शुक्रवार, 18 जुलाई 2025

130 इन्फैंट्री बटालियन (टी.ए.) पर्यावरण में भर्ती रैली : Aug 2025 #Recruitment Rally Inf Bn ECO #Pithoragarh #Ex-servicemen #Kumaon

लक्ष्य न ओझल होने पाए, कदम मिलाकर चल।

मंजिल तेरे पग चूमेगी, आज नहीं तो कल।।


👉भर्ती स्थान - 130 TA बटालियन मुख्यालय ग्राउंड पिथौरागढ़

👉भर्ती तारीख - 18 अगस्त 2025 से 23 अगस्त 2025

👉समय - सुबह 06:00 बजे से


✅भर्ती डिटेल्स :-

1. 18 अगस्त 2025 - प्रमाण पत्रों की जांच व शारीरिक परीक्षण

2. 19 अगस्त 2025 से 21 अगस्त 2025 - शारीरिक परीक्षण में चुने गये पूर्व सैनिकों व नौजवानों का मेडिकल परीक्षण 

3. 22 अगस्त 2025 से 23 अगस्त 2025 - साक्षात्कार


✅पदों की रिक्त संख्या :-


1. जे.सी.ओ. जनरल ड्यूटी (जूनियर कनिष्ठ अधिकारी) - 01

2. सिपाही जनरल ड्यूटी - 91

3. सिपाही लिपिक - 01

4. सिपाही रसोइया - 06

5. सिपाही कारपेंटर - 03

6. सिपाही हाउसकीपर - 02

7. सिपाही वाशरमैन - 03

8. सिपाही टेलर - 02

9. सिपाही उपकरण मरमतकर्ता - 02

10. Soldier Hair Dresser - 03

11. Soldier Black Smith - 01



✅सेना से रिटायरमेंट के बाद ऐसे करें CEA की धनराशि क्लेम...🌹 

✅पात्रता मापदंड :- 

👍 केवल उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व सैनिक (पेंशन धारक) तथा पूर्व महिला कर्मी (समय पूर्व सेवानिवृत सहित) जो कि पर्यावरण वन मंत्रालय तथा जलवायु निमंत्रण या राज्य वन विभाग उत्तराखण्ड में न्यूनतम 20 साल सेवा प्रदान की हो तथा पेंशन धारक हो, भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं।

👍 पूर्व सैनिकों पेंशन धारकों के लिए कोई न्यूनतम आयु सीमा नहीं है, लेकिन सेवानिवृत्ति की तारीख 05 साल के भीतर हो।

👍 चिकित्सा श्रेणी - SHAPE 1

👍 चरित्र - Exemplary/Very Good 

👍 भार - पुरुष न्यूनतम 50 किलोग्राम व महिला न्यूनतम 42 किलोग्राम



✅राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के शानदार अवसर...🌺 




✅कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट ट्रेनिंग सेंटर में युवाओं की अग्नि परीक्षा के मापदंड...🌹

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/07/2025-uhq-agniveer-rally-notification.html


✅दस्तावेज की लिस्ट :-


👉पूर्व सैनिकों (पेंशन धारकों) के लिए :

1. डिस्चार्ज बुक की कॉपी

2. पूर्व सैनिक पहचान पत्र

3. पी.पी.ओ. की कॉपी

4. आधार कार्ड 

5. फोटो पासपोर्ट 07 रंगीन


👉पूर्व महिला कर्मी (पेंशन धारकों) के लिए :

1. पेंशन ऑर्डर की कॉपी

2. 20 साल सेवा का प्रमाण पत्र

3. फोटो पासपोर्ट 07 रंगीन

4. आधार कार्ड 


✅कृपया भर्ती सम्बंधित ज्यादा जानकारी के लिए आप 👉 www.130ta.com पर क्लिक करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

✅अग्निवीर सम्मान योजना के बारे में यहां से जानें...🌹

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/07/2-award-winners-agniveer.html


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.


