शनिवार, 29 अक्टूबर 2022

भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट के लिए क्यों खास है 27 अक्टूबर का दिन ?

Infantry Day या पैदल सेना दिवस  :- हर साल 27 अक्टूबर को देश की पैदल सेना के अभूतपूर्व शौर्य के सम्‍मान में मनाया जाता है. आजादी मिलने के फौरन बाद जम्मू और कश्मीर में भारतीय पैदल सेना के पहले मिलिट्री ऑपरेशन को याद करने के लिए ये दिन मनाया जाता है, जिन्होंने पाकिस्तानी आक्रमणकारियों से भारतीय क्षेत्र की रक्षा की थी. कश्‍मीर को जबरन हथियाने के पाकिस्‍तान के इरादों से भारतीय सेना ने डटकर लोहा लिया था, जिसके सम्‍मान में 27 अक्‍टूबर को पैदल सेना दिवस मनाया जाता है.




क्‍या है इस दिन का इतिहास 
     इस दिन भारतीय सेना की सिख रेजीमेंट की पहली बटालियन और कुमाऊं रेजीमेंट की चौथी बटालियन श्रीनगर एयरबेस पहुंची और लड़ाई में असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया. उस समय, पाकिस्तानी रेंजरों को रोकने के लिए भारतीय सेना एक दीवार बन गई, जिन्होंने कबायली हमलावरों की मदद से कश्मीर में प्रवेश किया था. पाकिस्तानी आक्रमणकारी श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहे थे. लिंक रोड के माध्यम से सैनिकों को भेजने में समय लगता और घाटी पाकिस्तानी आक्रमणकारियों के हाथों में आ जाती. 
     ऐसे में 26 अक्टूबर की रात को एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई और प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सिख रेजीमेंट और कुमाऊं रेजीमेंट को वायुसेना की मदद से सीधे जंग के मैदान में उतारने का फैसला किया. 27 अक्टूबर को तड़के भारतीय वायु सेना के दो विमानों की मदद से सैनिकों के एक हिस्से को एयरलिफ्ट किया गया और शेष को निजी एयरलाइन उड़ानों द्वारा जंग के मैदान में उतार दिया गया. तब से, हर साल पैदल सेना के हजारों सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए इन्फैंट्री दिवस मनाया जाता है, जो ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे.


भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट के लिए क्यों खास है 27 अक्टूबर का दिन ?


1st Heero of the battle field : Major Somnath Sharma, PVC (Posthumous)




     कुमाऊं रेजीमेंट के मेजर सोमनाथ शर्मा, परमवीर चक्र (मरणोपरांत), 4 कुमाऊं रेजीमेंट को उनके अदम्य साहस एवं वीरता और उच्च स्तर की लीडरशिप के लिए ये सम्मान पहली बार भारतीय सेना के इस जाबांज नायक को दिया गया। हर साल 27 अक्टूबर को कुमाऊं रेजीमेंट स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
     मेजर सोमनाथ ने अपना सैनिक जीवन 22 फरवरी, 1942 से शुरू किया। जब इन्होंने चौथी कुमाऊं रेजीमेंट में बतौर कमिशंड आफिसर प्रवेश लिया। उनका फौजी कार्यकाल शुरू ही दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हुआ और वह मलाया के पास के रण में भेज दिए गए। 26 अक्टूबर, 1947 को जब मेजर सोमनाथ की कंपनी को कश्मीर जाने का आदेश मिला तो उनके बाएं हाथ की हड्डी टूटी हुई थी, बाजू पर प्लास्टर चढ़ा था। वह कुमाऊं रेजीमेंट की चौथी बटालियन की डेल्टा कंपनी के कमांडर थे। साथियों ने रोकने की कोशिश की तो जवाब मिला, 'सैन्य परंपरा के अनुसार जब सिपाही युद्ध में जाता है तो अधिकारी पीछे नहीं रहते हैं।' श्रीनगर के दक्षिण पश्चिम में युद्ध भूमि से करीब 15 किलोमीटर दूर बड़गांव में तीन नवंबर, 1947 को दुश्मनों से लोहा लेते हुए मेजर सोमनाथ शर्मा ने शहादत पाई थी। मेजर ने लगातार छह घंटे तक सैनिकों को लड़ने के लिए उत्साहित किया। यही कारण रहा कि पाकिस्तान को आगे बढ़ने नहीं दिया।
     मेजर सोमनाथ शर्मा नवंबर 1947 में श्रीनगर हवाई अड्डे से पाकिस्तानी हमलावरों को खदेड़ते हुए कश्मीर के बडगाम गाँव में गश्ती दल पर अपने आदमियों का नेतृत्व करते हुए मारे गए थे। उन्हें नवंबर 1950 में मरणोपरांत पहला परमवीर चक्र दिया गया था।
     ब्रिगेड मुख्यालय को भेजे गए अपने अंतिम संदेश में मेजर शर्मा ने कहा, "दुश्मन हमसे केवल 50 गज की दूरी पर है। हम भारी संख्या में हैं। हम विनाशकारी आग में हैं। मैं एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा, लेकिन आखिरी आदमी और आखिरी गोली तक लडूंगा।" (The enemy is only 50 yards from us. We are heavily outnumbered. We are under devastating fire. I shall not withdraw an inch but will fight to the last man and the last round)

..

