गुरुवार, 15 अगस्त 2024

CSD स्मार्ट कार्ड 10 साल बाद या फिर 5 साल में #Canteen Facilities for Defence Non-Pensioner

सभी प्रीमेच्योर रिटायरमेंट वाले सैनिकों को जानना चाहिए .....


     आजकल सही जानकारी के आभाव में प्रीमेच्योर रिटायरमेंट लेने वाले जवानों को अपने और अपने परिवार के कल्याण हेतू चलाई जा रही सरकारी योजनाओं को पाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

आर्मी कैंटीन स्मार्ट कार्ड के लिए कौन पात्र है ?


सेना के आदेश AO 32/84 के अनुसार, भूतपूर्व सैनिक और उनके परिवार तथा न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा वाले भूतपूर्व रक्षा कर्मियों इकाइयों/प्रतिष्ठानों में उपलब्ध CSD (I) कैंटीन सुविधाओं के हकदार हैं। चिकित्सा आधार पर बाहर किए गए जवान भी CSD सुविधाओं का लाभ उठाने के हकदार हैं। आज आप लोगों के लिए आर्मी ऑर्डर के साथ साथ पहले जारी किए गए पत्रों की कॉपी भी लेकर आया हूं। ताकि सभी योग्य व्यक्तियों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।










राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 🇮🇳 फहराने के लिए सरकार द्वारा जारी आदेश विस्तृत में यहां 👇 से जानें....🇮🇳


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

तिरंगा फहराने के लिए भारत सरकार के नियम #Flag Advisory #Indian Tri-colour


हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के रूप में मनाया जाता है। जैसा कि हम आजादी के 77 साल पूरा कर चुके हैं, हमें इसके इतिहास, हमारी आजादी पाने के पीछे के संघर्ष, हमारे लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बहुत कुछ जानना बाकी है। यह दिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन हम सब अपने घरों को तिरंगे रंग में सजाते हैं, स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भाषण और कविताएं पढ़ते हैं। साथ ही सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। देश में 'फ्लैग कोड ऑफ इंडिया' (भारतीय ध्वज संहिता) नाम का एक कानून है, जिसमें तिरंगे को फहराने के नियम निर्धारित किए गए हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों को जेल भी हो सकती है। तिरंगा हमेशा कॉटन, सिल्क या फिर खादी का ही होना चाहिए। प्लास्टिक का झंडा बनाने की मनाही है। तिरंगे का निर्माण हमेशा रेक्टेंगल शेप में ही होगा, जिसका अनुपात 3:2 तय है। वहीं जबकि अशोक चक्र का कोई माप तय नही हैं सिर्फ इसमें 24 तिल्लियां होनी आवश्यक हैं।

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे का भी अपना बहुत महत्व है। यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। तिरंगा भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हमें तिरंगे का इतिहास और महत्व अवश्य जानना चाहिए।



































भारतीय तिरंगे का इतिहास और महत्व.....


दुनिया में हर देश का अपना राष्ट्रीय ध्वज होता है, जो एक स्वतंत्र देश का प्रतीक होता है। हमारा तिरंगा भी हमारी आजादी का प्रतीक है। 15 अगस्त, 1947 को अंग्रेजों से भारत की आजादी से कुछ दिन पहले 22 जुलाई, 1947 को आयोजित हुई संविधान सभा की बैठक में भारत के राष्ट्रीय ध्वज को इसके वर्तमान स्वरूप में अपनाया गया था। 15 अगस्त, 1947 से 26 जनवरी, 1950 के बीच यह भारत के डोमिनियन के ध्वज के रूप में कार्य करता था। साल 1950 के बाद यह भारत गणराज्य का प्रतीक बन गया।


भारतीय तिरंगे में कितने रंग.....


भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग हैं। इसमें सबसे ऊपर गहरा केसरिया (केसरी), बीच में सफेद और सबसे नीचे गहरा हरा रंग होता है। इसके अलावा बीच में 24 तीलियों वाला एक नेवी ब्लू व्हील या चक्र होता है। यह अशोक के सारनाथ सिंह स्तंभ के एबेकस पर दिखाई देने वाले डिजाइन के समान है और इसका व्यास सफेद बैंड की चौड़ाई के बराबर है। झंडे की चौड़ाई और लंबाई का अनुपात दो से तीन है।


भारतीय तिरंगे के तीन रंगों का अर्थ.....


हमारे राष्ट्रीय ध्वज का केसरिया रंग देश की ताकत और साहस को दर्शाता है। वहीं सफेद रंग धर्म चक्र के साथ शांति और सच्चाई को दर्शाता है और हरा रंग भूमि की उर्वरता, विकास और शुभता को दर्शाता है। इसके अलावा बीच में मौजूद धर्म चक्र मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनाई गई सारनाथ राजधानी में "कानून के पहिये" को दर्शाया है। यह दर्शाता है कि गति में जीवन है और ठहराव में मृत्यु है।


24 तीलियों का मनुष्य गुणों के तर्ज पर महत्व .....


