सेवानिवृत के पश्चात विकलांग पूर्व सैनिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सेवानिवृत के पश्चात विकलांग पूर्व सैनिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 21 दिसंबर 2023

विकलांग पूर्व सैनिकों (सभी रैंक) के लिए वित्तीय सहायता

     

     सशस्त्र बलों के जवान अपनी कार्यशैली के कारण शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। अपनी सेवानिवृत्ति 
के पश्चात भी उनमें से अधिकांश शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण गतिविधियों/कार्यों में लगे रहते हैं। लेकिन उनमें से कुछ दुर्भाग्यवश सेवानिवृति के बाद दुर्घटना आदि के कारण विकलांग हो जाते हैं। और उन्हें अपने जीवन को आगे बढ़ाने के लिए संशोधित स्कूटर, बैशाखी या व्हील चेयर जैसे गतिशीलता उपकरणों की आवश्यकता होती है। गतिशीलता आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए केंद्रीय सैनिक बोर्ड सभी पूर्व सैनिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। 

उद्देश्य : - सेना से सेवानिवृत सभी पूर्व सैनिकों जिन्हें 50% या उससे अधिक की विकलांगता है को गतिशीलता उपकरण खरीदने हेतू वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

सहायता राशि :- यह सहायता राशि अधिकतम 1 लाख रुपए हैं।

गतिशीलता उपकरण की Life :- मोबिलिटी उपकरण की लाईफ, खरीद की तारीख से 10 वर्ष निर्धारित की गई है। लाभार्थी पिछले उपकरण की खरीद की तारीख से 10 वर्ष की समाप्ति के बाद नए उपकरण के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन का चैनल :- आवेदन को सम्बंधित जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ऑफिस में एक योग्य पूर्व सैनिक द्वारा प्रस्तुत किया जाना चाहिए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (ZSWO) आवेदन की जांच करेंगे। और यदि सभी मामलों में सही पाया जाता है तो इसे भुगतान के लिए सीधे केंद्रीय सैनिक बोर्ड (KSB) सचिवालय को भेज दिया जाएगा। 

पात्रता शर्तें :- गतिशीलता उपकरणों को खरीदने हेतू वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित मापदंड पूरे होने चाहिए :-

(1). आवेदक को 50% या उससे अधिक की विकलांगता के साथ सेवानिवृत के बाद पूर्व सैनिक विकलांग होना चाहिए। और सेना, वायु सेना और नौ सेना की समान योजना के तहत कवर नहीं किया जाना चाहिए।
(2). सम्बंधित जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ऑफिस द्वारा स्वीकृत किया होना चाहिए।
(3). प्रदान किए गए गतिशीलता उपकरणों को व्यक्तिगत रूप से उपयोग करने में सक्षम होना चाहिए।















उपकरण के लिए ऑनलाइन यहां से आवेदन करें।

रजिस्ट्रेशन करने का तरीका :- मात्र दो स्टेप्स में आप केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं :-

Step 1 :- सबसे पहले आप लोग अपने मोबाईल 📱, लैपटॉप, टैबलेट या डेस्कटॉप कंप्यूटर पर www.ksb.gov.in Google में www.ksb.gov.in टाईप करें या ksb login भी लिख सकते हैं। उसके बाद Welcome to Kendriya Sainik Board Department of Ex-servicemen के ऊपर क्लिक करें।

Step 2 :- यहां पर केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट खुल जायेगी। आपको टॉप में तीन चीजें Login/Register/Status of Application दिखाई देंगे। कृपया आप रजिस्टर में क्लिक करें और पूरी डिटेल भरकर Submit कर दें।


     केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके मोबाइल नम्बर और मेल आई.डी. पर इसकी यूजर आई.डी. और पासवर्ड आएगा। इस यूजर आई.डी. और पासवर्ड 🔑 को हमेशा संभालकर रखें, इसे किसी के साथ भी शेयर ना करें। इसकी मदद से आप लॉगिन कर सकते हैं और ऑनलाइन एप्लीकेशन भरकर उसमें अपने सभी दस्तावेजों को अपलोड करके एप्लीकेशन को Save and Forward कर सकते हैं । इस प्रोसेस को भी मैंने चित्र के माध्यम से समझाने की कोशिश की है:-

लॉगिन करने का तरीका :- आप घर बैठे इस एप्लीकेशन को केवल 5 स्टेप्स में पूरा कर सकते हैं :-
Step १ :- यहां फिर से केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट को खोलें। अब Login पर क्लिक करें। उसके बाद चित्र के अनुसार आगे बढ़ते रहें।





























 

नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...