शुक्रवार, 14 मार्च 2025

"होली" के पर्व पर एक नजर #Importance of Holi Festival #Holi Celebration🌹

🌹"फाल्गुन की बहार, चली पिचकारी उड़ा है गुलाल।
रंग बरसे नीले-हरे-लाल, मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।।"🌹

🌹🌺 Happy Holi 🌺🌹


"होली" का पर्व हिंदू समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। होली का एक महत्वपूर्ण स्थान है। होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होलिका दहन के अगले दिन रंग और गुलाल से होली खेली जाती है। इसे धुलेंडी, धूलि और धुलंडी भी कहा जाता है। होली हर्ष और उल्लास का त्यौहार है। इस त्योहार का मुख्य आकर्षण होलिका दहन है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसे देशभर में छोटी होली के रूप में भी जाना जाता है। इस प्राचीन परंपरा के पीछे एक पौराणिक कथा है, जो हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।


🌹"होली के रंग में न डालो भंग, खूब नाचो अपनों के संग।

उड़ाओ हवाओं में रंग, खेलो प्यार वाली होली अपनों के संग।।"🌹


👉होलिका दहन क्यों मनाया जाता है ?



होलिका दहन की परंपरा की जड़ें हिंदू पुराणों में मिलती हैं। कथा के अनुसार, प्राचीन काल में हिरण्यकश्यप नामक एक अहंकारी राजा था। जो खुद को ईश्वर मानता था। उसने अपने राज्य में भगवान विष्णु की पूजा करने पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन उसका पुत्र प्रहलाद विष्णु का परम भक्त था। और उसने अपने पिता की भगवान जी को ना मानने की आज्ञा को मानने से इंकार कर दिया था।


👉अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है होलिका दहन...🌺🌹



राक्षस राजा हिरण्यकश्यप जो स्वयं को भगवान से भी श्रेष्ठ मानता था। उसका पुत्र प्रह्लाद, भगवान विष्णु का अनन्य भक्त था। यह बात हिरण्यकश्यप को सहन नहीं हुई और उसने प्रह्लाद को विष्णु भक्ति से दूर करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन असफल रहा। उसने क्रोधित होकर, अपनी बहन होलिका की मदद ली, जिसे अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था। योजना के अनुसार, होलिका ने प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर अग्नि में बैठने का निश्चय किया। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे, जबकि होलिका जलकर भस्म हो गई। इससे पहले भी हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने के कई प्रयास किए, लेकिन हर बार विष्णु भगवान ने उसकी रक्षा की। तब से होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस घटना को अच्छाई की जीत के रूप में देखा जाता है और तभी से होलिका दहन की परंपरा शुरू हुई।

👉होलिका दहन का आयोजन कैसे किया जाता है ?



होलिका दहन के लिए पहले लकड़ियों और गोबर के उपले इकट्ठे किए जाते हैं। फिर पूजा करके इसमें अग्नि प्रज्वलित की जाती है। इस दौरान परिवार और समाज के लोग मिलकर बुराइयों को त्यागने और प्रेमभाव बढ़ाने की प्रतिज्ञा लेते हैं। लोग होलिका की परिक्रमा करते हैं और अर्पित किए गए नारियल, गेहूं और अन्य सामग्री को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।


👉होलिका दहन पूजा सामग्री (Holika Dahan Puja Samagri)



होलिका दहन की पूजा सामग्री में कुछ वस्‍तुओं का होना बहुत जरूरी माना जाता है। इस होली की पूजा में घर की बनी गुजिया जरूर अर्पित करनी चाहिए। होलिका दहन की पूजा सामग्री में कच्चा सूती धागा, नारियल, गुलाल पाउडर, रोली, अक्षत, धूप, फूल, गाय के गोबर से बनी गुलरी, बताशे, नया अनाज, मूंग की साबुत दाल, नारियल, सप्तधान, जल से भरा कलश, हल्दी का टुकड़ा और एक कटोरी पानी लें। सभी वस्‍तुओं को एक थाली में सजाकर पूरे परिवार के साथ जाकर होलिका मैय्या की पूजा करें।


