मेहनत अगर आदत बन जाए तो,
कामयाबी 'मुकद्दर' बन जाती है।
कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी
जो भी पूर्व सैनिक अपनी जिंदगी की दूसरी शानदार पारी की शुरुआत डी.एस.सी. (डिफेंस सर्विस कोर) में शामिल होकर करना चाहते हैं, यह खबर उनके लिए है।
स्थान - भर्ती का आयोजन कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र रानीखेत में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
दिनांक - 10 अप्रैल 2023 से 11 अप्रैल 2023।
पात्रता - इस भर्ती में केवल कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों को लिया जायेगा।
किन - किन पदों के लिए होगी भर्ती ?
1. सिपाही जनरल ड्यूटी।
2. सिपाही क्लर्क (एस.डी.)।
सिपाही जनरल ड्यूटी : - इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-
(क). जो सैनिक 30 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2023 तक सेवा निवृत हो चुके हैं।
(ख). जिनकी उम्र 46 साल से कम है।
(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE 1 होना चाहिए।
(घ). रिटायर हुए 02 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।
सिपाही क्लर्क (एस.डी.) :- इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-
(क). जो सैनिक 30 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2023 तक सेवा निवृत हो चुके हैं।
(ख). जिनकी उम्र 48 साल से कम है।
(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE 1 होना चाहिए।
(घ). रिटायर हुए 05 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।
दस्तावेजों की जांच :- भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच दिनांक 10 अप्रैल 2023 को प्रातः काल 08:00 बजे से ऑफिस में शुरू हो जाएगी। देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया जाएगा।
प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदंड :- सभी अभ्यर्थियों की प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदण्ड दिनांक 11 अप्रैल 2023 को सुबह 05:30 बजे से शुरू हो जाएगी।
डॉक्यूमेंट्स (दस्तावेजों) की लिस्ट :-
सभी इच्छुक अभ्यार्थी अपने साथ निम्न दस्तावेजों को लेकर आएंगे।
(क). डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति।
(ख). ए.जी.आई.एफ. एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र की मूल प्रति।
(ग). 16 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो (अच्छी क्वॉलिटी वाले पेपर में)।
(घ). Ex TA personnel अपने साथ ATC का प्रमाण पत्र लाएं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें