शनिवार, 24 अगस्त 2024

रानीखेत में पूर्व सैनिकों की भर्ती #Career opportunity for Ex-servicemen

मेहनत अगर आदत बन जाए तो,

कामयाबी 'मुकद्दर' बन जाती है।


कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी.....

     जो भी पूर्व सैनिक अपने जीवन की दूसरी पारी की शानदार शुरुआत डी.एस.सी. (डिफेंस सर्विस कोर) में शामिल होकर करना चाहते हैं, यह खबर उनके लिए है।

स्थान - भर्ती का आयोजन कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र रानीखेत में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

दिनांक - 03 सितंबर 2024

पात्रता - इस भर्ती में केवल कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिक ही भाग ले सकते हैं। 


किन - किन पदों के लिए होगी भर्ती ?

1. सिपाही जनरल ड्यूटी।

2. सिपाही क्लर्क (एस.डी.)।


ध्यान दें :- देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।


सिपाही जनरल ड्यूटी : - इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-

(क). जो सैनिक 30 सितम्बर 2022 से 31 अगस्त 2024 तक सेवा निवृत हुए होंगे, वो भाग ले सकते हैं।

(ख). जिनकी उम्र 46 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE-1 होनी चाहिए।

(घ). सेना से रिटायर हुए 02 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।


सिपाही क्लर्क (एस.डी.) :- इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-

(क). जो सैनिक 30 सितम्बर 2019 से 31 अगस्त 2024 तक सेवा निवृत हुए होंगे, वो भाग ले सकते हैं।

(ख). जिनकी उम्र 48 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE-1 होनी चाहिए।

(घ). सेना से रिटायर हुए 05 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।


दस्तावेजों की जांच :- भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच एक दिन पहले दिनांक 02 सितम्बर 2024 को प्रातः काल 08:00 बजे से ऑफिस में शुरू हो जाएगी। 

प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदंड :- सभी अभ्यर्थियों की प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदण्ड दिनांक 03 सितम्बर 2024 को सुबह 05:30 बजे से शुरू हो जाएगी।


अनिवार्य डॉक्यूमेंट्स (दस्तावेजों) की लिस्ट :-

     सभी इच्छुक अभ्यार्थी अपने साथ निम्न दस्तावेजों को लेकर आएंगे।

(क). डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति।

(ख). ए.जी.आई.एफ. एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र की मूल प्रति।

(ग). 16 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो (अच्छी क्वॉलिटी वाले पेपर में)।

(घ). Ex TA personnel अपने साथ ATC का प्रमाण पत्र लाएं।




80 साल से ऊपर के आश्रितों को भारी छूट 👇.....



नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

जय हिन्द।

Thank you very much.

शुक्रवार, 23 अगस्त 2024

राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व सैनिकों के लिए जॉब के सुनहरे अवसर # Latest Job Vacancy Notification for Ex-servicemen

AWPO (आर्मी वेलफेयर प्लेसमैंट आर्गेनाइजेशन) ने राष्ट्रीय स्तर पर सभी पूर्व सैनिकों  (Officers, JCOs and NCOs) के लिए जारी किये रिक्तियों की सूची


Job Location :-

1. तमिलनाडु

2. बैंगलोर

3. जालन्धर 

4. पुणे 

5. हैदराबाद

6.  झारखंड

7. बिहार

8. झांसी 

9. यमुना नगर

10. खरगपुर (पश्चिम बंगाल) 

11. चेन्नई

12. जयपुर

13. लखनऊ .....आदि

Job Posts :- 

1. Security Supervisor 

2. Security Guards 

3. Security Manager 

4. Service Manager 

5. Works Manager 

6. Depot Manager 

7. Commercial Veh Mech

8.  Development officer 
 
9. Heavy Veh Tech
 

10. TPT Supervisor 


👇कृपया दिए गए नंबरों पर कॉल करके भी ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।



प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के लिए यहां 👇 से करें आवेदन.....




नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शनिवार, 17 अगस्त 2024

युद्ध सम्मान योजना के तहत 15 लाख रुपए का एकमुश्त भुगतान #One time payment of ₹ 15 Lakhs for active participants in 1965/1971 war

आजकल सोशल मीडिया पर एक पत्र जो कि Addl Dte Gen of Manpower Adjutant General's Branch RK Puram New Delhi द्वारा पत्र संख्या 12681/Gen/YSY/T-1/MP-5(b) दिनांक 08 अगस्त 2024 बहुत तेजी से वॉयरल हो रहा है। जिसमें ये उल्लेख किया गया है कि जिन सैन्य कर्मियों ने 1965 और 1971 की लड़ाई में भाग लिया था और उन्हें समर सेवा स्टार/पूर्वी स्टार/पश्चिमी स्टार मैडल से नवाजा गया था। उन्हें या उनके परिवार वालों को 15 लाख रुपए का एकमुश्त भुगतान किया जाना है।
     इस पत्र की सच्चाई अलग अलग माध्यमों से जानने का प्रयास किया। जिनसे निम्न चीजें पता चली :- 

1. जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अल्मोड़ा से टेलीफोन के माध्यम से पता चला कि उनके पास अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं आई है।

2. राज्य पुनर्वास महानिदेशालय देहरादून कार्यालय से पता करने की कोशिश की। जिनसे पता चला कि उनके ऑफिस में भी इस प्रकार का कोई पत्र नहीं आया है। उनके द्वारा केंद्रीय सैनिक बोर्ड कार्यालय से पता करने पर भी पता चला कि ये पत्र अभी तक उस ऑफिस में भी आधिकारिक रूप से नहीं पहुंचा है।


3. इस पत्र के ऊपर एक मोबाईल 📱 नम्बर 8130591689 दर्ज किया गया है। उसमें भी कॉल मिलाने पर वह नंबर switched off आ रहा है।



अभी तक इस पत्र की सही की पुष्टि नहीं हो पाई है। जैसे कि आपने देखा किसी भी सरकारी कार्यालय से इस पत्र के बारे में बताया गया कि अभी तक सरकार डाक द्वारा नहीं पहुंचा है। इससे ये साबित होता है कि ये पत्र जो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है, वो सही नहीं है। 
     जैसे ही इसके बारे में सटीक जानकारी मिलेगी तो वो भी तुरंत इस ब्लॉग के प्रसारित कर दिया जाएगा।

ये बीवियां भी बिना ट्रेनिंग के आधे फौजी बन जाती हैं 👇


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

गुरुवार, 15 अगस्त 2024

CSD स्मार्ट कार्ड 10 साल बाद या फिर 5 साल में #Canteen Facilities for Defence Non-Pensioner

सभी प्रीमेच्योर रिटायरमेंट वाले सैनिकों को जानना चाहिए .....


     आजकल सही जानकारी के आभाव में प्रीमेच्योर रिटायरमेंट लेने वाले जवानों को अपने और अपने परिवार के कल्याण हेतू चलाई जा रही सरकारी योजनाओं को पाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

आर्मी कैंटीन स्मार्ट कार्ड के लिए कौन पात्र है ?


सेना के आदेश AO 32/84 के अनुसार, भूतपूर्व सैनिक और उनके परिवार तथा न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा वाले भूतपूर्व रक्षा कर्मियों इकाइयों/प्रतिष्ठानों में उपलब्ध CSD (I) कैंटीन सुविधाओं के हकदार हैं। चिकित्सा आधार पर बाहर किए गए जवान भी CSD सुविधाओं का लाभ उठाने के हकदार हैं। आज आप लोगों के लिए आर्मी ऑर्डर के साथ साथ पहले जारी किए गए पत्रों की कॉपी भी लेकर आया हूं। ताकि सभी योग्य व्यक्तियों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।










राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 🇮🇳 फहराने के लिए सरकार द्वारा जारी आदेश विस्तृत में यहां 👇 से जानें....🇮🇳


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

तिरंगा फहराने के लिए भारत सरकार के नियम #Flag Advisory #Indian Tri-colour


हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के रूप में मनाया जाता है। जैसा कि हम आजादी के 77 साल पूरा कर चुके हैं, हमें इसके इतिहास, हमारी आजादी पाने के पीछे के संघर्ष, हमारे लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बहुत कुछ जानना बाकी है। यह दिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन हम सब अपने घरों को तिरंगे रंग में सजाते हैं, स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भाषण और कविताएं पढ़ते हैं। साथ ही सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। देश में 'फ्लैग कोड ऑफ इंडिया' (भारतीय ध्वज संहिता) नाम का एक कानून है, जिसमें तिरंगे को फहराने के नियम निर्धारित किए गए हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों को जेल भी हो सकती है। तिरंगा हमेशा कॉटन, सिल्क या फिर खादी का ही होना चाहिए। प्लास्टिक का झंडा बनाने की मनाही है। तिरंगे का निर्माण हमेशा रेक्टेंगल शेप में ही होगा, जिसका अनुपात 3:2 तय है। वहीं जबकि अशोक चक्र का कोई माप तय नही हैं सिर्फ इसमें 24 तिल्लियां होनी आवश्यक हैं।

