस्तावेज
इंटरव्यू के समय अभियार्थी निम्न दस्तावेजों को अपने साथ जरूर लाएं :-
1. ओरिजनल शैक्षिक प्रमाण पत्र 10th, 12th, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा आदि।
2. डिस्चार्ज बुक।
3. PPO कॉपी।
4. Work Experience प्रमाण पत्र।
5. 01 * पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो।
6. मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र SEMO/CMO द्वारा जारी।
इंटरव्यू डिटेल्स
दिनांक - 17 अप्रैल 2023
लोकेशन - कॉन्फ्रेंस हॉल कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र रानीखेत
समय - 1100 hrs से 1200 hrs
हेल्पलाइन
इच्छुक एवं योग्य अभियार्थी सर्विस के term and condition, अप्लीकेशन फॉर्म, वेतनमान आदि के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए ECHS सेल स्टेशन हेडक्वार्टर रानीखेत के टेलीफोन नम्बर 05966 297599 या ईमेल echscellranikhet@yahoo.in पर भी संपर्क कर सकते हैं।
रिपोर्टिंग टाईमिंग
कृपया इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट दिनांक 17 अप्रैल 2023 को सुबह 09:00 hrs पर ECHS सेल स्टेशन हेडक्वार्टर रानीखेत में रिपोर्ट करें।
नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।
जय हिन्द।
Thank you very much.
शनिवार, 1 अप्रैल 2023
ऑनलाइन आवेदन की तिथियों की घोषणा : मार्च 2023
पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए खुशखबरी
RMEWF (रक्षामंत्री एक्स सर्विसमैन वेलफेयर फंड) विभाग द्वारा सभी ऑनलाइन आवेदन किए जाने वाले एप्लीकेशनों की तिथियां दिनांक 15 मार्च 2023 को जारी हो चुकी हैं। आप सभी पात्र पूर्व सैनिक एवं वीर नारियाँ केंद्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा घोषित की गई तिथियों के भीतर ही आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
शुक्रवार, 10 मार्च 2023
अप्रैल 2023 : KRC रानीखेत में भर्ती आयोजन
मेहनत अगर आदत बन जाए तो,
कामयाबी 'मुकद्दर' बन जाती है।
कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी
जो भी पूर्व सैनिक अपनी जिंदगी की दूसरी शानदार पारी की शुरुआत डी.एस.सी. (डिफेंस सर्विस कोर) में शामिल होकर करना चाहते हैं, यह खबर उनके लिए है।
स्थान - भर्ती का आयोजन कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र रानीखेत में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
दिनांक - 10 अप्रैल 2023 से 11 अप्रैल 2023।
पात्रता - इस भर्ती में केवल कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों को लिया जायेगा।
किन - किन पदों के लिए होगी भर्ती ?
1. सिपाही जनरल ड्यूटी।
2. सिपाही क्लर्क (एस.डी.)।
सिपाही जनरल ड्यूटी : - इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-
(क). जो सैनिक 30 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2023 तक सेवा निवृत हो चुके हैं।
(ख). जिनकी उम्र 46 साल से कम है।
(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE 1 होना चाहिए।
(घ). रिटायर हुए 02 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।
सिपाही क्लर्क (एस.डी.) :- इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-
(क). जो सैनिक 30 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2023 तक सेवा निवृत हो चुके हैं।
(ख). जिनकी उम्र 48 साल से कम है।
(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE 1 होना चाहिए।
(घ). रिटायर हुए 05 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।
दस्तावेजों की जांच :- भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच दिनांक 10 अप्रैल 2023 को प्रातः काल 08:00 बजे से ऑफिस में शुरू हो जाएगी। देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया जाएगा।
प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदंड :- सभी अभ्यर्थियों की प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदण्ड दिनांक 11 अप्रैल 2023 को सुबह 05:30 बजे से शुरू हो जाएगी।
डॉक्यूमेंट्स (दस्तावेजों) की लिस्ट :-
सभी इच्छुक अभ्यार्थी अपने साथ निम्न दस्तावेजों को लेकर आएंगे।
(क). डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति।
(ख). ए.जी.आई.एफ. एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र की मूल प्रति।
(ग). 16 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो (अच्छी क्वॉलिटी वाले पेपर में)।
(घ). Ex TA personnel अपने साथ ATC का प्रमाण पत्र लाएं।
गुरुवार, 9 मार्च 2023
आसानी से रक्षा पेंशनर शिकायत ऑनलाइन दर्ज करें : पूर्व सैनिक और वीर नारियां #रक्षा पेंशन शिकायत दर्ज करें #रक्षा पेंशन grievance portal
रविवार, 5 मार्च 2023
जानें OROP - 2 में 2019 से हर महीने का एरियर/🎈🎂Get full details of your OROP-2 Arrear
मई 2019 से OROP-2 के एरियर की पूरी डिटेल जानकारी
वन रैंक वन पेंशन (OROP) - 2 की जब से सरकार की तरफ से घोषणा हुई है, तब से लेकर आज तक ज्यादातर रक्षा पेंशनरों के मन में शंका बनी हुई है कि उनको टोटल कितना एरियर मिलेगा ? और हर महीने मिलने वाली पेंशन की धनराशि में कितनी वृद्धि होगी ?
जो भी रक्षा पेंशनर अभी तक स्पर्श में माइग्रेट नहीं हुए हैं, वो अपनी डिटेल जानकारी बैंक से प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन जो भी रक्षा पेंशनर स्पर्श में माइग्रेट हो चुके हैं। वो सभी लोग अपने मोबाईल से ही OROP-2 के एरियर की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
यहां आपको stepwise समझाने की कोशिश की जा रही है :-
(1). सबसे पहले आपको स्पर्श की ऑफिशियल वेबसाइट को इस लिंक https://sparsh.defencepension.gov.in/ की सहायता से खोलना है।
(2). अगर आपने अभी भी अपना लाईफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है, तो आप OK पर ☑ क्लिक करके आगे बढ़ें।
(3). यहां पर आपको अपना यूजर आई.डी. और पासवर्ड डालकर Login पर क्लिक करना है।
(4). यहां पर पहले आपको अपने मोबाईल को Desktop Site mode में लाने के लिए मोबाईल के ऊपर और दाहिने कोने से थ्री dots पर ☑ क्लिक करके Desktop Site में क्लिक करना है।
(5). यहां आपको चार ऑप्शन दिखाई देंगे। आप सबसे ऊपर पेंशन स्लिप पर क्लिक करें।
(6). यहां पर महीना और साल को सलेक्ट करके फिर pdf copy के ऊपर क्लिक करें।
(7). यहां पर आपको पूरी डिटेल जानकारी मिल जाएगी। यहां चार्ट को देखकर आप अपने एरियर के बारे जान सकते हैं कि मई 2019 से हर महीने का कितना एरियर बन रहा है। साथ ही आप यह भी जान जायेंगे कि आपके मूल पेंशन की धनराशि में कितनी बढ़ोतरी हुई है।
नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।
जय हिन्द।
Thank you very much.
Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment
जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना दिवस 27 अक्टूबर का इतिहास तथा भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...
-
यहाँ से जानें, स्पर्श पीपीओ डाउनलोड कैसे करें ? How to download PPO from sparsh full procedure पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए...
-
सभी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के आश्रितों के लिए खुशखबरी :- अब पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सभी आश्रितों का भी बनेगा आश्रित पहचान पत...
-
रक्षा पेंशनर के लि ए OROP 3 जुला ई 2024 के अनुसार पेंशन अपडेट/Know your Accurate Pension Amount according to one rank one pension 2024 ...















































