रानीखेत नरसिंह ग्राउन्ड में ESM रैली

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए रैली का आयोजन

     सरकार द्वारा समय-समय पर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए रैली का आयोजन किया जाता है। ताकि गौरव सेनानियों और उनके आश्रितों के समस्याओं का समाधान हो सके और उन्हें नई नई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर सकें। इस बार उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से रानीखेत शहर को चुना गया है। अल्मोड़ा जिले में लगभग 16,000 पूर्व सैनिक, वीर नारियों एवं उनके आश्रित निवास करते हैं। 

     यह बहुत ही अच्छा मौका है, जब पूर्व सैनिक और वीर नारियां अपने नजदीक में आयोजित रैली का लाभ उठा सकते हैं और अपनी समस्याओं के बारे में भी सम्बन्धित अधिकारों को बताकर उसका समाधान पा सकते हैं।

उद्देश्य :- इस रैली के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित प्रकार से हैं :-

1. गौरव सेनानियों, वीर नारियों और उनके आश्रितों मिलना और बातचीत करना।

2. केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए चलाई जा रही नई नई योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना।

3. अभिलेख कार्यालय द्वारा स्पर्श पोर्टल के बारे में जानकारी देना।

4. गौरव सेनानियों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के समस्याओं का तुरन्त समाधान तथा उचित सलाह देना।

5. पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को मेडिकल सुविधा प्रदान करना।

6. उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (UPNL) के बारे में जानकारी देना तथा रजिस्ट्रेशन करना।

7. रानीखेत में स्थित वार मेमोरियल ब्वॉयज हॉस्टल की सुविधाओं के बारे में अवगत कराना।

8. ECHS की सुविधा का लाभ लेने हेतू उचित जानकारी प्रदान करना।


कार्यक्रम का स्थान :- 
    इस रैली का आयोजन कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र द्वारा नर सिंह ग्राउन्ड रानीखेत में 28 अप्रैल 2023 को किया जाएगा।

कार्यक्रम की अवधि :-
     इस एक्स सर्विसमैन रैली का आयोजन एक दिन के लिए दिनांक 28 अप्रैल 2023 को सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक किया जाएगा।


रैली में संचालन :-
     इस रैली में निम्नलिखित स्टालों का संचालन किया जाएगा :-

1. मेडिकल कैम्प :- यहां से पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके आश्रित अपना मेडिकल चैक अप कराकर दवाईयां प्राप्त कर सकते हैं।

2. जिला सैनिक बोर्ड स्टॉल :- इस स्टॉल से आप अपना या अपने डिपेंडेंट का Identity Card भी बनवा सकते हैं। यहां से आपको जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से मिलने वाली सभी सुविधाओं का पता चलेगा। 

3. ECHS स्टॉल :- पुराने सैनिकों एवं वीर नारियों को नया 64 kb के ECHS कार्ड बनाने की प्रक्रिया का पता चलेगा। ECHS में मिलने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी।

4. रिकॉर्ड ऑफिस स्टॉल :- इस स्टॉल पर आपकी पेंशन सम्बन्धित तथा पार्ट टू ऑर्डर सम्बन्धित समस्याओं का निवारण किया जाएगा। पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं को भी दर्ज किया जाएगा।

5. बैंक स्टॉल :- भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक तथा अन्य बैंकों से विभिन्न प्रकार के लोनों से सम्बन्धित जानकारी दी जाएगी। और नए ATM card भी प्रदान करने की सुविधा होगी।

6. UPNL स्टॉल :-  यहां पर आपको UPNL से सम्बन्धित सभी जानकारी दी जाएगी और रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा।

7. राज्य सरकार स्टॉल :- इस स्टॉल में  Domicile certificate, caste certificate तथा treasure सम्बन्धित सभी कार्य किए जायेंगे।



कार्यक्रम के  दौरान खाना -पीना :- आप सभी सम्मानित लोगों के लिए पूरे कार्यक्रम के दौरान चाय-पानी और दिन के खाने की उचित व्यवस्था भी की जायेगी।
 
     आने वाले सभी गौरव सेनानियों, वीर नारियों और उनके आश्रितों से अनुरोध है कि आप सभी अपना पहचान पत्र, डिस्चार्ज बुक की कॉपी, ECHS कार्ड तथा PPO की कॉपी साथ लेकर आएं।

नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

जय हिन्द।
Thank you very much.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