1. भारतीय सेना को हमेशा जवान (young) रखकर देश की सुरक्षा को और मजबूती प्रदान करना।
2. युवाओं की हैल्थ और फिटनेस लेवल को अच्छा रखना।
3. ज्यादा युवाओं को रोजगार प्रदान करना।
4. युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर अनुशासित नागरिक बनने में मदद करना।
5. युवाओं को मिलिट्री सेवा करने का मौका देना।
6. इस योजना से युवाओं को नई-नई टेक्नोलॉजियों से परिचित होने का मौका मिलेगा।
7. यह स्कीम देश की GDP बढ़ाने में भी सहायक होगी।
8. सेवा के दौरान का Skills और Experience उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार पाने में मदद करेगा।
1. सेवा के दौरान अग्निवीरों को अच्छा Pay Package प्रदान करना।
2. 4 साल की सेवा करने के बाद Seva Nidhi प्रदान करना।
3. Death और Disability Package की उचित व्यवस्था।
4. अग्निवीरों को सेवा के दौरान उचित Risk & Hardship भत्ता दिया जायेगा। इसके साथ राशन, यूनिफॉर्म और ट्रैवलिंग भत्ता भी प्रदान किया जायेगा।
अग्निवीरों की सैलरी व अन्य भत्ते :- अग्निवीरों को सेवा के दौरान आकर्षक सैलरी व अन्य भत्ते प्रदान किए जायेंगे।
इस योजना के तहत अग्निवीरों को पहले साल में 4.76 लाख रूपये का सालाना पैकेज मिलेगा। जो चौथे साल तक बढ़कर 6.92 लाख रूपये पहुंच जाएगा। चार साल की नौकरी करने के बाद 11.7 लाख रूपये की सेवा निधि राशि प्रदान की जाएगी। जो पूरी तरह टैक्स फ्री होगी। यदि अग्निवीर सेवा के दौरान शहीद हो जाता है तो उनके परिजनों को लगभग 1 करोड़ की राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें बांकि बची हुई नौकरी (4 साल तक) का वेतन का लाभ भी शामिल है।
सेवा निधि (Seva Nidhi) :- इस सेवा निधि में अग्निवीर अपनी सैलरी की 30% राशि हर महीने जमा करेंगे और उतनी ही राशि सरकार भी इस निधि में जमा करेगी। 4 साल बाद एक अग्निवीर को इस जमा राशि पर ब्याज लगाकर लगभग 11.7 लाख रूपये दिए जायेंगे। जो राशि पूरी तरह टैक्स फ्री होगी।
विकलांगता मुआवजा (Disability Compensation) :- सेवा के दौरान डिसेबल होने पर एक अग्निवीर को One Time Ex-Gratia राशि निम्न शर्तों के अनुसार दी जाएगी :-
100% Disability - ₹ 44 लाख।
75% Disability - ₹ 25 लाख।
50% Disability - ₹ 15 लाख।
मृत्यु मुआवजा (Death Compensation) :- अग्निवीर सेवा के दौरान शहीद होने पर उनके परिजनों को लगभग 1 करोड़ की राशि प्रदान की जाएगी।
- Non Contributory Life Insurance - ₹ 48 लाख।
- Aditional Ex-Gratia - ₹ 44 लाख।
- Seva Nidhi - ₹ 11.7 लाख।
- बची हुई नौकरी की सैलरी।
नोट :- (i). अग्निवीरों के लिए 90 दिनों में शुरू होंगी भर्ती रैलियां।
(ii). इस साल 46,000 अग्निवीरों की भर्ती करने का लक्ष्य।
नोट :- सभी केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर एवं भर्ती सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें