बुधवार, 29 मई 2024

ECHS लाभार्थियों के लिए राहत #ECHS beneficiaries must know the latest advisory

सभी ECHS लाभार्थियों को ये जानना जरूरी.....



     जब भी ECHS लाभार्थी अपना ईलाज करवाने के लिए जाते हैं अगर ECHS पॉलीक्लिनिक से उनको दवाईयां नहीं दी जाती हैं या फिर पॉलीक्लिनिक दवाई देने में असमर्थ होते हैं तो ECHS लाभार्थियों को इन बातों का ध्यान देना चाहिए :- 

1. पॉलीक्लिनिक से NA प्रमाण पत्र लेना।

2. दवाईयों के बिल के लिए ड्रग लाइसेंस जरूरी।

3. अगर कैमिस्ट या दवाई वाला 40 लाख रुपए से कम का टर्नओवर करता है तो उनके लिए GST पंजीकरण संख्या जरूरी नहीं है।






नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

सोमवार, 27 मई 2024

सभी पूर्व सैनिकों के लिए जॉब वेकैंसी : मई 2024/Latest Job Vacancies notification for Ex-servicemen

AWPO (आर्मी वेलफेयर प्लेसमैंट आर्गेनाइजेशन) ने राष्ट्रीय स्तर पर सभी पूर्व सैनिकों  (Officers, JCOs and NCOs) के लिए जारी किये रिक्तियों की सूची


Job Location :-

1. महाराष्ट्र 

2. बैंगलोर

3. चेन्नई (मुम्बई)

4. नई दिल्ली 

5. राजस्थान

6. गुजरात

7. बिहार

8. भोपाल 

9. मोहाली .....आदि

Job Posts :- 

1. Security Supervisor 

2. Security Staffs 

3. Security Guards

4. Drivers

5. Railway Gatemen/Gatekeepers

6. Assistant Security Officer  

7. Security Intelligence Manager 

8. General Manager
 
9. Operation Manager 

10. Project Manager

11. Project Incharge

12.  Admin & Office Clerk 

👇कृपया दिए गए नंबरों पर कॉल करके भी ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।




नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

रविवार, 26 मई 2024

सैनिक परिवारों,पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना#Important Notice for Ex-servicemen and Veer Naries

सभी सैनिक एवं सैनिक परिवारों के साथ -साथ आम जनता भी रहे सावधान.....


आज के समय में लगभग हर जगह फर्जीवाड़ा चल रहा है। ऐसे फर्जी लोग अकेले और अपने ग्रुपों में काम कर रहे हैं। जिनका केवल एक ही उद्देश्य रहता है कि जनता को नुकसान पहुंचाकर अपना फायदा करना।
     सिविल में बेरोजगारों की संख्या बढ़ने से अब उन्होंने सैनिकों और सैनिक परिवारों को टारगेट करना शुरू कर दिया है। जो कि बहुत ही विषय है। 
     यह सूचना जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय देहरादून (उत्तराखण्ड) से जारी की गई है। इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि केवल उत्तराखण्ड के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों को ही सतर्क रहना है। बल्कि यह महत्वपूर्ण सूचना हमारे देश के सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिक परिवारों के साथ साथ हमारे देश की आम जनता के लिए भी जरूरी है। उन्हें भी हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है। 



     अगर कभी भी इस प्रकार के फर्जी कॉल आते हैं तो कृपया तुरंत इस नंबर 👉 0135 2626091 पर संपर्क करके जानकारी दे सकते हैं।



नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

यूनिट हेडक्वार्टर्स कोटा की भर्ती#UHQ Agniveer rally notification

युवाओं के लिए खुशखबरी :- 
UHQ यूनिट हेडक्वार्टर्स कोटा के तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, अग्निवीर ट्रेडमैन एवं अग्निवीर ट्रेडमैन संगीतकार की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।


मुख्य बिन्दु :- 

1. भर्ती की तारीख : 01 जुलाई 2024 से 08 जुलाई 2024 तक।

2. उम्मीदवारों की जन्मतिथि : 01 अक्टूबर 2003 से 01 अप्रैल 2007 के बीच होनी चाहिए। 

3. अग्निवीर ट्रेडमैन संगीतकार की भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

