शुक्रवार, 10 मार्च 2023

अप्रैल 2023 : KRC रानीखेत में भर्ती आयोजन

मेहनत अगर आदत बन जाए तो,

 कामयाबी 'मुकद्दर' बन जाती है।

कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी

     जो भी पूर्व सैनिक अपनी जिंदगी की दूसरी शानदार पारी की शुरुआत डी.एस.सी. (डिफेंस सर्विस कोर) में शामिल होकर करना चाहते हैं, यह खबर उनके लिए है।


स्थान - भर्ती का आयोजन कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र रानीखेत में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

दिनांक - 10 अप्रैल 2023 से 11 अप्रैल 2023।

पात्रता - इस भर्ती में केवल कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों को लिया जायेगा।

किन - किन पदों के लिए होगी भर्ती ?

1. सिपाही जनरल ड्यूटी।

2. सिपाही क्लर्क (एस.डी.)।

सिपाही जनरल ड्यूटी : - इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-

(क). जो सैनिक 30 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2023 तक सेवा निवृत हो चुके हैं।

(ख). जिनकी उम्र 46 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE 1 होना चाहिए।

(घ). रिटायर हुए 02 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।

सिपाही क्लर्क (एस.डी.) :- इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-

(क). जो सैनिक 30 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2023 तक सेवा निवृत हो चुके हैं।

(ख). जिनकी उम्र 48 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE 1 होना चाहिए।

(घ). रिटायर हुए 05 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।


दस्तावेजों की जांच :- भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच दिनांक 10 अप्रैल 2023 को प्रातः काल 08:00 बजे से ऑफिस में शुरू हो जाएगी। देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया जाएगा।

प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदंड :- सभी अभ्यर्थियों की प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदण्ड दिनांक 11 अप्रैल 2023 को सुबह 05:30 बजे से शुरू हो जाएगी।

डॉक्यूमेंट्स (दस्तावेजों) की लिस्ट :-

     सभी इच्छुक अभ्यार्थी अपने साथ निम्न दस्तावेजों को लेकर आएंगे।

(क). डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति।

(ख). ए.जी.आई.एफ. एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र की मूल प्रति।

(ग). 16 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो (अच्छी क्वॉलिटी वाले पेपर में)।

(घ). Ex TA personnel अपने साथ ATC का प्रमाण पत्र लाएं।


नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

जय हिन्द।
Thank you very much.

गुरुवार, 9 मार्च 2023

आसानी से रक्षा पेंशनर शिकायत ऑनलाइन दर्ज करें : पूर्व सैनिक और वीर नारियां #रक्षा पेंशन शिकायत दर्ज करें #रक्षा पेंशन grievance portal

रक्षा पेंशनरों और फैमिली पेंसनरों के लिए राहत भरी खबर / फैमिली पेंशन शिकायत ऑनलाइन ...


केवल आसान 5 स्टेप्स में दर्ज करें अपनी शिकायत / रक्षा पेंशन शिकायत की प्रक्रिया...

     अब सभी पेंशनर अपनी-अपनी पेंशन सम्बन्धित परेशानियों की शिकायत आसानी से इस वेबसाईट rakshapension.desw.gov.in पर क्लिक करके कर सकते हैं। 


(1). जैसे ही आप ऊपर लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने वेबसाईट खुल जायेगी। यहां पर आपको Click Here to lodge grievance या Lodge your grievance के ऊपर क्लिक करना होगा।



(2). उसके बाद नीचे दिया गया स्क्रीन खुलेगा। जिसमें आपको दो चीजें select करनी होती हैं।



(3). यहां पर दोनों प्रश्नों के Yes/No पर क्लिक करके Continue को दबाना है।


(4). अब आपके सामने Grievance Registration Form खुल जायेगा। यहां पर आपको निम्न विवरण भरना है जैसे आपका नाम, आपका PPO नंबर, आपका पता, अपना मोबाईल नंबर, ईमेल आई.डी. आदि। यहां पर आपको अपनी शिकायत लिखने के लिए स्पेस भी दिया जाता है। जिसमें आप विस्तार से समझा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर कोई pdf भी अपलोड करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
     पूरा रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर अंत में आपको submit के ऊपर क्लिक करना होता है।


(5). यहां पर आपको एक स्क्रीन दिखाई देगी जिसमें आपको ग्रीवेंस रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। इस नंबर की सहायता से आप अपने शिकायत का स्टेटस जान सकते हैं। आप लोग इस रजिस्ट्रेशन नंबर को तब एक संभालकर रखिए, जब तक आपके द्वारा की गई शिकायत का समाधान ना हो जाए।



नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

जय हिन्द।
Thank you very much.

रविवार, 5 मार्च 2023

जानें OROP - 2 में 2019 से हर महीने का एरियर/🎈🎂Get full details of your OROP-2 Arrear

मई 2019 से OROP-2 के एरियर की पूरी डिटेल जानकारी 

     वन रैंक वन पेंशन (OROP) - 2 की जब से सरकार की तरफ से घोषणा हुई है, तब से लेकर आज तक ज्यादातर रक्षा पेंशनरों के मन में शंका बनी हुई है कि उनको टोटल कितना एरियर मिलेगा ? और हर महीने मिलने वाली पेंशन की धनराशि में कितनी वृद्धि होगी ? 

     जो भी रक्षा पेंशनर अभी तक स्पर्श में माइग्रेट नहीं हुए हैं, वो अपनी डिटेल जानकारी बैंक से प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन जो भी रक्षा पेंशनर स्पर्श में माइग्रेट हो चुके हैं। वो सभी लोग अपने मोबाईल से ही OROP-2 के एरियर की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

     यहां आपको stepwise समझाने की कोशिश की जा रही है :-

(1). सबसे पहले आपको स्पर्श की ऑफिशियल वेबसाइट को इस लिंक https://sparsh.defencepension.gov.in/ की सहायता से खोलना है।


(2). अगर आपने अभी भी अपना लाईफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है, तो आप OK पर ☑ क्लिक करके आगे बढ़ें।



(3). यहां पर आपको अपना यूजर आई.डी. और पासवर्ड डालकर Login पर क्लिक करना है।



(4). यहां पर पहले आपको अपने मोबाईल को Desktop Site mode में लाने के लिए मोबाईल के ऊपर और दाहिने कोने से थ्री dots पर ☑ क्लिक करके Desktop Site में क्लिक करना है।


(5). यहां आपको चार ऑप्शन दिखाई देंगे। आप सबसे ऊपर पेंशन स्लिप पर क्लिक करें।



(6). यहां पर महीना और साल को सलेक्ट करके फिर pdf copy के ऊपर क्लिक करें।





(7). यहां पर आपको पूरी डिटेल जानकारी मिल जाएगी। यहां चार्ट को देखकर आप अपने एरियर के बारे जान सकते हैं कि मई 2019 से हर महीने का कितना एरियर बन रहा है। साथ ही आप यह भी जान जायेंगे कि आपके मूल पेंशन की धनराशि में कितनी बढ़ोतरी हुई है।



नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

adhikariarmy.blogspot.com

जय हिन्द।

Thank you very much.

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023

अग्निवीर भर्ती में जाने वाले युवा यहां से करें #CEE (Common Entrance Exam) की तैयारी #Online preparation

लक्ष्य न ओझल होने पाए, कदम मिलाकर चल,

"अग्निवीर "मंजिल तेरे पग चूमेगी, आज नहीं तो कल।।


     भारतीय थल सेना में अग्निवीर को अपना कैरियर बनाने वाले युवाओं के खुशखबरी : भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होने जा रहे युवाओं को पहले निम्न स्टेजों को क्लियर करना पड़ता था :-

(1). Physical Aptitude Test.

(2). Medical Test.

(3). Common Entrance Exam.

(4). Final marit list.

     भारत सरकार द्वारा पहली बार थल सेना की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (written Test) को सबसे पहले कराने का निर्णय लिया है। अब अग्निवीर बनने की चाह रखने वाले युवाओं को सबसे पहले ऑनलाइन written Test देना होगा। उसके बाद बाकि टैस्ट लिए जायेंगे। 
     सोल्जर (जनरल ड्यूटी) के लिए टोटल 50 प्रश्नों को 60 मिनट के भीतर करना होता है। ये सभी प्रश्न MCQs के फॉर्मेट में होते हैं। यहां आपके लिए एक ऑनलाइन प्रश्नपत्र का मॉडल लाया गया हैं ताकि आप इस प्रकार के प्रश्नों को आसानी से समझकर उन्हें समय के अंदर हल कर सकें। इस पेपर का फॉर्मेट निम्न प्रकार से है :-

(a). General Knowledge - 15 प्रश्न।

(b). General Science - 15 प्रश्न।

(c). Maths - 15 प्रश्न।

(d). Logical Reasoning - 05 प्रश्न।





















General Knowledge :- 














































General Science :-  

































Maths :-  






















Logical Reasoning :-  









































ECHS में 80 साल से ऊपर के आश्रितों को भारी छूट 👇.....


प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...


🌹🌷जिन पेंशनरों का स्पर्श नहीं चल रहा है, वो कृपया यहां 👇 से स्पर्श की वेबसाइट खोलें.....


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...