रविवार, 13 जुलाई 2025

Indian 🇮🇳 Army Family #सैनिक परिवार के साथ रिश्ते बनाने के अनमोल फायदे #Relationship Family with Soldier #Rista प्यार का🌹

सैनिक परिवार (Army Family) के साथ Rista बनाने के लाजवाब फायदे...🌹

Army Family #Discipline in Life #Rista

एक सैनिक तो, सैनिक ही होता है साहब। जब एक सैनिक देश की रक्षा करते हैं, तो उनका पूरा परिवार भी हर दिन त्याग करता है। ऐसे परिवार से रिश्ता सिर्फ एक नाता नहीं होता है, बल्कि एक आदर्श जीवनशैली से जुड़ाव भी होता है। सैनिक परिवारों के साथ रिश्ते बनाने के कई अनमोल फायदे हैं, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं :-

✅ परिवार में अनुशासन और देशभक्ति सीखने को मिलती है।


✅ एक गहरा रिश्ता भरोसे और ईमानदारी पर आधारित होता है।


✅ समाज में परिवार के प्रति सम्मान और प्रतिष्ठा का भाव होता है।


✅ खुशहाल ज़िन्दगी जीने की प्रेरणा मिलती है।


✅ परिवार में सकारात्मक सोच और विविधता का अनुभव होता है।


✅ सैनिक परिवार हमेशा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है।


✅ देश एवं विदेश में यात्रा/घूमने के अवसर मिलते हैं।


✅ मेहनत पर पूर्ण विश्वास होता है।


✅ समाज में दूसरों को भी साथ लेकर चलने की प्रेरणा मिलती है।


✅ देश-विदेश के लोगों से मिलना तथा उनकी संस्कृति को जानने का मौका मिलता है।


👉सैनिक परिवार से रिश्ता बनाना का मतलब होता है :– जीवन को नया दृष्टिकोण देना।


Army Family # Discipline in life #Riste

✅राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के शानदार अवसर...🌺 

हमारे देश में सैनिकों और उनके परिवारों को सदियों से सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। सैनिक न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज के लिए त्याग और सेवा की मिसाल भी पेश करते हैं। ऐसे में यदि किसी का संबंध एक सैनिक परिवार से होता है, तो यह न केवल गर्व की बात होती है, बल्कि इससे कई जीवन उपयोगी लाभ भी प्राप्त होते हैं।

👍देशभक्ति और अनुशासन की भावना मिलती है :- 

Army Family में पलने-बढ़ने वाले लोगों में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की भावना गहराई से रची-बसी होती है। ऐसे परिवार से Riste बनने पर आपको भी इन मूल्यों को समझने और अपनाने का अवसर मिलता है, जिससे आपका जीवन और दृष्टिकोण दोनों परिपक्व होते हैं।

Disciplined Life #Army Family #Rista

👍बच्चों में अनुशासन (Discipline in Life) की भावना :- 

सैनिकों के बच्चे अक्सर अपने पिता या माता को एक अनुशासित रोल मॉडल के रूप में देखते हैं। इससे उनमें भी आत्मनिर्भरता, नियमों का पालन और ज़िम्मेदारी की भावना विकसित होती है। कई बार इन बच्चों को भी आगे चलकर सेना या अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में जाने का अवसर मिलता है।

👍आत्मनिर्भरता और सहनशीलता  (Tolerance) की प्रेरणा :- 

सैनिक अक्सर महीनों तक घर से दूर रहते हैं। ऐसे में उनके परिवार –विशेषकर उनके माता-पिता,उनकी पत्नियाँ और बच्चे बहुत कुछ खुद ही संभालते हैं। इससे वे आत्मनिर्भर और मजबूत बनते हैं। ऐसे परिवार के साथ संबंध रखने से आप भी मानसिक और भावनात्मक रूप से अधिक सशक्त बनते हैं।