4. स्थान : गढ़वाल राइफल्स केंद्र लैंसडाउन।

5. Relation Certificate (रिलेशन सर्टिफिकेट) अभिलेख कार्यालय गढ़वाल राइफल्स द्वारा जारी ही मान्य होगा।

6. भर्ती केवल निम्नलिखित वर्गों के लिए होगी :- 

(क). सेवारत तथा गौरव सैनानियों के पुत्र।

(ख). युद्ध विधवाओं के पुत्र एवं युद्ध में शहीदों के पुत्र और दत्तक पुत्र।

(ग). सेवारत एवं गौरव सैनानियों के भाई तथा युद्ध के दौरान शहीदों के भाई।


अग्निवीर भर्ती में जाने वाले युवा यहां से करें CEE (Common Entrance Exam) 
की तैयारी




नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

गुरुवार, 23 मई 2024

तभी तो मैं फौजी कहलाता हूँ#सैनिक की कलम से #Why I am called "Soldier" ?

"अगर तुम्हें कोई कहे, कि उसे मौत से डर नहीं लगता।

या तो वो झूठ बोल रहा है, या फिर वो कोई भारतीय सैनिक है। "


जय हिन्द।



तभी तो मैं फौजी कहलाता हूँ।


रोज सुबह 4 बजे उठकर, दिनचर्या में ढल जाता हूँ।

यारों तभी तो मैं फौजी कहलाता हूँ।।

होती है छुट्टी चंद दिनों की, उसमें भी सदियों जी जाता हूँ।

अपने छोटे बच्चों को चॉकलेट देकर बहलाता हूँ।

करके वादा माता-पिता जी से सुबह जल्दी घर से निकल आता हूँ।

यारों तभी तो मैं फौजी कहलाता हूँ।।


चीर के बहा दूं लहू दुश्मन के सीने का,

यही तो मजा है, फौजी होकर जीने का।



अब तो सीमा पर ही होता है मेरा साँझ सवेरा,

औऱ बंकर ही लगता है मुझे घर मेरा,

यूं तो सीमा पर कहने को सब मेरे भाई हैं,

लेकिन सामने वाले बड़े क्रूर औऱ आततायी है,

लगी चोट को मैं अब खुद ही सहलाता हूँ,

यारों तभी तो मैं फौजी कहलाता हूँ।।



कुछ लोग जो फौज को इतना गंदा कहते हो,

क्यों भारत माँ के रखवालों पर इल्ज़ाम लगाते हो,

एक दिन तो डटकर देखो सीमा पर तुम,

देखे कितना तुम टिक पाते हो।

और ना हो तुमसे जब ये तो,

क्यूँ सेना पर कालिख लगाते हो।

देश सेवा के एक आर्डर पे अब मैं चला आता हूँ,

यारों तभी तो शायद मैं फौजी कहलाता हूँ।।


जम्मू कश्मीर की सर्दी हो या राजस्थान की गर्मी

को मैं हंसते हंसते सह जाता हूँ,

वेतन मिलता है थोड़ा सा,

लेकिन फिर भी मैं काम चलाता हूँ।

घर के हर कॉल पे मैं अगले महीने आने की,

झूठी दिलासा दिलाता हूँ,

तुम्हें पता नहीं यारों,

तभी तो मैं फौजी कहलाता हूँ।।


फौजी भी बड़े कमाल के होते हैं,
जेब के छोटे बटुए में परिवार,और दिल में पूरा हिंदुस्तान रखते हैं।


केरला की बाढ़ हो या हो उत्तराखंड का भू-स्खलन

सबमें हँसते-हँसते शामिल हो जाता हूँ,

भारत माँ की रक्षा को आतुर,

अब ना एक पल और गंवाता हूँ

चारों ओर भाईचारे और अमन, शांति के लिये

सबका साथ निभाता हूँ।

तुम्हें पता नहीं यारों,

तभी तो मैं फौजी कहलाता हूँ।।


एक सैनिक ने क्या खूब कहा है.....


किसी गजरे की खुशबु को महकता छोड़ आया हूँ,

मेरी नन्ही सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूँ।

मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना ऐ भारत माँ,

मैं अपनी माँ की बाहों को तरसता छोड़ आया हूँ। जय हिन्द।




जानें, क्या शेर अभी जिंदा है.....?

