बुधवार, 9 अक्टूबर 2024

Indian Infantry Regiment #भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट के लिए क्यों खास है ये दिन ? #Celebration Day for Kumaon Regiment Centre

यहाँ से जानिए, Indian Infantry Regiment (भारतीय सेना) की कुमाऊं रेजिमेंट के लिए क्यों खास है ये दिन ? - Celebration Day for Kumaon Regiment Centre...🌺🌹 

सोमनाथ शर्मा #Ex Servicemen Contributory Health Scheme #परमवीर चक्र विजेता  #जवाहर लाल नेहरू #27 अक्टूबर #Infantry Day #सेना दिवस #Kumaon Regiment Centre #Infantry Regiment #भारतीय सेना #कुमाऊं रेजिमेंट

Infantry Day या पैदल सेना दिवस  :-

     हर साल 27 अक्टूबर को देश की पैदल सेना के अभूतपूर्व शौर्य के सम्‍मान में मनाया जाता है। आजादी मिलने के फौरन बाद जम्मू और कश्मीर में भारतीय पैदल सेना (Indian Infantry Regiment) के पहले मिलिट्री ऑपरेशन को याद करने के लिए ये दिन मनाया जाता है, जिन्होंने पाकिस्तानी आक्रमणकारियों से भारतीय क्षेत्र की रक्षा की थी। कश्‍मीर को जबरन हथियाने के पाकिस्‍तान के इरादों से भारतीय सेना ने डटकर लोहा लिया था, जिसके सम्‍मान में 27 अक्‍टूबर को पैदल सेना दिवस मनाया जाता है


Indian Infantry Regiment के इस दिन का इतिहास ? 


     इस दिन भारतीय सेना की सिख रेजीमेंट की पहली बटालियन और कुमाऊं रेजिमेंट की चौथी बटालियन श्रीनगर एयरबेस पहुंची और लड़ाई में असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया। उस समय, पाकिस्तानी रेंजरों को रोकने के लिए भारतीय सेना एक दीवार बन गई, जिन्होंने कबायली हमलावरों की मदद से कश्मीर में प्रवेश किया था। पाकिस्तानी आक्रमणकारी श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहे थे। लिंक रोड के माध्यम से सैनिकों को भेजने में समय लगता और घाटी पाकिस्तानी आक्रमणकारियों के हाथों में आ जाती। 


✅ अपने आश्रितों के पहचान पत्र के लिए यहां से आवेदन करें.....

https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/06/dependents-identity-card.html


     ऐसे में 26 अक्टूबर की रात को एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई और प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने सिख रेजीमेंट और कुमाऊं रेजिमेंट को वायुसेना की मदद से सीधे जंग के मैदान में उतारने का फैसला किया। 27 अक्टूबर को तड़के भारतीय वायु सेना के दो विमानों की मदद से सैनिकों के एक हिस्से को एयरलिफ्ट किया गया और शेष को निजी एयरलाइन उड़ानों द्वारा जंग के मैदान में उतार दिया गया। तब से, हर साल पैदल सेना के हजारों सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए इन्फैंट्री दिवस मनाया जाता है, जो ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे


भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट के लिए क्यों खास है 27 अक्टूबर का दिन ?


प्रथम परमवीर चक्र विजेता (1st Heero of the battle field) : Major Somnath Sharma, PVC (Posthumous)


सोमनाथ शर्मा #Ex Servicemen Contributory Health Scheme #परमवीर चक्र विजेता  #जवाहर लाल नेहरू #27 अक्टूबर #Infantry Day #सेना दिवस #Kumaon Regiment Centre #Infantry Regiment #भारतीय सेना #कुमाऊं रेजिमेंट

✅ ECHS (Ex Servicemen Contributory Health Scheme) स्मार्ट कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी.....