1. पहली तीली     -      संयम

2.  दूसरी तीली     -      आरोग्य

3.  तीसरी तीली    -       शांति

4.  चौथी तीली      -       त्याग

5.  पांचवीं तीली    -       शील

6.  छठवीं तीली    -       सेवा 

7.   सातवीं तीली    -     क्षमा

8.   आठवीं तीली   -      प्रेम 

9.   नौवीं तीली      -      मैत्री 

10. दसवीं तीली    -      बन्धुत्व 

11. ग्यारहवीं तीली -      संगठन 

12. बारहवीं तीली  -      कल्याण

13. तेरहवीं तीली   -     समृद्धि 

14. चौदहवीं तीली   -      उद्योग 

15. पंद्रहवीं तीली    -      सुरक्षा 

16. सौलहवीं तीली  -       नियम 

17. सत्रहवीं तीली   -       समता 

18. अठारहवी तीली  -       अर्थ

19. उन्नीसवीं तीली   -      नीति

20. बीसवीं तीली     -      न्याय

21. इक्कीसवीं तीली -      सहकार्य

22. बाईसवीं तीली     -      कर्तव्य

23. तेईसवी तीली      -     अधिकार

24. चौबीसवीं तीली   -      बुद्धिमत्ता



नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

मंगलवार, 13 अगस्त 2024

सेना/पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण #Free of cost Training #Preparation for rally

"Every Training is a part of Life"


भर्ती पूर्व प्रशिक्षण वर्ष 2024-25 के लिए 95वें निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उत्तराखण्ड के सभी सेवारत सैनिकों/पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के पुत्र आश्रितों के लिए सेना/पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बलों हेतू किया जा रहा है। इच्छुक पात्र कैंप में प्रतिभाग हेतू कृपया अपना नाम एवं अन्य विवरण अपने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में भेजें तथा अपना नाम रजिस्टर करवा सकते हैं। 

स्थान :- राज्य सैनिक विश्राम गृह, 15 कालिदास मार्ग, हाथीबड़कला, देहरादून-248001


संपर्क सूत्र :- Mob - 0135 2626091

या अपने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के नम्बर पर संपर्क करें।


E-mail - zskddn01@gmail.com

या अपने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के E-mail पर संदेश भेजें।


प्रशिक्षण अवधि :- 26 अगस्त 2024 से 20 अक्टूबर 2024 (56 दिन)

सभी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को दिनांक 25 अगस्त 2024 की शांम तक देहरादून पहुंचना है।


प्रशिक्षण हेतू पात्रता  :- 

1. शैक्षिक योग्यता :- कम से कम 10वीं द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण।

2. ऊंचाई :- कम से कम 160 सेंटीमीटर।

3. वजन :- कम से कम 48 किलोग्राम।

4. छाती :- कम से कम 77 सेंटीमीटर (फुलाव - 5 सेंटीमीटर)



प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम के लिए यहां 👇 क्लिक करें 

https://adhikariarmy.blogspot.com/2023/12/pmss.html

नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

सोमवार, 12 अगस्त 2024

नैनीताल, उधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, चंपावत, अल्मोड़ा और देहरादून में जॉब अवसर : अगस्त 2024#Job available in Uttarakhand

पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए जॉब के सुनहरे अवसर.....



JCOs & ORs के लिए ₹ 55,000 प्रतिमाह तक कमाने का सुनहरा मौका...

https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/08/job-opportunities-for-ex-servicemen.html


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शनिवार, 10 अगस्त 2024

सभी सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनधारकों के 18 महीने का DA/DR के संबंध में #18 months Dearness allowance/Dearness Relief Arrear

राज्यसभा के प्रश्नोत्तर में हुआ खुलासा.....


इस दौरान जब राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान और रामजी लाल शर्मा जी ने सवाल पूछा कि क्या सरकार कर्मचारियों को कोरोना काल के समय रोके गए डी.ए./डी.आर. के एरियर का भुगतान करने के लिए काम कर रही है या नहीं ? दोनों सांसदों की तरफ से सवाल किया गया। अगर सरकार यह भुगतान जारी नहीं कर रही है, तो उसका कारण बताए। जैसे कि भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। डी.ए./डी.आर. रिलीज करने को लेकर कर्मचारी संगठनों के कितने प्रतिवेदन मिले हैं। सरकार ने उन पर क्या कार्यवाही की है। इन सभी सवालों का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी ने कहा कि कोरोना काल Covid 19 में अर्थव्यवस्था की हालत ठीक नहीं होने के चलते DA/DR रोका गया था। उस समय सरकार पर बहुत ज्यादा वित्तीय दबाव था। कई कर्मचारी संगठनों से इस बारे में प्रतिवेदन मिले हैं। लेकिन फिलहाल उन भत्तों का एरियर देना संभव नहीं है।



COVID-19 के समय Freeze किया गया था DA/DR.....


