OROP 3 का फायदा क्यों नहीं मिला ? लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
OROP 3 का फायदा क्यों नहीं मिला ? लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 6 अक्टूबर 2024

One Rank One Pension 2024 का फायदा क्यों नहीं मिला ? #why orop 3 benefits not applicable

"ज्ञान एक खजाना है और अभ्यास इसकी चाभी है।
इसलिए अपने आप को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए लगातार इसका अभ्यास करें।"


"अपने इरादों पर अटल रहिए...
धीरे धीरे और भी लोग आपके साथ जुड़ते जायेंगे।"

     जैसा हम सभी जानते हैं कि orop 3 (One Rank One Pension 2024 जो जुलाई 2024 से लागू थी) का भुगतान दो महीने के बकाया धनराशि के साथ सितंबर 2024 की पेंशन के साथ दे दिया गया है। 
     जब से ये लागू हुआ है तब से अभी तक बहुत से पेंशनरों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होने से मन में doubt रहता है। कि मेरा स्पर्श से मैसेज क्यों नहीं आया ? या मेरी पेंशन क्यों नहीं बढ़ी ? आदि.....
 इसके दो मुख्य कारण हैं :- 

1. जिनकी पेंशन One Rank One Pension 2024 के अनुसार निर्धारित धनराशि के बराबर हो या पहले से ही उससे ज्यादा आ रही हो। इस स्थिति में उनकी पेंशन धनराशि नहीं बढ़ेगी। और उनके मोबाईल पर इस प्रकार का मैसेज भी आया होगा।


2. जिन व्यक्तियों ने 01 जुलाई 2014 को या उसके बाद प्रीमेच्योर रिटायरमेंट लिया है, उनको भी orop का लाभ नहीं मिलता है। हालाकि यह प्वाइंट अभी भी विचाराधीन है। जिसकी भविष्य में लागू होने की संभावना है।




OROP (One Rank One Pension 2024) को फौजियों के रैंक (पद) और टोटल सर्विस को ध्यान में रखकर लागू किया जा रहा है :-

(a). Rank (रैंक)।

(b). Length of service (कुल सर्विस)।

     इसमें कभी हम केवल अपने रैंक की पेमेंट की तुलना अपने ही रैंक वाले दूसरे व्यक्ति से कर लेते हैं। जिनकी सर्विस हमारे से कम या ज्यादा होती है। जो कि बिल्कुल गलत है। जबकि हमको अपने पेंशन धनराशि की तुलना उस व्यक्ति से करनी चाहिए जो कि मेरे ही जैसे रैंक (पद) और मेरी ही जितनी सर्विस पूरी करके सेवानिवृत हो चुके हैं। जैसे एक व्यक्ति ऑनरी कैप्टन के रैंक से 28 साल सेवा देने के बाद सेवानिवृत हुए हैं और दूसरे व्यक्ति उसी रैंक ऑनरी कैप्टन से 33 साल सेवा देने के बाद सेवानिवृत हुए हैं। इन दोनों व्यक्तियों की पेमेंट एक जैसी या समान नहीं हो सकती है। क्योंकि दोनों व्यक्तियों का रैंक तो एक ही है लेकिन length of service अलग अलग है। इसलिए पेंशन भी कम और ज्यादा होगी।

यहां 👇से जानें, OROP 3 में कितनी बढ़ी पेंशन और कितना मिलना था एरियर.....

यहां 👇एक उदाहरण से समझें :- 

Honorary Captain (28) :- जो Honorary Captain साहब 28 साल की सर्विस करके रिटायर होते हैं तो उनकी बेसिक पेंशन ₹ 42,500 प्रति माह में फिक्स की गई है। इनकी टोटल पेंशन इस प्रकार calculate की जायेगी = बेसिक पेंशन + DR (महंगाई राहत) - कम्युटेशन राशि।

1. जैसे आज के दिन महंगाई राहत की दर 50% है तो DR की राशि ₹ 21,250 प्रति माह होगी।

2. अगर कम्युटेशन नहीं लिया होगा तो उनकी शुद्ध पेंशन राशि ₹42,500+₹21,250-00=₹63,750 प्रति माह से कम नहीं होनी चाहिए।

3. अगर कम्युटेशन धनराशि ली गई है तो उनकी उपरोक्त शुद्ध पेंशन में से कम्युटेशन राशि को कम कर देंगे। उसके बाद जो राशि बचती है वो उनकी शुद्ध पेंशन धनराशि होगी।

Honorary Captain (33) :- जो Honorary Captain साहब 33 साल की सर्विस करके रिटायर होते हैं तो उनकी बेसिक पेंशन ₹ 46,300 प्रति माह पर fix की गई है। इनकी टोटल पेंशन इस प्रकार calculate की जायेगी = बेसिक पेंशन+DR (महंगाई राहत)-कम्युटेशन राशि।

1. जैसे आज के दिन महंगाई राहत की दर 50% है तो DR की राशि ₹ 23,150 प्रति माह होगी।

2. अगर कम्युटेशन नहीं लिया होगा तो उनकी शुद्ध पेंशन राशि ₹46,300+₹23,150-00=₹69,450 प्रति माह से कम नहीं होनी चाहिए।

3. अगर कम्युटेशन धनराशि ली गई है तो उनकी उपरोक्त शुद्ध पेंशन में से कम्युटेशन राशि को कम कर देंगे। उसके बाद जो राशि बचती है वो उनकी शुद्ध पेंशन धनराशि होगी।


जानिए अपनी धर्मपत्नी की देशभक्ति.....


आप भी अपना नया कोरिजेंडम PPO यहां 👇 से देखें.....


प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...


बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...