👍जीवन में संघर्षों को सहने की ताकत :- 

अनुशासन हमारे केवल बाहरी जीवन को ही नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती भी देता है। सैनिक परिवारों में अक्सर लंबी दूरियाँ, तनावपूर्ण हालात और अकेलापन होता है, लेकिन जीवन का अनुशासन उन्हें इनसे जूझना सिखाता है। इससे पत्नी, माता-पिता और बच्चे मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं।

Army Family #Riste #Discipline in Life

✅प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...🌹 

👍परिवार में सुरक्षा और भरोसे का माहौल :- 

सैनिकों का जीवन अनुशासित (Discipline in Life) और मर्यादित होता है। इसीलिए उनके रिश्ते भी ईमानदारी,समर्पण और भरोसे पर आधारित होते हैं। यदि आपका संबंध किसी Army Family से है, तो यह एक मजबूत और सुरक्षित रिश्ते की गारंटी भी बन सकता है।

👍परिवार में आर्थिक और मानसिक संतुलन :- 

सैनिकों को अपनी सैलरी और संसाधनों का सही उपयोग करना सिखाया जाता है। यही आदतें उनके परिवार में भी देखने को मिलती हैं – जैसे फ़िज़ूलखर्ची से बचना, भविष्य के लिए इन्वेस्टमेंट करना,ज़रूरतों की प्राथमिकता तय करना और तनाव से निपटना आदि।

👍समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा :- 

सैनिकों को समाज में उच्च दर्जा प्राप्त होता है। उनके परिवार से संबंध होने पर आपको भी समाज में एक विशेष सम्मान और पहचान मिलती है। चाहे शादी का रिश्ता हो या दोस्ती का, सैनिक परिवार से जुड़ाव सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाता है।

अनुशासन #सहनशीलता #Tolerance #Army Family

✅आठवें वेतन आयोग के अनुसार कितनी होगी आपकी पेंशन...👇 

👍परिवार में समय की कद्र बढ़ती है :- 

सेना में समय पर उठना, खाना, ट्रेनिंग और ड्यूटी करना और रात को सोने तक एक आदत होती है। यही आदत जब एक फौजी साहब छुट्टियों में घर आते हैं या परिवार के साथ होते हैं, तो समय का महत्व उनके परिवार में माता पिता, बच्चों और पत्नीयों तक पहुँचता है। इससे हमेशा परिवार में समय का सदुपयोग, दिनचर्या और अनुशासित जीवनशैली विकसित होती है।

👍प्रेरणा और सकारात्मक सोच :- 

सैनिकों का जीवन हमेशा कठिनाइयों से भरा होता है, फिर भी वे मुस्कुराते हुए हर चुनौती का सामना करते हैं। उनके परिवार भी इसी सकारात्मक सोच के साथ जीते हैं। ऐसे में यदि आपका रिश्ता किसी सैनिक परिवार से है, तो आपको भी जीवन में प्रेरणा और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की शक्ति प्राप्त होती है।

👍विविध संस्कृति और अनुशासित जीवनशैली का अनुभव :- 

समय-समय पर सैनिकों की पोस्टिंग देश के विभिन्न भागों में होती है। जिससे उनका परिवार विविध लोगों एवं संस्कृतियों से परिचित होता है। उनके साथ संबंध होने से आप भी विभिन्न भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों को समझने और अपनाने का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

Army Family #Discipline in Life #Riste

अतः मैं एक सैनिक परिवार से होने के नाते आप सभी लोगों से विनती करूंगा कि अगर आपको भी अपने स्वर्णिम जीवन में इस प्रकार का अवसर मिले तो जरूर आनंद लीजिएगा। सैनिक परिवार से जुड़ना केवल एक रिश्ता नहीं होता, बल्कि यह एक ऐसा जीवन अनुभव है जो आपको न केवल भावनात्मक रूप से समृद्ध बनाता है, बल्कि आपको एक ज़िम्मेदार, जागरूक, अनुशासित और देशभक्त नागरिक भी बनाता है। ऐसे रिश्तों में त्याग, समर्पण, प्रेम और गौरव की भावना होती है, जो जीवन को गहराई से प्रभावित करती हैं।

✌अगर आप भी सैनिक परिवारों का हिस्सा बनने चाहते हैं तो कृपया आप अपने जीवन में इस प्रकार की गतिविधियों में भाग जरूर लें, जो सैनिक परिवारों के साथ रिश्ते बनाने में काफी मददगार साबित हुए हैं :-


👉अपनी स्वेच्छा से काम करें :आप सैनिक कल्याण संगठनों के साथ स्वेच्छा से काम कर सकते हैं या सैनिक परिवारों के लिए कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। 


👉आप अपने नजदीकी सैन्य समुदाय में शामिल हों :आप अपने नजदीक के सैन्य समुदाय में शामिल हो सकते हैं और अन्य लोगों के साथ जुड़ सकते हैं। जो सैनिक परिवारों के साथ रिश्ते साझा करने में मदद करते हैं। 


👉हमेशा सैनिकों और उनके परिवारों के साथ समय बिताएं :आप सैनिकों और उनके परिवारों के साथ समय बिता सकते हैं, उनसे बात कर सकते हैं और उनकी कहानियों को सुन सकते हैं। जो आपको उनके परिवारों से जुड़ने की प्रेरणा भी देगी। 

आत्मनिर्भरता #Discipline in Life #सहनशीलता

✅बिटिया की शादी हेतू 1-2 लाख रूपये का अनुदान ऐसे 👇 से प्राप्त करें ...👍

👉ज्यादातर सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लें :आप सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं जो सैनिक परिवारों के लिए आयोजित किए जाते हैं। 


👉हमेशा सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करें :आप सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं, जैसे कि उन्हें धन्यवाद कहना या उनके लिए प्रार्थना करना। 

सैनिक परिवारों के साथ रिश्ते बनाने से न केवल उन्हें लाभ होता है, बल्कि यह आपके लिए भी फायदेमंद हो सकता है। यह आपको एक मजबूत समुदाय बनाने और दूसरों की सेवा करने में मदद कर सकता है। 


✅सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की सहायता हेतू हेल्पलाइन जारी.....🌹



नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों, Servicemen, Ex-Servicemen और Defence Pensioners से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 https://adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शनिवार, 12 जुलाई 2025

रानीखेत में पूर्व सैनिकों की भर्ती #Job opportunity for Ex-servicemen #Ranikhet (Uttarakhand)

मेहनत अगर आदत बन जाए तो,

कामयाबी 'मुकद्दर' बन जाती है।

नाम ,

नमक ,

निशान ।


कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी .....

     जो भी पूर्व सैनिक अपने जीवन की दूसरी पारी की शानदार शुरुआत  डी.एस.सी. (डिफेंस सर्विस कोर) में शामिल होकर करना चाहते हैं, यह खबर उनके लिए है।

👉स्थान - भर्ती का आयोजन कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र रानीखेत में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

👉दिनांक - 01 अगस्त 2025

👉पात्रता - इस भर्ती में केवल कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिक ही भाग ले सकते हैं। 


✅सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की सहायता हेतू हेल्पलाइन जारी.....🌹

👉किन - किन पदों के लिए होगी भर्ती ?


1. सिपाही जनरल ड्यूटी।


2. सिपाही क्लर्क (एस.डी.)।


👉ध्यान दें :- देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।


👉सिपाही जनरल ड्यूटी : - इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-

(क). जो सैनिक 31 अगस्त 2023 से 31 जुलाई 2025 तक सेवा निवृत हुए होंगे, वो भाग ले सकते हैं।

(ख). जिनकी उम्र 46 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE-1 होनी चाहिए।

(घ). सेना से रिटायर हुए 02 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।


✅यहां 👇से जानिए, अपनी सही पेंशन धनराशि.....

https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/09/orop3-2024-know-your-correct-pension.html


👉सिपाही क्लर्क (एस.डी.) :- इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-

(क). जो सैनिक 31 अगस्त 2020 से 31 जुलाई 2025 तक सेवा निवृत हुए होंगे, वो भाग ले सकते हैं।

(ख). जिनकी उम्र 48 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE-1 होनी चाहिए।

(घ). सेना से रिटायर हुए 05 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।


👉दस्तावेजों की जांच :- भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच एक दिन पहले दिनांक 31 जुलाई 2025 को प्रातः काल 08:30 बजे से ऑफिस में शुरू हो जाएगी। 

👉प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदंड :- सभी अभ्यर्थियों की प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदण्ड दिनांक 01 अगस्त 2025 को सुबह 06:00 बजे से शुरू हो जाएगी।


✅राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के शानदार अवसर...🌺 




👉अनिवार्य डॉक्यूमेंट्स (दस्तावेजों) की लिस्ट :-

     सभी इच्छुक अभ्यार्थी अपने साथ निम्न दस्तावेजों को लेकर आएंगे।

(क). डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति।

(ख). ए.जी.आई.एफ. एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र की मूल प्रति।

(ग). 16 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो (अच्छी क्वॉलिटी वाले पेपर में)।

(घ). Ex TA personnel अपने साथ ATC का प्रमाण पत्र लाएं।


✅DSC के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों की लिस्ट👇.....

✅जिन पेंशनरों का स्पर्श नहीं चल रहा है, वो कृपया यहां 👇 से स्पर्श की वेबसाइट खोलें.....🌹🌷



✅ECHS में  80 साल से ऊपर के आश्रितों को भारी छूट 👇.....


✅आठवें वेतन आयोग के अनुसार कितनी होगी आपकी पेंशन...👇


✅प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...


✅बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 


नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

जय हिन्द।

Thank you very much.

अग्नि वीर सम्मान योजना #इन अग्निवीरों को भी मिलेगी 2 करोड़ रुपए की धनराशि #अग्निपथ आर्मी 🏅🥇#Agniveer

अग्निपथ आर्मी में वीरता पुरस्कार पाने वाले अग्निवीरों को मिलेगा दो करोड़ तक का अग्नि वीर सम्मान (कैश अवॉर्ड)...🌹


"🌹कड़ी मेहनत के बिना सफलता पाने की कोशिश करना, ठीक वैसा ही है।

जैसे आप उस जगह पर फसल काटने की कोशिश कर रहे हैं, जहां आपने फसल बोई ही नहीं है।।🌹"



अर्ध सैनिक बल #थल सेना #अग्निपथ आर्मी #अग्नि वीर #सम्मानित #शौर्य चक्र #परमवीर चक्र विजेता

हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों के लिअग्नि वीर सम्मान देने का ड़ा फैसला लिया है। इसी क्रम में :-


१. वीरता पुरस्कार जीतने वाले अग्निवीरों को थल सेना, वायुसेना और नौसेना के जवानों की तरह 2 करोड़ रुपये तक का नकद पुरस्कार मिलेगा।


२. युद्ध या आतंकी कार्रवाई में शहीद होने वाले अग्निवीरों के परिवार को 1 करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी।


३. सैनिक एवं अर्ध सैनिक बल के कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है जो 17 जून 2025 से लागू होगा।


✅अपने पंजीकृत मोबाईल 📱 नम्बर को बदलने की प्रक्रिया यहां से जानें...🌹

👉अशोक चक्र के लिए दी जाएगी एक करोड़ रुपए की धनराशि...🌹


१. शांतिकालीन वीरता पुरस्कारों की कड़ी में अशोक चक्र के लिए एक करोड़ रुपए की धनराशि दी जाएगी।


२. कीर्ति चक्र से सम्मानित अग्नि वीर को 51 लाख रुपए की धनराशि।


३. शौर्य चक्र से सम्मानित अग्नि वीर को 31 लाख रुपये दिए जाएंगे।


४. सेना, नौ सेना और वायु सेना पदक विजेता को 10 लाख और मेंशन-इन- डिस्पैच (वीरता) पुरस्कार के लिए साढ़े सात लाख रुपये दिए जाएंगे।


