गुरुवार, 24 अगस्त 2023

130 इन्फैंट्री बटालियन (टी.ए.) पर्यावरण में भर्ती रैली : Sep 2023

 लक्ष्य न ओझल होने पाए, कदम मिलाकर चल।

मंजिल तेरे पग चूमेगी, आज नहीं तो कल।।


भर्ती स्थान - 130 TA बटालियन मुख्यालय ग्राउंड पिथौरागढ़

भर्ती तारीख - 25 सितम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2023

समय - सुबह 06:00 बजे से


भर्ती डिटेल्स :-

1. 25 सितम्बर 2023 - प्रमाण पत्रों की जांच व शारीरिक परीक्षण

2. 26-27 सितम्बर 2023 - मेडिकल परीक्षण

3. 29-30 सितम्बर 2023 - साक्षात्कार


पदों की रिक्त संख्या :-

1. जे.सी.ओ. जनरल ड्यूटी - 02

2. सिपाही जनरल ड्यूटी - 180

3. सिपाही लिपिक - 01

4. सिपाही रसोइया - 06

5. सिपाही कारपेंटर - 02

6. सिपाही हाउसकीपर - 01

7. सिपाही वाशरमैन - 02


पात्रता :- 

1. केवल उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व सैनिक (पेंशन धारक) तथा पूर्व महिला कर्मी (समय पूर्व सेवानिवृत सहित) जो कि पर्यावरण वन मंत्रालय तथा जलवायु निमंत्रण या राज्य वन विभाग उत्तराखण्ड में न्यूनतम 20 साल सेवा प्रदान की हो, भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं।

2. सेवानिवृत्ति की तारीख 05 साल के भीतर हो।






दस्तावेज की लिस्ट :-


पूर्व सैनिकों (पेंशन धारकों) के लिए :

1. डिस्चार्ज बुक

2. पूर्व सैनिक पहचान पत्र

3. पी.पी.ओ. की कॉपी

4. सेना सामूहिक जीवन बीमा प्रमाण पत्र

5. फोटो पासपोर्ट 08 रंगीन


पूर्व महिला कर्मी (पेंशन धारकों) के लिए :

1. पेंशन ऑर्डर की कॉपी

2. 20 साल सेवा का प्रमाण पत्र

3. फोटो पासपोर्ट 08 रंगीन



     कृपया भर्ती सम्बंधित ज्यादा जानकारी के लिए आप 👉 www.130ta.com पर क्लिक करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

adhikariarmy.blogspot.com


जय हिन्द।

Thank you very much.

रविवार, 13 अगस्त 2023

कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर रानीखेत में DSC भर्ती

       मेहनत अगर आदत बन जाए तो,

 कामयाबी 'मुकद्दर' बन जाती है।

कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी

     जो भी पूर्व सैनिक अपनी जिंदगी की दूसरी पारी की शानदार शुरुआत डी.एस.सी. (डिफेंस सर्विस कोर) में शामिल होकर करना चाहते हैं, यह खबर उनके लिए है।


स्थान - भर्ती का आयोजन कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र रानीखेत में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

दिनांक - 01 सितम्बर 2023

पात्रता - इस भर्ती में केवल कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिक ही भाग ले सकते हैं। 

किन - किन पदों के लिए होगी भर्ती ?

1. सिपाही जनरल ड्यूटी।

2. सिपाही क्लर्क (एस.डी.)।

ध्यान दें :- देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

सिपाही जनरल ड्यूटी : - इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-

(क). जो सैनिक 30 सितंबर 2021 से 31 अगस्त 2023 तक सेवा निवृत हो चुके हैं।

(ख). जिनकी उम्र 46 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE 1 होनी चाहिए।

(घ). सेना से रिटायर हुए 02 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।


सिपाही क्लर्क (एस.डी.) :- इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-

(क). जो सैनिक 30 सितंबर 2018 से 31 अगस्त 2023 तक सेवा निवृत हो चुके हैं।

(ख). जिनकी उम्र 48 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE 1 होनी चाहिए।

(घ). सेना से रिटायर हुए 05 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।


दस्तावेजों की जांच :- भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच एक दिन पहले प्रातः काल 08:00 बजे से ऑफिस में शुरू हो जाएगी। 

प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदंड :- सभी अभ्यर्थियों की प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदण्ड दिनांक 01 सितंबर 2023 को सुबह 05:30 बजे से शुरू हो जाएगी।


अनिवार्य डॉक्यूमेंट्स (दस्तावेजों) की लिस्ट :-

     सभी इच्छुक अभ्यार्थी अपने साथ निम्न दस्तावेजों को लेकर आएंगे।

(क). डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति।

(ख). ए.जी.आई.एफ. एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र की मूल प्रति।

(ग). 16 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो (अच्छी क्वॉलिटी वाले पेपर में)।

(घ). Ex TA personnel अपने साथ ATC का प्रमाण पत्र लाएं।




नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

जय हिन्द।
Thank you very much.

पूर्व सैनिकों/वीर नारियों के दिब्यांग बच्चों के लिए सहायता राशि #Financial assistance to 💯 % disabled child of Ex-servicemen

💯% विकलांग बच्चों के पुनर्वास हेतू

     समाज के सभी सदस्यों की तरह पूर्व सैनिक/वीर नारियां भी उनके 100% विकलांग पैदा हुए बच्चे या बाद में किसी कारणवश विकलांग हुए बच्चे के पुनर्वास के लिए कुछ सहायता केंद्रीय सैनिक बोर्ड से ले सकती है। 100% विकलांग बच्चे वाले पूर्व सैनिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की योजना सन् 2007 में 500/- रुपये प्रति माह की राशि के साथ शुरू किया गया था। इस दर को अक्टूबर 2011 में 1,000/- रूपये प्रति माह की राशि के साथ संशोधित किया गया था। 01 अप्रैल 2022 को JCOs और ORs के 100% विकलांग बच्चों के लिए 1,000/- रुपये प्रति माह से 3000/- रुपये प्रति माह किया गया।








उद्देश्य :- इसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों /वीर नारियों के 100% विकलांगों के पुनर्वास के लिए थोड़ी राहत प्रदान करना है।

वित्तीय सहायता :- 100% विकलांग बच्चों के लिए वित्तीय सहायता की धनराशि 3000/- रूपये प्रति माह प्रदान की जाती है। 

पात्रता शर्तें :- निम्नलिखित मानदंडों को पूरा किया जाना है:-

(1). बच्चा पूर्व सैनिक/विधवा की वैध संतान होनी चाहिए।

(2). ई.एस.एम. नौसेना/वायु सेना के JCOs और ORs रैंक तक और उससे नीचे का होना चाहिए। 

(3). बच्चा 100% विकलांग होना चाहिए।

(4). किसी भी आधिकारिक एजेंसी से कोई विकलांगता लाभ प्राप्त नहीं होना चाहिए।

(5). संबंधित जिला सैनिक कल्याण बोर्ड और राज्य सैनिक बोर्ड द्वारा अनुशंसित किया जाना चाहिए।

(6). आवेदक पूर्व सैनिक/उसकी पत्नी/बड़े भाई-बहन/रिश्तेदार के पास एक बैंक खाता होना चाहिए।


     इस योजना का लाभ लेने के लिए पूर्व सैनिकों या वीर नारियों को केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाईट www.ksb.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर आपके सामने केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाईट खुल जायेगी। यहां आप Registration के ऊपर क्लिक करें।

     यहां पर आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म दो भागों में (Part 1 और Part 2) होता है। 

पार्ट 1 :- में सबसे पहले आपको अपनी फोटो अपलोड करनी है। इस दौरान ध्यान रहे कि फोटो jpeg,gif,png,jpg,pdf और doc के फॉर्मेट में ही हो और फोटो का साईज 1 mb से ज्यादा ना हो।

     उसके बाद निम्नलिखित डिटेल्स को सही से भर दें :-

(a). Select Category में ESM Self/Orphan/Widow। 

(b). पूर्व सैनिक का सर्विस नंबर और नाम।

(c). Select Type of Service में से Army/Air Force/Navy/Coast Guard के ऊपर क्लिक करें।

(d). अपना मोबाईल नंबर और ईमेल आई.डी. सही से भरें, जिसमें आपका यूजर आई.डी. और पासवर्ड आएगा। इसी यूजर आई.डी. और पासवर्ड की मदद से आप केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाईट पर लॉगिन कर पाएंगे।


पार्ट 2 :- यहां पर आपको अपना पूरा पता (Address), पूरी बैंक डिटेल (जिसमें आप अपनी धनराशि प्राप्त करना चाहते हैं।) और Pensioner/Non Pensioner में से एक को चुनना है। 

     उपरोक्त सभी डिटेल भरने के बाद आप Submit के ऊपर क्लिक कर दें। अब ऊपर दिए मोबाईल नंबर और ईमेल आई.डी. में आपका यूजर आई.डी. और पासवर्ड भेज दिया जाएगा।

     


     यहां फिर से आपको केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाईट पर जाना है। आपके मोबाईल नंबर और ईमेल आई.डी. पर भेजे गए यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। 

     यहां पर केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाईट खुल जायेगी। आप ऊपर दिए New Application के ऊपर क्लिक करें।


     यहां पर आप Financial Assistance to 100% Disabled Child of ESM के ऊपर क्लिक करें।


     अब आपके सामने पूरी एप्लीकेशन खुल जायेगी। ये एप्लीकेशन भी 3 पार्टों में होती है। 

Part 1:- पार्ट 1 में पूर्व सैनिक से सम्बन्धित डिटेल जैसे सर्विस नंबर, नाम, रैंक, भर्ती की तारीख, डिस्चार्ज की तारीख, ESM का आधार नंबर और पूरा पता को भरना होता है।


Part 2 :- पार्ट 2 में सबसे पहले Is your bank account number linked with Aadhar Card ☑ पर क्लिक करना है। उसके बाद पूरी बैंक डिटेल जैसे बैंक का नाम, बैंक अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक की शाखा का नाम, बैंक अकाउंट नंबर और IFSC code नंबर को सही से भर दें।

Add Earlier Grant Details में आपने पहले भी किसी प्रकार की सहायता या ग्रांट ली है तो उसका ब्यौरा देना है। जैसे - Received from (कहां से प्राप्त किया) - KSB (Kendriya Sainik Board) / RSB (Rajya Sainik Board) / ZSB (Zila Sainik Board) /Other

Grant Name - ग्रांट का नाम क्या था ?

Year - कौन से वर्ष में लिया ?

Amount - कितनी धनराशि प्राप्त की ?

Part 3 :- यहां विकलांग बच्चे का नाम, Nature of disability और बच्चे की उम्र को भरना है।

Upload Scanned Documents

     अब 5 दस्तावेजों को अपलोड करना है, लेकिन ध्यान रहे कि दस्तावेजों की फोटो jpeg / png / jpg और pdf  के फॉर्मेट में ही हो और डॉक्यूमेंट का साईज 1 mb से ज्यादा ना हो :-

(1). डिस्चार्ज बुक - पूरी बुक की फोटो। लेकिन इस बुक में विकलांग बच्चे का नाम और ब्यौरा होना जरूरी है।

(2). ESM और डिपेंडेंट पहचान पत्र।

(3). 100% Disability Certificate जो मिलिट्री/सरकारी अस्पताल द्वारा जारी किया गया हो।

(4). बैंक पासबुक का पहला पन्ना या कैंसल किया चैक बुक की कॉपी।

(5). PPO (पी.पी.ओ. की कॉपी)।

☑ I understand that this is financial assistance only and I have no legal right on the amount requested for. I solemnly declare that I am not drawing disability grant or assistance from Govt. or any other source for the above mentioned child. I hereby declare that the information furnished in personal application is correct to the best of my knowledge पर जरूर क्लिक करें।

     अंत में पूरी एप्लीकेशन को दुबारा जांच लें और यकीन करें की सभी जानकारियां सही भरी हुई हैं। फिर Save and Forward में क्लिक करें। अब आपकी एप्लीकेशन ऑनलाइन आपके जिला सैनिक बोर्ड कल्याण कार्यालय में पहुंच जायेगी। आप अपने जिला सैनिक बोर्ड कल्याण कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।


आप भी अपना नया कोरिजेंडम PPO यहां 👇 से देखें.....


यहां 👇से जानें, OROP 3 में कितनी बढ़ी पेंशन और कितना मिलेगा एरियर.....


प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...

बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

बुधवार, 2 अगस्त 2023

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए महंगाई भत्ते की दर तय : जुलाई 2023

केन्द्रीय  कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए जुलाई 2023 से महंगाई भत्ते की दर फाइनल हो गई है। 

     जैसे आप जानते हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों का एक साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है (जनवरी और जुलाई के महीने में)। जो जनवरी के महीने का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है उसकी घोषणा केंद्र सरकार द्वारा हर साल मार्च के महीने तक की जाती है। तीन महीने (जनवरी, फरवरी और मार्च) के महंगाई भत्ते का एरियर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के बैंक अकाउंट में अप्रैल महीने के मध्य तक भेज दिया जाता है। अप्रैल महीने का महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की धनराशि अप्रैल महीने की पेमेंट में जोड़कर दी जाती है। और जो D.A. (महंगाई भत्ता) जुलाई से बढ़ाया जाता है उसकी घोषणा केंद्र सरकार द्वारा सितम्बर के माह में की जाती है। लगभग हर साल अक्टूबर के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को 3 महीने (जुलाई, अगस्त और सितंबर) के महंगाई भत्ते का एरियर दिया जाता है।

डी.ए./डी.आर. के लिए AICPIN (All India Cunsumer Price Index Number) के आंकड़े जारी :-

     श्रम ब्यूरो द्वारा AICPIN के आंकड़े जारी किए जाते है। जुलाई 2023 के महंगाई भत्ते के लिए हमें पिछले 6 महीनों (जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और जून 2023) के AICPIN के आंकड़े चाहिए होते हैं। जो कि इस प्रकार हैं :-


     जुलाई 2023 के महंगाई भत्ते की दर फाइनल करने के लिए जून 2023 के AICPIN के आंकड़ों का इंतजार किया जाता है। जो कि दिनांक 31 जुलाई 2023 को जारी हो चुके हैं। जिसकी कॉपी भी नीचे 👇 आपके साथ साझा कर रहा हूं :-


       जुलाई 2023 के लिए AICPIN का आंकड़ा 136.4 रहा। जिससे जुलाई 2023 से बढ़ने वाले महंगाई भत्ते की दर 4% हो जाती है। अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को महंगाई भत्ता 42% + 4% = 46% की दर से मिलेगा।

     इस वृद्धि के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को महंगाई भत्ते/महंगाई राहत की दर 46% के अनुसार देय होगी।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को हर महीने कितना होगा फायदा ?

     केंद्र सरकार द्वारा DA/DR में 4% का इजाफा करने के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों की सैलरी व पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
     अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 45,000 रूपये है तो 4 फीसदी के हिसाब से उनका महंगाई भत्ता 1,800 रूपये हर महीने बढ़कर मिलेगा। जिनकी बेसिक सैलरी 60,000 रूपये महीना है तो 4% के अनुसार उनका महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की धनराशि 2,400 रूपये हर महीने सैलरी में बढ़कर मिलेंगे।

नोट :- सभी केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर एवं भर्ती सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

adhikariarmy.blogspot.com

जय हिन्द।

Thank you very much.

मंगलवार, 1 अगस्त 2023

स्वस्थ भौतिक शरीर से जीवन में 💯% खुशियां

     हमारा भौतिक शरीर भगवान जी का दिया हुआ एक तोहफा है। संसार के सभी सुखों को भोगने के लिए एक स्वस्थ भौतिक शरीर का होना जरूरी है। इसीलिए हमारा कर्तव्य है कि ये शरीर हमारा है। इसे fit रखना हमारी जिम्मेदारी है। 
     पसीना नैचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। पसीना आने से स्किन पर मौजूद रोम छिद्र खुल जाते हैं, जिससे शरीर की गंदगी और बैक्टीरिया बाहर निकलने में मदद मिलती है। पसीना आने से स्किन को नैचुरल ग्लो मिलता है। ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे स्किन ग्लो करती है।
     पसीना निकलने के साथ शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे स्किन (Skin) में निखार आता है और उसकी कसावट भी बरकरार रहती है। कड़ी मेहनत या ज्यादा वर्कआउट के बाद पसीना आना स्वाभाविक है।


     गर्मी के दिनों में पसीना (Sweat) आना बेहद आम है। जब आप वर्कआउट करते हैं या फिर बुखार है तो भी शरीर से पसीना निकलता है। दरअसल, जब शरीर के अंदर का तापमान बढ़ता है तो आपके sweat glands स्किन पर पानी छोड़ते (release) हैं। जैसे ही ये पानी वाष्प बन के उड़ता है ये आपकी स्किन और खून को ठंडा करता है।
     पसीना आना बेहद जरूरी है और आपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी। नहीं पता कैसे? चलिये बताते हैं :-

