शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023

लाईफ सर्टिफिकेट Latest Update : सभी पेंशनर अब घर बैठे अपने मोबाईल से जमा करें अपना जीवित प्रमाण पत्र

7th Pay Commission Latest Update : सभी पेंशनर अब घर बैठे अपने मोबाईल से जमा करें अपना लाईफ सर्टिफिकेट।
    विज्ञान मानवजाति के लिए किसी चमत्कार या वरदान से कम नहीं है। युवाओं की वैज्ञानिक सोच देश को नई दिशा प्रदान करती है।आज के मॉडर्न युग में विज्ञान के चमत्कारों को नकारा नहीं जा सकता है।
     सभी पेंशनधारकों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत होता है। यह जीवन के इस पड़ाव में उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर उनकी ज़रूरतें पूरी करने में और आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता करती है। पेंशनभोगियों को सेवानिवृत्ति के बाद बैंक जैसे अधिकृत पेंशन संवितरण एजेंसी में अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा कराना पड़ता है, जिसके बाद ही उन्हें पेंशन दी जाती है।
     जीवन प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए पेंशनभोगी को अधिकृत पेंशन संवितरण एजेंसी में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना पड़ता है या फिर जिस कार्यालय में वह काम करते थे वहाँ के प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया जीवन प्रमाण-पत्र संवितरण एजेंसी को उपलब्ध कराना पड़ता है। पेंशन प्राप्त करने के लिए संवितरण एजेंसी में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना और जीवन प्रमाण-पत्र प्राप्त करना ही पेंशनभोगियों के लिए सबसे बड़ी समस्या है। यह भी देखा गया है कि इसके कारण ऐसे पेंशनभोगियों को समस्या होती है, जो वृद्ध और शारीरिक रूप से कमज़ोर हैं और जो जीवन प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए हर समय प्रमाणन प्राधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं रह सकते। इसके साथ ही बहुत से सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद अपने परिवार के साथ रहने के लिए एवं कई अन्य कारणों से कहीं और रहने लगते हैं जिसके कारण पेंशन प्राप्त करने में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
     इन सभी प्रकार की परेशानियों को कम करने के लिए, आप भी आज जीवन में पहली बार लाईफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

Benefits (फायदे) : एंड्रॉयड स्मार्टफोन से लाईफ सर्टिफिकेट जमा करने के संभावित फायदे निम्न प्रकार से हैं :-

1. पेंशनधारक घर बैठे अपने मोबाईल (एंड्रॉयड स्मार्टफोन) से जमा करें लाईफ सर्टिफिकेट।

2. पेंशन धारकों को बैंक, CSC या PDA (पेंशन डिस्बर्सिंग एजेंसी) जाने की जरूरत नहीं।

3. किसी भी प्रकार के external devices पर निर्भरता नहीं रहेगी।

4. पेंशन धारक किसी और व्यक्ति के एंड्रॉयड स्मार्टफोन से भी अपना लाईफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

Requirement (जरूरतें) : एंड्रॉयड स्मार्टफोन से लाईफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए निम्नलिखित चीजों की जरूरत होगी :-

1. एंड्रॉयड स्मार्टफोन (version 7.0 या इससे ऊपर का version) होना चाहिए।

2. मोबाईल RAM - 4 GB या उससे ज्यादा की होनी चाहिए।

3. स्मार्टफोन कैमरा Resolution - 5 Mp या ज्यादा का हो।

4. उचित इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत।

5. मोबाईल फोन storage -  64 GB (इसमें कम से कम 500 MB free storage space होना चाहिए)।

6. PDA (Pension Disbursing Authority) बैंक, पोस्ट ऑफिस, PCDA के साथ आधार नंबर रजिस्टर होना चाहिए।

Process (प्रक्रिया) : यह पूरी प्रक्रिया चार स्टेप्स में पूरी हो जाती है। जो निम्न प्रकार से हैं :-

स्टेप 1. Aadharface Rd App गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड और इंस्टॉल करें।

स्टेप 2. Jeevan Pramaan Face Application को भी डाउनलोड और इंस्टॉल करें।

स्टेप 3. ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन एक बार की प्रक्रिया है। जिसमें पेंशन धारक या कोई और व्यक्ति भी ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन कर सकता है।

स्टेप 4. पेंशनर ऑथेंटिकेशन में पेंशनर की पूरी डिटेल भरकर तथा फोटो खिंचकर submit कर दें।

Aadhaar Face Rd App को Install करने का तरीका :-

1. सबसे पहले मोबाईल के गूगल प्ले स्टोर खोलें और यहां Aadhaar Face Rd App लिखें।


2. इसके बाद Install पर क्लिक करें। यहां Aadhaar Face Rd एप्लीकेशन डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाती है। ध्यान रहे इसका आइकॉन आपको मोबाईल स्क्रीन पर नहीं दिखाई देगा। इसको देखने के लिए आपको मोबाईल की सैटिंग में जाकर App info या App Management के ऊपर क्लिक करें। यहां इसका icon दिखाई देगा।


Jeevan Pramaan Face Application को डाउनलोड करने का तरीका :- 

1.  Google पर www.jeevanpramaan.gov.in टाईप करें। यहां पर आपको जीवन प्रमाण का पेज खुल जाता है, इस प्रकार से।

2. इस पेज को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और मोबाईल के ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. यहां फिर से नीचे को स्क्रॉल करके अपनी ईमेल id और captcha कोड को भरें। इसके पश्चात I Agree to Download के ऑप्शन में क्लिक करें।


4. आपके द्वारा दी गई ईमेल आई.डी. पर Confirmation OTP भेज दी जाएगी। आपको अपनी ईमेल आई.डी. खोलनी है वहां पर OTP for Download Jeevan Pramaan Application वाले मैसेज को खोलकर OTP प्राप्त करके Confirmation OTP के स्थान पर भर देना है। इसके बाद Submit के ऊपर क्लिक करना है।


5. उसके बाद For Mobile App के ऊपर क्लिक करें। यहां आपको एक मैसेज दिखायेगा, जिसमें लिखा होगा (Download Link has been sent to your Email ID)।




6. अब फिर से अपनी ईमेल आई.डी. को खोलें। यहां Jeevan Pramaan Installer के ऊपर क्लिक करके इसे डाउनलोड करें।





     यहां पर आप दोनों एप्लिकेशनों को सफलतापूर्वक इंस्टॉल कर चुके हैं। अब आपको अपने मोबाईल के स्क्रीन पर Jeevan Pramaan के एप्लीकेशन का इस प्रकार का icon दिखाई देगा।



Operator Authentication का तरीका :- 
     यह एक ही बार की प्रक्रिया है। जिसमें ऑपरेटर का ऑथेंटिकेशन होना होता है। इस प्रक्रिया में पेंशन धारक भी ऑपरेटर हो सकता है या फिर कोई और व्यक्ति भी ऑपरेटर हो सकता है। इस प्रक्रिया को आसान स्टेप्स के माध्यम से सीखते हैं :-

1. मोबाईल स्क्रीन पर Jeevan Pramaan एप्लीकेशन के ऊपर क्लिक करके इसे खोलें। यहां इस प्रकार की स्क्रीन दिखाई देगी।


2. यहां से आगे बढ़ने के लिए Supported Biometric Scanner Found - Yes में क्लिक करें।



3. यहां Operator Authentication पेज खुलते ही  Allow Jeevan Pramaan to take pictures and Record video - Allow में क्लिक करें।



4. अब यहां दो ऑप्शन दिखाई देंगे। एक Aadhaar और दूसरा Virtual ID। आपने Aadhaar पर क्लिक करना है। फिर आपने अपना आधार कार्ड नंबर, मोबाईल नंबर और ईमेल आई.डी. भरनी है और Submit में क्लिक करना है।


5. अब आपके दिए हुए मोबाईल नंबर पर OTP भेज दिया जाएगा। उसे आप यहां दर्ज करें और Submit में क्लिक कर दें।



6. अब अपना आधार कार्ड के अनुसार नाम लिखें और ☑ चैक बॉक्स के अंदर क्लिक करके Scan के ऊपर क्लिक कर दें। 


7. यहां आपको एक मैसेज दिखाई देगा Do you want to Scan Face। आपको Yes में क्लिक करना है।



8. अब आपको यहां Guide Face Authentication की कुछ सही और कुछ गलत फोटो दिखाई देंगी। चैक बॉक्स ☑ में क्लिक करने के बाद Proceed के ऊपर क्लिक करें।



9. अब आप अपने स्मार्ट फोन की मदद से अपनी फोटो खींचें। उस दौरान फोटो के ऊपर Hold Still and Please Blink या Please Blink Eyes लिखा दिखाई देगा।


10. जैसे ही आपके face को सही से detect कर लेता है तो यहां पर आपका ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन पूरा हो जाता है। आपको अपने मोबाईल स्क्रीन पर Client Registration Successful का मैसेज भी दिखाई देगा।



Pensioner Authentication करने का तरीका :- इस प्रक्रिया में आपको पेंशनधारक की डिटेल भरनी है।

1. यहां Aadhaar के ऊपर क्लिक करके पेंशनधारक का आधार नंबर, मोबाईल नंबर और ईमेल आई.डी. भरकर Submit के ऊपर क्लिक करें।


2. पेंशनर के मोबाईल में OTP मैसेज भेजी जाएगी। उसे Enter OTP में भरकर Submit के ऊपर क्लिक करें।

3. यहां पेंशनधारक की निम्न डिटेल भरें :-
(क). PPO नंबर।
(ख). Type of Pension.
(ग). Sanctioning Authority.
(घ). Disbursing Agency.
(च). पेंशन अकाउंट नंबर।
(छ). Re-employed - Yes/No.
(ज). Re-marriage - Yes/No.

