रविवार, 7 जुलाई 2024

NCC में JCO और NCO की नियुक्ति प्रक्रिया #How to apply Ex-servicemen for NCC Instructor

सभी पूर्व सैनिक (JCOs और NCOs) एन.सी.सी. में इंस्ट्रक्टर बनने के लिए ऐसे करें आवेदन .....


एन.सी.सी. में जाने हेतू पूर्व सैनिकों को निम्न स्टेजों से गुजरना पड़ेगा :- 

1. Notification - इसकी वेकेंसी के बारे में अधिसूचना समाचार पत्रों और राज्य NCC निदेशालय की आधिकारिक वेबसाईट पर भी प्रकाशित की जायेंगी।

2. Application Submission - इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक राज्य NCC निदेशालय वेबसाइट पोर्टल पर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करना होगा।

3. Screening - प्राप्त आवेदनों की गठित बोर्ड द्वारा स्क्रीनिंग की जायेगी। और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवार अनुभव सहित न्यूनतम पात्रता मापदंडों को पूरा करते हैं।

4. Interview - इसके बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

5. Documents Verification - उम्मीदवारों की योग्यता, आयु और अनुभव की पुष्टि के लिए दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

6. Selection - यहां पर उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू होगी।

7. Medical Certificate - अब उम्मीदवारों द्वारा मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र जमा किया जाएगा।

8. Contract Agreement - चयनित अभ्यर्थियों को उनकी सेवा शुरू होने की तारीख और अन्य पात्रता पहलुओं पर अनुबंध समझौता पर हस्ताक्षर के बाद नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

9. Induction - सभी चयनित उम्मीदवार अपने संबंधित पदों पर शामिल होंगे।

10. Probation - सभी चयनित अभ्यर्थियों को तीन महीने के लिए probation period में रखा जायेगा। इस अवधि का उपयोग उम्मीदवारों के प्रशिक्षण के लिए भी किया जाएगा।


इस योजना के मुख्य पहलू :- 

1. पेंशन - यह रोजगार संविदात्मक प्रकृति का है। वर्तमान नियुक्ति में कोई पेंशन दायित्व नहीं होगा।

2. वर्दी - अपनी वर्दी की खरीद और रख रखाव के लिए उम्मीदवार खुद जिम्मेदार होंगे।

3. वेतन वृद्धि - 3% वार्षिक वेतन वृद्धि होगी।

4. आवास - स्वयं की व्यवस्था के तहत होगा।

5. प्रशिक्षण - चयनित उम्मीदवारों को 14 - 21 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

















NCC में जाने हेतू सभी पूर्व सैनिकों के लिए विस्तृत जानकारी यहां 👇 से प्राप्त करें....

https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/04/ncc-ex-servicemen-hiring-policy-in-ncc.html


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...