यहां 👇जानें, अपनी पत्नी का त्याग.....

यहां 👇से जानें, OROP 3 में कितनी बढ़ी पेंशन और कितना मिलेगा एरियर.....

प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...

बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 

नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शुक्रवार, 17 मई 2024

Indian Navy vacancies/भारतीय नौ सेना (हर काम देश के नाम)

अविवाहित महिलाओं और पुरुषों के लिए खुशखबरी 


भारतीय नौ सेना में कैरियर बनाने का सुनहरा अवसर 

मुख्य बिन्दु 

1. उम्र (जन्मतिथि) :- 01 नवंबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच होनी चाहिए।

2. Marital Status :- केवल अविवाहित महिला और पुरुष भाग ले सकते हैं।

3. Examination फीस :- ₹ 550 + 18% GST

4. वेबसाईट :- www.joinindiannavy.gov.in


5. आवेदन करने की अंतिम तिथि :- 27 मई 2024

6. INET (Indian Navy Entrance Test) :- जून और जुलाई 2024 में आयोजित की जायेंगी।

7. Education Qualification :- 10+2 पास।

या 

Passed 3 years diploma course in Engineering (mechanical/Electrical/Automobiles/Computer Science/Information Technology 

या 

Passed 2 years vocational courses with Non Vocational Subjects viz Physics and Mathematics.

8. Physical Standard :- 




नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

बुधवार, 15 मई 2024

कुमाऊँ और नागा रेजीमेंट सेंटर में DSC भर्ती/DSC Enrollment at Ranikhet

मेहनत अगर आदत बन जाए तो,

कामयाबी 'मुकद्दर' बन जाती है।


कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी


     जो भी पूर्व सैनिक अपनी जिंदगी की दूसरी पारी की शानदार शुरुआत डी.एस.सी. (डिफेंस सर्विस कोर) में शामिल होकर करना चाहते हैं, यह खबर उनके लिए है।

स्थान - भर्ती का आयोजन कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र रानीखेत में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।


दिनांक - 11 जून 2024


पात्रता - इस भर्ती में केवल कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिक ही भाग ले सकते हैं। 


किन - किन पदों के लिए होगी भर्ती ?

1. सिपाही जनरल ड्यूटी।


2. सिपाही क्लर्क (एस.डी.)।


ध्यान दें :- देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।


सिपाही जनरल ड्यूटी : - इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-


(क). जो सैनिक 30 जून 2022 से 31 मई 2024 तक सेवा निवृत हुए होंगे, वो भाग ले सकते हैं।

(ख). जिनकी उम्र 46 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE-1 होनी चाहिए।

(घ). सेना से रिटायर हुए 02 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।


सिपाही क्लर्क (एस.डी.) :- इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-


(क). जो सैनिक 30 जून 2019 से 31 मई 2024 तक सेवा निवृत हुए होंगे, वो भाग ले सकते हैं।

(ख). जिनकी उम्र 48 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE-1 होनी चाहिए।

(घ). सेना से रिटायर हुए 05 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।


दस्तावेजों की जांच :- भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच एक दिन पहले दिनांक 10 जून 2024 को प्रातः काल 08:00 बजे से ऑफिस में शुरू हो जाएगी। 

प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदंड :- सभी अभ्यर्थियों की प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदण्ड दिनांक 11 जून 2024 को सुबह 05:30 बजे से शुरू हो जाएगी।


अनिवार्य डॉक्यूमेंट्स (दस्तावेजों) की लिस्ट :-

     सभी इच्छुक अभ्यार्थी अपने साथ निम्न दस्तावेजों को लेकर आएंगे।

(क). डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति।

(ख). ए.जी.आई.एफ. एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र की मूल प्रति।

(ग). 16 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो (अच्छी क्वॉलिटी वाले पेपर में)।

(घ). Ex TA personnel अपने साथ ATC का प्रमाण पत्र लाएं।



नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

जय हिन्द।

Thank you very much.