4. I Certify that above declaration are true and accurate के चैक बॉक्स ☑️ में क्लिक करें।

5. I understand and agree that any false or misleading information will justify a denial of pension and shall be liable for disciplinary action against me के चैक बॉक्स ☑️ में भी क्लिक करें। उसके बाद Submit के ऊपर क्लिक करें।

6. Confirm मैसेज में क्लिक करके I the holder of Aadhaar hereby give me consent to के चैक बॉक्स ☑️ में क्लिक कर दें।

7. अब Scan के ऊपर क्लिक करें उसके बाद Do you want to Scan Face के Yes में क्लिक करें।

8. अब मोबाइल को अपने या पेंशनर के चेहरे की तरफ करें। ध्यान रहे मोबाईल चेहरे के बहुत ही नजदीक हो। यहां पर जैसे ही मोबाईल आपके चेहरे को सही से detect कर लेता है तो आपके मोबाईल स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देता है - Thank you for Submitting digital life certificate. उसके बाद OK पर क्लिक कर दें। यहां पर आपका या पेंशनर का लाईफ सर्टिफिकेट सफलतापूर्वक जमा
हो जाता है।





     आशा करता हूं कि आपने आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण और नई चीज अच्छे से सीख ली होगी। ये जानकारी आपके पूरे जीवनभर काम आयेगी। इसको आज ही अपने मोबाईल से भरकर ट्राय कर लें। क्योंकि लाईफ सर्टिफिकेट आप जब भी जमा करते हो उस दिन से एक साल के लिए Valid रहता है। अगर आपको मोबाईल से digital life certificate जमा करने में कोई भी कठिनाई हो तो आप इस 👉 नंबर 8393087557 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

जय हिन्द।
Thank you very much.

सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनने के लिए पात्रता मापदंड

     

     भारत की सेना दुनिया की सबसे बड़ी और प्रमुख सेनाओं में से एक है। हमारे देश में करीब 14 लाख से ज्यादा सक्रिय सैनिकों की ताकत है। हमारी सेना मुख्यतः तीन भागों में बंटी हैं - थल सेना (Indian Army), नौसेना (Indian Navy) और वायु सेना (Indian Air Force)। इनके अंतर्गत कई शाखाएं आती हैं। ये सशस्त्र सेनाएं देश के हर हिस्से की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं। 

     भारतीय सेना की हर शाखा का अपना अलग-अलग ध्येय वाक्य (Motto) है। इन सभी का अपना मतलब है, जो उस सेना की पहचान है। ये ऐसे वाक्य हैं जिनसे हमारी सेना का शौर्य और पराक्रम साफ झलकता है। आगे की स्लाइड्स में हम आपको देश की सेनाओं के ध्येय वाक्य और उनका मतलब बता रहे हैं, जो हर देशवासी को जरूर जानने चाहिए।

भारतीय थलसेना का ध्येय वाक्य है :-

'सर्विस बिफोर सेल्फ'। 
इसका अर्थ है - खुद से पहले सेवा।

भारतीय वायु सेना का ध्येय वाक्य है :-

'नभस्पर्शं दीप्तम्'।
इसका अर्थ है - गर्व से आकाश को छुओ। यह वाक्य गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया गया है। जहां महाभारत के महायुद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को उपदेश दे रहे हैं। यह उसी का एक अंश है।

भारतीय नौसेना का ध्येय वाक्य है :-

 'शन्नो वरुणः'।
इसका अर्थ - समुद्र के देवता हम पर कृपा करो।

     भारतीय थल सेना में अग्निवीर बनने के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria) निर्धारित किया गया है। जो भी इच्छुक युवा भारतीय थल सेना में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें इसे जरूर जानना चाहिए।















नोट :-  केन्द्रीय कर्मचारियों, सेना में शामिल होने वाले युवाओं और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

जय हिन्द।
Thank you very much.

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023

महंगाई भत्ता हो गया फाइनल : जनवरी 2023

7th Pay Commission DA Hike News : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए नए साल पर जनवरी, 2023 के लिए महंगाई भत्ते की दर फाइनल हो गई है। 

     जैसे आप जानते हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों का एक साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। एक जनवरी के महीने से और दूसरा जुलाई के महीने से। जो जनवरी के महीने का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है उसकी घोषणा केंद्र सरकार हर साल मार्च के महीने तक करती है। तीन महीने (जनवरी, फरवरी और मार्च) के महंगाई भत्ते का एरियर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के बैंक अकाउंट में अप्रैल महीने के मध्य तक भेज दिया जाता है। अप्रैल महीने का महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की धनराशि इस महीने की पेमेंट में जोड़कर दी जाती है। और जो D.A. (महंगाई भत्ता) जुलाई से बढ़ाया जाता है उसकी घोषणा केंद्र सरकार सितम्बर के महीने में करती है। लगभग हर साल अक्टूबर के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को 3 महीने (जुलाई, अगस्त और सितंबर) के महंगाई भत्ते का एरियर दिया जाता है।

डी.ए./डी.आर. के लिए AICPIN (All India Cunsumer Price Index Number) के आंकड़े जारी :-

     श्रम ब्यूरो द्वारा AICPIN के आंकड़े जारी किए जाते है। जनवरी 2023 के महंगाई भत्ते के लिए हमें पिछले 6 महीनों (जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2022) के AICPIN के आंकड़े चाहिए होते हैं। जो कि इस प्रकार हैं :-



    





     जनवरी 2023 के महंगाई भत्ते की दर फाइनल करने के लिए दिसंबर 2022 के AICPIN के आंकड़ों का इंतजार किया जाता है। जो कि दिनांक 31 जनवरी 2023 को जारी हो चुके हैं। जिसकी कॉपी भी नीचे 👇 आपके साथ साझा कर रहा हूं :-





 




 






       दिसंबर 2022 के लिए AICPIN का आंकड़ा 132.3 रहा। जिससे जनवरी 2023 से बढ़ने वाले महंगाई भत्ते की दर 4% हो जाती है। अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को महंगाई भत्ता 38% + 4% = 42% की दर से मिलेगा।








      इस वृद्धि के बाद केन्‍द्रीय सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को मिलने वाले DA/DR में 4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 42 प्रतिशत का हो चुका है।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को हर महीने कितना होगा फायदा ?

केंद्र सरकार DA/DR में 4 % का इजाफा होने के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों की सैलरी व पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30,000 रूपये है तो 4 फीसदी के हिसाब से उनका महंगाई भत्ता 1,200 रूपये हर महीने बढ़कर मिलेगा। जिनकी बेसिक सैलरी 45,000 रूपये है तो 4 % के अनुसार उनका महंगाई भत्ता 1,800 रूपये हर महीने सैलरी में बढ़कर मिलेंगे।

     केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

जय हिन्द।
Thank you very much.

मंगलवार, 31 जनवरी 2023

सुप्रीम कोर्ट का पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के हक में फैसला

सुप्रीम कोर्ट से पूर्व सैनिकों को बड़ी राहत, केंद्र को OROP (वन रैंक वन पेंशन) के तहत 15 मार्च तक भुगतान करने का आदेश।

     सुप्रीम कोर्ट ने वन रैंक वन पेंशन मामले में सरकार को आदेश दिया है कि वह 15 मार्च तक पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को बकाया राशि का भुगतान कर दे। वहीं कोर्ट के इस आदेश पर ए.जी. (अटॉर्नी जनरल) ने बताया कि पेंशनभोगियों की अंतिम लिस्ट स्क्रीनिंग के लिए मंत्रालय के पास है। स्क्रीनिंग के बाद जल्द ही पेमेंट शुरू कर दिया जायेगा।

वन रैंक वन पेंशन (ओ.आर.ओ.पी.) नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पूर्व सैनिकों को बड़ी राहत दी। कोर्ट ने सरकार को ओ.आर.ओ.पी. के तहत बकाया रकम का भुगतान 15 मार्च तक करने का आदेश दे दिया। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक की याचिका पर सुनवाई के दौरान पेमेंट नहीं मिलने के सवाल पर यह आदेश दिया। मालूम हो कि OROP का भुगतान सशस्त्र बलों के उन कर्मियों को किया जाता है, जो समान सेवा अवधि के साथ समान रैंक पर सेवानिवृत्त होते हैं। भले ही उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख कुछ भी हो।

     वहीं अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणि ने सुप्रीम कोर्ट को बताया- मैं व्यक्तिगत रूप से इस मामले की निगरानी रख रहा हूं। इसे जल्द ही पेमेंट शुरू किया जाएगा। 25 लाख पेंशनभोगी हैं। लिस्ट अंतिम स्क्रीनिंग के लिए मंत्रालय के पास आ गई है। यह रक्षा मंत्रालय के फाइनेंस सेक्शन के पास है।

दिसंबर में OROP में किया गया है संशोधन :-

केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले साल 23 दिसंबर को वन रैंक वन पेंशन योजना को संशोधित किया था। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया था कि वन रैंक वन पेंशन का रिवीजन किया गया है। पहले इस योजना में 20.60 लाख पेंशनरों को लाभ मिलना था, लेकिन अब संशोधन के बाद 25 लाख को इसका फायदा मिलेगा। सरकार के इस फैसले से राजस्व पर 8500 करोड़ का भार भी आएगा।

     बढ़ी हुई पेमेंट दिनांक 31 जनवरी 2023 से बैंक खाते में आनी शुरू हो चुकी है। कृपया अपने अपने पेंशन खातों के ट्रांजेक्शनों को चैक करते रहें।

नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक adhikariarmy.blogspot.com को visit कर सकते हैं।


🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

7th Pay commission: नए साल से पहले केंद्रीय कर्मचार‍ियों के ल‍िए आई खुशखबरी, इतना बढ़ेगा महंगाई भत्‍ता....