     

     नवंबर 1947 में श्रीनगर हवाई अड्डे से पाकिस्तानी हमलावरों को खदेड़ने के दौरान कश्मीर के बडगाम गाँव में गश्त पर अपने सैनिकों का नेतृत्व करते हुए युवा अधिकारी मारा गया था। हिमाचल प्रदेश के दाढ़ गांव के मूल निवासी को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
     कुमाऊं, नागा रेजीमेंट का गौरवशाली इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। देश को पहला परमवीर चक्र दिलाने एवं तीन थल सेनाध्यक्ष देने सहित तमाम उपलब्धियां रेजीमेंट के नाम हैं। विभिन्न युद्ध-ऑपरेशनों में रेजीमेंट ने अग्रिम मोर्चों पर रहते हुए साहस, शौर्य व पराक्रम की इबारत लिखी। कुमाऊं रेजीमेंट ने रानीखेत में नागा रेजीमेंट को खड़ा कर नागालैंड वासियों का दिल भी जीता। वर्तमान में देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात रेजीमेंट की 21 से अधिक बटालियनें देश और सीमाओं की रक्षा में जुटीं हैं।



     

     कहा जाता है कि कुमाऊं रेजीमेंट की उत्पत्ति हैदराबाद में 1788 में नवाब सलावत खां की रेजीमेंट के रूप में हुई। 1794 में इसे रेमंट कोर व बाद में निजाम कांटीजेंट का नाम दिया गया। इसमें बरार इंफैंट्री, निजाम आर्मी व रसेल ब्रिगेड को मिलाकर हैदराबाद कांटीजैंट बनाई गई। 1903 में इस बल का भारतीय सेना में विलय हुआ। 1922 में पुनर्गठन करके इसे हैदराबाद रेजीमेंट व 27 अक्टूबर 1945 को 'द कुमाऊं रेजीमेंट' का नाम दिया गया और रानीखेत में कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर की स्थापना हुई। 4 कुमाऊं रेजीमेंट की डेल्टा कंपनी ने 1948 में कश्मीर के बडगाम में मेजर सोमनाथ शर्मा के नेतृत्व में वीरता के झंडे गाड़े। इस ऑपरेशन में अदम्य साहस का परिचय देते हुए मेजर सोमनाथ ने पाकिस्तानी कबायली हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए। मरणोपरांत उन्हें देश का पहला परमवीर चक्र मिला। 1962 में लद्दाख व नेफा क्षेत्र में 13 कुमाऊं रेजीमेंट की चार्ली कंपनी ने मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में चीनी सेना के हौंसले पस्त किए, शैतान सिंह के पराक्रम व वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया। 1965 व 1971 के युद्धों सहित वर्तमान तक के तमाम युद्ध-ऑपरेशनों में कुमाऊं रेजीमेंट ने अग्रणी मोर्चों पर रहकर देश की सीमाओं की रक्षा की है।
     इसीलिए हर वर्ष 27 अक्टूबर को भारतीय पैदल सेना और कुमाऊं रेजीमेंट के वीर सैनिकों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

Do you have it in you ? 
if yes. Please use this 👇 link 
adhikariarmy.blogspot.com

जय हिन्द।
Thank you very much.

रविवार, 16 अक्टूबर 2022

सेना की वर्दी का सपना देखने वाले शुरू करें ये 20 महत्वपूर्ण कार्य #Uniform Lovers make their habit #Indian Army Lovers

लक्ष्य न ओझल होने पाए, कदम मिलाकर चल ।

मंजिल तेरे पग चूमेगी, आज नहीं तो कल ॥

     भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखने वाले युवाओं और युवतियों की हमारे देश में कोई कमी नहीं है। इन्हीं में से ही बहुत से युवा सेना का हिस्सा बनकर देश सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। लेकिन कुछ युवा फिर भी अपने सपने साकार नहीं कर पाते हैं। हम लोग मेहनत तो बहुत करते हैं बिना अपने लक्ष्य को निर्धारित किए हुए। लेकिन अगर वही मेहनत सही दिशा में अपने goal को ध्यान में रखकर की जाए तो सफलता दूर नहीं होती है।


रिटायरमेंट व्यक्ति के जीवन का कड़वा सच...

