“फौजियों की कुछ ऐसी होती है होली”
रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे।अरे कैने मारी पिचकारी तोरी भीगी अंगिया।हो रंग रसिया, रंग रसिया।रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे।।🌹🌺Happy Holi🌺🌹
होली के शानदार अवसर पर गली मोहल्ले के लड़के एवं लड़कियां और बच्चे एवं बड़े जब पास में डैक बजाकर खूब नाचते हैं। दरअसल, होली के दिन तो वही गाना ख़ास है, जो सभी को होली के रंग में झुमा दे। रंग तन का भले ही छूट जाए, लेकिन मन का ना छूटे, रंग जम गया तो जम गया। इसलिए होली के त्यौहार पर मोहब्बत का पक्का रंग चढ़ ही जाना चाहिए। लेकिन इस खास दिन भी फ़ौजी कुछ इस तरह मनाते हैं ऐसे होली।
रंगों के खूबसूरत त्यौहार होली पर्व की आप सभी सम्मानित सदस्यों को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं 🙏 🙏।
बॉर्डर पर आप तो, झेलते हो गोली।
इसलिए अपने घरों में हम, मनाते हैं होली।।
खुश रहो, भारत के वीर सिपाहियों।
बड़ी दमदार लगती है, आपकी बोली।
होली की हार्दिक बधाई, हो आपको।
गश्त में मस्त रहें, हमेशा आपकी टोली।।
फ़ौजी फौजन एक दूसरे की यादों में...👇
https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/02/soldier-and-his-wife-in-memory-of-each.html
डयूटी पर तैनात थे, गहरा सन्नाटा था छाया।
हो जाये कुछ बात अच्छी, फ़ौजीयों के मन मे आया।।
क्या बात है हुई भाई, आज तो आप बड़े उदास हैं।
चेहरे पर बिल्कुल हसीं नही, कुछ तो बात ये खास है।।
धीमे से मुस्काया फौजी, मुह को खोल उठा।
लेकर आह एक दर्द भरी, वो ये बोल उठा।।
माँ का फोन आया था, पूछ रही थी सवाल।
ये होली हमारे संग, मनाएगा क्या मेरे लाल।।
छोटी बहना भी मेरी, छुट्टी की जिद पर अड़ी।
भैया इस बार आना होगा, रहूंगी गुलाल लिए खड़ी।।
गुड़िया तो बोली पापा, इस बार तुम्हें जरूर आना है।
घूमना है बस मेला मुझे, मिठाई मेवा खाना है।।
फ़ौजन की जुबानी...👄
https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/05/blog-post.html
बीबी हमारी भी झूम रही होगी, होली पर रसिया आएंगे।
कर देंगे उन्हें लालगुलाबी, होली खूब मनाएंगे।।
बाकी फौजी बोले बावरे, वर्दी का कर्ज चुकाना है।
दुश्मन की छाती तेरी, गोली का निशाना है।।
Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।
🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏
Thank you very much.










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें