सोमवार, 14 जुलाई 2025

कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर रानीखेत में रिलेशन भर्ती की घोषणा : 2025 #सोमनाथ शर्मा ग्राउंड रानीखेत #अग्निवीर भर्ती

🇮🇳इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी : कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर रानीखेत के सोमनाथ शर्मा ग्राउंड में रिलेशन अग्निवीर भर्ती 2025 की तिथि की घोषणा...🌹


अग्निवीर भर्ती योग्यता #कुमाऊं रेजिमेंट #अग्निवीर भर्ती #सोमनाथ शर्मा #KRC Ranikhet #Agniveer ki Bharti

भारतीय सेना के कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर (KRC Ranikhet) रानीखेत में दिनांक 11 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक सोमनाथ शर्मा ग्राउंड, Kumaon Regiment Centre Ranikhet (उत्तराखण्ड) में UHQ कोटा रिलेशन / स्पोर्ट्स रैली भर्ती 2025 आयोजन किया जायेगा। यह विशेष भर्ती अभियान सेना के जवानों और खिलाड़ियों के आश्रितों के लिए आयोजित किया जाएगा। पूरे भारत के योग्य उम्मीदवार जिनके पास रिलेशन सर्टिफिकेट या स्पोर्ट्स अचीवमेंट है, वे रैली प्रोग्राम के अनुसार इस रैली में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को नवीनतम अग्निपथ योजना के अनुसार 4 साल के लिए अग्नि वीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं) और अग्निवीर SKT / क्लर्क के रूप में भर्ती किया जाएगा। अभी तक सरकार की नीतियों के अनुसार 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद 25% अग्निवीरों को सोल्जर GD, ट्रेड्समैन और सोल्जर SKT / क्लर्क के रूप में स्थायी तौर पर नियुक्त किया जाएगा। 


अग्निवीर भर्ती योग्यता #कुमाऊं रेजिमेंट #अग्निवीर भर्ती #सोमनाथ शर्मा #KRC Ranikhet #Agniveer ki Bharti

✅ अग्नि वीर सम्मान योजना के बारे में यहां से जानें...🌹

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/07/2-award-winners-agniveer.html



कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर रानीखेत में निम्न पदों के लिए होगी भर्ती :-


(1). अग्नि वीर जनरल ड्यूटी (General Duty)


(2). अग्नि वीर SKT/क्लर्क


(3). अग्नि वीर ट्रेड्समैन


अग्निवीर भर्ती योग्यता #कुमाऊं रेजिमेंट #अग्निवीर भर्ती #सोमनाथ शर्मा #KRC Ranikhet #Agniveer ki Bharti

✅ पूर्व सैनिकों की दूसरी पारी की शुरुआत के लिए AWPO की भूमिका...

Kumaon Regiment Centre Ranikhet में अग्नि वीर भर्ती हेतू पात्रता मानदंड :-


👉अभ्यर्थी युद्ध विधवा के पुत्र, विधवा के पुत्र, सेवारत सैनिक के पुत्र,पूर्व सैनिक के पुत्र और सेवारत सैनिकों के भाई से संबंधित होना चाहिए और उनके पास सेना रिकॉर्ड ऑफिस द्वारा जारी किया गया रिलेशन प्रमाण पत्र होना चाहिए और जारी करने वाले सेना अधिकारी द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित होना चाहिए।


✅ अग्निवीर भर्ती योग्यता का विवरण :- 


(क). अग्नि वीर GD :- 10वीं कक्षा (मैट्रिक) 45% कुल अंकों के साथ और प्रत्येक विषय में 33% अंक।


यदि उम्मीदवारों के पास उच्च योग्यता है, अर्थात 10+2 (इंटरमीडिएट) या उससे अधिक, तो कोई शर्त प्रतिशत की आवश्यकता नहीं है, हालांकि प्रत्येक विषय में 33% आवश्यक है।


(ख). अग्नि वीर SKT/ क्लर्क :- 12वीं (इंटरमीडिएट) कुल 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण तथा प्रत्येक विषय में 50% अंक होने चाहिए।


(ग). अग्नि वीर ट्रेड्समैन 8वीं पास :- 8वीं कक्षा प्रत्येक विषय में 33% अंकों के साथ उत्तीर्ण होने चाहिए।


(घ). अग्नि वीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) : 10वीं कक्षा प्रत्येक विषय में 33% अंकों के साथ उत्तीर्ण होने चाहिए।


अग्निवीर भर्ती योग्यता #कुमाऊं रेजिमेंट #अग्निवीर भर्ती #सोमनाथ शर्मा #KRC Ranikhet #Agniveer ki Bharti

✅ ऑपरेशन सिंदूर के बाद की भविष्यवाणी...🇮🇳

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/05/blog-post.html


कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर रानीखेत में अग्नि वीर भर्ती के लिए उम्र सीमा/आयु मानदंड :- 01 अक्टूबर 2025 तक निम्न होनी चाहिए।


👉अग्नि वीर GD :- कैंडिडेट्स की आयु 17 वर्ष छः महीने से 21 वर्ष के बीच। या जन्मतिथि 01-10-2004 से 01-04-2008 के बीच हो।


👉अग्नि वीर क्लर्क :- कैंडिडेट्स की आयु 17 वर्ष छः महीने से 21 वर्ष के बीच। या जन्मतिथि 01-10-2004 से 01-04-2008 के बीच हो।


👉अग्नि वीर ट्रेड्समैन :- कैंडिडेट्स की आयु 17 वर्ष छः महीने से 21 वर्ष के बीच। या जन्मतिथि 01-10-2004 से 01-04-2008 के बीच हो।


अग्निवीर भर्ती योग्यता #कुमाऊं रेजिमेंट #अग्निवीर भर्ती #सोमनाथ शर्मा #KRC Ranikhet #Agniveer ki Bharti

✅ राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के अवसर...🌹 


✅ अग्नि वीर भर्ती के लिकुमाऊं रेजिमेंट सेंटर रानीखेत में आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट :- 


उम्मीदवारों को भर्ती स्थल पर अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज /प्रमाण पत्र मूल रूप में सत्यापित फोटोकॉपी के साथ लाने होंगे :- 


👉रिलेशन प्रमाण पत्र।


👉सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र।


👉निवास प्रमाण पत्र।


👉जाति/धर्म प्रमाण पत्र।


👉स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र।


👉चरित्र प्रमाण पत्र।


👉अविवाहित (Un-married) प्रमाण पत्र।


👉शपथ पत्र।


👉अपडेट आधार कार्ड की कॉपी।


👉पासपोर्ट साईज की 20 फोटो।


👉खेल और NCC प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हों तो )।



✅ तभी तो मैं सैनिक कहलाता हूं...🌹


✅अग्नि वीर रिलेशन भर्ती प्रक्रिया :- कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर रानीखेत...🌹


Agniveer ki Bharti ke liye Physical Measurement :-


✅ अग्नि वीभर्ती हेतू Kumaon Regiment Centre Ranikhet में 1.6 किमी दौड़ के लिए मापदंड :-


(i). प्रथम स्थान 5:30 मिनट तक (60 अंक)


(ii). द्वितीय स्थान 5:31 मिनट से 5:45 मिनट तक (48 अंक)


अग्निवीर भर्ती योग्यता #कुमाऊं रेजिमेंट #अग्निवीर भर्ती #सोमनाथ शर्मा #KRC Ranikhet #Agniveer ki Bharti

✅यहां से जानें, सैनिक परिवार से रिश्ते बनाने के अनमोल फायदे...👍👌

अग्नि वीभर्ती के लिए पुलअप्स मानदंड :- 


👍10 पुलअप्स – 40 अंक


👍09 पुलअप्स - 33 अंक


👍08 पुलअप्स - 27 अंक


👍07 पुलअप्स – 21 अंक


👍06 पुलअप्स - 16 अंक


✅ Agniveer ki Bharti हेतू लंबी कूद मानदंड :- केवल 9 फीट ditch को पार करना है। इसमें कोई अंक नहीं दिया जाएगा।


✅अग्नि वीर के लिए जिग-जैग बैलेंस :- उत्तीर्ण होना आवश्यक है, कोई अंक नहीं दिया जाएगा।


अग्निवीर भर्ती योग्यता #कुमाऊं रेजिमेंट #अग्निवीर भर्ती #सोमनाथ शर्मा #KRC Ranikhet #Agniveer ki Bharti

✅सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की सहायता हेतू हेल्पलाइन जारी.....🌹 



🔑कृपया इन्हें भी जरूर जानें :- 

✅ NCC में नियुक्ति की ज्यादा जानकारी यहां 👇 से प्राप्त करें.....


✅ यहां से जानें, भारत के गर्व की कहानी...🌺


✅ कुमाऊं रेजिमेंट के थल सेना प्रमुख एवं kumaon regiment ranikhet के परमवीर चक्र विजेता...🌺 


✅ यहां से जानें, नया family pension rules क्या कहता है...? 


✅ ECHS लाभार्थियों को देना होगा पेमेंट...🌹 

✅Daughter Marriage हेतू १ से २ लाख रुपए की आर्थिक मदद यहां 👇 से प्राप्त करें ...🌹


✅ विकलांग Ex-servicemen एवं उनके आश्रितों के लिए आर्थिक मदद...🌹


✅ ECHS के लिए आश्रितों की पात्रता...🌹


✅ प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना पाने के लिए JCOs एवं ORs यहां 👇से आवेदन करें ...🌹 


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों, Servicemen, Ex-Servicemen, Defence Pensioners और common people से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 https://adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे https://adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

रविवार, 13 जुलाई 2025

Indian 🇮🇳 Army Family #सैनिक परिवार के साथ रिश्ते बनाने के अनमोल फायदे #Relationship Family with Soldier #Rista प्यार का🌹

सैनिक परिवार (Army Family) के साथ Rista बनाने के लाजवाब फायदे...🌹

Army Family #Discipline in Life #Rista

एक सैनिक तो, सैनिक ही होता है साहब। जब एक सैनिक देश की रक्षा करते हैं, तो उनका पूरा परिवार भी हर दिन त्याग करता है। ऐसे परिवार से रिश्ता सिर्फ एक नाता नहीं होता है, बल्कि एक आदर्श जीवनशैली से जुड़ाव भी होता है। सैनिक परिवारों के साथ रिश्ते बनाने के कई अनमोल फायदे हैं, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं :-

✅ परिवार में अनुशासन और देशभक्ति सीखने को मिलती है।


✅ एक गहरा रिश्ता भरोसे और ईमानदारी पर आधारित होता है।


✅ समाज में परिवार के प्रति सम्मान और प्रतिष्ठा का भाव होता है।


✅ खुशहाल ज़िन्दगी जीने की प्रेरणा मिलती है।


✅ परिवार में सकारात्मक सोच और विविधता का अनुभव होता है।


✅ सैनिक परिवार हमेशा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है।


✅ देश एवं विदेश में यात्रा/घूमने के अवसर मिलते हैं।


✅ मेहनत पर पूर्ण विश्वास होता है।


✅ समाज में दूसरों को भी साथ लेकर चलने की प्रेरणा मिलती है।


✅ देश-विदेश के लोगों से मिलना तथा उनकी संस्कृति को जानने का मौका मिलता है।


👉सैनिक परिवार से रिश्ता बनाना का मतलब होता है :– जीवन को नया दृष्टिकोण देना।


Army Family # Discipline in life #Riste

✅राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के शानदार अवसर...🌺 

हमारे देश में सैनिकों और उनके परिवारों को सदियों से सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। सैनिक न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज के लिए त्याग और सेवा की मिसाल भी पेश करते हैं। ऐसे में यदि किसी का संबंध एक सैनिक परिवार से होता है, तो यह न केवल गर्व की बात होती है, बल्कि इससे कई जीवन उपयोगी लाभ भी प्राप्त होते हैं।

👍देशभक्ति और अनुशासन की भावना मिलती है :- 

Army Family में पलने-बढ़ने वाले लोगों में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की भावना गहराई से रची-बसी होती है। ऐसे परिवार से Riste बनने पर आपको भी इन मूल्यों को समझने और अपनाने का अवसर मिलता है, जिससे आपका जीवन और दृष्टिकोण दोनों परिपक्व होते हैं।

Disciplined Life #Army Family #Rista

👍बच्चों में अनुशासन (Discipline in Life) की भावना :- 

सैनिकों के बच्चे अक्सर अपने पिता या माता को एक अनुशासित रोल मॉडल के रूप में देखते हैं। इससे उनमें भी आत्मनिर्भरता, नियमों का पालन और ज़िम्मेदारी की भावना विकसित होती है। कई बार इन बच्चों को भी आगे चलकर सेना या अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में जाने का अवसर मिलता है।

👍आत्मनिर्भरता और सहनशीलता  (Tolerance) की प्रेरणा :- 

सैनिक अक्सर महीनों तक घर से दूर रहते हैं। ऐसे में उनके परिवार –विशेषकर उनके माता-पिता,उनकी पत्नियाँ और बच्चे बहुत कुछ खुद ही संभालते हैं। इससे वे आत्मनिर्भर और मजबूत बनते हैं। ऐसे परिवार के साथ संबंध रखने से आप भी मानसिक और भावनात्मक रूप से अधिक सशक्त बनते हैं।

👍जीवन में संघर्षों को सहने की ताकत :- 

अनुशासन हमारे केवल बाहरी जीवन को ही नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती भी देता है। सैनिक परिवारों में अक्सर लंबी दूरियाँ, तनावपूर्ण हालात और अकेलापन होता है, लेकिन जीवन का अनुशासन उन्हें इनसे जूझना सिखाता है। इससे पत्नी, माता-पिता और बच्चे मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं।

Army Family #Riste #Discipline in Life

✅प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...🌹 

👍परिवार में सुरक्षा और भरोसे का माहौल :- 

सैनिकों का जीवन अनुशासित (Discipline in Life) और मर्यादित होता है। इसीलिए उनके रिश्ते भी ईमानदारी,समर्पण और भरोसे पर आधारित होते हैं। यदि आपका संबंध किसी Army Family से है, तो यह एक मजबूत और सुरक्षित रिश्ते की गारंटी भी बन सकता है।

👍परिवार में आर्थिक और मानसिक संतुलन :- 

सैनिकों को अपनी सैलरी और संसाधनों का सही उपयोग करना सिखाया जाता है। यही आदतें उनके परिवार में भी देखने को मिलती हैं – जैसे फ़िज़ूलखर्ची से बचना, भविष्य के लिए इन्वेस्टमेंट करना,ज़रूरतों की प्राथमिकता तय करना और तनाव से निपटना आदि।

👍समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा :- 

सैनिकों को समाज में उच्च दर्जा प्राप्त होता है। उनके परिवार से संबंध होने पर आपको भी समाज में एक विशेष सम्मान और पहचान मिलती है। चाहे शादी का रिश्ता हो या दोस्ती का, सैनिक परिवार से जुड़ाव सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाता है।

अनुशासन #सहनशीलता #Tolerance #Army Family

✅आठवें वेतन आयोग के अनुसार कितनी होगी आपकी पेंशन...👇 

👍परिवार में समय की कद्र बढ़ती है :- 

सेना में समय पर उठना, खाना, ट्रेनिंग और ड्यूटी करना और रात को सोने तक एक आदत होती है। यही आदत जब एक फौजी साहब छुट्टियों में घर आते हैं या परिवार के साथ होते हैं, तो समय का महत्व उनके परिवार में माता पिता, बच्चों और पत्नीयों तक पहुँचता है। इससे हमेशा परिवार में समय का सदुपयोग, दिनचर्या और अनुशासित जीवनशैली विकसित होती है।

👍प्रेरणा और सकारात्मक सोच :- 

सैनिकों का जीवन हमेशा कठिनाइयों से भरा होता है, फिर भी वे मुस्कुराते हुए हर चुनौती का सामना करते हैं। उनके परिवार भी इसी सकारात्मक सोच के साथ जीते हैं। ऐसे में यदि आपका रिश्ता किसी सैनिक परिवार से है, तो आपको भी जीवन में प्रेरणा और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की शक्ति प्राप्त होती है।

👍विविध संस्कृति और अनुशासित जीवनशैली का अनुभव :- 

समय-समय पर सैनिकों की पोस्टिंग देश के विभिन्न भागों में होती है। जिससे उनका परिवार विविध लोगों एवं संस्कृतियों से परिचित होता है। उनके साथ संबंध होने से आप भी विभिन्न भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों को समझने और अपनाने का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

Army Family #Discipline in Life #Riste

अतः मैं एक सैनिक परिवार से होने के नाते आप सभी लोगों से विनती करूंगा कि अगर आपको भी अपने स्वर्णिम जीवन में इस प्रकार का अवसर मिले तो जरूर आनंद लीजिएगा। सैनिक परिवार से जुड़ना केवल एक रिश्ता नहीं होता, बल्कि यह एक ऐसा जीवन अनुभव है जो आपको न केवल भावनात्मक रूप से समृद्ध बनाता है, बल्कि आपको एक ज़िम्मेदार, जागरूक, अनुशासित और देशभक्त नागरिक भी बनाता है। ऐसे रिश्तों में त्याग, समर्पण, प्रेम और गौरव की भावना होती है, जो जीवन को गहराई से प्रभावित करती हैं।

✌अगर आप भी सैनिक परिवारों का हिस्सा बनने चाहते हैं तो कृपया आप अपने जीवन में इस प्रकार की गतिविधियों में भाग जरूर लें, जो सैनिक परिवारों के साथ रिश्ते बनाने में काफी मददगार साबित हुए हैं :-


👉अपनी स्वेच्छा से काम करें :आप सैनिक कल्याण संगठनों के साथ स्वेच्छा से काम कर सकते हैं या सैनिक परिवारों के लिए कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। 


👉आप अपने नजदीकी सैन्य समुदाय में शामिल हों :आप अपने नजदीक के सैन्य समुदाय में शामिल हो सकते हैं और अन्य लोगों के साथ जुड़ सकते हैं। जो सैनिक परिवारों के साथ रिश्ते साझा करने में मदद करते हैं। 


👉हमेशा सैनिकों और उनके परिवारों के साथ समय बिताएं :आप सैनिकों और उनके परिवारों के साथ समय बिता सकते हैं, उनसे बात कर सकते हैं और उनकी कहानियों को सुन सकते हैं। जो आपको उनके परिवारों से जुड़ने की प्रेरणा भी देगी। 

आत्मनिर्भरता #Discipline in Life #सहनशीलता

✅बिटिया की शादी हेतू 1-2 लाख रूपये का अनुदान ऐसे 👇 से प्राप्त करें ...👍

👉ज्यादातर सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लें :आप सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं जो सैनिक परिवारों के लिए आयोजित किए जाते हैं। 


👉हमेशा सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करें :आप सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं, जैसे कि उन्हें धन्यवाद कहना या उनके लिए प्रार्थना करना। 

सैनिक परिवारों के साथ रिश्ते बनाने से न केवल उन्हें लाभ होता है, बल्कि यह आपके लिए भी फायदेमंद हो सकता है। यह आपको एक मजबूत समुदाय बनाने और दूसरों की सेवा करने में मदद कर सकता है। 


✅सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की सहायता हेतू हेल्पलाइन जारी.....🌹



नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों, Servicemen, Ex-Servicemen और Defence Pensioners से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 https://adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शनिवार, 12 जुलाई 2025

रानीखेत में पूर्व सैनिकों की भर्ती #Job opportunity for Ex-servicemen #Ranikhet (Uttarakhand)

मेहनत अगर आदत बन जाए तो,

कामयाबी 'मुकद्दर' बन जाती है।

नाम ,

नमक ,

निशान ।


कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी .....