बॉडी डिटॉक्स :-
पसीना आने से बॉडी डिटॉक्स होती है। पसीने के जरिये सेहत पर बुरा असर डालने वाले कार्बन केमिकल बाहर निकल जाते हैं। जिससे आपके शरीर की अंदर से सफाई हो जाती है। इसके साथ ही इससे बॉडी को ठंडा रखने में भी मदद मिलती है।

रोम छिद्र खुलते हैं (opening pores) :-
पसीना नैचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। पसीना आने से स्किन पर मौजूद रोम छिद्र खुल जाते हैं जिससे शरीर की गंदगी और बैक्टीरिया बाहर निकलने में मदद मिलती है।


नैचुरल ग्लो :-
पसीना आने से स्किन को नैचुरल ग्लो मिलता है। ये ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे स्किन ग्लो करती है। पसीना निकलने के बाद स्किन में सॉफ्टनेस भी आती है।

तनाव से राहत :-
पसीना निकलने से तनाव से भी राहत मिलती है। स्ट्रेस के समय एक्सरसाइज़ करना बेहतर होता है जिससे शरीर से पसीना निकलता है। ये पसीना बॉडी हीट को कम करता है जिससे स्ट्रेस दूर करने में मदद मिलती है।

बालों के लिए भी फायदेमंद
पसीना स्किन को ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद है। स्कैल्प में पसीना आने से पोर्स खुलते हैं. इससे बालों के विकास में मदद मिलती है।

नोट :- सभी केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर एवं भर्ती सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

adhikariarmy.blogspot.com


जय हिन्द।

Thank you very much.

शनिवार, 22 जुलाई 2023

भारतीय वायु सेना में ब्वॉयज स्पोर्ट्स स्क्वाड्रन की भर्ती

11 से 14 साल के बच्चों के लिए भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर

इसके लिए पात्रता :-

1. उम्र - 01 अक्टूबर 2023 को 11 से 14 साल होनी चाहिए।
                         या 
जिनकी जन्मतिथि 01 अक्टूबर 2009 से 30 सितम्बर 2012 के बीच हो।

2. खेल - (a) Boxing
             (b) Wrestling 

3. ऊंचाई - 153 सेंटीमीटर कम से कम।

4. शिक्षा - 01 अक्टूबर 2023 को कक्षा 7, 8 और कक्षा 9 में पढ़ रहा हो।

रिपोर्टिंग :- 

1. Boxing - 07 अगस्त 2023 को सुबह 08:30 बजे।

2. Wrestling - 09 अगस्त 2023 को सुबह 08:30 बजे।

भर्ती स्थान - E&ITI Entry gate Air Force Station Jalahalli East Bengaluru - 560013


     कृपया इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ज्यादा जानकारी के लिए निम्न पर संपर्क कर सकते हैं :-
फोन - 011 23014160
ईमेल - bluesport.3@gov.in


नोट :- सभी केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर एवं भर्ती सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।


जय हिन्द।
Thank you very much.

रविवार, 2 जुलाई 2023

पेंशन जाने वाले सैनिकों की पेंशन की गणना : 2023

सैनिक जब पेंशन जाते हैं, तो उनके पेंशन की गणना कैसे की जाती है ?

     हर एक नौकरी करने वाले व्यक्ति को इंतजार होता है, केवल रिटायरमेंट जाने के दिन का। यह दिन उनके लिए बहुत ही खास और खुशियों से भरा होता है।

     आज हम जानेंगे कि जो सैनिक पेंशन जा रहे हैं, तो उनकी सही एवं सटीक पेंशन की धनराशि किस प्रकार से निर्धारित होती है। हमें एक सैनिक की सही पेंशन ज्ञात करने के लिए सबसे पहले हमें सैनिक की निम्न जानकारियां पता होनी चाहिए :-

1. बेसिक पेमैंट।

2. MSP (मिलिट्री सर्विस पे)।

3. क्लास पे।

4. "X" ग्रुप की पे।

5. DA (मंहगाई भत्ते की दर)।


     ये पेंशन की सही धनराशि आप रिटायरमेंट जाने से पहले भी ज्ञात कर सकते हैं। बस आपको ये फॉर्मूला पता होना चाहिए :-

बेसिक पेंशन =

BP+MSP+CL Pay+X Group Pay /2

अगर किसी सैनिक की जानकारियां निम्न हो, तो बेसिक पेंशन होगी :-

1. बेसिक पे - ₹ 44,100/-

2. MSP - ₹ 5,200/-

3. CL Pay - ₹ 450/-

4. "X" group Pay - NIL

44100+5200+450= ₹ 49,750/-

इस धनराशि को 2 से भाग करने पर ₹ 24,875/- प्राप्त होता है, जो एक सैनिक की बेसिक पेंशन राशि होती है।

कम्युटेशन नहीं लेने पर पेंशन कितनी बनती है ?

