केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौ सेना में अग्निपथ योजना का ऐलान 14 जून 2022 को किया था। तब से देश के अलग-अलग शहरों में युवाओं का गुस्सा देखने को मिला। बहुत जगहों पर आक्रोशित युवाओं ने सरकारी और निजी संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचाया। जिससे हमारे देश का ही नुकसान हुआ। आक्रोशित युवाओं का कहना है कि ये अग्निपथ योजना उनके लिए लाभदायक नहीं है। केंद्र सरकार इस निर्णय को वापस ले और पहले वाली भर्ती प्रक्रिया को चालू रखे। जबकि केंद्र सरकार का कहना है कि ये योजना युवाओं के लिए बहुत ही शानदार है। इस योजना को देश की सुरक्षा को और मजबूती प्रदान करने के लिए तथा ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सेना में (चार साल के लिए) शामिल करके बेरोजगारी को कम करने के लिए लाई गई है। जब से इस योजना की घोषणा हुई है, तब से सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर इस अग्निपथ योजना पर सही/गलत के ऊपर लगातार तर्क दिए जा रहे हैं।
जैसे आप लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि हर एक चीज के दो पहलू होते हैं। उसके फायदे और नुकसान होते हैं। उसी प्रकार यहां पर भी अग्निपथ योजना के फायदे और नुकसान जरूर होंगे। आइए जानते हैं कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए वरदान है या फिर अभिशाप ?
अग्निपथ योजना से युवाओं को फायदे :-
1. चार साल की सर्विस के बाद सेवा निधि के रूप में 11.7 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। जो पूरी तरह करमुक्त होगी।
2. अग्निवीरों का 4 सालों के लिए जीवन बीमा 48 लाख रूपये का होगा।
3. अग्निवीरों को 4 साल की सर्विस के बाद एक कौशल प्रमाण पत्र मिलेगा।
4. अग्निवीरों को CAPF (Central Armed Police Forces/केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) की नौकरियों में वरीयता दी जाएगी। इसमें CRPF, ITBP, CISF, SSB, BSF शामिल हैं।
5. जो युवा 10वीं कक्षा पास करके भर्ती होंगे। उनको सर्विस से रिटायरमेंट के समय उनकी कौशल क्षमता (जो 4 सालों के दौरान पाई जायेगी) के आधार पर 12वीं कक्षा या समकक्ष का प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
6. भर्ती प्रक्रिया को all india all caste basis पर किया जायेगा।
7. 18 साल से कम उम्र के युवाओं को भर्ती होने के लिए अभिभावकों की अनुमति लेनी अनिवार्य होगी।
8. अग्निवीरों को चार साल के बाद असम राइफल्स की भर्ती में वरीयता दी जाएगी।
9. अग्निवीरों को मेडिकल सलाह के आधार पर Sick Leave दी जाएगी।
10. सर्विस के दौरान अग्निवीरों को मेडिकल सुविधा और CSD कैंटीन की सुविधा का लाभ दिया जायेगा।
11. सर्विस के दौरान पदक और प्रशंसा पत्र लेने वाले अग्निवीरों को 4 साल की सर्विस के बाद स्थाई नियुक्ति के लिए इसका लाभ दिया जायेगा।
12. अग्निवीरों को वेतन के अलावा Risk & Hardship भत्ता, राशन भत्ता, यूनिफॉर्म भत्ता और travel भत्ता प्रदान किया जायेगा।
13. चार साल की सर्विस के बाद 25% सर्वश्रेष्ठ (Best of the best) अग्निवीरों की सेना में स्थाई नियुक्ति कर दी जाएगी।
14. अग्निवीरों को सर्विस के दौरान विकलांग होने पर उन्हें विकलांगता प्रतिशत के अनुसार एकमुस्त राशि प्रदान की जाएगी :-
100% विकलांगता - 44 लाख रूपये।
75% विकलांगता - 25 लाख रूपये।
50% विकलांगता - 15 लाख रूपये।
15. अग्निवीरों को इस प्रकार से वेतन और भत्ता दिये जायेंगे :-
पहले साल- ₹ 30,000 प्रति महीना+भत्ते
दूसरे साल- ₹ 33,000 प्रति महीना+भत्ते
तीसरे साल- ₹ 36,000 प्रति महीना+भत्ते
चौथे साल- ₹ 40,000 प्रति महीना+भत्ते
16. सर्विस के दौरान अग्निवीरों की यूनिफॉर्म पर एक विशिष्ट प्रतीक चिन्ह लगाया जाएगा। जो उनकी पहचान होगी।
17. अग्निवीरों को राज्य सरकारों द्वारा राज्य पुलिस सर्विस में भी वरीयता दी जा सकती है।
18. चार साल की सर्विस के बाद सिविल परीक्षाओं की तैयारी करके दूसरी शानदार जॉब पा सकते हैं।
19. सेवा निधि की राशि और अपनी saving की राशि से एक शानदार बिजनेस चला सकते हैं।
20. अग्निवीरों को आर्म्ड फोर्सेज पर्सनल प्रोविडेंट फंड या और किसी प्रकार के प्रोविडेंट फंड में कंट्रीब्यूट करने की आवश्यकता नहीं है।
21. चार साल की सर्विस के बाद सभी अग्निवीरों को सेना में 25% रेगुलर कैडर में शामिल होने के लिए अप्लाई करने का सुनहरा मौका दिया जायेगा।
अग्निपथ योजना से युवाओं को नुकसान :-
1. सेना में केवल चार साल ही सर्विस करने का मौका।
2. महंगाई भत्ता और मिलिट्री सर्विस पे नहीं दिया जायेगा।
3. एक साल में केवल 30 दिनों की ही छुट्टियां मिलेंगी।
4. चार साल की सर्विस के बाद पेंशन और ग्रेजुएटी का लाभ नहीं मिलेगा।
5. Ex-serviceman का दर्जा तथा लाभ नहीं दिया जायेगा।
6. चार साल की सर्विस के बाद ECHS (Ex-servicemen Contributory Health Scheme/भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना) का फायदा नहीं मिलेगा।
7. चार साल के बाद CSD कैंटीन की सुविधा नहीं दी जाएगी।
8. सर्विस के लिए ऑर्गेनाइजेशन के हिसाब से अग्निवीरों को किसी भी रेजिमेंट या यूनिट में पोस्टिंग भेजा जा सकता है।
9. अग्निवीरों के मासिक वेतन में से हर महीने 30% राशि को काटकर कोष में जमा किया जायेगा।
10. चार साल की सर्विस के बाद परिवार की सभी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मिलने वाली रकम पर्याप्त नहीं है।
11. हर चार साल बाद 75% अग्निवीरों को सेना से सेवामुक्त कर दिया जायेगा।
12. अग्निवीरों को सर्विस के दौरान 4 साल की सर्विस तक, उनकी मर्जी से सेवामुक्त नहीं किया जायेगा। अगर ज्यादा ही जरूरी होगा तो उसके लिए कंपीटेंट अथॉरिटी से सैंक्शन लेना होगा।
यहां हमने इस योजना के संभावित फायदे और नुकसानों के बारे में बात किया था। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर हम ये अनुमान तो लगा ही सकते हैं कि क्या ये योजना हमारे लिए वरदान के रूप में साबित हो सकती है या नहीं ? अगर फिर भी जो युवा सरकार के इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं तो आप लोग शांतिपूर्वक ढंग से भी इस योजना का विरोध कर सकते हैं। क्योंकि सरकारी और निजी संपत्तियों के नुकसान से हमारे देशवासियों को ही परेशानियां होगी। इस पोस्ट के माध्यम से, मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि आप लोग देश की किसी भी संपत्ति को नुकसान ना पहुंचाए और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी असहमति को सरकार तक पहुंचाएं। और केंद्र सरकार से निवेदन है कि आप भी देश के युवाओं की नाराजगी के कारण को अच्छे से समझें और उन्हें भले के लिए जल्दी से जल्दी आश्वस्त करें।धन्यवाद।
For more information about Army Welfare scheme you may visit 👉 adhikariarmy.blogspot.com
जय हिन्द।
Thank you very much.



