सोमवार, 13 मई 2024

❤️ 😁 फौजन की ज़ुबानी #आसान नहीं है जी, किसी फौजी की पत्नी कहलाना#फौजी की बीबी के दिल ❤️ से

 एक फौजी के बक्से का रहस्य.....❤️ 😁



मैं जब नई-नई ब्याह कर आई थी❤️ ,

पति के पास कुल एक बक्से की कमाई थी।


काले रंग में वो इतराता पड़ा था,

सफेद बड़े अक्षरों में नाम लिखा था।


खोला तो पाया कुछ फाईलें 📔 किताबें, वर्दी और जूते जुराबें...,

और एक डायरी संजोई जिसमें कुछ फौजी बातें…📓।


मैने पूछा, ये बक्सा इतना चौड़ा और कम ऊँचा क्यों है ?

वो बोले, ट्रेन की सीट के नीचे आ जाए इसीलिए…....🚆,

जी कहकर, मैं बहुत मुस्कुराई थी 👸🏻, जैसे जीवन भर की दौलत मैने ही पाई थी 💯।


वो बॉक्स अब मेरे ड्राइंगरूम में एक सीट बन चुका था,

एक सुंदर चादर और कुशन से उसका श्रृंगार हो चला था।


अब गृहस्थी की नई सुबह हो चुकी थी,

घर में सामानों की भीड़ हो चुकी थी।

अगली पोस्टिंग आर्डर आते आते,

बक्सों की संख्या दस हो चुकी थी।


नाम वही, बस साहब की रैंक बदल चुकी थी,

फौजी नंबर और स्थान की नई कड़ी छप चुकी थी 🗻


एक औरत ही समझ सकती है, घर गृहस्थी की कीमत,

अब इन बक्सों से मुझे प्यार हो चला था 💞।

नई जगह घूमने का खुमार चढ़ चुका था 🏔️🏞️।


मैं भी अब फौजी की सयानी बीबी बन चुकी थी,

कभी गुस्सा तो कभी रौब भी जमाने लगी थी ❤️ 😁।


कुछ फूल भी अब जीवन मे खिल चुके थे,

हम दो, अब चार हो चुके थे 👪।


कपड़े, जूते, किताबें, खिलौने सब अथाह हो चले थे,

पैकिंग के अब समय सब पहाड़ हो चले थे।


फिर वही रंगाई चुनाई नाम नंबर लिखाई,

नाम वही, रैंक नई, बस जगह की बदलम-बदलाई।


मत पूछिए, अब तो इन बक्सों में जान बसती थी मेरी,

और यही थी एक फौजी की बीबी की रेलमपेली।


किचेन वाला, रूम वाला, खिलौने वाला, किताबों वाला,

क्रॉकरी वाला, गर्म कपड़े वाला, रज़ाई, गद्दे कुशन तकिये वाला, मोमेंटो वाला, साड़ियों वाला…

ये सब अब बक्सों के नाम पड़ चुके थे,

फौजी के बक्सों के चर्चे अब आम हो चुके थे।


मेरा तो खास बन चुका था वो साड़ियों वाला बॉक्स,

जिसमें था पूरे देश की संस्कृति का एहसास।


संजोए थे इन बक्सों में मैंने वक़्त के कुछ हसीं लम्हें

कुछ नरम गर्म किस्से कुछ किस्से सहमे-सहमे।


यादें वो गोलियाँ बरसाती सरहद की,

कुछ अद्धभुत वादियों के झूमते झरने।


रेगिस्तान की तपती धूप के सुनहरे किस्से,

कड़कड़ाती ठंड के वो कडकड़ाते हिस्से।


समुंद्री लहरों सी गिरती उठती आकांक्षाएं,

कभी अकेलेपन की उदास सी आशाएं 🤦🏻‍♀️


अब बच्चे भी बड़े हो चले थे,

पंख लगा दाना पानी की फिराक में उड़ चले थे।


बक्सों की संख्या पहले से कम हो चली थी,

क्षमता भी इस शरीर की अब क्षीण हो चली थी।


पूरा न सही आधे जन्म का साथ तो इन बक्सों ने भी 

निभाया है 💯,

शुक्रिया क्या अदा करूँ, क्या खोया क्या पाया है।


जारी अभी भी है सफ़र इन बक्सों रथ का,

और कुछ यादों का, वादों का किस्सों का….............✍️।




नोट :- केंद्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...