महंगाई भत्ता हो गया फाइनल : जनवरी 2023

7th Pay Commission DA Hike News : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए नए साल पर जनवरी, 2023 के लिए महंगाई भत्ते की दर फाइनल हो गई है। 

     जैसे आप जानते हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों का एक साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। एक जनवरी के महीने से और दूसरा जुलाई के महीने से। जो जनवरी के महीने का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है उसकी घोषणा केंद्र सरकार हर साल मार्च के महीने तक करती है। तीन महीने (जनवरी, फरवरी और मार्च) के महंगाई भत्ते का एरियर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के बैंक अकाउंट में अप्रैल महीने के मध्य तक भेज दिया जाता है। अप्रैल महीने का महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की धनराशि इस महीने की पेमेंट में जोड़कर दी जाती है। और जो D.A. (महंगाई भत्ता) जुलाई से बढ़ाया जाता है उसकी घोषणा केंद्र सरकार सितम्बर के महीने में करती है। लगभग हर साल अक्टूबर के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को 3 महीने (जुलाई, अगस्त और सितंबर) के महंगाई भत्ते का एरियर दिया जाता है।

डी.ए./डी.आर. के लिए AICPIN (All India Cunsumer Price Index Number) के आंकड़े जारी :-

     श्रम ब्यूरो द्वारा AICPIN के आंकड़े जारी किए जाते है। जनवरी 2023 के महंगाई भत्ते के लिए हमें पिछले 6 महीनों (जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2022) के AICPIN के आंकड़े चाहिए होते हैं। जो कि इस प्रकार हैं :-



    





     जनवरी 2023 के महंगाई भत्ते की दर फाइनल करने के लिए दिसंबर 2022 के AICPIN के आंकड़ों का इंतजार किया जाता है। जो कि दिनांक 31 जनवरी 2023 को जारी हो चुके हैं। जिसकी कॉपी भी नीचे 👇 आपके साथ साझा कर रहा हूं :-





 




 






       दिसंबर 2022 के लिए AICPIN का आंकड़ा 132.3 रहा। जिससे जनवरी 2023 से बढ़ने वाले महंगाई भत्ते की दर 4% हो जाती है। अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को महंगाई भत्ता 38% + 4% = 42% की दर से मिलेगा।








      इस वृद्धि के बाद केन्‍द्रीय सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को मिलने वाले DA/DR में 4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 42 प्रतिशत का हो चुका है।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को हर महीने कितना होगा फायदा ?

केंद्र सरकार DA/DR में 4 % का इजाफा होने के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों की सैलरी व पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30,000 रूपये है तो 4 फीसदी के हिसाब से उनका महंगाई भत्ता 1,200 रूपये हर महीने बढ़कर मिलेगा। जिनकी बेसिक सैलरी 45,000 रूपये है तो 4 % के अनुसार उनका महंगाई भत्ता 1,800 रूपये हर महीने सैलरी में बढ़कर मिलेंगे।

     केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

जय हिन्द।
Thank you very much.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