7th Pay Commission : नए साल 2023 में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल साल 2023 में एक बार फिर से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया जा सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में जुलाई 2022 से 38 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। अब अगला रिविजन जनवरी 2023 में होना है। इसके आंकड़े आने शुरू हो चुके हैं।
जनवरी में हो सकता है D.A. Hike
जुलाई 2022 से नवंबर 2022 तक के महंगाई भत्ते के आंकड़े आ चुके हैं। अब केवल दिसम्बर 2022 के आंकड़े आने बांकी हैं। जनवरी 2023 के अंत में दिसंबर 2022 का AICPI नंबर भी आ जाएगा। इससे साफ है कि महंगाई भत्ते में अगली बार भी 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है।
पिछले महीने रिटेल और थोक महंगाई में कमी देखी गई। लेकिन, ग्लोबल इन्फ्लेशन अभी भी काफी ऊपर बनी हुई है। इसका असर अभी बना रह सकता है। ऐसे में महंगाई भत्ते में इजाफे की ही उम्मीद है। अभी तक जो आंकड़े दिख रहे हैं, उसके मुताबिक वो 4 फीसदी तक का D.A. Hike हो सकता है।
इतना हो जाएगा महंगाई भत्ता
केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा साल 2023 में मिलेगा। खबरों के अनुसार महंगाई भत्ते के बढ़ने का ऐलान मार्च 2023 में होली के आसपास होगा। अगर जनवरी में भी 4 फीसदी का इजाफा होता है तो महंगाई भत्ता 42 फीसदी पर पहुंच जाएगा। जिससे मिनिमम बेसिक सैलरी पर कुल 720 रुपए प्रति महीने का इजाफा होगा लेकिन वहीं, मैक्सिमम सैलरी रेंज के लिए यह बढ़ोतरी 2,276 रुपए प्रति महीने के दर से होगी। दरअसल, लेबर मिनिस्ट्री ने ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। सितंबर में ये आंकड़ा 131.2 पर रहा है। जून के मुकाबले सितंबर 2022 तक AICPI इंडेक्स में कुल 2.1 फीसदी की तेजी आई थी।
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को हर महीने कितना होगा फायदा ?
अगर केंद्र सरकार DA/DR में 4 % का इजाफा करती है तो केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों की सैलरी व पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 25,000 रूपये प्रति महीने है तो 4 फीसदी के हिसाब से उनका महंगाई भत्ता 1,000 रूपये हर महीने बढ़कर मिलेगा। जिनकी बेसिक सैलरी 45,000 रूपये प्रति माह है तो 4 % के अनुसार उनका महंगाई भत्ता 1,800 रूपये हर महीने सैलरी में बढ़कर मिलेंगे।
AICPI इंडेक्स के लगातार बढ़ने से 65 लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा।
अगर आप खुद या आपके परिवार में कोई केंद्र सरकार का कर्मचारी है तो नए साल में बड़ी खुशखबरी उनका इंतजार कर रही है। जी हां, लेबर मिनिस्ट्री की तरफ से जारी आंकड़े के आधार पर जनवरी में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। नए साल से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के डी.ए. हाइक (DA Hike) का रास्ता साफ हो गया है। श्रम मंत्रालय (Labour Ministry) की तरफ से नवंबर 2022 तक के AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी कर दिये गए हैं।
महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के दर की गणना कैसे की जाती है ?
महंगाई भत्ते के दर की गणना बेसिक सैलरी एवं बेसिक पेंशन पर की जाती है। DA/DR की दर AICPI (All India Cunsumer Price Index) के आंकड़ों के आधार पर तय किया जाता है।अगर जनवरी 2023 से DA की गणना करनी हो तो हमें पिछले छः महीने (जुलाई 2022 से दिसम्बर 2022) के AICPI नम्बर चाहिए होते हैं।
कौन जारी करता है आंकड़े ?
आपको बता दें AICPI इंडेक्स के आधार पर ही यह तय होता है कि महंगाई भत्ते में कितना इजाफा होगा ? हर महीने के लास्ट वर्किंग डे को All India Consumer Price Index (AICPI) के आंकड़े लेबर मिनिस्ट्री (Labour Ministry) की तरफ से जारी किए जाते हैं। इस इंडेक्स को 88 केंद्रों और पूरे देश के लिए तैयार किया गया है। जिन्हें हम यहां 👉 labourbureau.gov.in से भी प्राप्त कर सकते हैं।
बढ़कर कितना हो जाएगा डी.ए. ?
जुलाई का डीए 4 प्रतिशत बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत हो गया था। अब इसमें फिर से 4 प्रतिशत का इजाफा किये जाने के बाद यह बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा। आपको बता दें सरकार की तरफ से सातवें वेतन आयोग के तहत (7th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों का डीए (DA Hike) साल में दो बार बढ़ाया जाता है। जनवरी 2022 और जुलाई 2022 के डीए का ऐलान किया जा चुका है। अब जनवरी 2023 के डी.ए. का ऐलान किया जाएगा।
अगर दिसंबर 2022 में भी AICPIN नम्बर 132.5 ही रहता है। तब भी जनवरी 2023 से बढ़ने वाले D.A. में 4% की शानदार बढ़ोतरी होगी। आप इसको डिजिटल कैलकुलेटर की मदद से भी देख सकते हैं।
माह नवंबर 2022 का ऑल इंडिया इंडेक्स नम्बर दिनांक - 30 दिसम्बर 222 को जारी हो चुका है। जो 132.5 है।
इससे पहले, सितंबर 2022 के मुकाबले अक्टूबर के AICPI इंडेक्स के आंकड़े में 1.2 अंक का इजाफा हुआ है। अक्टूबर में यह बढ़कर 132.5 के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि सितंबर में यह 131.3 प्रतिशत था। इससे पहले अगस्त में यह आंकड़ा 130.2 अंक था। जुलाई से इसमें लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके लगातार बढ़ने से 65 लाख कर्मचारियों का नए साल पर जनवरी में होने वाली डीए हाइक का (Dearness allowance) का रास्ता लगभग साफ है। इसके आधार पर कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की तेजी आना तय है।
नवम्बर 2022 की प्रेस रिपोर्ट नीचे दी गई है। जो आपके साथ साझा की जा रही है ताकि आप लोगों भी विश्वास बना रहे।
नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं।
🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏
Thank you very much.






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें