रविवार, 5 मार्च 2023

जानें OROP - 2 में 2019 से हर महीने का एरियर/🎈🎂Get full details of your OROP-2 Arrear

मई 2019 से OROP-2 के एरियर की पूरी डिटेल जानकारी 

     वन रैंक वन पेंशन (OROP) - 2 की जब से सरकार की तरफ से घोषणा हुई है, तब से लेकर आज तक ज्यादातर रक्षा पेंशनरों के मन में शंका बनी हुई है कि उनको टोटल कितना एरियर मिलेगा ? और हर महीने मिलने वाली पेंशन की धनराशि में कितनी वृद्धि होगी ? 

     जो भी रक्षा पेंशनर अभी तक स्पर्श में माइग्रेट नहीं हुए हैं, वो अपनी डिटेल जानकारी बैंक से प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन जो भी रक्षा पेंशनर स्पर्श में माइग्रेट हो चुके हैं। वो सभी लोग अपने मोबाईल से ही OROP-2 के एरियर की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

     यहां आपको stepwise समझाने की कोशिश की जा रही है :-

(1). सबसे पहले आपको स्पर्श की ऑफिशियल वेबसाइट को इस लिंक https://sparsh.defencepension.gov.in/ की सहायता से खोलना है।


(2). अगर आपने अभी भी अपना लाईफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है, तो आप OK पर ☑ क्लिक करके आगे बढ़ें।



(3). यहां पर आपको अपना यूजर आई.डी. और पासवर्ड डालकर Login पर क्लिक करना है।



(4). यहां पर पहले आपको अपने मोबाईल को Desktop Site mode में लाने के लिए मोबाईल के ऊपर और दाहिने कोने से थ्री dots पर ☑ क्लिक करके Desktop Site में क्लिक करना है।


(5). यहां आपको चार ऑप्शन दिखाई देंगे। आप सबसे ऊपर पेंशन स्लिप पर क्लिक करें।



(6). यहां पर महीना और साल को सलेक्ट करके फिर pdf copy के ऊपर क्लिक करें।





(7). यहां पर आपको पूरी डिटेल जानकारी मिल जाएगी। यहां चार्ट को देखकर आप अपने एरियर के बारे जान सकते हैं कि मई 2019 से हर महीने का कितना एरियर बन रहा है। साथ ही आप यह भी जान जायेंगे कि आपके मूल पेंशन की धनराशि में कितनी बढ़ोतरी हुई है।



नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

adhikariarmy.blogspot.com

जय हिन्द।

Thank you very much.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...