बुधवार, 16 जुलाई 2025

Army Retirement Life #सेना से रिटायरमेंट के बाद सैनिक परिवार अपनी आर्थिक स्थिति ऐसे बेहतर बनायें #"Soldier's family can improve their financial status after retirement

सेना से रिटायरमेंट के बाद सैनिक परिवार अपनी आर्थिक स्थिति ऐसे बेहतर बनायें...🌺 


"How can a soldier's family improve their financial condition after retirement from the army?"


भारतीय सेना से सेवा-निवृत्ति के बाद सैनिकों का जीवन एक नए चरण में प्रवेश करता है। अनुशासन, सेवा और समर्पण से भरे, वर्षों के बाद अब समय होता है अपने और अपने परिवार के लिए नई योजनाएँ बनाने का। सैनिक के लिए रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी चुनौती होती है कि आर्थिक स्थिति को स्थिर और मजबूत बनाए रखना। यहाँ हम जानेंगे कि एक पूर्व सैनिक अपनी आर्थिक स्थिति को 
किन किन तरीकों से बेहतर कर सकते हैं  :-


पेंशन जाते समय जो भी धनराशि मिलती है उसे बड़े ही सोच समझकर उपयोग करें

रिटायरमेंट के समय मिलने वाली राशि जैसे पेंशन कमुटेशन, ग्रेच्युटी, leave encashment और अन्य लाभों को सोच-समझकर निवेश करना आवश्यक है। इसे फिजूलखर्ची में ना गँवाएं। इसके लिए कुछ सुरक्षित विकल्प भी इस्तेमाल किये जा सकते हैं :-

    👉 बैंक एवं पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)

    👉सरकारी बचत योजनाएं (PMVVY, SCSS आदि)

    👉डाकघर योजनाएं (MIS आदि )

    👉अच्छी कंपनी के म्यूचुअल फंड 

    👉 सही जानकारी प्राप्त करके शेयर मार्किट में निवेश करना

    👉SIP (Systematic Investment Plan) के ज़रिए हर महीने निवेश शुरू कर सकते हैं


✅कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट ट्रेनिंग सेंटर में युवाओं की अग्नि परीक्षा के मापदंड...🌹

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/07/2025-uhq-agniveer-rally-notification.html



✅आठवें वेतन आयोग के अनुसार कितनी होगी आपकी पेंशन...👇 

✅अपनी क्षमता के अनुसार स्वयं का बिज़नेस शुरू करें :- एक सैनिक सेना में अनुशासन और नेतृत्व सीखा होता है, जो व्यापार के लिए बहुत काम आ सकता है।

    👍सिक्योरिटी सर्विस एजेंसी खोलकर 


    👍किराना या जनरल स्टोर कि दुकान खोलकर 

    👍ट्रांसपोर्ट या टैक्सी सर्विस शुरू करके 

    👍फार्मिंग या डेयरी बिज़नेस शुरू करके 

✅ रिटायरमेंट के बाद दूसरा करियर या स्वरोजगार अपनाएं :-बहुत से सैनिक रिटायरमेंट के बाद उम्र के हिसाब से पूरी तरह सक्षम होते हैं। ऐसे में दूसरा करियर एक बेहतर विकल्प हो सकता है

    ☝सिक्योरिटी एजेंसी में नौकरी

    ☝स्कूलों/कॉलेजों में NCC इन्स्ट्रक्टर

    ☝ड्राइविंग, ट्रेनिंग, या लॉजिस्टिक से जुड़ा कार्य

    ☝खुद का छोटा व्यवसाय (जैसे किराना दुकान, मोबाइल रिपेयरिंग, डेयरी आदि)


✅राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के शानदार अवसर...🌺 


✅नई टेक्नोलॉजी का उपयोग करें और नए कौशल सीखें :-सैन्य सेवा के दौरान सैनिकों में कई स्किल्स विकसित होती हैं अनुशासन, नेतृत्व, तकनीकी ज्ञान आदि। इनका इस्तेमाल करके वे नई दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही आज ऑनलाइन कोर्स के ज़रिए कंप्यूटर, अकाउंटिंग, डिजिटल मार्केटिंग जैसे कौशल भी सीखे जा सकते हैं।