आज से ही शुरू कर दें ये छोटे-छोटे 20 महत्वपूर्ण कार्य, जो आपका कैरियर बनाने में काफी मदद करते हैं :-

1  हमेशा घर में अपने माता-पिता जी और बड़े लोगों का आदर एवं सम्मान करें।

2  आप जिस भी धर्म या समुदाय से हैं और जिस भी भगवान जी को मानते हैं उनका हर दिन कम से कम 10 मिनट के लिए स्मरण करें।


3.   रोज एक पन्ना सेना के बारे में अखबार, किताब, इंटरनेट या कोई और माध्यम से जरूर पढें और उसको अपने डायरी या कॉपी में लिख लें। इस अभ्यास से आप लोग सेना के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।


4.   सुबह रोज 4 बजे उठने का नियम बना लें। किसी भी प्रकार के बहाने को स्वीकार ना करें, जैसे आज छुट्टी है आज आराम से उठता हूं या आज बारिश हो रही है आज देर से उठूंगा।


5.   रोज सुबह लगभग 2 किलोमीटर दौड़ने का अभ्यास करें। और ध्यान रहें कि अभ्यास के दौरान पसीना जरूर निकल रहा है।


6.   शरीर में किसी भी प्रकार के टैटू ना बनवाएं। आंखों की एक्सरसाइज करते रहे। ज्यादा देर तक मोबाइल और कंप्यूटर के आगे ना बैठे रहें।


मातृशक्तियों का हमारे जीवन में आशीर्वाद...👇


7  अपने दांतों को रोज सुबह साफ करें और मसूड़ों की मालिश करें। कोई भी चीज खाने के बाद जरूर कुल्ला करें। जिससे आपके दांत हमेशा स्वस्थ रहेंगे।


8.   हमेशा पढ़ाई मन लगाकर करें। पढ़ाई में किसी भी प्रकार की शंका को संबंधित गुरु जी से जरूर पूछें और फाइनल परीक्षाओं में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होवें।


9.   हमेशा अपनी गलती को स्वीकारने की आदत बना लें। कभी भी झूठ ना बोलें और ना ही झूठे लोगों का साथ दें।


10.  ईमानदार लोगों की हमेशा प्रसंशा करें। 


11.  स्कूल या कॉलेज में अगर संभव हो तो NCC में जरूर भाग लें।


12.  कोशिश करें कि आप हर गेम को खेल सकते हों। अगर ना भी खेल पाओ तो सभी खेलों का ज्ञान जरूर हो। जैसे कितने खिलाड़ी खेलते हैं और कितने खिलाड़ी रिजर्व में रहते हैं। गेम खेलने के लिए ग्राउंड का मापदंड क्या है ?


प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा...


13.  अपने साथियों या जानने वालों से (जो सेना में हैं या रह चुके हैं) सेना के बारे में जानकारी प्राप्त करें। और उनका धन्यवाद भी जरूर करें।


14.  समय से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को बनवा लें और उन्हें संभालकर रखें। ध्यान रहे आपके एजुकेशन सर्टिफिकेट, आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र पैन कार्ड आदि में एक ही जैसा नाम हो।


15.  हमेशा वर्दी वालों की दिल से इज्जत करें। और उनको अपना आदर्श मानें।


ये बीवियां भी बिना ट्रेनिंग के आधी फौजी...👇

16.  कोई भी युवा आपके नजदीकी या जानने वालों में से अगर सेना में भर्ती होता है। आप अगर संभव हो तो जरूर बधाई दें और अपने फ्रेंड सर्कल में उनकी सफलता की चर्चा करें।

17.  हमेशा जनरल नॉलेज (सामान्य ज्ञान), बेसिक गणित, जनरल साइंस और लॉजिकल रीजनिंग की प्रैक्टिस करते रहें।

18.  प्रैक्टिस पेपरों को समय के आधार पर अभ्यास करें।

19.  रोज कम से कम 5 से 10 मिनट प्राणायाम करें।

20.  अगर संभव हो तो कभी कभी Pull ups, Zigzak बैलेंस का अभ्यास भी जरूर करें।

   आप लोग अपनी eligibility भारतीय सेना की वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in पर भी चैक कर सकते हैं। कृपया इन कार्यों को दिल से करके देखिए। आपको एक महीने में ही इसका असर दिखाई पड़ेगा। ध्यान रहे सबसे पहले ये चीजें दूसरों को पता चल जाती हैं क्योंकि वो रोज आपके साथ इंटरैक्ट करते हैं। 


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

गुरुवार, 29 सितंबर 2022

ECHS पोर्टल से घर बैठे ले सकते हैं ये सुविधाऐं

जीवन में खुश रहने के लिए भी छोटी छोटी जानकारियां बहुत जरूरी हैं।

   Good News for ECHS Card holders :-

     अगर हम सभी लोग अपने से सम्बन्धित सभी छोटी-छोटी जानकारियों को जानें और उनका अपने जीवन में समय-समय पर इस्तेमाल करें तो इससे हमें खुशियां तो मिलती ही हैं और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसी क्रम में आज मैं पुर्वसैनिकों, वीरनारियों, उनके आश्रितों और ECHS कार्ड होल्डरों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आया हूं। ECHS (Ex Servicemen Contributory Health Scheme) कार्ड होल्डर घर बैठे अपने फोन, टैबलेट, लैपटॉप या कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से ECHS के पोर्टल से निम्न सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। लेकिन सबसे पहले आपको ECHS की वेबसाइट https://echs.sourceinfosys.com/ में अपने यूजर आई.डी. और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा :-

1. Temporary Slip :- Temporary स्लिप निकालकर, कार्ड बनने तक अपना ईलाज इस स्लिप के माध्यम से करवा सकते हैं।


बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 


2. Change Mobile Number :- अगर आप अपना और अपने आश्रितों का नया मोबाइल नम्बर दर्ज कराना चाहते हैं तो सभी Ex Servicemen अपना और अपने आश्रितों का मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि अगर एक्स-सर्विसमैन खुद का मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं तो वो Change Mobile No(Pri) पर क्लिक करें। यदि आश्रितों का मोबाइल नंबर बदलना है तो Change Mobile No (Dep) के ऊपर क्लिक करें।


आप भी अपना नया कोरिजेंडम PPO यहां 👇 से देखें.....


रिटायरमेंट व्यक्ति करें तो क्या करें.....

https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/09/know-bitter-truth-of-retirement-life.html


3. Change Polyclinic :- अगर Ex सर्विसमैन या उनके आश्रित अभी कोई और पॉलीक्लिनिक के अन्दर रहने लग गए हों तो Ex सर्विसमैन अपना या अपने आश्रितों का पॉलिक्लिनिक बड़ी आसानी से बदल सकते हैं।

आठवें वेतन आयोग के अनुसार कितनी होगी आपकी पेंशन...👇

4. Block Cards :- Ex सर्विसमैन या उनके परिजन ECHS कार्ड को निम्न कारणों से बंद करवा सकते हैं :-

(a). डाटा में कोई बदलाव होने के कारण।

(b). 64 KB कार्ड के खो जाने पर।

(c). सदस्य की मृत्यु होने पर।

(d). अगर अब पात्रता नहीं हो तो।

(e). कोई अन्य कारणों से।

5. Reprint loss of 64 KB Card :- 64 KB कार्ड के गुम हो जाने पर कार्ड को दुबारा प्रिंट करवा सकते हैं। लेकिन सबसे पहले कार्ड को ब्लॉक करना होगा।

प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...


6. Change in Data :- अगर किसी भी सदस्य के डाटा में कोई बदलाव होता है तो आप Change in Data में क्लिक करके कर सकते हैं।

7. Change Password/Forget Password :- जैसा हम सभी लोग जानते है कि आज के इस डिजिटल युग में हम सभी घर बैठे सभी प्रकार की टेक्नोलॉजी का फायदा ले रहे है। हमें इस बात का ज्यादा ध्यान देना है कि हमारी डिजिटल सुरक्षा हमेशा बनी हुई है। इसलिए हमें समय-समय पर पासवर्ड को चेंज करते रहना चाहिए। यहां से आप अपना पासवर्ड🔑 चेंज बदल सकते है और अगर पासवर्ड भूल गए हैं तो भी फॉरगेट पासवर्ड में क्लिक करके अपना नया पासवर्ड बना सकते हैं।

जानिए अपनी धर्मपत्नी की देशभक्ति.....


ECHS 80 साल से ऊपर के आश्रितों को भारी छूट 👇.....


OROP 3 में कितनी बढ़ी पेंशन ? यहां 👇से जानें.....
https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/09/orop3-2024-know-your-correct-pension.html

ORs के लिए भी  ₹ 50,000 प्रतिमाह तक कमाने का सुनहरा मौका...


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

मंगलवार, 20 सितंबर 2022

एडमिट कार्ड : किन अग्निवीर बनने वाली लड़कियों को नहीं भेजा जाएगा ?

महिला सशक्तिकरण के पथ में आपका स्वागत है।



     भारत सरकार के अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद पूरे भारतवर्ष में अग्निवीर महिला उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन लगभग पूरे हो चुके हैं। CMP (Corps of Military Police) में महिला उम्मीदवारों को तैनाती दी जाएगी। कुछ समय बाद भर्ती रैलियां शुरू होने वाली हैं।उससे पहले चुनिंदा महिलाओं को ही एडमिट कार्ड उनके ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड 20 सितम्बर 2022 से भेजे जाने शुरू होंगे। CMP में लिमिटेड वैकेंसी होने की वजह से ऑनलाइन रजिस्टर्ड हुए सभी उम्मीदवारों को भर्ती स्थान पर नहीं बुलाया जाएगा। जैसे ही सभी उम्मीदवारों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाता है तो उसके बाद एक cut off लिस्ट बनाई जाएगी। इन बिंदुओं के अनुसार लड़कियों का चयन एडमिट कार्ड भेजने के लिए या भर्ती प्रक्रिया में  शामिल करवाने के लिए किया जाएगा :-

1. जिन उम्मीदवारों के 10 वी. कक्षा में टोटल अंक ज्यादा होंगे उनको प्राथमिकता दी जाएगी।
2. अगर ज्यादा उम्मीदवारों के एक समान अंक होंगे तो उनमें जिनकी उम्र ज्यादा होगी उनको वरीयता दी जाएगी।


  जैसा कि आप सभी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को अच्छी तरह पता है कि आप बिना एडमिट कार्ड के भर्ती रैली में शामिल नहीं हो सकते हैं। आज हम जानते हैं कि किन-किन अग्निवीर बनने वाली लड़कियों का एडमिट कार्ड उनके रजिस्टर्ड मेल आई.डी. पर नहीं भेजा जाएगा और उसके क्या संभावित कारण हो सकते हैं :-

(1). जिन उम्मीदवारों के 10 वीं कक्षा में टोटल अंक कम हों।

(2). जिन उम्मीदवारों की उम्र कम हो।

    सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने मोबाईल 📱 नंबर और पर्सनल ई-मेल आई.डी. को हमेशा एक्टिव रखें तथा समय-समय पर चैक करते रहें ताकि भर्ती सम्बन्धित जानकारी मिलती रहे 

नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों और सैनिक परिवारों के वेलफेयर सम्बन्धित जानकारी हेतू Google में adhikariarmy.blogspot.com 
सीधे टाईप करें।

जय हिन्द।
Thank you very much.



सोमवार, 19 सितंबर 2022

ECHS कॉर्ड होल्डरों के लिए खुशखबरी : 18 साल से ऊपर के आश्रितों का घर बैठे करें ये महत्वपूर्ण काम

संसार के सभी सुखों का आनन्द लेने के लिए सबसे पहले आपके भौतिक शरीर का स्वस्थ होना बहुत जरुरी है। 

     सभी पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को स्वस्थ रखने के लिए भी सरकार द्वारा ECHS (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) सुविधा का लाभ दिया जाता है। भारत सरकार की तरफ से इसी साल एक पत्र जारी किया गया है जिसमें पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी को छोड़कर बाकी सभी 18 साल से अधिक उम्र वाले आश्रितों (ECHS कॉर्ड होल्डरों) को 31 अक्टूबर 2022 तक उनका आय प्रमाण पत्र/फॉर्म 26 AS ECHS की वेबसाईट https://echs.sourceinfosys.com/ पर अपलोड करना अनिवार्य है। नहीं तो उन आश्रितों की मेडिकल सुविधा बंद कर दी जाएगी, जिनका Eligibility Certificate अपलोड नहीं हुआ होगा। 

आठवें वेतन आयोग के अनुसार कितनी होगी आपकी पेंशन...👇


80 साल से ऊपर के आश्रितों को भारी छूट 👇.....

     सभी ECHS कॉर्ड होल्डर अपने घर बैठे इस फॉर्म को ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। यहां बहुत ही आसान तरीके से stepwise कार्यवाही बताई जा रही है। आप मात्र 7 स्टेप्स में ही घर बैठे कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं। आप निम्न चरणों को फॉलो करें :-

(1). ECHS Login :- आप सबसे पहले अपने मोबाईल 📱 नंबर और पासवर्ड की सहायता से ECHS की वेबसाईट पर लॉगिन करें।

(2). Eligibility Certificate वाले इस icon में OK को क्लिक करें।

बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 


पेंशन से संबंधित लाभों की गणना ऐसे करें...🌺🌹

(3). अभी आपके स्क्रीन पर आपके परिवार के सभी ECHS कार्ड होल्डरों का नाम दिखाई देगा। आप एक-एक करके उनके नाम के आगे बॉक्स के अंदर ☑️ क्लिक करें।

केंद्रीय कर्मचारियों को अतिरिक्त पेंशन👇 


रिटायरमेंट के बाद AGIF की सुविधा का लाभ यहां👇 से प्राप्त करें।


(4).
अब आप Are you sure to proceed के OK पर क्लिक करें।

🌹🌷05 मिनट में आज ही अपने मोबाईल से लाईफ सर्टिफिकेट जमा करें.....
https://adhikariarmy.blogspot.com/2023/02/latest-update.html


(5). यहां पर Please Select PAN Availability के डाउन कैप्शन को क्लिक करें।

आप कम्युटेशन लेने के फायदे या नुकसान 👉 यहां से जान सकते हैं 

https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/12/financial-management.html


सैनिक परिवार अपने आश्रितों के पहचान पत्र के लिए यहां से आवेदन करें.....

https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/06/dependents-identity-card.html

(6). यहां पर तीन option दिखाई देंगे। आपके पास 2 साल के फॉर्म 26 AS हैं तो 1st वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। उसके बाद दो साल के फॉर्म 26 AS अलग-अलग अपलोड करें। आपके पास ITR-V की कॉपी हो तो 2nd वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और अपलोड करें। अगर पैन कार्ड या फार्म 26 AS/ITR-V नहीं है तो आप 3rd ऑप्शन (No) पर क्लिक करें और उनके आय प्रमाण पत्र की फोटो खींचकर अपलोड करें।

प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए JCOs एवं ORs यहां 👇से आवेदन करें ...



