बुधवार, 23 जुलाई 2025

MBBS/BDS Seats Allocated for the wards of ESM/Defence personnel #सेंट्रल पूल कोटा के तहत एम.बी.बी.एस./बी.डी.एस. सीटों के लिए गूगल आवेदन #Ex-servicemen #Defence Personnel

रक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतू अहम पहल...🌹




सेंट्रल पूल कोटा के तहत एम.बी.बी.एस./बी.डी.एस. सीटों के लिए गूगल आवेदन पत्र का प्रसार...


👉इस धारा के अतिरिक्त पत्र संख्या 702 /ऑटोमेशन /के.एस.बी. /2025 दिनांक 03 अप्रैल 2025



✅ECHS में 80 साल से ऊपर के आश्रितों को भारी छूट 👇.....

👉हर साल, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एम.ओ.एच.एफ.डब्ल्यू.) द्वारा रक्षा मंत्रालय को केंद्रीय पूल कोटा के तहत रक्षा कर्मियों /ई.एस.एम. (ESM) के बच्चों के लिए एम.बी.बी.एस. (MBBS) और बी.डी.एस. (BDS) सीटों की एक निश्चित संख्या आवंटित की जाती है।


👉केन्द्रीय सैनिक बोर्ड को रक्षा मंत्रालय /पूर्व सैनिक कल्याण विभाग (एम.ओ.डी./डी.ई.एस.डब्ल्यू.) के दिनांक 21 मई 2018 के कार्यालय ज्ञापन संख्या एफ.सं.6(1)/2017/डी (आरक्षण-II) के तहत जारी पारस्परिक प्राथमिकता /आरक्षण सूची के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के अनुसार पात्र आवेदकों को एम.बी.बी.एस. और बी.डी.एस. सीटें आवंटित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसकी कॉपी नीचे दी गई है।




✅बिटिया की शादी हेतू 1 से 2 लाख रूपये का  अनुदान  यहां 👇 से प्राप्त करें 


👉चूँकि के.एस.बी. (KSB) वेबसाइट रख रखावाधीन है, इसलिए एम.बी.बी.एस./बी.डी.एस. आवंटन हेतु आवेदन के.एस.बी. वेबसाइट के माध्यम से अपलोड नहीं किए जा सकते। इसलिए, आवेदन गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन लिए जाएँगे। इसे एक्सेस करने के लिए लिंक निम्नलिखित वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं। यहां 👇से आप सीधे आवेदन कर सकते हैं :-


(क). डी.ई.एस.डब्ल्यू. (DESW) वेबसाइट : www.desw.gov.in


(ख).

डी.जी.आर. (DGR) वेबसाइट : www.dgrindia.gov.in


👉आवेदकों के डेटा के साथ आवश्यक दस्तावेजों का विवरण गूगल फॉर्म में उल्लिखित है।






✅प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए JCOs एवं ORs यहां 👇से आवेदन करें ...

👉सहायक दस्तावेजों के साथ आवेदन अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 है। शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को मेरिट सूची के आधार पर काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।


👉डी.आई.ए.वी., डी.एन.वी., डी.ए.वी. और सभी राज्य सैनिक बोर्ड से अनुरोध है कि वे इसका व्यापक प्रचार करें और इसे अपने क्षेत्रीय समाचार पत्रों में स्थानीय भाषा में प्रकाशित करें।



✅अग्निवीर सम्मान योजना के बारे में यहां से जानें...🌹

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/07/2-award-winners-agniveer.html


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों, सैनिक परिवारों के कल्याण, रास्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा पेंशनरों और राष्ट्र के विकास से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

मंगलवार, 22 जुलाई 2025

पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण #Computer Training #ZSB/RSB

पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण...🌺



👉आज के इस सूचना तकनीक के जमाने में कम्प्यूटर का ज्ञान एक अहम योग्यता मानी जाती है। नौकरी के लिये आवेदन करने पर कम्प्यूटर का ज्ञान एक जरूरी शर्त के रूप में होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड के निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग द्वारा निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


👉राज्य सैनिक कल्याण विभाग एवं जिला सैनिक कल्याण द्वारा सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रित छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण शुरू किया है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को कंप्यूटर का ज्ञान प्रदान करना है, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।


✅निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण :

उत्तराखंड में निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग द्वारा भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।



✅१३० प्रादेशिक सेना (TA Bn) में भर्ती रैली...🌹

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/07/130-aug-2025-recruitment-rally-inf-bn.html


✅इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को कंप्यूटर का ज्ञान प्रदान करना है, ताकि वे आधुनिक युग में बेहतर जीवनयापन कर सकें और रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।

 

✅क्या रहेगा इस ट्रेनिंग का पाठ्यक्रम ?

इस ट्रेनिंग के दौरान में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और इसके साथ ही व्यावसायिक लेखांकन जैसे विषयों पर भी जानकारी दी जाती है। 



✅देश के प्रति सैनिक परिवारों का त्याग एवं समर्पण यहां से जानें...🌺 

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/07/soilders-family-sacrifice-for-nation.html


👉सभी सैनिक कल्याण विभाग इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक आयोजित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

👉संपर्क सूत्र :- कृपया आप ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय तथा उत्तराखण्ड निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। जहां से आपको उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा ताकि आप और आपका परिवार भी लाभान्वित हो सके।


✅अग्निवीर सम्मान योजना के बारे में यहां से जानें...🌹

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/07/2-award-winners-agniveer.html


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों, सैनिक परिवारों के कल्याण, रास्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा पेंशनरों और राष्ट्र के विकास से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

रविवार, 20 जुलाई 2025

भारतीय सैनिक #देश के प्रति सैनिक परिवारों का त्याग #Soilder's Family #Sacrifice for the Nation #Silent Warriors Behind the Uniform

"🌹सारे जहाँ से अच्छा , हिन्दुस्तान हमारा🌹"


"भारतीय सैनिक परिवारों का त्याग भी उतना ही महान है जितना सैनिक का बलिदान। जानें सैनिक पत्नी, माता-पिता और बच्चों की प्रेरणादायक कहानी।"


🚺भारत एक ऐसा देश है जहां सैनिकों का सम्मान सर्वोपरि है। वे अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। लेकिन हम अक्सर यह भूल जाते हैं कि उनकी इस सेवा में उनके परिवार का भी उतना ही बड़ा त्याग होता है। 



🌴 बच्चों का अधूरा बचपन : 

        📌 पिता की गैरमौजूदगी में बड़े होना।

        📌 त्यौहारों और खुशियों में पिता की कमी महसूस करना।

        📌 सिर्फ तस्वीरों और यादों में पिता को संजोना।


✅कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट ट्रेनिंग सेंटर में युवाओं की अग्नि परीक्षा के मापदंड...🌹

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/07/2025-uhq-agniveer-rally-notification.html


🌴 सैनिक माता-पिता का बलिदान : 


        📌 बुढ़ापे में बेटे का सहारा खो देना।

        📌 हर खबर और समाचार पर नज़र रखना।

        📌 गर्व और डर के बीच जीना।

👉 यह भी शहीद परिवार का बलिदान कहलाता है।


🌴 सैनिक पत्नी का त्याग और संघर्ष : 


        📌 घर की जिम्मेदारी से लेकर बच्चों की पढ़ाई और भविष्य तक सबकुछ अकेले संभालना।

        📌 त्योहार, जन्मदिन और सालगिरह बिना पति के इंतजार में बिताना।

        📌 समाज और परिवार दोनों की जिम्मेदारी निभाना।

 👉 यह सब दर्शाता है कि सैनिक की पत्नी भी एक मौन योद्धा होती है।



✅बिटिया की शादी हेतू  1-2 लाख रूपये का अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें ... 🌺 


🌴 शहीद परिवार का दर्द और गर्व : 

जब कोई जवान शहीद होता है, तो उसका परिवार टूट जाता है। लेकिन उनका सिर गर्व से ऊँचा रहता है।
वे कहते हैं :–


"हमें गर्व है कि हमारे बेटे/पति ने देश के लिए प्राण न्यौछावर किए।"



✅सेना से रिटायरमेंट के बाद ऐसे करें CEA की धनराशि क्लेम...🌹 

🌴 राष्ट्र का ऋण : 

सैनिक का बलिदान और सैनिक परिवार का त्याग अमूल्य है। देश का कर्तव्य है कि :-

         📌 सैनिक परिवारों का सम्मान करें

          📌 शहीद परिवारों की मदद करें

         📌 सैनिक पत्नी और बच्चों को सहयोग दें




✅यहां से जानें, सैनिक परिवार से रिश्ते बनाने के अनमोल फायदे...👍👌

"अगर सैनिक सरहद पर खड़ा है, तो उसके पीछे एक पूरा परिवार है जो हर पल उसकी अनुपस्थिति में देश की सेवा कर रहा है।" 


🌴 प्रेरणा के स्रोत : 

सैनिक परिवार केवल त्याग का प्रतीक नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। वे हमें सिखाते हैं कि :–


👉 असली देशभक्ति त्याग और समर्पण से होती है।


🌴 हमारा कर्तव्य 

सैनिकों को सलाम करना हमारा कर्तव्य है, लेकिन उनके परिवारों को सम्मान और सहयोग देना भी उतना ही आवश्यक है।

         📌 हमें शहीद परिवारों को हर संभव सहायता देनी चाहिए।

         📌 सैनिक परिवारों के त्याग को समाज में मान्यता और सम्मान मिलना चाहिए।

         📌 सरकार और समाज दोनों को मिलकर इन परिवारों के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।


✅अग्निवीर सम्मान योजना के बारे में यहां से जानें...🌹

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/07/2-award-winners-agniveer.html


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों, सैनिक परिवारों के कल्याण, रास्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा पेंशनरों और राष्ट्र के विकास से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शनिवार, 19 जुलाई 2025

पंचायत चुनाव #किसे चुनें अपना जन प्रतिनिधि ? #मतदाताओं की अहम् भूमिका #Important Role of voters #Election

पंचायत चुनाव में मतदाताओं की अहम् भूमिका...🌹 


हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे में पंचायत चुनाव का एक विशेष स्थान है। ये चुनाव स्थानीय स्वशासन की नींव होते हैं, जो सीधे तौर पर ग्रामीण विकास और जनभागीदारी को सुनिश्चित करते हैं। इन चुनावों में मतदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि उन्हीं के विवेकपूर्ण निर्णय पर ग्राम पंचायत का भविष्य टिका होता है।

एक सशक्त और जवाबदेह  ग्राम पंचायत के निर्माण में  मतदाता इस तरह से अपनी  भूमिका निभा सकते हैं : 


1. मतदाता की जागरूक भागीदारी : पहला कदम 

पंचायत चुनावों में मतदाताओं का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य जागरूक भागीदारी है। इसका अर्थ है चुनाव प्रक्रिया को अच्छे से समझना, उम्मीदवारों के बारे में अच्छी जानकारी हासिल करना और मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग जरुर करना। उदासीनता या मतदान से दूरी बनाना लोकतंत्र को कमजोर करता है। प्रत्येक मत न केवल एक अधिकार है, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है।


2. उम्मीदवारों का सही मूल्यांकन : विवेकपूर्ण चयन  

ग्राम पंचायत का प्रदर्शन सीधे तौर पर चुने गए प्रतिनिधियों की क्षमता और निष्ठा पर निर्भर करता है। मतदाताओं को चाहिए कि वे उम्मीदवारों का गहराई से मूल्यांकन करें। इसमें निम्न बातें शामिल हैं :


👍पिछला रिकॉर्ड : यदि उम्मीदवार पहले भी किसी पद पर रहे हैं, तो उनके पिछले कार्यों और प्रदर्शन की जांच करें। अगर कोई प्रतिनिधि आजतक किसी राजनितिक पद पर नहीं रहे हों तो उनका समाज के प्रति दृष्टिकोण और व्यवहार कैसा रहा ? ये जानना बहुत जरुरी है 