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे का भी अपना बहुत महत्व है। यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। तिरंगा भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हमें तिरंगे का इतिहास और महत्व अवश्य जानना चाहिए।



































भारतीय तिरंगे का इतिहास और महत्व.....


दुनिया में हर देश का अपना राष्ट्रीय ध्वज होता है, जो एक स्वतंत्र देश का प्रतीक होता है। हमारा तिरंगा भी हमारी आजादी का प्रतीक है। 15 अगस्त, 1947 को अंग्रेजों से भारत की आजादी से कुछ दिन पहले 22 जुलाई, 1947 को आयोजित हुई संविधान सभा की बैठक में भारत के राष्ट्रीय ध्वज को इसके वर्तमान स्वरूप में अपनाया गया था। 15 अगस्त, 1947 से 26 जनवरी, 1950 के बीच यह भारत के डोमिनियन के ध्वज के रूप में कार्य करता था। साल 1950 के बाद यह भारत गणराज्य का प्रतीक बन गया।


भारतीय तिरंगे में कितने रंग.....


भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग हैं। इसमें सबसे ऊपर गहरा केसरिया (केसरी), बीच में सफेद और सबसे नीचे गहरा हरा रंग होता है। इसके अलावा बीच में 24 तीलियों वाला एक नेवी ब्लू व्हील या चक्र होता है। यह अशोक के सारनाथ सिंह स्तंभ के एबेकस पर दिखाई देने वाले डिजाइन के समान है और इसका व्यास सफेद बैंड की चौड़ाई के बराबर है। झंडे की चौड़ाई और लंबाई का अनुपात दो से तीन है।


भारतीय तिरंगे के तीन रंगों का अर्थ.....


हमारे राष्ट्रीय ध्वज का केसरिया रंग देश की ताकत और साहस को दर्शाता है। वहीं सफेद रंग धर्म चक्र के साथ शांति और सच्चाई को दर्शाता है और हरा रंग भूमि की उर्वरता, विकास और शुभता को दर्शाता है। इसके अलावा बीच में मौजूद धर्म चक्र मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनाई गई सारनाथ राजधानी में "कानून के पहिये" को दर्शाया है। यह दर्शाता है कि गति में जीवन है और ठहराव में मृत्यु है।


24 तीलियों का मनुष्य गुणों के तर्ज पर महत्व .....


1. पहली तीली     -      संयम

2.  दूसरी तीली     -      आरोग्य

3.  तीसरी तीली    -       शांति

4.  चौथी तीली      -       त्याग

5.  पांचवीं तीली    -       शील

6.  छठवीं तीली    -       सेवा 

7.   सातवीं तीली    -     क्षमा

8.   आठवीं तीली   -      प्रेम 

9.   नौवीं तीली      -      मैत्री 

10. दसवीं तीली    -      बन्धुत्व 

11. ग्यारहवीं तीली -      संगठन 

12. बारहवीं तीली  -      कल्याण

13. तेरहवीं तीली   -     समृद्धि 

14. चौदहवीं तीली   -      उद्योग 

15. पंद्रहवीं तीली    -      सुरक्षा 

16. सौलहवीं तीली  -       नियम 

17. सत्रहवीं तीली   -       समता 

18. अठारहवी तीली  -       अर्थ

19. उन्नीसवीं तीली   -      नीति

20. बीसवीं तीली     -      न्याय

21. इक्कीसवीं तीली -      सहकार्य

22. बाईसवीं तीली     -      कर्तव्य

23. तेईसवी तीली      -     अधिकार

24. चौबीसवीं तीली   -      बुद्धिमत्ता



नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

मंगलवार, 13 अगस्त 2024

सेना/पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण #Free of cost Training #Preparation for rally

"Every Training is a part of Life"