7th Pay Commission : नए साल 2023 में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल साल 2023 में एक बार फिर से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया जा सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में जुलाई 2022 से 38 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। अब अगला रिविजन जनवरी 2023 में होना है। इसके आंकड़े आने शुरू हो चुके हैं।


जनवरी में हो सकता है D.A. Hike

जुलाई 2022 से नवंबर 2022 तक के महंगाई भत्ते के आंकड़े आ चुके हैं। अब केवल दिसम्बर 2022 के आंकड़े आने बांकी हैं। जनवरी 2023 के अंत में दिसंबर 2022 का AICPI नंबर भी आ जाएगा। इससे साफ है कि महंगाई भत्ते में अगली बार भी 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है।

     पिछले महीने रिटेल और थोक महंगाई में कमी देखी गई। लेकिन, ग्लोबल इन्फ्लेशन अभी भी काफी ऊपर बनी हुई है। इसका असर अभी बना रह सकता है। ऐसे में महंगाई भत्ते में इजाफे की ही उम्मीद है। अभी तक जो आंकड़े दिख रहे हैं, उसके मुताबिक वो 4 फीसदी तक का D.A. Hike हो सकता है। 

इतना हो जाएगा महंगाई भत्ता

     केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा साल 2023 में मिलेगा। खबरों के अनुसार महंगाई भत्ते के बढ़ने का ऐलान मार्च 2023 में होली के आसपास होगा। अगर जनवरी में भी 4 फीसदी का इजाफा होता है तो महंगाई भत्ता 42 फीसदी पर पहुंच जाएगा। जिससे मिनिमम बेसिक सैलरी पर कुल 720 रुपए प्रति महीने का इजाफा होगा लेकिन वहीं, मैक्सिमम सैलरी रेंज के लिए यह बढ़ोतरी 2,276 रुपए प्रति महीने के दर से होगी। दरअसल, लेबर म‍िन‍िस्‍ट्री ने ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। सितंबर में ये आंकड़ा 131.2 पर रहा है। जून के मुकाबले सितंबर 2022 तक AICPI इंडेक्स में कुल 2.1 फीसदी की तेजी आई थी। 

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को हर महीने कितना होगा फायदा ?

अगर केंद्र सरकार DA/DR में 4 % का इजाफा करती है तो केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों की सैलरी व पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 25,000 रूपये प्रति महीने है तो 4 फीसदी के हिसाब से उनका महंगाई भत्ता 1,000 रूपये हर महीने बढ़कर मिलेगा। जिनकी बेसिक सैलरी 45,000 रूपये प्रति माह है तो 4 % के अनुसार उनका महंगाई भत्ता 1,800 रूपये हर महीने सैलरी में बढ़कर मिलेंगे।

     AICPI इंडेक्स के लगातार बढ़ने से 65 लाख कर्मचार‍ियों को सीधा फायदा होगा।

     अगर आप खुद या आपके पर‍िवार में कोई केंद्र सरकार का कर्मचारी है तो नए साल में बड़ी खुशखबरी उनका इंतजार कर रही है। जी हां, लेब‍र म‍िन‍िस्‍ट्री की तरफ से जारी आंकड़े के आधार पर जनवरी में महंगाई भत्‍ता (Dearness Allowance) बढ़ने का रास्‍ता साफ हो गया है। नए साल से पहले केंद्रीय कर्मचार‍ियों के डी.ए. हाइक (DA Hike) का रास्‍ता साफ हो गया है। श्रम मंत्रालय (Labour Ministry) की तरफ से नवंबर 2022 तक के AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी कर द‍िये गए हैं।

महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के दर की गणना कैसे की जाती है ?

महंगाई भत्ते के दर की गणना बेसिक सैलरी एवं बेसिक पेंशन पर की जाती है। DA/DR की दर AICPI (All India Cunsumer Price Index) के आंकड़ों के आधार पर तय किया जाता है।अगर जनवरी 2023 से DA की गणना करनी हो तो हमें पिछले छः महीने (जुलाई 2022 से दिसम्बर 2022) के AICPI नम्बर चाहिए होते हैं। 

कौन जारी करता है आंकड़े ?

     आपको बता दें AICPI इंडेक्स के आधार पर ही यह तय होता है क‍ि महंगाई भत्‍ते में क‍ितना इजाफा होगा ? हर महीने के लास्‍ट वर्क‍िंग डे को All India Consumer Price Index (AICPI) के आंकड़े लेबर म‍िन‍िस्‍ट्री (Labour Ministry) की तरफ से जारी क‍िए जाते हैं। इस इंडेक्‍स को 88 केंद्रों और पूरे देश के लिए तैयार किया गया है। जिन्हें हम यहां 👉 labourbureau.gov.in से भी प्राप्त कर सकते हैं।


बढ़कर क‍ितना हो जाएगा डी.ए. ?

जुलाई का डीए 4 प्रत‍िशत बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचार‍ियों का महंगाई भत्‍ता 38 प्रत‍िशत हो गया था। अब इसमें फ‍िर से 4 प्रत‍िशत का इजाफा क‍िये जाने के बाद यह बढ़कर 42 प्रत‍िशत हो जाएगा। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचार‍ियों की सैलरी में अच्‍छा खासा इजाफा होगा। आपको बता दें सरकार की तरफ से सातवें वेतन आयोग के तहत (7th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचार‍ियों का डीए (DA Hike) साल में दो बार बढ़ाया जाता है। जनवरी 2022 और जुलाई 2022 के डीए का ऐलान क‍िया जा चुका है। अब जनवरी 2023 के डी.ए. का ऐलान क‍िया जाएगा।