ट्रेनिंग लेकर नया स्किल सीखें :-

    👉कंप्यूटर, अकाउंटिंग, इलेक्ट्रिशियन, या कोई टेक्निकल कोर्स करें जो रोज़गार के लिए लाभदायक हो।

    👉सैनिक स्कूलों या संस्थानों में ट्रेनर/इंस्ट्रक्टर बनने का विकल्प भी देखें।

✅बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें ... 🌺 


✅ रिटायरमेंट के बाद बच्चों की शिक्षा और परिवार की ज़िम्मेदारियों को योजना से निभाएं :- बिना प्लानिंग के खर्च करने से आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। इसलिए तरीके अपनाये जा सकते हैं


    👍शिक्षा, शादी और स्वास्थ्य खर्चों के लिए पहले से योजना बनाएं।

    👍लाइफ इंश्योरेंस लें।

    👍 अगर ECHS की सुविधा नहीं लिया हो तो हेल्थ बीमा जरुर लें

    👍बच्चों को भी बचत और निवेश के बारे में समझाएं।


फ्रीलांसर या पार्ट टाइम जॉब करें :-


    ☝कंप्यूटर स्किल्स सीखकर डाटा एंट्री, ऑनलाइन ट्यूटरिंग, या ड्राफ्टिंग/राइटिंग जैसे काम कर सकते हैं।
    ☝Security Supervisor, School Instructor, या Defence Training Center में नौकरी के विकल्प भी हैं।

✅सेना से रिटायरमेंट के बाद ऐसे करें CEA की धनराशि क्लेम...🌹 


✅यहां से जानें, सैनिक परिवार से रिश्ते बनाने के अनमोल फायदे...👍👌

✅ हमेशा निवेश में सतर्क रहें लालच से बचें :-रिटायरमेंट के बाद कई बार फर्जी स्कीम्स और निवेश के झांसे दिए जाते हैं। इससे बचने के लिए ध्यान रखें

    👉हमेशा सरकार मान्यता प्राप्त योजनाओं में ही निवेश करें।

    👉बिना जांचे-परखे किसी को भी पैसा न दें।

    👉अपने परिवार और विश्वसनीय सलाहकार से निवेश के बारे में राय लें।


✅पूर्व सैनिक लाभों का पूरा उपयोग करें :-सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों को कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। उनका जरुर इस्तेमाल करें गवर्नमेंट स्कीम्स और सब्सिडी का लाभ लें

    👍ECHS के तहत मेडिकल लाभ लेना 

    👍CSD कैंटीन की सुविधा

    👍पुनर्वास योजनाएं (DGR के तहत)

    👍पूर्व सैनिक वेलफेयर स्कीम्स (Sainik Welfare Board)

    👍पूर्व सैनिकों के लिए विशेष योजनाएं :

        📍ESM Co-operative Societies

        📍RSB/ZSB/KSBयोजनाएं (Rajya/Zila/Kendra Sainik Board)

        📍प्रधानमंत्री स्व -रोजगार योजना से लोन ले सकते हैं 




✅प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...🌹 

यूट्यूब चैनल या ब्लॉग लिखना शुरू कर सकते हैं :- अपने सेना में सीखे अनुभवों को शेयर करें जैसे : 


        👉फिटनेस टिप्स

        👉अनुशासन और नेतृत्व की बातें

        👉डिफेंस करियर गाइडेंस

उपरोक्त काम यदि सही ढंग से किया जाए तो एक लो-कॉस्ट, हाई-रिटर्न तरीका बन सकता है।


एन.जी.ओ. या समाज सेवा से जुड़ें (साथ में आय का साधन बनाएं) :-

    ☝बच्चों को ट्रेनिंग देना, या डिसिप्लिन और मोटिवेशनल वर्कशॉप करना।

    ☝इससे समाज सेवा के साथ-साथ थोड़ी आय भी अर्जित की जा सकती है।

✅आप फेसबुक और Instagram में पोस्ट, वीडियो और रील डालकर अपनी  एक प्रकार कि Earning और  शुरू कर सकते हैं :- अपने सेना में सीखे अनुभवों को शेयर करें जैसे :


