लक्ष्य न ओझल होने पाए, कदम मिलाकर चल ।
मंजिल तेरे पग चूमेगी, आज नहीं तो कल ॥भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखने वाले युवाओं और युवतियों की हमारे देश में कोई कमी नहीं है। इन्हीं में से ही बहुत से युवा सेना का हिस्सा बनकर देश सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। लेकिन कुछ युवा फिर भी अपने सपने साकार नहीं कर पाते हैं। हम लोग मेहनत तो बहुत करते हैं बिना अपने लक्ष्य को निर्धारित किए हुए। लेकिन अगर वही मेहनत सही दिशा में अपने goal को ध्यान में रखकर की जाए तो सफलता दूर नहीं होती है।
2. आप जिस भी धर्म या समुदाय से हैं और जिस भी भगवान जी को मानते हैं उनका हर दिन कम से कम 10 मिनट के लिए स्मरण करें।
3. रोज एक पन्ना सेना के बारे में अखबार, किताब, इंटरनेट या कोई और माध्यम से जरूर पढें और उसको अपने डायरी या कॉपी में लिख लें। इस अभ्यास से आप लोग सेना के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।
4. सुबह रोज 4 बजे उठने का नियम बना लें। किसी भी प्रकार के बहाने को स्वीकार ना करें, जैसे आज छुट्टी है आज आराम से उठता हूं या आज बारिश हो रही है आज देर से उठूंगा।
5. रोज सुबह लगभग 2 किलोमीटर दौड़ने का अभ्यास करें। और ध्यान रहें कि अभ्यास के दौरान पसीना जरूर निकल रहा है।
6. शरीर में किसी भी प्रकार के टैटू ना बनवाएं। आंखों की एक्सरसाइज करते रहे। ज्यादा देर तक मोबाइल और कंप्यूटर के आगे ना बैठे रहें।
7. अपने दांतों को रोज सुबह साफ करें और मसूड़ों की मालिश करें। कोई भी चीज खाने के बाद जरूर कुल्ला करें। जिससे आपके दांत हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
8. हमेशा पढ़ाई मन लगाकर करें। पढ़ाई में किसी भी प्रकार की शंका को संबंधित गुरु जी से जरूर पूछें और फाइनल परीक्षाओं में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होवें।
9. हमेशा अपनी गलती को स्वीकारने की आदत बना लें। कभी भी झूठ ना बोलें और ना ही झूठे लोगों का साथ दें।
10. ईमानदार लोगों की हमेशा प्रसंशा करें।
11. स्कूल या कॉलेज में अगर संभव हो तो NCC में जरूर भाग लें।
12. कोशिश करें कि आप हर गेम को खेल सकते हों। अगर ना भी खेल पाओ तो सभी खेलों का ज्ञान जरूर हो। जैसे कितने खिलाड़ी खेलते हैं और कितने खिलाड़ी रिजर्व में रहते हैं। गेम खेलने के लिए ग्राउंड का मापदंड क्या है ?
प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा...
13. अपने साथियों या जानने वालों से (जो सेना में हैं या रह चुके हैं) सेना के बारे में जानकारी प्राप्त करें। और उनका धन्यवाद भी जरूर करें।
14. समय से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को बनवा लें और उन्हें संभालकर रखें। ध्यान रहे आपके एजुकेशन सर्टिफिकेट, आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र पैन कार्ड आदि में एक ही जैसा नाम हो।
15. हमेशा वर्दी वालों की दिल से इज्जत करें। और उनको अपना आदर्श मानें।
आप लोग अपनी eligibility भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर भी चैक कर सकते हैं। कृपया इन कार्यों को दिल से करके देखिए। आपको एक महीने में ही इसका असर दिखाई पड़ेगा। ध्यान रहे सबसे पहले ये चीजें दूसरों को पता चल जाती हैं क्योंकि वो रोज आपके साथ इंटरैक्ट करते हैं।
Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।
🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏
Thank you very much.