     जो भी पूर्व सैनिक अपने जीवन की दूसरी पारी की शानदार शुरुआत  डी.एस.सी. (डिफेंस सर्विस कोर) में शामिल होकर करना चाहते हैं, यह खबर उनके लिए है।

👉स्थान - भर्ती का आयोजन कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र रानीखेत में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

👉दिनांक - 01 अगस्त 2025

👉पात्रता - इस भर्ती में केवल कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिक ही भाग ले सकते हैं। 


✅सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की सहायता हेतू हेल्पलाइन जारी.....🌹

👉किन - किन पदों के लिए होगी भर्ती ?


1. सिपाही जनरल ड्यूटी।


2. सिपाही क्लर्क (एस.डी.)।


👉ध्यान दें :- देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।


👉सिपाही जनरल ड्यूटी : - इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-

(क). जो सैनिक 31 अगस्त 2023 से 31 जुलाई 2025 तक सेवा निवृत हुए होंगे, वो भाग ले सकते हैं।

(ख). जिनकी उम्र 46 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE-1 होनी चाहिए।

(घ). सेना से रिटायर हुए 02 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।


✅यहां 👇से जानिए, अपनी सही पेंशन धनराशि.....

https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/09/orop3-2024-know-your-correct-pension.html


👉सिपाही क्लर्क (एस.डी.) :- इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-

(क). जो सैनिक 31 अगस्त 2020 से 31 जुलाई 2025 तक सेवा निवृत हुए होंगे, वो भाग ले सकते हैं।

(ख). जिनकी उम्र 48 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE-1 होनी चाहिए।

(घ). सेना से रिटायर हुए 05 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।


👉दस्तावेजों की जांच :- भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच एक दिन पहले दिनांक 31 जुलाई 2025 को प्रातः काल 08:30 बजे से ऑफिस में शुरू हो जाएगी। 

👉प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदंड :- सभी अभ्यर्थियों की प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदण्ड दिनांक 01 अगस्त 2025 को सुबह 06:00 बजे से शुरू हो जाएगी।


✅राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के शानदार अवसर...🌺 




👉अनिवार्य डॉक्यूमेंट्स (दस्तावेजों) की लिस्ट :-

     सभी इच्छुक अभ्यार्थी अपने साथ निम्न दस्तावेजों को लेकर आएंगे।

(क). डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति।

(ख). ए.जी.आई.एफ. एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र की मूल प्रति।

(ग). 16 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो (अच्छी क्वॉलिटी वाले पेपर में)।

(घ). Ex TA personnel अपने साथ ATC का प्रमाण पत्र लाएं।


✅DSC के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों की लिस्ट👇.....

✅जिन पेंशनरों का स्पर्श नहीं चल रहा है, वो कृपया यहां 👇 से स्पर्श की वेबसाइट खोलें.....🌹🌷



✅ECHS में  80 साल से ऊपर के आश्रितों को भारी छूट 👇.....


✅आठवें वेतन आयोग के अनुसार कितनी होगी आपकी पेंशन...👇


✅प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...


✅बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 


नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

जय हिन्द।

Thank you very much.

Indian Javelin Thrower Neeraj Chopra : भारत के भाला फेंक गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा बने भारतीय सेना के टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल

जानिए, कैसे  भाला फेंक गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा  को  टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक से सम्मानित किया गया ? और ओलंपिक गोल्ड मेडल...