फौजी बीवियां कैसे निभाती हैं देशभक्ति .....👇

https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/07/army-wifes-sacrifice.html



सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की सहायता हेतू हेल्पलाइन जारी.....🌹

(7).
और अंत में I Agree, Save Details एवं Accept all Cookies में क्लिक करें। यहां सफलतापूर्वक आपने एक आश्रित का Eligibility Certificate अपलोड कर दिया है । इसी प्रकार अन्य आश्रितों का भी अपलोड करें।

🌹🌷जिन पेंशनरों का स्पर्श नहीं चल रहा है, वो कृपया यहां 👇 से स्पर्श की वेबसाइट खोलें.....


नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

जय हिन्द।
Thank you very much.

बुधवार, 14 सितंबर 2022

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए इसी महीने होगा तोहफे का एलान

     केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार इसी महीने (सितंबर 2022) में उनके लिए एक शानदार तोहफे का एलान करने वाली है। सभी केन्द्रीय कर्मचारी अपनी सैलरी व पेंशन में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि दीपावली से पहले सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को त्यौहार का गिफ्ट के रूप में तीन माह (जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर 2022) DA/DR (महंगाई भत्ते/महंगाई राहत) का एरियर उनके बैंक खातों में डाल देगी। जैसा कि आप अच्छी तरह जानते है केंद्र सरकार एक साल में 2 बार (जनवरी और जुलाई) केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। जुलाई 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 4 फीसदी फाइनल हो गया है। अब महंगाई भत्ते की दर 34 प्रतिशत से बढ़कर 38 फीसदी हो जायेगा। हालांकि सरकार की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा होनी अभी बांकी है। 

महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के दर की गणना कैसे की जाती है ?

महंगाई भत्ते के दर की गणना बेसिक सैलरी एवं बेसिक पेंशन पर की जाती है। DA/DR की दर AICPI (All India Cunsumer Price Index) के आंकड़ों के आधार पर तय किया जाता है।अगर जुलाई 2022 से DA की गणना करनी हो तो हमें छः महीने (जनवरी 2022 से जून 2022) के AICPI नम्बर चाहिए होते हैं। 

जिन्हें हम labourbureau.gov.in से भी प्राप्त कर सकते हैं।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को हर महीने कितना होगा फायदा ?

अगर केंद्र सरकार DA/DR में 4 % का इजाफा करती है तो केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों की सैलरी व पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 25,000 रूपये है तो 4 फीसदी के हिसाब से उनका महंगाई भत्ता 1,000 रूपये हर महीने बढ़कर मिलेगा। जिनकी बेसिक सैलरी 45,000 रूपये है तो 4 % के अनुसार उनका महंगाई भत्ता 1,800 रूपये हर महीने सैलरी में बढ़कर मिलेंगे।
     आप सभी केन्द्रीय कर्मचारी और पेंशनर महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत की सटीक जानकारी Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

जय हिन्द।
Thank you very much.

मंगलवार, 23 अगस्त 2022

युवा लड़कियों के लिए भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा अवसर (उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड)

     उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के सभी युवा लड़की उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है, जो भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बनना चाहती हैं। रजिस्ट्रेशन खुले हुए हैं। आप लोग इस लिंक www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के सभी लड़कियों के लिए
     
     युवा लड़कों के बाद अब लड़कियों के लिए भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा अवसर आ गया है। इन सभी को भारतीय सेना के मिलिट्री पुलिस में जनरल ड्यूटी पर तैनाती दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों की उम्र 17 साल 06 महीने से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। 

रजिस्ट्रेशन खुला रहेगा - 09 अगस्त 2022 से 07 सितंबर 2022 तक।

भर्ती का आयोजन - 30 नवंबर 2022 से 10 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा।

भर्ती स्थान - AMC सेंटर एवं कॉलेज लखनऊ।

भर्ती कार्यालय - हेडक्वार्टर रिक्रूटिंग जोन लखनऊ।

फिजिकल फिटनेस टेस्ट :- 

(i)   1.6 km दौड़ - 7 मिनट 30 सेकेंड तक I ग्रुप।
8 मिनट तक II ग्रुप।

(ii)  Long जंप 10 फीट - केवल पास करना है।

(iii) हाई जम्प 3 फीट - केवल पास करना है।

नोट :- डिफेंस पर्सनल की विधवा जो अग्निवर बनना चाहती है, उनके लिए उम्र 30 साल तक रखी गई है।

