#सैनिक परिवार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#सैनिक परिवार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 3 अप्रैल 2025

केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाईट अस्थाई तौर पर बंद #Upgradation of KSB website

केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाईट प्रभावित...

"अगर जीवन में स्वीकार करने की हिम्मत और सुधार करने की नीयत हो,
तो इंसान अपने स्वर्णिम जीवन में बहुत कुछ कर सकता है।"


बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 

केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाईट https://KSB.gov.in कई तकनीकी समस्याओं के कारण समय समय पर काम नहीं करती है। इस समय भी वेबसाइट को अपग्रेड करने की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में 2 से 3 महीने का समय लगने की संभावना बताई जा रही है। 

इन कार्यों पर पड़ सकता है सीधा प्रभाव :- 

१. वेब पोर्टल के अपग्रेडेशन के दौरान निम्नलिखित प्रक्रियाएं प्रभावित होंगी जैसे पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का पंजीकरण, केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन करना, पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों के पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया, पूर्व सैनिकों और वीर नारियां द्वारा शिकायतें आदि। 

२. वो सभी योजनाएं प्रभावित होंगी जिनके लिए कट ऑफ तिथि ३१ मार्च २०२५ है। 

३. वर्ष २०२४-२५ के लिए प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना हेतू प्रारंभिक आवेदन के लिए मेरिट लिस्ट सूची भी प्रभावित होगी। 

अतः सभी पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों से अनुरोध किया गया है कि घबराएं नहीं क्योंकि केंद्रीय सैनिक बोर्ड प्रभावित सभी आवेदनों को प्रस्तुत करने की समय सीमा को बढ़ाएगी। 



प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...


पत्नियां क्या हैं ? यहां से जानें...👇


सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी...👇

नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

रविवार, 27 अक्टूबर 2024

केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा #Diwali 🎇 gift for Govt. Employees

दिवाली बोनस के रूप में मिलेगी 1 महीने की सैलरी....




भारत सरकार के ​​वित्त मंत्रालय ने 10 अक्टूबर 2024 को एक आदेश जारी किया, जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 30 दिन के वेतन के बराबर (ad-hoc bonus) बोनस देने जारी करने की जानकारी दी गई है।

दिवाली महापर्व आने में महज कुछ दिन ही बचे हुए हैं। ऐसे में केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस (Diwali Bonus) का ऐलान कर दिया है। इसी बीच, सरकार ने केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। वित्त मंत्रालय के अधीन काम करने वाले डिपॉर्टमेंट ऑफ एक्सरेंडिचर ने नॉन प्रोडक्टविटी लिंक्ड बोनस (ad-hoc bonus) का ऐलान किया है, जिसके तहत पात्र कर्मचारियों एक महीने की सैलरी के बराबर बोनस जारी किया जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा।

🌹🇮🇳🌹कृपया सभी सैनिक परिवार इस सुविधा का लाभ जरूर लें.....

1 महीने की सैलरी के बराबर मिलेगा बोनस.....





वित्त मंत्रालय ने 10 अक्टूबर 2024 को एक आदेश जारी किया, जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 30 दिन के वेतन के बराबर (ad-hoc bonus) बोनस देने जारी करने की जानकारी दी गई है। हालांकि ad-hoc bonus केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जो किसी भी प्रोडक्टविटी लिंक्ड बोनस स्कीम का हिस्सा नहीं है। यह बोनस Group C और Group B के नॉन गैजटेड कर्मचारी को मिलेगा। मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबकि, बोनस कैलकुलेट करने के लिए अधिकतम मासिक वेतन 7000 रुपये निर्धारित किया गया है।




बोनस पाने के लिए ये है पात्रता.....



🌹🌷05 मिनट में आज ही अपने मोबाईल से लाईफ सर्टिफिकेट जमा करें..... https://adhikariarmy.blogspot.com/2023/02/latest-update.html

इस बोनस का लाभ सेंट्रल गवर्नमेंट पे स्ट्रक्चर को फॉलो करने वाले केंद्र शासित प्रदेश के कर्मचारी, पैरा मिलिट्री फोर्स और ऑर्म्ड फोर्स कर्मचारियों को मिलेगा। बोनस का लाभ उठाने के लिए कर्मचारी की सेवा 31 मार्च 2024 तक होना जरूरी है। इसके साथ चालू साल में 6 महीने तक लगातार सेवा में होना चाहिए। बता दें कि जिन कर्मचारियों ने एक साल से कम समय तक काम किया है, उन्हें pro-rata bonus का लाभ दिया जाएगा। यह उनकी सेवा और सेवा में बिताए गए महीने के आधार पर तय होगा।केंद्रीय कर्मचारियों के बाद अब राज्य के 4 ग्रेड कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने Diwali Bonus का किया ऐलान। Group C और Group B कर्मचारियों को 2 महीने की सैलरी मिलेगी बोनस के तौर पर। दिवाली से पहले कर्मचारियों को डबल खुशखबरी, Diwali Bonus के बाद 3% DA बढ़ा दिया।




इस आधार पर मिलेगी बोनस राशि.....


बोनस को कैलकुलेट करने के लिए कर्मचारी की एवरेज सैलरी को 30.4 से विभाजित करने के बाद जो वैल्यू आएगी उसको 30 गुणा किया जाएगा। समझने के लिए :- मान लिजिए किसी कर्मचारी की मंथली सैलरी 20,000 रुपये हैं। तो उसे बोनस के रूप में करीब 19,737 रुपये मिलेगा। इसके अलावा, जिन डेली वेज वर्कर्स ने लगातार 3 वर्ष तक काम किया हो और प्रत्येक वर्ष में 240 दिन तक काम किया हो, उन्हें 1200 रुपये महीने के हिसाब से बोनस दिया जाएगा।






गैर-उत्पादकता संबद्ध बोनस की मद में होने वाला व्यय चालू वर्ष के लिए संबंधित मंत्रालयों/विभागों के संस्वीकृत बजट प्रावधान के तहत पूरा किया जाना है।


जहां तक भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग में कार्यरत व्यक्तियों का संबंध है, ये आदेश भारत के संविधान के अनुच्छेद 148 (5) के तहत यथा अधिदेशित भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के परामर्श से जारी किए गए हैं।



प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए JCOs एवं ORs यहां 👇से आवेदन करें ...


80 साल से ऊपर के आश्रितों को भारी छूट 👇.....


OROP 3 में कितनी बढ़ी पेंशन ? यहां 👇से जानें.....
https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/09/orop3-2024-know-your-correct-pension.html

ORs के लिए भी  ₹ 50,000 प्रतिमाह तक कमाने का सुनहरा मौका...


बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 

नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...