https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/09/echs_29.html


     कुमाऊं रेजिमेंट के मेजर सोमनाथ शर्मा, परमवीर चक्र विजेता  (मरणोपरांत), 4 कुमाऊं रेजिमेंट  को उनके अदम्य साहस एवं वीरता और उच्च स्तर की लीडरशिप के लिए ये सम्मान पहली बार भारतीय सेना के इस जाबांज नायक को दिया गया। हर साल 27 अक्टूबर को कुमाऊं रेजीमेंट स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
     मेजर सोमनाथ शर्मा ने अपना सैनिक जीवन 22 फरवरी, 1942 से शुरू किया। जब इन्होंने चौथी कुमाऊं रेजिमेंट में बतौर कमिशंड आफिसर प्रवेश लिया। उनका फौजी कार्यकाल शुरू ही दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हुआ और वह मलाया के पास के रण में भेज दिए गए। 26 अक्टूबर, 1947 को जब मेजर सोमनाथ की कंपनी को कश्मीर जाने का आदेश मिला तो उनके बाएं हाथ की हड्डी टूटी हुई थी, बाजू पर प्लास्टर चढ़ा था। वह कुमाऊं रेजीमेंट की चौथी बटालियन की डेल्टा कंपनी के कमांडर थे। साथियों ने रोकने की कोशिश की तो जवाब मिला, 'सैन्य परंपरा के अनुसार जब सिपाही युद्ध में जाता है तो अधिकारी पीछे नहीं रहते हैं।' श्रीनगर के दक्षिण पश्चिम में युद्ध भूमि से करीब 15 किलोमीटर दूर बड़गांव में तीन नवंबर, 1947 को दुश्मनों से लोहा लेते हुए मेजर सोमनाथ शर्मा ने शहादत पाई थी। मेजर ने लगातार छह घंटे तक सैनिकों को लड़ने के लिए उत्साहित किया। यही कारण रहा कि पाकिस्तान को आगे बढ़ने नहीं दिया।
     मेजर सोमनाथ शर्मा नवंबर 1947 में श्रीनगर हवाई अड्डे से पाकिस्तानी हमलावरों को खदेड़ते हुए कश्मीर के बडगाम गाँव में गश्ती दल पर अपने आदमियों का नेतृत्व करते हुए मारे गए थे। उन्हें नवंबर 1950 में मरणोपरांत पहला परमवीर चक्र दिया गया था।
     ब्रिगेड मुख्यालय को भेजे गए अपने अंतिम संदेश में मेजर सोमनाथ  शर्मा ने कहा, "दुश्मन हमसे केवल 50 गज की दूरी पर है। हम भारी संख्या में हैं। हम विनाशकारी आग में हैं। मैं एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा, लेकिन आखिरी आदमी और आखिरी गोली तक लडूंगा।" 


(The enemy is only 50 yards from us. We are heavily outnumbered. We are under devastating fire. I shall not withdraw an inch but will fight to the last man and the last round)

..
सोमनाथ शर्मा #Ex Servicemen Contributory Health Scheme #परमवीर चक्र विजेता  #जवाहर लाल नेहरू #27 अक्टूबर #Infantry Day #सेना दिवस #Kumaon Regiment Centre #Infantry Regiment #भारतीय सेना #कुमाऊं रेजिमेंट
     

जानिए अपनी धर्मपत्नी की देशभक्ति.....

     नवंबर 1947 में श्रीनगर हवाई अड्डे से पाकिस्तानी हमलावरों को खदेड़ने के दौरान कश्मीर के बडगाम गाँव में गश्त पर अपने सैनिकों का नेतृत्व करते हुए युवा अधिकारी मारा गया था। हिमाचल प्रदेश के दाढ़ गांव के मूल निवासी को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

     कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट (Naga Regiment) का गौरवशाली इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। देश को पहला परमवीर चक्र दिलाने एवं तीन थल सेनाध्यक्ष देने सहित तमाम उपलब्धियां रेजीमेंट के नाम हैं। विभिन्न युद्ध-ऑपरेशनों में रेजीमेंट ने अग्रिम मोर्चों पर रहते हुए साहस, शौर्य व पराक्रम की इबारत लिखी। कुमाऊं रेजीमेंट ने रानीखेत में नागा रेजीमेंट को खड़ा कर नागालैंड वासियों का दिल भी जीता। वर्तमान में देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात रेजीमेंट की 21 से अधिक बटालियनें देश और सीमाओं की रक्षा में जुटीं हैं।


सोमनाथ शर्मा #Ex Servicemen Contributory Health Scheme #परमवीर चक्र विजेता  #जवाहर लाल नेहरू #27 अक्टूबर #Infantry Day #सेना दिवस #Kumaon Regiment Centre #Infantry Regiment #भारतीय सेना #कुमाऊं रेजिमेंट
     

✅ आप भी अपना नया कोरिजेंडम PPO यहां 👇 से देखें.....

     कहा जाता है कि कुमाऊं रेजिमेंट की उत्पत्ति हैदराबाद में 1788 में नवाब सलावत खां की रेजीमेंट के रूप में हुई। 1794 में इसे रेमंट कोर व बाद में निजाम कांटीजेंट का नाम दिया गया। इसमें बरार इंफैंट्री, निजाम आर्मी व रसेल ब्रिगेड को मिलाकर हैदराबाद कांटीजैंट बनाई गई। 1903 में इस बल का भारतीय सेना में विलय हुआ। 1922 में पुनर्गठन करके इसे हैदराबाद रेजीमेंट व 27 अक्टूबर 1945 को 'द कुमाऊं रेजीमेंट' का नाम दिया गया और रानीखेत में कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर की स्थापना हुई। 4 कुमाऊं रेजीमेंट की डेल्टा कंपनी ने 1948 में कश्मीर के बडगाम में मेजर सोमनाथ शर्मा के नेतृत्व में वीरता के झंडे गाड़े। इस ऑपरेशन में अदम्य साहस का परिचय देते हुए मेजर सोमनाथ ने पाकिस्तानी कबायली हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए। मरणोपरांत उन्हें देश का पहला परमवीर चक्र मिला। 1962 में लद्दाख व नेफा क्षेत्र में 13 कुमाऊं रेजीमेंट की चार्ली कंपनी ने मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में चीनी सेना के हौंसले पस्त किए, शैतान सिंह के पराक्रम व वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया। 1965 व 1971 के युद्धों सहित वर्तमान तक के तमाम युद्ध-ऑपरेशनों में कुमाऊं रेजीमेंट ने अग्रणी मोर्चों पर रहकर देश की सीमाओं की रक्षा की है।
     इसीलिए हर वर्ष 27 अक्टूबर को भारतीय पैदल सेना और कुमाऊं रेजीमेंट के वीर सैनिकों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।


🔑कृपया इन्हें भी जरूर जानें :- 


✅ यहां से जानें, भारत के गर्व की कहानी...🌺


✅ कुमाऊं रेजिमेंट के थल सेना प्रमुख एवं kumaon regiment ranikhet के परमवीर चक्र विजेता...🌺 


✅ यहां से जानें, नया family pension rules क्या कहता है...? 


✅ ex servicemen contributory health scheme लाभार्थियों को देना होगा पेमेंट...🌹 

✅Daughter Marriage हेतू १ से २ लाख रुपए की आर्थिक मदद यहां 👇 से प्राप्त करें ...🌹


✅ विकलांग Ex-servicemen एवं उनके आश्रितों के लिए आर्थिक मदद ...🌹


✅ ECHS (ex servicemen contributory health scheme) के लिए आश्रितों की पात्रता...🌹


प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों, Servicemen, Ex-Servicemen, Defence Pensioners और common people से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 https://adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे https://adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

रविवार, 6 अक्टूबर 2024

One Rank One Pension 2024 का फायदा क्यों नहीं मिला ? #why orop 3 benefits not applicable

"ज्ञान एक खजाना है और अभ्यास इसकी चाभी है।
इसलिए अपने आप को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए लगातार इसका अभ्यास करें।"


"अपने इरादों पर अटल रहिए...
धीरे धीरे और भी लोग आपके साथ जुड़ते जायेंगे।"

     जैसा हम सभी जानते हैं कि orop 3 (One Rank One Pension 2024 जो जुलाई 2024 से लागू थी) का भुगतान दो महीने के बकाया धनराशि के साथ सितंबर 2024 की पेंशन के साथ दे दिया गया है। 
     जब से ये लागू हुआ है तब से अभी तक बहुत से पेंशनरों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होने से मन में doubt रहता है। कि मेरा स्पर्श से मैसेज क्यों नहीं आया ? या मेरी पेंशन क्यों नहीं बढ़ी ? आदि.....
 इसके दो मुख्य कारण हैं :- 

1. जिनकी पेंशन One Rank One Pension 2024 के अनुसार निर्धारित धनराशि के बराबर हो या पहले से ही उससे ज्यादा आ रही हो। इस स्थिति में उनकी पेंशन धनराशि नहीं बढ़ेगी। और उनके मोबाईल पर इस प्रकार का मैसेज भी आया होगा।