✌अन्त में यही कहना चाहूँगा कि पूर्व सैनिकों के पास अनुशासन, समर्पण, और नेतृत्व जैसी अनमोल पूँजी होती है। थोड़ी योजना और सही दिशा में कदम बढ़ाकर आर्थिक स्वतंत्रता पाई जा सकती है।रिटायरमेंट एक विराम नहीं, बल्कि एक नए जीवन की शुरुआत होती है। अगर एक सैनिक अपने अनुभव, अनुशासन और योजना का सही उपयोग करे, तो वह न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी बन सकता है।



✅सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की सहायता हेतू हेल्पलाइन जारी.....🌹



नोट :- इसी प्रकार राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले, केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे। 

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

मंगलवार, 15 जुलाई 2025

DGR Job Fair ❎ Cancelled #पूर्व सैनिकों के जॉब के अवसर भर्ती मेला ❎ निरस्त #Ex-servicemen #Haldwani #उत्तराखण्ड

🇮🇳पूर्व सैनिकों के रोजगार हेतू DGR द्वारा निर्धारित भर्ती मेला अगले आदेश तक ❎ निरस्त...🌺 


पुनर्वास महानिदेशालय (डी०जी०आर०), भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग, भारत सरकार द्वारा सेवानिवृत सैनिकों को रोजगार प्रदान किए जाने हेतु दिनांक 18 जुलाई 2025 को मिलिट्री स्टेशन हल्द्वानी में प्रस्तावित रोजगार मेले को पुनर्वास महानिदेशालय (डी०जी०आर०), द्वारा मौसम खराब होने संबंधी कारण से अग्रिम आदेशों तक निरस्त किया गया है । पुनर्वास महानिदेशालय (डी०जी०आर०) से रोजगार मेले की नई तिथि प्राप्त होने पर सूचित किया जायेगा।

❎निर्धारित पूर्व सैनिक भर्ती मेले की पूरी जानकारी यहां👇 उपलब्ध है :- 

-只- 

पूर्व सैनिकों के लिए शानदार अवसर...🌹



✅पूर्व सैनिकों के जॉब वैकेंसी...🌹

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/06/gunman-enrollment-in-pnb-ex-servicemen.html


पुनर्वास महानिदेशालय (डी.जी.आर.) द्वारा पूर्व सैनिकों (ई.एस.एम.) के लिए एक नौकरी मेला 18 जुलाई, 2025 को हल्द्वानी, उत्तराखंड में आयोजित किया जाएगा। मेला स्टेशन मुख्यालय, हल्द्वानी में सुबह 7:00 बजे शुरू होगा, और पंजीकरण सुबह 8:30 बजे होगा।


👉मेला विवरण :


दिनांक : 18 जुलाई, 2025


👉स्थान : स्टेशन मुख्यालय, हलद्वानी, उत्तराखंड


आयोजक : पुनर्वास महानिदेशालय (डी.जी.आर.)


👉समय : सुबह 7:00 बजे से


👉पंजीकरण : प्रातः 8:30 बजे



✅राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व सैनिकों के लिए जॉब के सुनहरे अवसर...🌹 


👉अधिक जानकारी के लिए आप सम्पर्क सूत्र :


कर्नल रजनीश विजरा, संयुक्त निदेशक, डी.आर.जेड. (पश्चिम) (मोबाइल : 9872602277),

या

ब्रिगेडियर RS Chatha, अतिरिक्त महानिदेशक, डी.आर.जेड. (पश्चिम) (मोबाइल : 7589210106)


✅आठवें वेतन आयोग के अनुसार कितनी होगी आपकी पेंशन...👇 

नोट :- इसी प्रकार राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले, केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे। 

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

Indian Javelin Thrower Neeraj Chopra : भारत के भाला फेंक गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा बने भारतीय सेना के टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल

जानिए, कैसे  भाला फेंक गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा  को  टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक से सम्मानित किया गया ? और ओलंपिक गोल्ड मेडल...