सैनिक जब पेंशन जाते हैं, तो उनके पेंशन की गणना कैसे की जाती है ?
हर एक नौकरी करने वाले व्यक्ति को इंतजार होता है, केवल रिटायरमेंट जाने के दिन का। यह दिन उनके लिए बहुत ही खास और खुशियों से भरा होता है।
आज हम जानेंगे कि जो सैनिक पेंशन जा रहे हैं, तो उनकी सही एवं सटीक पेंशन की धनराशि किस प्रकार से निर्धारित होती है। हमें एक सैनिक की सही पेंशन ज्ञात करने के लिए सबसे पहले हमें सैनिक की निम्न जानकारियां पता होनी चाहिए :-
1. बेसिक पेमैंट।
2. MSP (मिलिट्री सर्विस पे)।
3. क्लास पे।
4. "X" ग्रुप की पे।
5. DA (मंहगाई भत्ते की दर)।
ये पेंशन की सही धनराशि आप रिटायरमेंट जाने से पहले भी ज्ञात कर सकते हैं। बस आपको ये फॉर्मूला पता होना चाहिए :-
अगर किसी सैनिक की जानकारियां निम्न हो, तो बेसिक पेंशन होगी :-
1. बेसिक पे - ₹ 44,100/-
2. MSP - ₹ 5,200/-
3. CL Pay - ₹ 450/-
4. "X" group Pay - NIL
44100+5200+450= ₹ 49,750/-
इस धनराशि को 2 से भाग करने पर ₹ 24,875/- प्राप्त होता है, जो एक सैनिक की बेसिक पेंशन राशि होती है।
कम्युटेशन नहीं लेने पर पेंशन कितनी बनती है ?
यदि हमारी बेसिक पेंशन ₹ 24,875 है तो इसमें 42 % DA की राशि ₹ 10,448/- होगी।
बेसिक पेंशन का 100 % = ₹ 24,875/-
एक सैनिक की मासिक पेंशन =
बेसिक पेंशन का 100 % + DA (Dearness Allowance)
₹ 24,875 + ₹ 10,448 = ₹ 35,323/-
कम्युटेशन लेने पर पेंशन कितनी बनती है ?
यदि हमारी बेसिक पेंशन ₹ 24,875 है तो इसमें 42 % DA की राशि ₹ 10,448/- होगी।
बेसिक पेंशन का 50 % = 12,437.50/-
एक सैनिक की मासिक पेंशन =
बेसिक पेंशन का 50 % + DA (Dearness Allowance)
₹ 12,438 + ₹ 10,448 = ₹ 22,886/-
आप कम्युटेशन लेने के फायदे या नुकसान 👉 यहां से जान सकते हैं
https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/12/financial-management.html
