#Centre Govt. Employees/Pensioners लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#Centre Govt. Employees/Pensioners लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 16 अक्टूबर 2024

केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को दिवाली का तोहफा #DA & DR rate increased

दिवाली से ठीक 15 दिन पहले केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए 3% महंगाई भत्ते का ऐलान, अब इतनी ज्यादा मिलेगी सैलरी.....



मोदी सरकार ने जुलाई 2024 से महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की दरों में 3% की बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर बुधवार दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को मुहर लगाई है। महंगाई भत्ते की दर अब 50% से बढ़कर 53% हो गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक के बाद हुई प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी है।

https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/09/know-bitter-truth-of-retirement-life.html

केंद्र सरकार में लगभग एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते 'डी.ए.' एवं महंगाई राहत 'डी.आर.' में तीन फीसदी वृद्धि की सौगात मिली है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने डी.ए. की दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। पहली जुलाई से देय महंगाई भत्ते की दर अब 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक के बाद हुई प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी है। इससे पहले कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एंड वर्कर्स के महासचिव एस.बी. यादव ने 30 सितंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर डी.ए. की दरों में वृद्धि करने की मांग की थी। पत्र में यह भी कहा गया था कि सामान्य तौर पर महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत में बढ़ोतरी का भुगतान, अक्तूबर के पहले सप्ताह में हो जाता था।

     यह बढ़ी हुई धनराशि अक्टूबर माह की सैलरी एवं पेंशन के साथ दी जाएगी। माना जा रहा है कि पिछले तीन महीने जुलाई, अगस्त और सितंबर 2024 का एरियर दिवाली से पहले ही बैंक खातों में डाल दिया जाएगा।

इस घोषणा से हर महीने कितनी बढ़ी धनराशि और कितना मिलेगा एरियर....?

1. ऑनरी कैप्टन साहब जिनकी बेसिक पेंशन ₹ 46,300 प्रतिमाह है। उनकी ₹ 1,389 हर महीने वृद्धि हुई है। उनको तीन महीने का एरियर धनराशि ₹ 4,167 मिलेगा।

2. ऑनरी लेफ्टिनेंट साहब जिनकी बेसिक पेंशन ₹ 41,200 प्रतिमाह है। उनकी ₹ 1,236 हर महीने वृद्धि हुई है। उनको तीन महीने का एरियर धनराशि ₹ 3,708 मिलेगा।

3. सूबेदार साहब जिनकी बेसिक पेंशन ₹ 31,500 प्रतिमाह है। उनकी ₹ 945 हर महीने वृद्धि हुई है। उनको तीन महीने का एरियर धनराशि ₹ 2,835 मिलेगा।

आप भी अपना नया कोरिजेंडम PPO यहां 👇 से देखें.....


यहां 👇से जानें, OROP 3 में कितनी बढ़ी पेंशन.....


प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...


बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...