५. शांति काल के विशिष्ट/कर्तव्य के प्रति समर्पण पुरस्कार विजेताओं के मामले में सेना, नौ सेना, वायु सेना पदक तथा राष्ट्रीय तटरक्षक मेडल के लिए 1.75 लाख रुपये और तटरक्षक मेडल पर 1.50 लाख रुपये का कैश अवॉर्ड मिलेगा।


इसकी सबसे बड़ी विशेष बात यह कि वीरता पुरस्कार विजेता अग्नि वीर को अगर दोबारा कोई पुरस्कार मिलता है तो उसे उसी श्रेणी का कैश अवॉर्ड फिर से दिया जाएगा। हालांकि अगर उस पुरस्कार के लिए किसी अन्य राज्य की ओर से अनुदान जारी किया गया है तो फिर हरियाणा सरकार अपनी तरफ से कैश अवॉर्ड नहीं देगी। हरियाणा मूल के सभी अग्नि वीर कैश अवॉर्ड के पात्र होंगे, चाहे वह किसी भी राज्य में क्यों न रहते हों।


✅राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के शानदार अवसर...🌺 


अर्ध सैनिक बल #थल सेना #अग्निपथ आर्मी #अग्नि वीर #सम्मानित #शौर्य चक्र #परमवीर चक्र विजेता

✅सभी सैनिक परिवार आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस के नाम पर धोखाधड़ी से ऐसे बचें... 🌹

हरियाणा सरकार द्वारा अग्नि वीर सम्मान योजना का बड़ा एलान...🌹


हमारे देश के हरियाणा राज्य में अब थल सेना (thal sena), वायु सेना और नौसेना के जवानों -अधिकारियों की तर्ज पर वीरता पुरस्कार विजेता अग्निवीरों को भी दो करोड़ रुपये तक का कैश अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा युद्ध, आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई या ड्यूटी के दौरान मृत्यु को प्राप्त हुए अग्निवीरों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग की ओर से वीरता पुरस्कार विजेता अग्निवीरों को कैश अवॉर्ड और युद्ध हताहतों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश इसी साल 17 जून से मान्य होंगे। परमवीर चक्र विजेता को दो करोड़, महावीर चक्र विजेता को एक करोड़ और वीर चक्र विजेता को 50 लाख रुपये मिलेंगे। इसी तरह सेना, नौ सेना और वायु सेना पदक विजेता को 21 लाख और मेंशन-इन- डिस्पैच (वीरता) पदक विजेता को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।


👉अग्निपथ आर्मी के अग्नि वीर सम्मान योजना में पति-पत्नी, बच्चे और माता-पिता (pita mata) को भी मिलेगा हिस्सा...🌹


सरकार ने यह भी अधिसूचित किया है कि बलिदान के बाद मिलने वाली नकद राशि का वितरण इस प्रकार होगा – पत्नी को 35 फीसदी, बच्चों को 35 फीसदी और माता-पिता को 30 फीसदी हिस्सा मिलेगा। खास बात यह है कि अगर माता-पिता मृतक पर आश्रित नहीं भी थे, तब भी उन्हें 30 फीसदी राशि दी जाएगी। पत्नी को यह हिस्सा तब भी मिलेगा, चाहे उसने पुनर्विवाह कर लिया हो या नहीं। सरकार का मानना है कि इससे परिवार के हर सदस्य को सम्मान के साथ आर्थिक सहयोग मिलेगा।


✅ECHS में 80 साल से ऊपर के आश्रितों को भारी छूट 👇.....

👉विवाद से बचने के लिए बलिदानी के आश्रितों का हिस्सा निर्धारित...🌺


मरणोपरांत दिए जाने पुरस्कारों और युद्ध हताहतों के मामलों में आश्रितों के बीच किसी भी विवाद से बचने के लिए कैश अवॉर्ड को परिजनों में निश्चित मात्रा में बांटा जाएगा :-


👉पति-पत्नी को 35 प्रतिशत राशि मिलेगी, चाहे उसने पुनर्विवाह किया हो या नहीं। 35 प्रतिशत राशि बच्चों को दी जाएगी। 30 प्रतिशत माता-पिता को दो बराबर हिस्सों में मिलेगा, चाहे वे मृतक पर आश्रित हों या नहीं।


👉अविवाहित बलिदानी अग्निवीरों के मामलों में 50 प्रतिशत माता और 50 प्रतिशत राशि पिता को मिलेगा।


👉यदि मृतक अग्नि वीर के कोई संतान नहीं है तो 50 प्रतिशत विधवा और 25-25 प्रतिशत राशि माता-पिता के खाते में जाएगी।


👉यदि माता और पिता दोनों जीवित नहीं हैं तो 50 प्रतिशत राशि विधवा और 50 प्रतिशत बच्चों को दी जाएगी।


✅विकलांग पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए आर्थिक सहायता...🌹 


👉यदि विधवा पति-पत्नी जीवित नहीं है तो 50 प्रतिशत राशि माता-पिता को तथा 50 प्रतिशत बच्चों को दी जाएगी।


👉विधवा पति-पत्नी के जीवित नहीं होने तथा कोई संतान नहीं होने पर पूरी राशि माता-पिता को दी जाएगी।


अर्ध सैनिक बल #थल सेना #अग्निपथ आर्मी #अग्नि वीर #सम्मानित #शौर्य चक्र #परमवीर चक्र विजेता

✅प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...🌹 


राज्य सरकार पहले से ही अन्य सैनिकों को वीरता पुरस्कार की नकद राशि देती आ रही थी, लेकिन अब अग्निवीरों को भी इस दायरे में शामिल किया गया है। सरकार का यह कदम अग्नि वीर योजना के तहत देश की सेवा करने वाले युवाओं और उनके परिवारों के मनोबल को और बढ़ाएगा।



✅आठवें वेतन आयोग के अनुसार कितनी होगी आपकी पेंशन...👇 


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों, Servicemen, Ex-Servicemen, Defence Pensioners और common people से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 https://adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे https://adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

रविवार, 6 जुलाई 2025

DGR Job Fair #पूर्व सैनिकों के जॉब के अवसर #Ex-servicemen #Haldwani उत्तराखण्ड

पूर्व सैनिकों के लिए शानदार अवसर...🌹



✅पूर्व सैनिकों के जॉब वैकेंसी...🌹

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/06/gunman-enrollment-in-pnb-ex-servicemen.html


पुनर्वास महानिदेशालय (डी.जी.आर.) द्वारा पूर्व सैनिकों (ई.एस.एम.) के लिए एक नौकरी मेला 18 जुलाई, 2025 को हल्द्वानी, उत्तराखंड में आयोजित किया जाएगा। मेला स्टेशन मुख्यालय, हल्द्वानी में सुबह 7:00 बजे शुरू होगा, और पंजीकरण सुबह 8:30 बजे होगा।


👉मेला विवरण :


दिनांक : 18 जुलाई, 2025


👉स्थान : स्टेशन मुख्यालय, हलद्वानी, उत्तराखंड


आयोजक : पुनर्वास महानिदेशालय (डी.जी.आर.)


👉समय : सुबह 7:00 बजे से


👉पंजीकरण : प्रातः 8:30 बजे



✅राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व सैनिकों के लिए जॉब के सुनहरे अवसर...🌹 


👉अधिक जानकारी के लिए आप सम्पर्क सूत्र :


कर्नल रजनीश विजरा, संयुक्त निदेशक, डी.आर.जेड. (पश्चिम) (मोबाइल : 9872602277),

या

ब्रिगेडियर RS Chatha, अतिरिक्त महानिदेशक, डी.आर.जेड. (पश्चिम) (मोबाइल : 7589210106)


✅आठवें वेतन आयोग के अनुसार कितनी होगी आपकी पेंशन...👇 

नोट :- इसी प्रकार राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले, केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे। 

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...