     अगर दिसंबर 2022 में भी AICPIN नम्बर 132.5 ही रहता है। तब भी जनवरी 2023 से बढ़ने वाले D.A. में 4% की शानदार बढ़ोतरी होगी। आप इसको डिजिटल कैलकुलेटर की मदद से भी देख सकते हैं।


माह नवंबर 2022 का ऑल इंडिया इंडेक्स नम्बर दिनांक - 30 दिसम्बर 222 को जारी हो चुका है। जो 132.5 है।

     इससे पहले, स‍ितंबर 2022 के मुकाबले अक्‍टूबर के AICPI इंडेक्स के आंकड़े में 1.2 अंक का इजाफा हुआ है। अक्‍टूबर में यह बढ़कर 132.5 के स्‍तर पर पहुंच गया है, जबक‍ि स‍ितंबर में यह 131.3 प्रत‍िशत था। इससे पहले अगस्‍त में यह आंकड़ा 130.2 अंक था। जुलाई से इसमें लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके लगातार बढ़ने से 65 लाख कर्मचार‍ियों का नए साल पर जनवरी में होने वाली डीए हाइक का (Dearness allowance) का रास्‍ता लगभग साफ है। इसके आधार पर कर्मचार‍ियों के डीए में 4 प्रत‍िशत की तेजी आना तय है।


प्रेस रिलीज रिपोर्ट :
नवम्बर 2022 की प्रेस रिपोर्ट नीचे दी गई है। जो आपके साथ साझा की जा रही है ताकि आप लोगों भी विश्वास बना रहे।




नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक  adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शनिवार, 24 दिसंबर 2022

OROP Latest News: वन रैंक वन पेंशन रिवीजन से 25 लाख सेवानिवृत्ति सैनिकों को मिलेगा लाभ

OROP Revision : केंद्र सरकार ने शुक्रवार, दिनांक 23 दिसम्बर 2022 को वन रैंक वन पेंशन का दायरा बढ़ा दिया है। इससे 25 लाख सेवानिवृत्ति सैनिकों को लाभ मिलेगा। कैबिनेट ने स्कीम की समीक्षा के बाद जुलाई 2019 तक सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को इसके दायरे में लाने का फैसला लिया है।


     वन रैंक वन पेंशन (One Rank One Pension) के दायरे को विस्तार देते हुए केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों और उनके परिवारों को एक बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत एक जुलाई 2019 से पहले सेवानिवृत्त हुए सभी सैन्यकर्मियों और उनके परिवारों को अब इसमें शामिल किया गया है। इसके साथ ही वन रैंक-वन पेंशन का लाभ अब 25 लाख से ज्यादा सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों को मिलेगा।अब तक तक इस स्कीम के तहत 20 लाख सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी और उनके परिवार को ही लाभ मिलता था।

     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में शुक्रवार को बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों की लेकर यह अहम फैसला लिया गया है। 

31 हजार 450 करोड़ रुपये होंगे खर्च

     कैबिनेट में लिए गए फैसलों को जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि वन रैंक वन पेंशन स्कीम में शामिल किए गए नए पेंशनर्स और उनके परिवारों को जुलाई 2019 से जून 2022 तक एरियर दिया जाएगा, जिस पर करीब 23 हजार करोड़ खर्च होंगे। इसके साथ ही उन्हें महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा, जिस पर करीब 8450 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गौरतलब है कि वन रैंक वन पेंशन स्कीम की शुरूआत एक जुलाई 2014 में मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद शुरू किया था।

     केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रक्षा बलों के कर्मियों एवं परिवार पेंशनधारकों के लिये ‘वन रैंक, वन पेंशन’ (ओ.आर.ओ.पी.) के प्रावधानों में संशोधन के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को बताया कि इसका लाभ परिवार पेंशनधारकों के साथ युद्ध में शहीद होने वाले जवानों की विधवाओं एवं दिव्यांग पेंशनधारकों को भी मिलेगा. यह एक जुलाई 2019 से प्रभावी होगी.

जुलाई 2019 से रैंक के अनुसार पेंशन में बढ़ोतरी और मिलने वाले एरियर का टेबल :

     दिनांक 23 दिसम्बर 2022 को प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है। जिसकी कॉपी आपके लिए साझा कर रहा हूं।



नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 
Thank you very much.

शनिवार, 10 दिसंबर 2022

(Financial Management का एक छोटा सा उदाहरण) जानें :- पेंशन कम्युटेशन लेने के फायदे और नुकसान

Financial Information for better living standard 

     आज के समय में वित्तीय प्रबंधन (Financial Management) में जितना जरूरी यह है कि आप हर सप्ताह या हर महीने कितनी धनराशि कमा रहे हैं ? उससे भी कई ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि आप उस धनराशि को खर्च या इन्वेस्ट कैसे कर रहे हैं ? आपने बहुत सुना होगा कि 40, 000 से 50,000 रूपये हर महीने कमाने वाला व्यक्ति भी अपने परिवार के साथ बहुत खुशी से जीवन जी रहा है और दूसरी तरफ 2 लाख से 5 लाख रुपए हर महीने कमाने वाले कुछ व्यक्ति धनराशि का सही प्रबंधन नहीं करके जीवन में परेशानी का सामना करते हैं। यह उसी का एक उदाहरण है, कि हर महीने औसत आय अर्जित करने वाला व्यक्ति नियम के अनुसार धनराशि को खर्च करता है। और सुखी जीवन जीता है। 

     इस बारे में एक प्रसिद्ध कहावत है कि :-

इस तरह ना खाओ, कि मर्ज हो जाय।

इस तरह ना खर्च करो, कि कर्ज हो जाय।।


     सभी भारतीय सैनिकों और सरकारी कर्मचारियों के सामने रिटायरमेंट होते समय एक बहुत बड़ा प्रश्न रहता है कि उन्हें पेंशन कम्युटेशन की धनराशि लेनी चाहिए या नहीं ? क्योंकि जीवन का यह छोटा सा सही निर्णय आपके लिए रिटायरमेंट के पश्चात काफी मददगार साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं पेंशन कम्युटेशन के बारे में पूरी जानकारी।

पेंशन कम्युटेशन क्या है :- सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय एक लम-सम अमाउंट मिलता है जो कि कर्मचारियों को रिटायरमेंट के पश्चात सैटल होने में मदद करता है। यह कम्युटेशन सभी कर्मचारियों के लिए ऑप्शनल होता है। अगर आपको रिटायरमेंट के बाद जरूरत है तो आप इसे ले सकते हैं अन्यथा आप मना करके हर महीने अपनी पूरी पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। 

     सरकार हमेशा अपने कर्मचारियों के लिए काम करती है। रिटायरमेंट जाने के बाद भी घर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होती हैं। जिन्हें सभी को अच्छे से निभाना होता है। सरकार सोचती है कि मेरे कर्मचारी अपने जिम्मेदारियों को सही से निभाने के लिए किसी व्यक्ति विशेष के आगे अपने हाथ ना फैलाए। यदि यह धनराशि आपने रिटायरमेंट जाते समय नहीं ली थी। और एक साल से अंदर आपको इसकी जरूरत होती है तो आप अपने संबंधित कार्यालय से कार्यवाही करके पेंशन कम्युटेशन की धनराशि प्राप्त कर सकते हैं। पेंशन कम्युटेशन की धनराशि आप कम और ज्यादा ले सकते हैं। इसकी अधिकतम सीमा 50 % है। आप चाहें तो 50 % से कम धनराशि के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

पेंशन कम्युटेशन लेने के फायदे :-

(1). 

(2).

(3).

(4).

(5).

धनराशि मांफ़ हो जाती है। इसका मतलब उनके next of kin को पूरी फैमिली पेंशन की राशि दी जाती है। फैमिली पेंशन से कभी भी कम्युटेशन की भरपाई नहीं की जाती है।

(6). यहां एक उदाहरण से समझते हैं :-माना एक कर्मचारी की बेसिक पेंशन - 30,000 रूपये है और उसमें 38 % महंगाई राहत (₹ 11,400) जुड़ जाता है। लेकिन 50 % कम्युटेशन लेने की वजह से बेसिक पेंशन की 50 % राशि (₹ 15,000) इनमें से कम कर दी जाती है। अब उस कर्मचारी की एक महीने की पेंशन राशि 30,000 + 11,400 = 41,400 - 15,000 = 26,400 रूपये बनती है। जो उसे हर महीने पेंशन के रूप में मिलती है।

पेंशन कम्युटेशन नहीं लेने के फायदे :-

(1). आपको हर महीने पूरी पेंशन की धनराशि मिलेगी। जिससे आपके घर का खर्चा आसानी से चल जायेगा।

(2). अगर आप पेंशन कम्युटेशन नहीं लेते हैं तो आपको घर के खर्चे चलाने के लिए तुरंत दूसरी जॉब में जाने की जरूरत नहीं होगी।

(3).  यहां एक उदाहरण से समझते हैं :-माना एक कर्मचारी की बेसिक पेंशन - 30,000 रूपये है और उसमें 38 % महंगाई राहत (₹ 11,400) जुड़ जाता है। अब उस कर्मचारी की एक महीने की पेंशन राशि 30,000 + 11,400 = 41,400 रूपये बनती है। जो उसे हर महीने पेंशन के रूप में मिलती है।

     संसार में हर एक चीज के दो पहलू होते हैं। फायदे होंगे तो जाहिर सी बात है नुकसान भी हो सकते हैं। अच्छाई होगी तो कुछ बुराई भी हो सकती है। इसलिए अब जानते हैं इसके क्या नुकसान भी हो सकते हैं।

पेंशन कम्युटेशन लेने से संभावित नुकसान :-

(1). यह एक प्रकार का लोन ही है। जिसमें आपको सालाना 8 % की ब्याज दर देनी पड़ती है।

(2). पेंशन कम्युटेशन लेने से लगभग 15 साल के लिए पेंशन धनराशि आधी हो जाती है। जो आपको घर अच्छी तरह चलाने के लिए जल्दी से जल्दी दूसरी नौकरी करने के लिए बाध्य कर सकती है। 

