पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के आश्रितों। लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के आश्रितों। लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 2 जून 2022

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के आश्रितों को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा

सभी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के आश्रितों के लिए खुशखबरी :- अब पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सभी आश्रितों का भी बनेगा आश्रित पहचान पत्र (Dependents Identity Card)। पहले केवल कार्यरत सैनिकों के आश्रितों का ही Dependent Card बनाया जाता था। जिस कार्ड को हर साल रिन्यूअल कराना होता था। जिससे सभी आश्रित फायदा लेते थे। लेकिन जब सैनिक रिटायर हो जाते थे तो उनको इस सुविधा का लाभ नहीं दिया जाता था। केंद्र सरकार को समय-समय पर पूर्व सैनिकों और वीर नारियों द्वारा इसकी मांग की गई थी। दिनांक 03 अगस्त 2018 को केंद्रीय सैनिक बोर्ड ने इसके संदर्भ में पत्र जारी किया। उसके बाद दिनांक 13 अप्रैल 2023 को फिर से एक अमेंडमेंट गाईडलाइन जारी की गई। जब पहली बार गाईडलाइन जारी की गई तब से लगभग 04 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी भी जानकारी के आभाव में हमारे बहुत सारे पूर्व सैनिक और वीर नारियों के आश्रितों का Dependent Identity Card नहीं बना है या उन लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है।

Dependents Identity Card के फायदे :- पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के आश्रित इस कार्ड से निम्न फायदे ले सकते हैं :-

1.  हवाई यात्रा में छूट/रियायत पाने के लिए जिन विमान सेवाओं में ऑफर दिए जा रहे हों।

2.  बच्चों के Heigher Education के लिए, जिन इंस्टीट्यूट में देना जरूरी हो।

3. किसी भी मिलिट्री एरिया में प्रवेश हेतू (With valid Reason)।








आश्रितों के पहचान पत्र बनाने के लिए पात्रता :- 

a. पूर्व सैनिक की पत्नी और बच्चे।

b. युद्ध में शहीद की विधवा और शहीद के आश्रित माता-पिता जी।

c. पूर्व सैनिक की विधवा और उनके बच्चे (कानूनी तौर पर गोद लिए हुआ बच्चा भी शामिल है)।

d. आश्रित माता-पिता जिनकी सभी स्रोतों से महीने की income 9,000 + DA रूपये से ज्यादा नहीं है।



Dependent Identity Card के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया :- यह प्रक्रिया अभी तक पूरी तरह ऑफलाइन है। आप लोग अपने-अपने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में संपर्क करें।

1. पूर्व सैनिकों और वीर नारियों द्वारा जिला सैनिक बोर्ड में हर एक आश्रितों के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र भरना होगा।

2. आश्रित पहचान पत्र हमेशा पूर्व सैनिक और वीर नारियों के पहचान पत्र के साथ लिंक किया जायेगा।

3. केवल उन्हीं आश्रितों का Dependent Identity Card बनाया जायेगा, जिनका नाम डिस्चार्ज बुक में अंकित होगा।

4. हर एक आश्रित के पहचान पत्र का 100/- रुपया जमा करना होगा।

Dependent Identity Card के लिए जरूरी दस्तावेज :- पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को अपने आश्रितों का पहचान पत्र बनाने के लिए निम्न दस्तावेजों को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा करना होगा :- 

(a). फोटो लगी हुई application (आवेदन पत्र)।

(b). डिस्चार्ज बुक की फोटो कॉपी।

(c). रजिस्ट्रेशन फॉर्म।

(d). पी.पी.ओ. (PPO = Pension Payment Order) की कॉपी।

(e). बच्चे की जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी।

(f). बच्चे की आधार कार्ड की कॉपी।

(g). पुराने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय से NOC (No Objection certificate), अगर जरूरी हो।

Validity of Dependent Identity Cards :- पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के आश्रित पहचान पत्र की वैधता निम्न प्रकार होगी :-

1.  माता-पिता जी का आजीवन।

2. बच्चों के Dependent Identity Card को हर पांच साल बाद नवीकृत किया जायेगा।

     (a). Sons :- लड़के की उम्र 25 साल तक या जब खुद पर आश्रित हो जाय (इनमें से को पहले होगा)। अगर विकलांगता के कारण बेरोजगार हो तो आजीवन।

     (b). Daughters :- लड़कियों की शादी तक या जब खुद पर आश्रित हो जाय (इनमें से को पहले होगा)। अगर विकलांगता के कारण बेरोजगार हो तो आजीवन

3. स्थाई रूप से विकलांग बच्चे (Permanently Disabled Children) :- इन बच्चों का आजीवन रहेगा।

4. Dependent Identity Card के नवीनीकरण के समय हर कार्ड का 100/- रुपया लिया जायेगा।


For more information about Army Welfare scheme you may visit 👉 adhikariarmy.blogspot.com

ध्यान रहे :-

1. यह आश्रित पहचान पत्र आपको किसी भी प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देता है। इसके लिए वहां की लोकल फॉर्मेशन के नियम मान्य होंगे।
2. कभी भी इस Dependent Identity Card का गलत इस्तेमाल ना करें। अन्यथा उन पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की इस सुविधा को बंद कर दिया जा सकता है।
अगर आप भी अपने आश्रितों का dependent Identity Card बनाना चाहते हैं तो कृपया यहां 👉 से अप्लाई करें।


आप भी अपना नया कोरिजेंडम PPO यहां 👇 से देखें.....


यहां 👇से जानें, OROP 3 में कितनी बढ़ी पेंशन और कितना मिलेगा एरियर.....


प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...


बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 


नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

जय हिन्द।

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...