ऑनलाइन पूर्व सैनिक/आश्रित पहचान पत्र
सबसे पहले आपको केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाईट www.ksb.gov.in (या Google पर सीधे KSB Login लिखकर भी आप केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाईट पर पहुंच सकते हैं) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने का तरीका
1. केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाईट खुलते ही आप Registration में क्लिक करें। सबसे पहले अपनी फोटो को अपलोड करें।
2. एप्लीकेशन दो भागों में बांटा होता है। पार्ट 1 में एक्स सरविसमैन की पूरी डिटेल, ईमेल आई.डी. और मोबाईल नम्बर भरें।
3. पार्ट 2 में पूरा पता और बैंक डिटेल को सही से भरें।
4. एकबार पूरी एप्लीकेशन को दुबारा जांच लें और सही पाए जाने पर submit कर दें।
जैसे ही आप submit में क्लिक करते हैं तो आपके द्वारा दिए हुवे ईमेल आई.डी. और फोन नंबर पर यूजर आई.डी. और पासवर्ड भेज दिया जाता है।
यहां पर दुबारा आपको केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाईट www.ksb.gov.in खोलनी है। और मिले हुए यूजर आई.डी. और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है।
यहां पर आपको ESM Identity Card Application पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
अगले स्टेप में Dependant I Card या Fresh I Card पर क्लिक करना है।
अब आपके सामने पूरी अप्लीकेशन खुल जायेगी। यहां पर सबसे पहले एक्स सर्विसमैन की फोटो अपलोड करनी है। फिर इस एप्लीकेशन में एक्स सर्विसमैन की पूरी जानकारी और पता भरना है।
Amount of Pension में आपको मिलने वाली पेंशन धनराशि की पूरी जानकारी दर्ज करनी है।
Details of Dependants में अपने सभी आश्रितों की जानकारी भरनी है। यहां पर एक आश्रित की पूरी डिटेल भरने के बाद Add में क्लिक करके अन्य आश्रितों की जानकारी भी भर सकते हैं।
Documents to be uploaded
आपको निम्न दस्तावेजों को यहां अपलोड करना है :-
(1). डिस्चार्ज बुक की कॉपी।
(2). PPO की कॉपी।
(3). Address Proof की कॉपी।
जय हिन्द।
Thank you very much.