🌹"जिन्दगी में मिला हर शख्स होली ही तो था,
कुछ रंग बदलते गये तो कुछ जीवन में रंग भरते गए।"🌹

इस दिन घर में बने हुए 7 तरह के पकवानों और पूजन सामग्री से होलिका पूजा होती है। भोग भी लगाया जाता है साथ ही होलिका दहन देखना भी शुभकारी माना जाता है। मान्यता है इससे मन की नकारात्मकता का भी दहन होता है और मन की ऊर्जा बढ़ती है।



👉होलिका दहन का महत्व...🌹🙏



होलिका दहन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि इसका वैज्ञानिक महत्व भी है। इस समय मौसम परिवर्तनशील होता है और कई प्रकार के हानिकारक जीवाणु वातावरण में सक्रिय हो जाते हैं। होलिका दहन से उत्पन्न गर्मी इन जीवाणुओं को नष्ट करने में सहायक होती है। कई लोग इस अग्नि की राख को अपने शरीर पर लगाते हैं, जिससे वे स्वस्थ रहते हैं। सामाजिक रूप से भी यह पर्व महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमें सिखाता है कि अहंकार और अन्याय का अंत निश्चित है, जबकि सच्चाई और अच्छाई की हमेशा जीत होती है।



👉होलिका दहन के मंत्र...🌺🌹



१. होलिका पूजन के दौरान इस मंत्र का जाप करें :-


अहकूटा भयत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै:।अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम।


२. होली की भस्म अपने शरीर पर लगाने के दौरान यह मंत्र बोलें :-


वंदितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्मणा शंकरेण च।अतस्त्वं पाहि मां देवी! भूति भूतिप्रदा भव।।

होलिका दहन की पौराणिक कथा


"आज हमें तुमको रंग लगाना है,
होली आज मनाना है।

इन्कार मत करो,
रंगों को तुम स्वीकार करो
आज रंगों से तुम्हें नहलाना है,
होली आज मनाना है।

भर के पिचकारी जो मारी,
भीगा सारा अंग अंग भीगी साड़ी 
तुम्हें अपने ही रंग में रंगवाना है,
होली आज मनाना है।

रंग गुलाल तो बहाना है,
तो कैसा ये शरमाना है
होली आज मनाना है।"

🌹🌺 Happy Holi 🌺🌹

✅ फौजियों की होली कुछ ऐसी...🌺🌺 

नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏

Thank you very much.

गुरुवार, 13 मार्च 2025

आर्मी में सीधे हवलदार साहब बनने का सुनहरा अवसर #Recruitment in Havildar (Education)

हवलदार (एजुकेशन) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी... 


भर्ती के बिंदु :

👉आयु सीमा :- 
२० से २५ साल की उम्र दिनांक ०१ अक्टूबर २०२५ तक होनी चाहिए।

👉पदों में भर्ती :- 

१. Havildar (IT/Cyber)

२. Havildar (Information Operation)

३. Havildar (Linguist)

👉Exam फीस :- २५० रूपये मात्र।

👉Education Qualifications :- 
Graduate/Post Graduate कम से कम 50% अंक के साथ।

👉जरूरी डॉक्युमेंट्स  :- 

१. एडमिट कार्ड।

२. नवीनतम २० फोटो।

३. शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र।

४. Domicile certificate 

५. Caste certificate 

६. College Character Certificate 

७. Relation Certificate 

८. Affidavit 

९. Character Certificate 

१०. PAN card और आधार कार्ड।


सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की सहायता हेतू हेल्पलाइन जारी.....🌹

Procedure for Online Registration :- 

१. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया Join Indian Army के पोर्टल से ही होगा।

२. Check your Eligibility में जाएं।

३. अभ्यार्थी के पास एक्टिव ईमेल 🆔 और 📱मोबाइल नंबर होना चाहिए।

४. अभ्यार्थी केवल अभी की लेटेस्ट फोटो ही अपलोड करें।

५. ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in



🌹🌷जिन पेंशनरों का स्पर्श नहीं चल रहा है, वो कृपया यहां 👇 से स्पर्श की वेबसाइट खोलें.....