आपको बता दें कि सरकार हर छह महीने पर अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाती है। लेकिन कोरोना महामारी के वक्त यानी सन 2020 की शुरुआत में वित्तीय अस्थिरता का हवाला देते हुए सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी। जनवरी 2020 से जून 2021 तक महंगाई भत्ता रोक दिया गया था। सरकार आमतौर पर जनवरी और जुलाई में यानी साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाती है। लेकिन मोदी सरकार ने 18 महीने तक डी.ए./डी.आर. में बढ़ोतरी नहीं की और अब पिछले काफी समय से केंद्रीय कर्मचारी इसे जारी करने की लगातार मांग कर रहे हैं। उस दौरान पत्र के माध्यम से यह भी कहा गया था कि बाद में इसका एरियर भी देय नहीं होगा। जो पत्र मैं नीचे 👇 प्रस्तुत कर रहा हूं।


आप लोग ज्ञानवर्धक एवं  मोटिवेशनल जानकारियां  यहां से भी प्राप्त कर सकते हैं :- 




नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शुक्रवार, 9 अगस्त 2024

सभी पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के आश्रितों को वार्षिक सत्यापन में छूट #Exemption for annual validation for 64 KB ECHS Card Holders

भारत सरकार द्वारा सैनिकों के हित में एक और अच्छा कदम.....


     सैनिकों के 80 साल से ऊपर के सभी आश्रितों को वार्षिक सत्यापन में छूट दे दी गई है। अब जो भी आश्रित 80 साल से अधिक आयु के हैं उन्हें हर साल सत्यापन नहीं कराना है। जिन आश्रितों के 64 KB के ECHS कार्ड सत्यापन की वजह से बंद पड़े हुए हैं कृपया वे अपने पैरेंट पॉलीक्लिनिक में जाकर खुलवा सकते हैं।
     जैसा कि आप लोग अच्छी तरह जानते हैं अब सभी 18 साल से बड़े आश्रितों को ECHS की सुविधा लगातार लेने के लिए हर साल अपना आय प्रमाण पत्र या फिर इनकम प्रूफ echs की वेबसाईट पर अपलोड करना होता है। जिसमें कार्ड धारकों द्वारा income tax की वेबसाईट से उनका फॉर्म 26AS या रेवेन्यू विभाग से आय प्रमाण पत्र को तैयार रखना होता है। बहुत बारी ऐसा भी देखा गया है कि ध्यान ना रहने की वजह से जब ये प्रमाण पत्र नहीं अपलोड किए गए तो उनके कार्ड तुरंत बंद कर दिए जा रहे थे। अब इसमें बुजुर्ग आश्रितों को थोड़ी राहत दे दी गई है।

सैनिक परिवार अपने आश्रितों के पहचान पत्र के लिए यहां से आवेदन करें.....

https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/06/dependents-identity-card.html












ECHS संबंधित अधिक जानकारियां आप नीचे दिए लिंकों 👇 के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/11/64-kb-echs.html


https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/09/echs.html


https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/09/echs_29.html


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

सभी पूर्व सैनिकों के लिए उत्तर प्रदेश में रोजगार मेला #Job opportunities for Ex-servicemen

 सभी पूर्व सैनिकों (जो भी एक अच्छी जॉब की तलाश में हैं) के लिए खुशखबरी.....


     जो भी पूर्व सैनिक 60 साल से कम उम्र के हैं और एक अच्छी जॉब की चाह रखते हैं तो ये उनके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है।


मुख्य बिन्दु :- 


1. दिनांक :- 23 अगस्त 2024

2. स्थान :- हेलीपैड ग्राउंड (आर्मी पब्लिक स्कूल के नजदीक) कानपुर कैंट (उत्तर प्रदेश)

3. जरूरी दस्तावेज :- ESM का पहचान पत्र और 05 कॉपियां CV/Bio Data नवीनतम फोटो के साथ 

4. उम्र सीमा :- 60 साल से कम होनी चाहिए 

5. समय :- सुबह 07:00 बजे से


6. संपर्क सूत्र :- किसी भी प्रकार की पुछताछ और अन्य सहायता हेतू नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल करके, आप पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं - 

0522 2482833

8575653616
9561066059

ई-मेल - seopadgr@desw.gov.in

नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...