स्पर्श पेंशन पोर्टल : सभी रक्षा पेंशनर (भूतपूर्व सैनिक, वीर नारी एवं विधवा महिला) : अपनी स्पर्श की यूजर आईडी और नया पासवर्ड को पता करने की प्रक्रिया यहाँ से जानिए...
परिवर्तन प्रकृति का नियम है। (Change is the law of life)
जैसा कि हम जानते हैं, परिवर्तन प्रकृति का नियम है। हमारे जीवन में समय - समय पर चीजें और सिस्टम बदलते रहते हैं। हमें लगातार कोशिश करनी चाहिए कि हम हमेशा चीजों और सिस्टम के साथ अपडेट रहें। हमारे जीवन में होने वाले परिवर्तनों को हमें गहराई से समझना भी होगा और मानना भी होगा। जिस प्रकार हमारे देश में गर्मी और सर्दी का सीजन आता है, लेकिन क्या हम गर्मी के बाद जब सर्दी शुरू होती है तो हम उस मौसम की तैयारी नहीं करते हैं ? हम सभी लोग हो सके तो समय रहते इसके लिए पूरी तैयारी कर लेते हैं। जीवन में परेशान वही लोग ज्यादा रहते हैं जो अपने को परिवर्तन के हिसाब से तैयार नहीं रखते। हमें हमेशा चीजों और सिस्टम के साथ अपडेट होकर जीवन का आनन्द उठाना चाहिए। जिस प्रकार ए.सी. लगे घरों में रहने वाले लोग क्या कभी बाहर किसी बिना ए.सी. वालों के घर में नहीं रहते हैं ? जी, रहते भी हैं और कभी मजबूरी में रहना भी पड़ता है। ठीक उसी प्रकार हमें भी अपने को ढालना चाहिए। जैसा कि आप लोगों को पता है अभी रक्षा पेंशनरों (Ex servicemen India) को स्पर्श (SPARSH) में माइग्रेट किया जा रहा है। तो उसकी उचित जानकारी होना आवश्यक है। आज हम एक नए टॉपिक की शुरुआत करके जानेंगे कि घर बैठे मोबाईल से स्पर्श पेंशन पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए स्पर्श की यूजर आईडी और नया पासवर्ड कैसे प्राप्त करें ?
भूतपूर्व सैनिक, वीर नारी एवं विधवा महिला के लिए स्पर्श पेंशन पोर्टल का महत्त्व
SPARSH "सिस्टम फॉर पेंशन एडमिनिस्ट्रेशन रक्षा" के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला संक्षिप्त शब्द है। पेंशनर पोर्टल पेंशनभोगियों को लाभ उठाने के लिए सिंगल विंडो प्रदान करता है। यह स्पर्श पेंशन पोर्टल पेंशन संबंधी सभी सेवाएं जैसे पेंशन स्लिप में उनके पेंशन विवरण देखने की सुविधा, पेंशन पात्रता, पेंशनर प्रोफाइल विवरण, आयकर प्रपत्र, पर्सनल और फैमिली डिटेल अपडेट करने की सुविधा आदि प्रदान करता है। यह पेंशनर (भूतपूर्व सैनिक, वीर नारी एवं विधवा महिला) की किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए एक ऑनलाइन सुविधा भी है।
भूतपूर्व सैनिक, वीर नारी एवं विधवा महिला के लिए स्पर्श पेंशन पोर्टल के लाभ
स्पर्श पेंशन पोर्टल पर यूजर आईडी और नया पासवर्ड बनाने का तरीका
स्पर्श पेंशन पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए हमें यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत होती है। अगर आपके मोबाईल में यूजर आईडी और पासवर्ड का मैसेज नहीं आया हो या यदि आया भी हो और गलती से delete हो गया हो। तो भी आप मोबाईल से ही अपनी यूजर आईडी को पता कर सकते हैं और अपना पासवर्ड 🔑 बना सकते हैं। जिसके लिए हमें निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा :-
1. सबसे पहले Google पर पीसीडीए इलाहाबाद की वेबसाईट www.pcdapension.nic.in को खोलें। उसके बाद Migration into SPARSH के ऊपर क्लिक करें।
2. इस प्रकार से डिटेल भरें। लेकिन ध्यान रहे कि सर्च के लिए जिस ऑप्शन को चुना है, नीचे उसी का विवरण दें। जैसे Select option for Search में रेजिमेंटल नंबर को चुना है तो Enter option value में अपना Regimental number ही डालें।
3. अगर आपने डिटेल गलत डाली हो या आप स्पर्श में माइग्रेट नहीं हुए हों तो आपको इस प्रकार का मैसेज दिखाई देगा।
4. यदि आपने सभी डिटेल सही डाली हों और आप स्पर्श में माइग्रेट भी हो गए हों तो आपको इस प्रकार स्पर्श PPO नंबर के साथ सभी डिटेल दिखाई देंगे।
5. अब आपको स्पर्श पेंशन पोर्टल www.sparsh.defencepension.gov.in को open करना है।
6. आपका User name आपके पीपीओ नंबर के पीछे 01 लगाने से प्राप्त होता है। जैसे मेरा स्पर्श पीपीओ नंबर है 220201400097 और मैं उसके पीछे 01 लगा देता हूं तो मेरा user name हो जाता है - 22020140009701
7. User name टाईप करने के बाद आप Forgot Password के ऊपर क्लिक करें।
8. यहां अपना user name डालें और Send OTP में क्लिक करें।
9. आपके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर OTP (one time password) भेजा जाएगा।
10. OTP को यहां दर्ज करें। उसके बाद Process के ऊपर क्लिक करें।
11. आपको नया पासवर्ड सेट करने के लिए पूछा जायेगा। आपने OK पर क्लिक करना है।
13. अंत में आप नया पासवर्ड कन्फर्म करने के बाद Submit के ऊपर क्लिक करें। अब आपका नया पासवर्ड भी सेट हो गया है। अब आप अपने User Name (यूजर आई.डी.) और पासवर्ड की सहायता से स्पर्श पोर्टल पर आसानी से लॉगिन कर सकते हैं। यहां पर आप सफलता पूर्वक यूजर आई.डी. और पासवर्ड बनाना सीख चुके हैं।
Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।
🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏
Thank you very much.

















0 टिप्पणियाँ