अपनी बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 



Latest आठवें वेतन आयोग के अनुसार कितनी होगी आपकी पेंशन...👇



प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...




सैनिक परिवार अपने आश्रितों के पहचान पत्र के लिए यहां से आवेदन करें.....

https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/06/dependents-identity-card.html



🌹🌷05 मिनट में आज ही अपने मोबाईल से लाईफ सर्टिफिकेट जमा करना सीखें...👇
https://adhikariarmy.blogspot.com/2023/02/latest-update.html







फौजियों की होली कुछ ऐसी...🌺🌺 

नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

जय हिन्द।

Thank you very much.

सोमवार, 10 मार्च 2025

रानीखेत में पूर्व सैनिकों की भर्ती #Job opportunity for Ex-servicemen

मेहनत अगर आदत बन जाए तो,

कामयाबी 'मुकद्दर' बन जाती है।

नाम ,

नमक ,

निशान ।


कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी.....

     जो भी पूर्व सैनिक अपने जीवन की दूसरी पारी की शानदार शुरुआत  डी.एस.सी. (डिफेंस सर्विस कोर) में शामिल होकर करना चाहते हैं, यह खबर उनके लिए है।

स्थान - भर्ती का आयोजन कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र रानीखेत में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

दिनांक - 04 अप्रैल 2025

पात्रता - इस भर्ती में केवल कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिक ही भाग ले सकते हैं। 

सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की सहायता हेतू हेल्पलाइन जारी.....🌹

किन - किन पदों के लिए होगी भर्ती ?


1. सिपाही जनरल ड्यूटी।


2. सिपाही क्लर्क (एस.डी.)।


ध्यान दें :- देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।


सिपाही जनरल ड्यूटी : - इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-

(क). जो सैनिक 30 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2025 तक सेवा निवृत हुए होंगे, वो भाग ले सकते हैं।

(ख). जिनकी उम्र 46 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE-1 होनी चाहिए।

(घ). सेना से रिटायर हुए 02 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।


यहां 👇से जानिए, अपनी सही पेंशन धनराशि : जुलाई 2024.....

https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/09/orop3-2024-know-your-correct-pension.html


सिपाही क्लर्क (एस.डी.) :- इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-

(क). जो सैनिक 30 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2025 तक सेवा निवृत हुए होंगे, वो भाग ले सकते हैं।

(ख). जिनकी उम्र 48 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE-1 होनी चाहिए।

(घ). सेना से रिटायर हुए 05 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।


दस्तावेजों की जांच :- भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच एक दिन पहले दिनांक 03 अप्रैल 2025 को प्रातः काल 08:30 बजे से ऑफिस में शुरू हो जाएगी। 

प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदंड :- सभी अभ्यर्थियों की प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदण्ड दिनांक 04 अप्रैल 2025 को सुबह 06:00 बजे से शुरू हो जाएगी।



अनिवार्य डॉक्यूमेंट्स (दस्तावेजों) की लिस्ट :-

     सभी इच्छुक अभ्यार्थी अपने साथ निम्न दस्तावेजों को लेकर आएंगे।

(क). डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति।

(ख). ए.जी.आई.एफ. एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र की मूल प्रति।

(ग). 16 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो (अच्छी क्वॉलिटी वाले पेपर में)।

(घ). Ex TA personnel अपने साथ ATC का प्रमाण पत्र लाएं।


DSC के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों की लिस्ट👇.....

🌹🌷जिन पेंशनरों का स्पर्श नहीं चल रहा है, वो कृपया यहां 👇 से स्पर्श की वेबसाइट खोलें.....



80 साल से ऊपर के आश्रितों को भारी छूट 👇.....


आठवें वेतन आयोग के अनुसार कितनी होगी आपकी पेंशन...👇


प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...

बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 


नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

जय हिन्द।

Thank you very much.

रविवार, 9 मार्च 2025

फौजियों की ऐसी होली #Happy Holi with Indian Soldiers

“फौजियों की कुछ ऐसी होती है होली”


रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे।
अरे कैने मारी पिचकारी तोरी भीगी अंगिया।
हो रंग रसिया, रंग रसिया।
रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे।।

🌹🌺Happy Holi🌺🌹


होली के शानदार अवसर पर गली मोहल्ले के लड़के एवं लड़कियां और बच्चे एवं बड़े जब पास में डैक बजाकर खूब नाचते हैं। दरअसल, होली के दिन तो वही गाना ख़ास है, जो सभी को होली के रंग में झुमा दे। रंग तन का भले ही छूट जाए, लेकिन मन का ना छूटे, रंग जम गया तो जम गया। इसलिए होली के त्यौहार पर मोहब्बत का पक्का रंग चढ़ ही जाना चाहिए। लेकिन इस खास दिन भी फ़ौजी कुछ इस तरह मनाते हैं ऐसे होली।

रंगों के खूबसूरत त्यौहार होली पर्व की आप सभी सम्मानित सदस्यों को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं 🙏 🙏।



बॉर्डर पर आप तो, झेलते हो गोली।

इसलिए अपने घरों में हम, मनाते हैं होली।।

खुश रहो, भारत के वीर सिपाहियों।

बड़ी दमदार लगती है, आपकी बोली।

होली की हार्दिक बधाई, हो आपको।

गश्त में मस्त रहें, हमेशा आपकी टोली।।



फ़ौजी फौजन एक दूसरे की यादों में...👇

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/02/soldier-and-his-wife-in-memory-of-each.html


डयूटी पर तैनात थे, गहरा सन्नाटा था छाया।

हो जाये कुछ बात अच्छी, फ़ौजीयों के मन मे आया।।



रिटायरमेंट व्यक्ति के जीवन का कड़वा सच...

क्या बात है हुई भाई, आज तो आप बड़े उदास हैं।

चेहरे पर बिल्कुल हसीं नही, कुछ तो बात ये खास है।।



धीमे से मुस्काया फौजी, मुह को खोल उठा।

लेकर आह एक दर्द भरी, वो ये बोल उठा।।



सैनिकों की कलम से...👇

माँ का फोन आया था, पूछ रही थी सवाल।

ये होली हमारे संग, मनाएगा क्या मेरे लाल।।



मातृशक्तियों का हमारे जीवन में आशीर्वाद...


छोटी बहना भी मेरी, छुट्टी की जिद पर अड़ी।

भैया इस बार आना होगा, रहूंगी गुलाल लिए खड़ी।।


गुड़िया तो बोली पापा, इस बार तुम्हें जरूर आना है।

घूमना है बस मेला मुझे, मिठाई मेवा खाना है।।



फ़ौजन की जुबानी...👄

https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/05/blog-post.html


बीबी हमारी भी झूम रही होगी, होली पर रसिया आएंगे।

कर देंगे उन्हें लालगुलाबी, होली खूब मनाएंगे।।



ये बीवियां भी बिना ट्रेनिंग के आधी फौजी...

बाकी फौजी बोले बावरे, वर्दी का कर्ज चुकाना है।

दुश्मन की छाती तेरी, गोली का निशाना है।।



आपके कन्धे पर, बंदूक लटक रही।
मेरे हाथों में, पिचकारी मटक रही।।
हम उड़ा रहे हैं, रंग और गुलाल।
आप कर रहे हो, देश का ख्याल।।

🌹🌺Happy Holi🌺🌹


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...