यदि हमारी बेसिक पेंशन ₹ 24,875 है तो इसमें 42 % DA की राशि ₹ 10,448/- होगी।

बेसिक पेंशन का 100 % = ₹ 24,875/-

एक सैनिक की मासिक पेंशन =

बेसिक पेंशन का 100 % + DA (Dearness Allowance)

₹ 24,875 + ₹ 10,448 = ₹ 35,323/-


कम्युटेशन लेने पर पेंशन कितनी बनती है ?

यदि हमारी बेसिक पेंशन ₹ 24,875 है तो इसमें 42 % DA की राशि ₹ 10,448/- होगी।

बेसिक पेंशन का 50 % = 12,437.50/-

एक सैनिक की मासिक पेंशन =

बेसिक पेंशन का 50 % + DA (Dearness Allowance)

₹ 12,438 + ₹ 10,448 = ₹ 22,886/-


आप कम्युटेशन लेने के फायदे या नुकसान 👉 यहां से जान सकते हैं 

https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/12/financial-management.html


प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...

बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 

नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

जय हिन्द।

Thank you very much.

शनिवार, 10 जून 2023

यूनिट हेडक्वार्टर कोटे के तहत अग्निवीरों की भर्ती : रानीखेत

भारतीय सेना में अग्निवीर GD और अग्निवीर Tdn बनने का सुनहरा अवसर


मंजिले उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है।

पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।।


     कुमाऊं रेजीमेन्ट के सेवारत सैनिकों, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के आश्रितों तथा सभी राज्यों के आउटस्टैंडिंग खिलाड़ियों के लिए KRC रानीखेत के सोमनाथ ग्राउंड में भर्ती आयोजन दिनांक 17 जुलाई 2023 से 22 जुलाई 2023 तक किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस भर्ती का Common Enteranace Exam सितम्बर 2023 में कराया जाएगा।



नोट :- सभी केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर एवं भर्ती सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।



जय हिन्द।
Thank you very much.

सोमवार, 5 जून 2023

पूर्व सैनिकों के लिए KRC में जॉब वेकैंसी : 04 जून 2023

पूर्व सैनिकों (सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एस.डी.) के लिए एक बार फिर सुनहरा अवसर :

     दिनांक 03 जुलाई 2023 को कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र रानीखेत में पूर्व सैनिकों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाना है। 31 जुलाई 2021 से 30 जून 2023 के बीच सेवानिवृत्त हुए जवान इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।



नोट :- सभी केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर एवं भर्ती सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।



जय हिन्द।
Thank you very much.

रविवार, 4 जून 2023

सभी CSD स्मार्ट कार्ड धारकों को छूट #Latest Facilities for CSD Smart Card Holders

सभी CSD स्मार्ट कार्ड लाभार्थियों के लिए खुशखबरी.....


     अपने ही मोबाईल से लाईफ सर्टिफिकेट यहां से जमा करें 👉 https://adhikariarmy.blogspot.com/2023/02/latest-update.html


अब दिनांक 01 जून 2023 से सभी CSD स्मार्ट कार्ड धारक अपनी ग्रॉसरी और liquor 🥃 किसी भी URC (यूनिट रन कैंटीन) से ले सकते हैं। कोई भी URC इसके लिए मना नहीं कर सकती है। 

     अगर फिर भी किसी लाभार्थी को परेशानी हो रही हो तो कृपया Intigrated HQ of MoD (Army) Quartermaster General's Branch Canteen Service Directorate R K Puram New Delhi के इस 👉 फोन नम्बर 011 26181621 पर संपर्क कर सकते हैं।


🌹🌷जिन पेंशनरों का स्पर्श नहीं चल रहा है, वो कृपया यहां 👇 से स्पर्श की वेबसाइट खोलें.....



बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 



रिटायर्ड व्यक्ति के जीवन का कड़वा सच यहां👇 से जानें

यहां 👇जानें, अपनी पत्नी का त्याग.....

यहां 👇से जानें, OROP 3 में कितनी बढ़ी पेंशन और कितना मिलेगा एरियर.....

प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...