ऊंचाई - कम से कम 162 सेंटीमीटर।
वजन - ऊंचाई के अनुसार होनी चाहिए।

फिजिकल में छूट - (क)  सर्विसमैन की लड़की, एक्स सर्विस की लड़की, विधवा की लड़की, युद्ध विधवा की लड़की और डिफेंस पर्सनल की विधवा के लिए :-
ऊंचाई में - 2 सेंटीमीटर
वजन में - 2 किलोग्राम।

(ख)  राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर के खिलाड़ियों के लिए :-
ऊंचाई में - 2 सेंटीमीटर।
वजन में - 5 किलोग्राम।

लिखित परीक्षा में छूट - (क)  सर्विसमैन की लड़की, एक्स सर्विस की लड़की, विधवा की लड़की, युद्ध विधवा की लड़की, अंतराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी और डिफेंस पर्सनल की विधवा के लिए :- 20 अंक।

(ख)  NCC "A"  प्रमाण पत्र - 05 अंक।

(ग)  NCC "B" प्रमाण पत्र - 10 अंक।

(घ)  NCC "C" प्रमाण पत्र - लिखित परीक्षा मांफ।

महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची :-

सभी महिला उम्मीदवारों को अग्निवीर बनने के लिए भर्ती स्थान पर निम्न दस्तावेजों को ओरिजिनल और दो-दो कॉपी अटेस्ट की हुई ले जाना है :- 

1. एडमिट कार्ड अच्छे क्वालिटी के पेपर में लेजर प्रिंटर से प्रिंट किया हुआ।

2. रंगीन फोटो - 20 सफेद बैकग्राउंड में।

3. शिक्षा प्रमाण पत्र और अंकतालिका।

4. मूलनिवास प्रमाण पत्र।

5. जाति प्रमाण पत्र।

6. धर्म प्रमाण पत्र।

7. स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र।

8. अविवाहित प्रमाण पत्र फोटो के साथ पिछले 6 महीने का। विधवा या तलाकसुदा महिलाओं को बच्चे नहीं है का प्रमाण पत्र देना होगा।

9. सरपंच या म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से बना चरित्र प्रमाण पत्र पिछले 6 महीने का।

10. रिलेशन सर्टिफिकेट - फौजियों के बच्चों और बहिनों के लिए।

11. NCC प्रमाण पत्र - A/B/C प्रमाण पत्र और रिपब्लिक डे परेड में भाग लेने का प्रमाण पत्र। सभी में उम्मीदवार की फोटो लगी हुई और जारी कर्ता के हस्ताक्षर सहित।

12. स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र - पिछले 2 सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर खेले का प्रमाण पत्र, जिला स्तर खेल प्रमाण पत्र और अन्य।

13. शपथ पत्र - 10 रूपये के स्टाम पेपर पर उम्मीदवार के हस्ताक्षर सहित।

14. सिंगल बैंक अकाउंट की पासबुक।

15. उम्मीदवार का PAN कार्ड और आधार कार्ड।

16. कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट।

रिलेशन प्रमाण पत्र :- जो माता- पिता अपने लड़कियां को रिलेशन प्रमाण पत्र का फायदा दिलवाना चाहते हैं। वो कृपया अपने-अपने अभिलेख कार्यालय में जल्दी से जल्दी संपर्क करें। रिलेशन प्रमाण पत्र जारी होने शुरू हो चुके हैं।


जय हिन्द।

 

शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

उत्तराखण्ड में अग्निवीरों के लिए खुशखबरी

उत्तराखण्ड में सभी तेरह जिलों के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा अवसर आ चुका है। उत्तराखण्ड में तीन जगहों (रानीखेत, पिथौरागढ़ और लैंसडाउन) में भर्ती मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 17 साल छः महीने से 23 साल की उम्र वाले युवा भाग ले सकते हैं। जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। आप लोग इस लिंक www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन :-

1. ARO अल्मोड़ा - 01 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022।

2. ARO पिथौरागढ़ - 05 जुलाई 2022 से 03 अगस्त 2022।

3. ARO लैंसडाउन - 01 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022।

भर्ती का आयोजन :-

1. ARO अल्मोड़ा - कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत में 20 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक भर्ती का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्तराखण्ड के चार जिलों (अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधमसिंह नगर) के युवा उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

2. ARO पिथौरागढ़ - पिथौरागढ़ के जरनल बी. सी. जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के मैदान में 05 सितंबर 2022 से 12 सितंबर 2022 तक भर्ती मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्तराखण्ड के दो जिलों (पिथौरागढ़ और चंपावत) के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

3. ARO लैंसडाउन :- कोटद्वार के जी.बी.एस. कैंप में 19 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक उत्तराखण्ड के 07 जिलों (उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और देहरादून) के युवा उम्मीदवारों के लिए भर्ती मेले का आयोजन किया जाएगा।

एडमिट कार्ड :-
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवारों के दिए हुवे मेल आईडी पर उनके एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे। अगर किसी उम्मीदवार को भर्ती से 5 दिन पहले तक अपना प्रवेश पत्र नहीं मिलता है तो वह अपने ARO ऑफिस में जाकर मदद ले सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को भर्ती के लिए एडमिट कार्ड में दिए हुवे स्थान, तारीख और समय के अनुसार पहुंचना है।