2. जिन व्यक्तियों ने 01 जुलाई 2014 को या उसके बाद प्रीमेच्योर रिटायरमेंट लिया है, उनको भी orop का लाभ नहीं मिलता है। हालाकि यह प्वाइंट अभी भी विचाराधीन है। जिसकी भविष्य में लागू होने की संभावना है।




OROP (One Rank One Pension 2024) को फौजियों के रैंक (पद) और टोटल सर्विस को ध्यान में रखकर लागू किया जा रहा है :-

(a). Rank (रैंक)।

(b). Length of service (कुल सर्विस)।

     इसमें कभी हम केवल अपने रैंक की पेमेंट की तुलना अपने ही रैंक वाले दूसरे व्यक्ति से कर लेते हैं। जिनकी सर्विस हमारे से कम या ज्यादा होती है। जो कि बिल्कुल गलत है। जबकि हमको अपने पेंशन धनराशि की तुलना उस व्यक्ति से करनी चाहिए जो कि मेरे ही जैसे रैंक (पद) और मेरी ही जितनी सर्विस पूरी करके सेवानिवृत हो चुके हैं। जैसे एक व्यक्ति ऑनरी कैप्टन के रैंक से 28 साल सेवा देने के बाद सेवानिवृत हुए हैं और दूसरे व्यक्ति उसी रैंक ऑनरी कैप्टन से 33 साल सेवा देने के बाद सेवानिवृत हुए हैं। इन दोनों व्यक्तियों की पेमेंट एक जैसी या समान नहीं हो सकती है। क्योंकि दोनों व्यक्तियों का रैंक तो एक ही है लेकिन length of service अलग अलग है। इसलिए पेंशन भी कम और ज्यादा होगी।

यहां 👇से जानें, OROP 3 में कितनी बढ़ी पेंशन और कितना मिलना था एरियर.....

यहां 👇एक उदाहरण से समझें :- 

Honorary Captain (28) :- जो Honorary Captain साहब 28 साल की सर्विस करके रिटायर होते हैं तो उनकी बेसिक पेंशन ₹ 42,500 प्रति माह में फिक्स की गई है। इनकी टोटल पेंशन इस प्रकार calculate की जायेगी = बेसिक पेंशन + DR (महंगाई राहत) - कम्युटेशन राशि।

1. जैसे आज के दिन महंगाई राहत की दर 50% है तो DR की राशि ₹ 21,250 प्रति माह होगी।

2. अगर कम्युटेशन नहीं लिया होगा तो उनकी शुद्ध पेंशन राशि ₹42,500+₹21,250-00=₹63,750 प्रति माह से कम नहीं होनी चाहिए।

3. अगर कम्युटेशन धनराशि ली गई है तो उनकी उपरोक्त शुद्ध पेंशन में से कम्युटेशन राशि को कम कर देंगे। उसके बाद जो राशि बचती है वो उनकी शुद्ध पेंशन धनराशि होगी।

Honorary Captain (33) :- जो Honorary Captain साहब 33 साल की सर्विस करके रिटायर होते हैं तो उनकी बेसिक पेंशन ₹ 46,300 प्रति माह पर fix की गई है। इनकी टोटल पेंशन इस प्रकार calculate की जायेगी = बेसिक पेंशन+DR (महंगाई राहत)-कम्युटेशन राशि।

1. जैसे आज के दिन महंगाई राहत की दर 50% है तो DR की राशि ₹ 23,150 प्रति माह होगी।

2. अगर कम्युटेशन नहीं लिया होगा तो उनकी शुद्ध पेंशन राशि ₹46,300+₹23,150-00=₹69,450 प्रति माह से कम नहीं होनी चाहिए।

3. अगर कम्युटेशन धनराशि ली गई है तो उनकी उपरोक्त शुद्ध पेंशन में से कम्युटेशन राशि को कम कर देंगे। उसके बाद जो राशि बचती है वो उनकी शुद्ध पेंशन धनराशि होगी।


जानिए अपनी धर्मपत्नी की देशभक्ति.....


आप भी अपना नया कोरिजेंडम PPO यहां 👇 से देखें.....


प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...


बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शुक्रवार, 27 सितंबर 2024

रिटायर्ड व्यक्ति के जीवन का कड़वा सच #Know the bitter truth of Retirement Life

❤.....रिटायरमेंट व्यक्ति बेचारा करे क्या करे.....❤
----------------------------------

1. रिटायर व्यक्ति अगर देर तक सोया रहे तो.....


बीवी :- अब उठ भी जाइये !  आपके जैसा भी कोई सोता है क्या ? रिटायर हो गये तो इसका मतलब यह नहीं कि दोपहर तक सोते ही रहियेगा....!
🤣🤣🤣

2. रिटायर व्यक्ति अगर जल्दी उठ जाये तो....!


✅सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की सहायता हेतू हेल्पलाइन जारी.....🌹

बीवी :- आपको तो बुढापे में नींद पड़ती नहीं, दूसरों को तो सोना है न। एक दिन भी किसी को चैन से सोने नही देते हो, 5:30 बजे उठ कर बड़ बड़ करने लगते हो।  अब तो आफिस भी नहीं जाना होता,  चुपचाप सो जाइये और सबको सोने दीजिए.....!
🤓🤓🤓🤓      

3. रिटायर व्यक्ति अगर घर पर ही रहे तो....!


✅05 मिनट में आज ही अपने मोबाईल से लाईफ सर्टिफिकेट जमा करें.....🌹🌷

बीवी :- सबेरा होते ही मोबाइल लेकर बैठ जाते हो और चाय पर चाय के लिए चिल्लाते रहते हो, कुछ काम अपने से भी कर लिया कीजिए । कभी घर से थोड़ा बाहर भी निकला करो, हमें भी चैन की सांस लेने दो। सब लोगों को कुछ न कुछ काम रहता है, यह आदमी दिन भर घर पर निठल्ला बैठा रहता है । यह नहीं होता है कि जल्दी से उठकर नहा धोकर नाश्ता पानी कर लें, अब इनके लिए सब लोग बैठे रहें....!
😦😦😦

4. रिटायर व्यक्ति अगर घर से देर तक बाहर रहे तो....!


✅जिन पेंशनरों का स्पर्श नहीं चल रहा है, वो कृपया यहां 👇 से स्पर्श की वेबसाइट खोलें.....🌹🌷 

बीवी :- कहाँ थे आप इतनी देर से ? अब नौकरी भी नही है, फिर भी घर पर टिकना नहीं होता।  कभी अपने परिवार में भी बैठा करो।  कभी मुँह से भगवान का नाम भी ले लिया कीजिए...!
🥱🥱🥱

5. रिटायर व्यक्ति अगर पूजा करे तो....!


✅"घर में पति-पत्नी के बीच झगड़े में अचानक मेहमान के आने पर, पति-पत्नी द्वारा जो कुछ समय के लिए समझौता किया जाता है। क्या इसे भी "सीजफायर" कहते हैं ?

बीवी :- ये घन्टी बजाते रहने से कुछ नहीं होने वाला।  अगर ऐसा होता तो इस दुनिया के रईसों में टाटा या बिल गेट्स का नाम नहीं होता, बल्कि किसी पुजारी का नाम होता...! जब देखो कभी माला कभी घंटी, कभी राम राम।
😩😩😩

6. अगर रिटायर व्यक्ति खाली समय में पैसा कमाने के लिए कुछ काम करे तो....!


✅पूर्व सैनिकों के लिए निःशुल्क गतिशीलता उपकरण...🌹 

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/05/provn-of-mobility-modified-eqpt-through.html


बीवी :- हर वक़्त काम, काम ,काम। ये पैसे की मोह माया बुढ़ापे  में भी तुम्हे टिकने नहीं देती।  हम क्या यहाँ पर बंधुआ मजदूर हैं जो सारा दिन काम करें और शाम को आपका इंतज़ार किया करें.....?
🌲🌲🌲🌲

7. रिटायर व्यक्ति अगर पत्नी को घुमाने के लिए किसी धार्मिक तीर्थ पर ले जाए तो....!


✅बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 


बीवी :- देखिये, "अधिकारी जी" अपनी बीबी को हर महीने घुमाने ले जाते हैं और वो भी शिमला और दार्जिलिंग जैसी जगहों पर, आपकी तरह "हरिद्वार" नहाने नहीं जाते....!
💐💐👲🏼🦸‍♀️

8. रिटायर व्यक्ति अगर अपनी जिंदगी भर की बचत  से नैनीताल, मसूरी, गोवा, माउन्ट आबू, ऊटी जैसी  जगहों पर घुमाने ले भी जाए तो....!