✅अपने आर्थिक स्टेट्स को ऐसे करें बेहतर...🌺 

👍शिक्षा और योग्यता : यद्यपि पंचायत चुनावों में उच्च शिक्षा अनिवार्य नहीं है, फिर भी उम्मीदवार की समझदारी और मुद्दों को समझने की क्षमता महत्वपूर्ण होती है। केवल उच्च शिक्षा प्राप्त किये वाले उम्मीदवार को ही प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए। यह जनना भी जरुरी है कि हमारा जनप्रतिनिधि हमारे क्षेत्र के बारे में विकास की कैसी सोच रखते हैं ?


👍ईमानदारी और विश्वसनीयता : ऐसे उम्मीदवार को चुनें जो भ्रष्टाचार से मुक्त हो और जिसकी नीयत साफ हो। आजतक वो अगर किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार में शामिल हों तो कृपया उनको अपना प्रतिनिधि चुनने से बचें 



✅सैनिक परिवारों से रिश्ते जोड़ने से अपार फायदे...🌹

👍विकास की सोच : उम्मीदवार के पास अपने गांव के विकास के लिए क्या योजनाएं हैं, इस पर गौर करें। क्या वे जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अपने क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने जैसे बुनियादी मुद्दों पर स्पष्ट दृष्टिकोण रखते हैं ?


👍पहुंच और उपलब्धता : ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करें जो आसानी से लोगों के लिए उपलब्ध हो इसका मतलब है कि जन प्रतिनिधि जनता के बीच में ही रहने वाला हो और उनकी समस्याओं को सुन सके। जनता से दूर रहकर चुनाव लड़ने वाले प्रतिनिधि पर सही नजर रखें


3. मुद्दों को प्राथमिकता देना : ग्रामीण विकास का एजेंडा 

मतदाताओं को केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि मुद्दों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। अपने गांव की वास्तविक समस्याओं को पहचानें और देखें कि कौन सा उम्मीदवार उन समस्याओं के समाधान के लिए सबसे उपयुक्त है। ग्राम सभाओं में सक्रिय रूप से भाग लेकर और अपनी अपेक्षाओं को स्पष्ट रूप से सामने रखकर मतदाता विकास का एजेंडा तय करने में मदद कर सकते हैं।


4. लोभ और भय से मुक्ति : निष्पक्ष मतदान 

दुर्भाग्य से, कई बार पंचायत चुनावों में लोभ, भय या जातीय समीकरण हावी हो जाते हैं। एक जिम्मेदार मतदाता को इन सबसे ऊपर उठकर निष्पक्ष मतदान करना चाहिए। किसी भी प्रलोभन (जैसे पैसा, मांस या शराब) या धमकी के आगे न झुकें। आपका एक गलत निर्णय पूरे गांव के विकास को कई वर्षों तक प्रभावित कर सकता है।


5. चु नाव के बाद निगरानी : जवाबदेही सुनिश्चित करना

मतदान के दिन भूमिका खत्म नहीं होती। चुने गए प्रतिनिधियों पर लगातार निगरानी रखना भी मतदाताओं का कर्तव्य है। ग्राम सभा की बैठकों में नियमित रूप से भाग लें, पंचायत के कार्यों का हिसाब मांगें और यदि प्रतिनिधि अपने वादों को पूरा नहीं कर रहे हैं तो उनसे सवाल करें। यह सतत निगरानी ही जनप्रतिनिधियों को जवाबदेह बनाए रखती है।


✅मैं अन्त में यही कहूँगा कि पंचायत चुनाव में मतदाता केवल मत डालने वाले नहीं होते, बल्कि वे ग्रामीण लोकतंत्र के सच्चे निर्माता होते हैं। उनकी जागरूकता, विवेकपूर्ण चयन और सक्रिय भागीदारी ही एक मजबूत, पारदर्शी और विकासोन्मुखी ग्राम पंचायत की आधारशिला रखती है। आपका एक सही निर्णय आपके गांव की तस्वीर बदल सकता है।

🌹🌺जय हिन्द, जय भारत🌺🌹


✅अग्निवीर सम्मान योजना के बारे में यहां से जानें...🌹

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/07/2-award-winners-agniveer.html


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शुक्रवार, 18 जुलाई 2025

130 इन्फैंट्री बटालियन (टी.ए.) पर्यावरण में भर्ती रैली : Aug 2025 #Recruitment Rally Inf Bn ECO #Pithoragarh #Ex-servicemen #Kumaon

लक्ष्य न ओझल होने पाए, कदम मिलाकर चल।

मंजिल तेरे पग चूमेगी, आज नहीं तो कल।।


👉भर्ती स्थान - 130 TA बटालियन मुख्यालय ग्राउंड पिथौरागढ़

👉भर्ती तारीख - 18 अगस्त 2025 से 23 अगस्त 2025

👉समय - सुबह 06:00 बजे से


✅भर्ती डिटेल्स :-

1. 18 अगस्त 2025 - प्रमाण पत्रों की जांच व शारीरिक परीक्षण

2. 19 अगस्त 2025 से 21 अगस्त 2025 - शारीरिक परीक्षण में चुने गये पूर्व सैनिकों व नौजवानों का मेडिकल परीक्षण 

3. 22 अगस्त 2025 से 23 अगस्त 2025 - साक्षात्कार


✅पदों की रिक्त संख्या :-


1. जे.सी.ओ. जनरल ड्यूटी (जूनियर कनिष्ठ अधिकारी) - 01

2. सिपाही जनरल ड्यूटी - 91

3. सिपाही लिपिक - 01

4. सिपाही रसोइया - 06

5. सिपाही कारपेंटर - 03

6. सिपाही हाउसकीपर - 02

7. सिपाही वाशरमैन - 03

8. सिपाही टेलर - 02

9. सिपाही उपकरण मरमतकर्ता - 02

10. Soldier Hair Dresser - 03

11. Soldier Black Smith - 01



✅सेना से रिटायरमेंट के बाद ऐसे करें CEA की धनराशि क्लेम...🌹 

✅पात्रता मापदंड :- 

👍 केवल उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व सैनिक (पेंशन धारक) तथा पूर्व महिला कर्मी (समय पूर्व सेवानिवृत सहित) जो कि पर्यावरण वन मंत्रालय तथा जलवायु निमंत्रण या राज्य वन विभाग उत्तराखण्ड में न्यूनतम 20 साल सेवा प्रदान की हो तथा पेंशन धारक हो, भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं।

👍 पूर्व सैनिकों पेंशन धारकों के लिए कोई न्यूनतम आयु सीमा नहीं है, लेकिन सेवानिवृत्ति की तारीख 05 साल के भीतर हो।

👍 चिकित्सा श्रेणी - SHAPE 1

👍 चरित्र - Exemplary/Very Good 

👍 भार - पुरुष न्यूनतम 50 किलोग्राम व महिला न्यूनतम 42 किलोग्राम



✅राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के शानदार अवसर...🌺 




✅कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट ट्रेनिंग सेंटर में युवाओं की अग्नि परीक्षा के मापदंड...🌹

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/07/2025-uhq-agniveer-rally-notification.html


✅दस्तावेज की लिस्ट :-


👉पूर्व सैनिकों (पेंशन धारकों) के लिए :

1. डिस्चार्ज बुक की कॉपी

2. पूर्व सैनिक पहचान पत्र

3. पी.पी.ओ. की कॉपी

4. आधार कार्ड 

5. फोटो पासपोर्ट 07 रंगीन


👉पूर्व महिला कर्मी (पेंशन धारकों) के लिए :

1. पेंशन ऑर्डर की कॉपी

2. 20 साल सेवा का प्रमाण पत्र

3. फोटो पासपोर्ट 07 रंगीन

4. आधार कार्ड 


✅कृपया भर्ती सम्बंधित ज्यादा जानकारी के लिए आप 👉 www.130ta.com पर क्लिक करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

✅अग्निवीर सम्मान योजना के बारे में यहां से जानें...🌹

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/07/2-award-winners-agniveer.html


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.


Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...