1. ARO अल्मोड़ा :- एडमिट कार्ड 30 जुलाई 2022 से 10 अगस्त 2022 तक भेजे जाएंगे।

2. ARO पिथौरागढ़ :- 04 अगस्त 2022 से 13 अगस्त 2022 तक भेजे जाएंगे।

3. ARO लैंसडाउन :- कार्यालय द्वारा एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2022 से 04 अगस्त 2022 तक भेजे जाएंगे।


महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची :-

सभी उम्मीदवारों को अग्निवीर बनने के लिए भर्ती स्थान पर निम्न दस्तावेजों को ओरिजिनल और दो-दो कॉपी अटेस्ट की हुई ले जाना है :- 

1. एडमिट कार्ड अच्छे क्वालिटी के पेपर में लेजर प्रिंटर से प्रिंट किया हुआ।

2. रंगीन फोटो - 20 सफेद बैकग्राउंड में। प्रॉपर बाल कटे हुए और दाढ़ी बनी हुई।

3. शिक्षा प्रमाण पत्र और अंकतालिका।

4. मूलनिवास प्रमाण पत्र।

5. जाति प्रमाण पत्र।

6. धर्म प्रमाण पत्र।

7. स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र।

8. अविवाहित प्रमाण पत्र फोटो के साथ पिछले 6 महीने का।

9. सरपंच या म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से बना चरित्र प्रमाण पत्र पिछले 6 महीने का।
10. रिलेशन सर्टिफिकेट - फौजियों के बच्चों और भाई के लिए।

11. NCC प्रमाण पत्र - A/B/C प्रमाण पत्र और रिपब्लिक डे परेड में भाग लेने का प्रमाण पत्र। सभी में उम्मीदवार की फोटो लगी हुई और जारी कर्ता के हस्ताक्षर सहित।

12. स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र - पिछले 2 सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर खेले का प्रमाण पत्र।

13. शपथ पत्र - 10 रूपये के स्टाम पेपर पर उम्मीदवार के हस्ताक्षर सहित।

14. सिंगल बैंक अकाउंट की पासबुक।

15. उम्मीदवार का PAN कार्ड और आधार कार्ड।

16. कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट।

Qualitative Requirements for all posts :- हर एक पद के लिए अलग अलग जरूरतें हैं। 

1. अग्निवीर (GD) 
शिक्षा - 10th या समकक्ष पास 45% अंकों के साथ। हर विषय में 33% अंक होना अनिवार्य है।
उम्र - 17 साल छः महीने से 23 साल। जिनका जन्म 01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005 तक हुआ है।
नोट - जिन उम्मीदवारों के पास वैध LMV का ड्राइविंग लाइसेंस होगा उन्हें ड्राइवर पोस्ट के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

2. अग्निवीर (टेक्निकल)
शिक्षा - 10+2 या समकक्ष पास फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और अंग्रेजी विषयों में 50% अंकों के साथ। हर विषय में 40% अंक होना अनिवार्य है।
उम्र - 17 साल छः महीने से 23 साल। जिनका जन्म 01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005 तक हुआ है।

3. अग्निवीर (क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल)
शिक्षा - 10+2 या समकक्ष पास किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 60% अंकों के साथ। हर विषय में 50% अंक होना अनिवार्य है।
उम्र - 17 साल छः महीने से 23 साल। जिनका जन्म 01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005 तक हुआ है।

4. अग्निवीर (ट्रैडसमैन 10th पास)
शिक्षा - 10th या समकक्ष पास। हर विषय में 33% अंक होना अनिवार्य है।
उम्र - 17 साल छः महीने से 23 साल। जिनका जन्म 01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005 तक हुआ है।

5. अग्निवीर (ट्रैडसमैन 8th पास)
शिक्षा - 8th या समकक्ष पास। हर विषय में 33% अंक होना अनिवार्य है।
उम्र - 17 साल छः महीने से 23 साल।जिनका जन्म 01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005 तक हुआ है।

उम्मीदवारों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट का प्रारूप :-
(a). 1.6 Km दौड़।
(b). बीम (Pull ups)।
(c). 9 फीट गड्ढा पार करना/कूदना।
(d). Zig-Zag बैलेंस पार करना।

नोट
1. भर्ती के दिन भर्ती स्थल पर उम्मीदवारों को केवल एक पैन और रुमाल ले जानी है।
2. लिखित परीक्षा का परिणाम और फाइनल रिजल्ट इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर भेजा जाएगा। किसी भी उम्मीदवार के लिए अलग से पत्र नहीं भेजा जाएगा। इसलिए आप लोग समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चैक कर सकते हैं।

For more information about Army Welfare scheme you may visit 👉 adhikariarmy.blogspot.com

जय हिन्द।
Thank you very much.





Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...