हमारा भौतिक शरीर भगवान जी का दिया हुआ एक तोहफा है। संसार के सभी सुखों को भोगने के लिए एक स्वस्थ भौतिक शरीर का होना जरूरी है। इसीलिए हमारा कर्तव्य है कि ये शरीर हमारा है। इसे fit रखना हमारी जिम्मेदारी है।
पसीना नैचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। पसीना आने से स्किन पर मौजूद रोम छिद्र खुल जाते हैं, जिससे शरीर की गंदगी और बैक्टीरिया बाहर निकलने में मदद मिलती है। पसीना आने से स्किन को नैचुरल ग्लो मिलता है। ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे स्किन ग्लो करती है।
पसीना निकलने के साथ शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे स्किन (Skin) में निखार आता है और उसकी कसावट भी बरकरार रहती है। कड़ी मेहनत या ज्यादा वर्कआउट के बाद पसीना आना स्वाभाविक है।
गर्मी के दिनों में पसीना (Sweat) आना बेहद आम है। जब आप वर्कआउट करते हैं या फिर बुखार है तो भी शरीर से पसीना निकलता है। दरअसल, जब शरीर के अंदर का तापमान बढ़ता है तो आपके sweat glands स्किन पर पानी छोड़ते (release) हैं। जैसे ही ये पानी वाष्प बन के उड़ता है ये आपकी स्किन और खून को ठंडा करता है।
पसीना आना बेहद जरूरी है और आपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी। नहीं पता कैसे? चलिये बताते हैं :-
बॉडी डिटॉक्स :-
पसीना आने से बॉडी डिटॉक्स होती है। पसीने के जरिये सेहत पर बुरा असर डालने वाले कार्बन केमिकल बाहर निकल जाते हैं। जिससे आपके शरीर की अंदर से सफाई हो जाती है। इसके साथ ही इससे बॉडी को ठंडा रखने में भी मदद मिलती है।
रोम छिद्र खुलते हैं (opening pores) :-
पसीना नैचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। पसीना आने से स्किन पर मौजूद रोम छिद्र खुल जाते हैं जिससे शरीर की गंदगी और बैक्टीरिया बाहर निकलने में मदद मिलती है।
नैचुरल ग्लो :-
पसीना आने से स्किन को नैचुरल ग्लो मिलता है। ये ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे स्किन ग्लो करती है। पसीना निकलने के बाद स्किन में सॉफ्टनेस भी आती है।
तनाव से राहत :-
पसीना निकलने से तनाव से भी राहत मिलती है। स्ट्रेस के समय एक्सरसाइज़ करना बेहतर होता है जिससे शरीर से पसीना निकलता है। ये पसीना बॉडी हीट को कम करता है जिससे स्ट्रेस दूर करने में मदद मिलती है।
बालों के लिए भी फायदेमंद
पसीना स्किन को ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद है। स्कैल्प में पसीना आने से पोर्स खुलते हैं. इससे बालों के विकास में मदद मिलती है।
नोट :- सभी केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर एवं भर्ती सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।
जय हिन्द।
Thank you very much.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें