रविवार, 13 अगस्त 2023

कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर रानीखेत में DSC भर्ती

       मेहनत अगर आदत बन जाए तो,

 कामयाबी 'मुकद्दर' बन जाती है।

कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी

     जो भी पूर्व सैनिक अपनी जिंदगी की दूसरी पारी की शानदार शुरुआत डी.एस.सी. (डिफेंस सर्विस कोर) में शामिल होकर करना चाहते हैं, यह खबर उनके लिए है।


स्थान - भर्ती का आयोजन कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र रानीखेत में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

दिनांक - 01 सितम्बर 2023

पात्रता - इस भर्ती में केवल कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिक ही भाग ले सकते हैं। 

किन - किन पदों के लिए होगी भर्ती ?

1. सिपाही जनरल ड्यूटी।

2. सिपाही क्लर्क (एस.डी.)।

ध्यान दें :- देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

सिपाही जनरल ड्यूटी : - इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-

(क). जो सैनिक 30 सितंबर 2021 से 31 अगस्त 2023 तक सेवा निवृत हो चुके हैं।

(ख). जिनकी उम्र 46 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE 1 होनी चाहिए।

(घ). सेना से रिटायर हुए 02 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।


सिपाही क्लर्क (एस.डी.) :- इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-

(क). जो सैनिक 30 सितंबर 2018 से 31 अगस्त 2023 तक सेवा निवृत हो चुके हैं।

(ख). जिनकी उम्र 48 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE 1 होनी चाहिए।

(घ). सेना से रिटायर हुए 05 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।


दस्तावेजों की जांच :- भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच एक दिन पहले प्रातः काल 08:00 बजे से ऑफिस में शुरू हो जाएगी। 

प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदंड :- सभी अभ्यर्थियों की प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदण्ड दिनांक 01 सितंबर 2023 को सुबह 05:30 बजे से शुरू हो जाएगी।


अनिवार्य डॉक्यूमेंट्स (दस्तावेजों) की लिस्ट :-

     सभी इच्छुक अभ्यार्थी अपने साथ निम्न दस्तावेजों को लेकर आएंगे।

(क). डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति।

(ख). ए.जी.आई.एफ. एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र की मूल प्रति।

(ग). 16 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो (अच्छी क्वॉलिटी वाले पेपर में)।

(घ). Ex TA personnel अपने साथ ATC का प्रमाण पत्र लाएं।




नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

जय हिन्द।
Thank you very much.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...