स्पर्श ने OROP 3 के अनुसार कोरिजेंडम पी.पी.ओ. जारी करने शुरू कर दिए.....

जैसे कि आप लोग अच्छी तरह जानते हैं रक्षा पेंशनरों के लिए orop 3 जुलाई 2024 से लागू है। इसी क्रम में अभी स्पर्श ने कोरिजेंडम पी.पी.ओ. जारी करने शुरू कर दिए हैं। जिन्हें आप भी स्पर्श की ऑफिशियल वेबसाइट https://sparsh.defencepension.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं।
     ये PPO एक सूबेदार साहब का है। जिन्होंने आर्मी में 28 साल की सेवा दी। और 2023 में रिटायर हुए हैं। अभी तक उनकी बेसिक पेंशन ₹ 27,850 प्रतिमाह थी। इन सूबेदार साहब की पूरी पुरानी पेंशन की डिटेल नीचे दिए हुए PPO में देख सकते हैं।

नीचे दिए PPO के अनुसार अभी तक इनकी शुद्ध पेंशन निम्न प्रकार से बनती थी :- 

बेसिक पेंशन + महंगाई राहत - कम्युटेशन राशि

बेसिक पेंशन - ₹ 27,850

महंगाई राहत 50% के अनुसार - ₹ 13,925

कम्युटेशन राशि - 00 (शून्य) क्योंकि तब साहब ने कम्युटेशन की राशि के लिए आवेदन नहीं किया था।

शुद्ध पेंशन = ₹ 27,850 + ₹ 13,925 - 00

शुद्ध पेंशन = ₹ 41,775 प्रतिमाह

Orop 3 के अनुसार अब इन्हीं सूबेदार साहब को निम्न पेंशन मिलेगी :- 

बेसिक पेंशन + महंगाई राहत - कम्युटेशन राशि

बेसिक पेंशन - ₹ 30,175

महंगाई राहत 50% के अनुसार - ₹ 15,088

कम्युटेशन राशि - ₹ 13,925 क्योंकि अब साहब ने कम्युटेशन की राशि के लिए आवेदन कर ले लिया है।

शुद्ध पेंशन = ₹ 30,175 + ₹ 15,088 - ₹ 13,925

शुद्ध पेंशन = ₹ 31,338 प्रतिमाह
     यहां पर पेंशन इसलिए कम दिखाई दे रही है कि अब इन्होंने कम्युटेशन की धनराशि ले ली है और हर महीने इनके पेंशन से कम्यूटेशन राशि की कटौती की जा रही है।

orop 3 के नए कोरिजेंडम PPO के अनुसार इनकी कुल बढ़ोतरी निम्न प्रकार से है :- 

बेसिक पेंशन में कुल बढ़ोतरी = ₹ 30,175 ₹ 27,850 = ₹ 2,325 प्रतिमाह

महंगाई राहत में कुल बढ़ोतरी = ₹ 1,163 प्रतिमाह

प्रतिमाह शुद्ध बढ़ोतरी = ₹ 2,325 + ₹ 1,163 = ₹ 3,488

आप भी अपना नया कोरिजेंडम PPO यहां 👇 से देखें.....



यहां 👇से जानें, OROP 3 में कितनी बढ़ी पेंशन और कितना मिलेगा एरियर.....


प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...


बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 



नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.