(3). कम्युटेशन राशि को इन्वेस्टमेंट प्लान में लगाने पर भी 5 से 7 प्रतिशत की दर से रिटर्न पाने में घाटा ही है। क्योंकि हम कम्युटेशन में 8 % की दर से सरकार को दे रहे हैं लेकिन हम बदले में ज्यादा से ज्यादा 7 % तक ही रिटर्न ले पा रहे हैं।

अपनी पेंशन की सही धनराशि जानने के लिए यहां क्लिक करें 👉

https://adhikariarmy.blogspot.com/2023/07/2023.html

     आशा करता हूं कि आप इसके बारे में अच्छे से समझ गए होंगे। क्योंकि आपको life में financialy strong होना बहुत जरूरी है।

नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

रविवार, 20 नवंबर 2022

रक्षा पेंशनर : जीवन प्रमाण पत्र को यहां से कन्फर्म करें #Digital Life Certificate #Pensioners

क्या, टाइगर 🐅 अभी जिंदा है ?

जी, हां। सभी रक्षा पेंशनरों को हर साल पेंशन में बिना रुकावट के जीवन का आनन्द लेते रहने के लिए नवंबर माह में अपना लाईफ सर्टिफिकेट  (जीवित  प्रमाण पत्र)  बैंक या लोक मित्र केंद्र के माध्यम से भरना होता है। अगर अभी भी किसी पेंशनर ने अपना जीवित प्रमाण पत्र नहीं जमा किया है तो कृपया निर्धारित समय से पहले ही जमा करा दें। अन्यथा पेंशन रोक दी जा सकती है।

     जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं अभी सभी रक्षा पेंशनरों को स्पर्श  (SPARSH "सिस्टम फॉर पेंशन एडमिनिस्ट्रेशन रक्षा") में माइग्रेट किया जा रहा है। लेकिन अभी भी बहुत से पुराने पेंशनरों को बैंको के माध्यम से पेंशन भेजी जा रही है, इसका मतलब की वो रक्षा पेंशनर अभी तक स्पर्श में माइग्रेट नहीं हुए हैं। आज आपको दोनों तरह के पेंशनरों के साल भर में जमा किए जाने वाले जीवित प्रमाण पत्र को मोबाइल से ही कन्फर्म करने का तरीका बताया जाएगा ताकि आप आश्वस्त हो सकें।

स्पर्श में माइग्रेट हुए पेंशनर :- रक्षा पेंशनर जो स्पर्श में माइग्रेट हो चुके हैं और उन्होंने अपना जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कर दिया है या जमा करवाना है तो यहां से कन्फर्म कर सकते हैं, कि आपको अब अगली बार लाईफ सर्टिफिकेट कब जमा करना है ? नीचे दिए गए बिंदुओं को अपनाकर करें ये काम :-

1. सबसे पहले स्पर्श की ऑफिशियल वेबसाईट https://sparsh.defencepension.gov.in को open करेंगे। ऐसा 👇 इंटरफेस दिखाई देगा। 


2. उसके बाद Login के ऊपर क्लिक करें।


3. यहां पर आप अपने User Name (यूजर आई.डी.) और पासवर्ड 🔑 की मदद से लॉगिन करें।


4. अब आपको इस प्रकार से चार option दिखाई देंगे :-
     (a). Pension Slip (पेंशन स्लिप).
     (b). Life Certificate/       
            Identification.
     (c). Track Service Request.
     (d). Update Personal
            Details.

आपको Life Certificate / Identification (लाईफ सर्टिफिकेट/आइडेंटिफिकेशन) पर क्लिक करना है। 


5. अंत में आपको पूरी डिटेल दिखाई देगी। जिसमें Identification Date (मतलब जिस दिन आपने लाइफ सर्टिफिकेट जमा किया है।) और Identification Due on (वो दिन जब आपको अगला जीवित प्रमाण पत्र भरना है।) शामिल हैं। इससे आपको अच्छी तरह से कन्फर्म हो जायेगा कि अब आपको अगला लाईफ सर्टिफिकेट कब जमा करना है।


जो पेंशनर स्पर्श में माइग्रेट नहीं हुए हैं :- रक्षा पेंशनर जो अभी तक स्पर्श में माइग्रेट नहीं हुए हैं लेकिन उन्होंने अपना जीवित प्रमाण पत्र बैंक में ऑफलाइन जमा कर दिया है तो आप इन दो तरीकों से कन्फर्म कर सकते हैं :-

1. अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर आए हुए मैसेज से भी कन्फर्म कर सकते हैं।



2. PCDA (P) Allahabad के कस्टमरकेयर नंबर 18001805325 पर कॉल करके भी कन्फर्म कर सकते हैं। जो सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से सांम 6 बजे तक खुला रहता है।

लाईफ सर्टिफिकेट अपने मोबाईल से ही जमा करने के लिए यहां 👉 https://adhikariarmy.blogspot.com/2023/02/latest-update.html क्लिक करें।


यहां 👇जानें, अपनी पत्नी का त्याग.....

यहां 👇से जानें, OROP 3 में कितनी बढ़ी पेंशन और कितना मिलेगा एरियर.....

प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...

बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...