Dearness Relief लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Dearness Relief लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 2 अगस्त 2023

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए महंगाई भत्ते की दर तय : जुलाई 2023

केन्द्रीय  कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए जुलाई 2023 से महंगाई भत्ते की दर फाइनल हो गई है। 

     जैसे आप जानते हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों का एक साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है (जनवरी और जुलाई के महीने में)। जो जनवरी के महीने का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है उसकी घोषणा केंद्र सरकार द्वारा हर साल मार्च के महीने तक की जाती है। तीन महीने (जनवरी, फरवरी और मार्च) के महंगाई भत्ते का एरियर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के बैंक अकाउंट में अप्रैल महीने के मध्य तक भेज दिया जाता है। अप्रैल महीने का महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की धनराशि अप्रैल महीने की पेमेंट में जोड़कर दी जाती है। और जो D.A. (महंगाई भत्ता) जुलाई से बढ़ाया जाता है उसकी घोषणा केंद्र सरकार द्वारा सितम्बर के माह में की जाती है। लगभग हर साल अक्टूबर के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को 3 महीने (जुलाई, अगस्त और सितंबर) के महंगाई भत्ते का एरियर दिया जाता है।

डी.ए./डी.आर. के लिए AICPIN (All India Cunsumer Price Index Number) के आंकड़े जारी :-

     श्रम ब्यूरो द्वारा AICPIN के आंकड़े जारी किए जाते है। जुलाई 2023 के महंगाई भत्ते के लिए हमें पिछले 6 महीनों (जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और जून 2023) के AICPIN के आंकड़े चाहिए होते हैं। जो कि इस प्रकार हैं :-


     जुलाई 2023 के महंगाई भत्ते की दर फाइनल करने के लिए जून 2023 के AICPIN के आंकड़ों का इंतजार किया जाता है। जो कि दिनांक 31 जुलाई 2023 को जारी हो चुके हैं। जिसकी कॉपी भी नीचे 👇 आपके साथ साझा कर रहा हूं :-


       जुलाई 2023 के लिए AICPIN का आंकड़ा 136.4 रहा। जिससे जुलाई 2023 से बढ़ने वाले महंगाई भत्ते की दर 4% हो जाती है। अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को महंगाई भत्ता 42% + 4% = 46% की दर से मिलेगा।

     इस वृद्धि के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को महंगाई भत्ते/महंगाई राहत की दर 46% के अनुसार देय होगी।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को हर महीने कितना होगा फायदा ?

     केंद्र सरकार द्वारा DA/DR में 4% का इजाफा करने के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों की सैलरी व पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
     अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 45,000 रूपये है तो 4 फीसदी के हिसाब से उनका महंगाई भत्ता 1,800 रूपये हर महीने बढ़कर मिलेगा। जिनकी बेसिक सैलरी 60,000 रूपये महीना है तो 4% के अनुसार उनका महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की धनराशि 2,400 रूपये हर महीने सैलरी में बढ़कर मिलेंगे।

नोट :- सभी केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर एवं भर्ती सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

adhikariarmy.blogspot.com

जय हिन्द।

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...