✅सभी पूर्व सैनिक फॉर्म 16 यहां से प्राप्त करें...🌹 

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/05/itr-filling-16-get-your-form-16-from.html


बीवी :- अपना घर ही सबसे अच्छा, बेकार ही पैसे लुटाते फिरते है। लगता है फालतू पैसे आ गये हैं आपके पास जो ज्यादा ही उछल रहे हैं। अब टिक कर भी बैठना है कि  इधर उधर बंजारों की तरह घूमते ही रहना है। क्या रखा है घूमने में ?  इतने पैसे से अगर घर पर ही रहते तो पूरे 2 साल के लिए कपड़े खरीद सकते थे,  या फिर पूरे घर में पेंट करवा लेते !    

9. रिटायर व्यक्ति पुराने गानों का शौक़ीन हो तो....!


✅आठवें वेतन आयोग के अनुसार कितनी होगी  आपकी पेंशन...👇



बीवी :- बुढ़ापे में गाने भाते हैं, अब ज्यादा जवानी चढ़ने लगी है, कोई भजन या राम के नाम ही ले लिया करो.....!

10. रिटायर व्यक्ति अगर मन बहलाने के लिए फोन  करे तो....!


✅प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां  👇से आवेदन करें ...

बीवी :- दिन भर फोन पर लगे रहते हो,  किस किस को फोन करते हो ? हम तो नहीं करते किसी को.....फोन !       
                                             
11. रिटायर व्यक्ति बन ठन कर घर में रहे तो....!


✅यहां 👇जानें, अपनी पत्नी का त्याग.....

बीवी :-  बुढ़ापे में क्या सिंगार करते हो, जाना है कहीं क्या ?  घर में ही सज धज कर बैठे रहते हो, बहुएं क्या कहेंगी...!
🙏🏼🌹🙏🏼🌹🙏🏼

वाह रे !  रिटायर व्यक्ति...

सभी रिटायर्ड बंधुओं को समर्पित ♥️


✅यहां 👇से जानें, OROP 3 में कितनी बढ़ी पेंशन  और कितना मिलेगा एरियर.....


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की  जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप  अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

बुधवार, 25 सितंबर 2024

NCC में JCOs और NCOs की भर्ती शुरू #Hiring of ESM as contractual Instructor staff as per extension plan of NCC

रिटायर्ड JCOs और NCOs साहब लोगों के लिए ताजा खुशखबरी.....

हम बहुत समय से सुन रहे थे कि अब पूर्व सैनिकों को एन.सी.सी. में भी सेवा करने का अवसर मिलेगा। अब वह समय आ चुका है। कृपया सभी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।


आवेदन यहां से करें : www.nccdtebj.in

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 अक्टूबर 2024

अभी तक की कुल रिक्तियां निम्न प्रकार से हैं :- 

Requirement of Hiring

3. ESM will be hired for 36 NCC units spread across Five NCC State Directorates. The details of locs where ESM will be employed post hiring have been listed out at Para 5(d). The State Directorate wise vacancy for hiring is as under:-

#DirectorateNo of ESM JCO VacancyNos. of ESM NCO VacancyTotal ESM to be hired
1Bihar & Jharkhand133952
2UP254772
3Punjab, Haryana, HP & Chandigarh213455
4North East Region3769106
5Maharashtra224264
TOTAL118231349




























ज्यादा जानकारी के लिए आप 0612 2321231 पर कॉल कर सकते हैं।


   
जब हम फॉर्म भरने के लिए next पर क्लिक करते हैं तो इस प्रकार का फॉर्म खुल जाता है। जिसे आप लोगों को सावधानी के साथ भरना होता है।
  



कृपया आगे बढ़ने से पहले Annexure 1, 2 और 3 फॉर्म को जरूर देखें।



NCC में नियुक्ति की ज्यादा जानकारी यहां 👇 से प्राप्त करें.....

OROP 3 के अनुसार नए कोरिजेंडम ppo जारी.....

यहां 👇से जानें, OROP 3 में कितनी बढ़ी पेंशन और कितना मिलेगा एरियर.....

प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...

बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 



नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...