भर्ती पूर्व प्रशिक्षण वर्ष 2024-25 के लिए 95वें निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उत्तराखण्ड के सभी सेवारत सैनिकों/पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के पुत्र आश्रितों के लिए सेना/पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बलों हेतू किया जा रहा है। इच्छुक पात्र कैंप में प्रतिभाग हेतू कृपया अपना नाम एवं अन्य विवरण अपने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में भेजें तथा अपना नाम रजिस्टर करवा सकते हैं। 

स्थान :- राज्य सैनिक विश्राम गृह, 15 कालिदास मार्ग, हाथीबड़कला, देहरादून-248001


संपर्क सूत्र :- Mob - 0135 2626091

या अपने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के नम्बर पर संपर्क करें।


E-mail - zskddn01@gmail.com

या अपने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के E-mail पर संदेश भेजें।


प्रशिक्षण अवधि :- 26 अगस्त 2024 से 20 अक्टूबर 2024 (56 दिन)

सभी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को दिनांक 25 अगस्त 2024 की शांम तक देहरादून पहुंचना है।


प्रशिक्षण हेतू पात्रता  :- 

1. शैक्षिक योग्यता :- कम से कम 10वीं द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण।

2. ऊंचाई :- कम से कम 160 सेंटीमीटर।

3. वजन :- कम से कम 48 किलोग्राम।

4. छाती :- कम से कम 77 सेंटीमीटर (फुलाव - 5 सेंटीमीटर)



प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम के लिए यहां 👇 क्लिक करें 

https://adhikariarmy.blogspot.com/2023/12/pmss.html

नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

सोमवार, 12 अगस्त 2024

नैनीताल, उधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, चंपावत, अल्मोड़ा और देहरादून में जॉब अवसर : अगस्त 2024#Job available in Uttarakhand

पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए जॉब के सुनहरे अवसर.....



JCOs & ORs के लिए ₹ 55,000 प्रतिमाह तक कमाने का सुनहरा मौका...

https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/08/job-opportunities-for-ex-servicemen.html


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शनिवार, 10 अगस्त 2024

सभी सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनधारकों के 18 महीने का DA/DR के संबंध में #18 months Dearness allowance/Dearness Relief Arrear

राज्यसभा के प्रश्नोत्तर में हुआ खुलासा.....


इस दौरान जब राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान और रामजी लाल शर्मा जी ने सवाल पूछा कि क्या सरकार कर्मचारियों को कोरोना काल के समय रोके गए डी.ए./डी.आर. के एरियर का भुगतान करने के लिए काम कर रही है या नहीं ? दोनों सांसदों की तरफ से सवाल किया गया। अगर सरकार यह भुगतान जारी नहीं कर रही है, तो उसका कारण बताए। जैसे कि भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। डी.ए./डी.आर. रिलीज करने को लेकर कर्मचारी संगठनों के कितने प्रतिवेदन मिले हैं। सरकार ने उन पर क्या कार्यवाही की है। इन सभी सवालों का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी ने कहा कि कोरोना काल Covid 19 में अर्थव्यवस्था की हालत ठीक नहीं होने के चलते DA/DR रोका गया था। उस समय सरकार पर बहुत ज्यादा वित्तीय दबाव था। कई कर्मचारी संगठनों से इस बारे में प्रतिवेदन मिले हैं। लेकिन फिलहाल उन भत्तों का एरियर देना संभव नहीं है।



COVID-19 के समय Freeze किया गया था DA/DR.....


आपको बता दें कि सरकार हर छह महीने पर अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाती है। लेकिन कोरोना महामारी के वक्त यानी सन 2020 की शुरुआत में वित्तीय अस्थिरता का हवाला देते हुए सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी। जनवरी 2020 से जून 2021 तक महंगाई भत्ता रोक दिया गया था। सरकार आमतौर पर जनवरी और जुलाई में यानी साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाती है। लेकिन मोदी सरकार ने 18 महीने तक डी.ए./डी.आर. में बढ़ोतरी नहीं की और अब पिछले काफी समय से केंद्रीय कर्मचारी इसे जारी करने की लगातार मांग कर रहे हैं। उस दौरान पत्र के माध्यम से यह भी कहा गया था कि बाद में इसका एरियर भी देय नहीं होगा। जो पत्र मैं नीचे 👇 प्रस्तुत कर रहा हूं।


आप लोग ज्ञानवर्धक एवं  मोटिवेशनल जानकारियां  यहां से भी प्राप्त कर सकते हैं :- 




नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...