रविवार, 14 जुलाई 2024

130 इन्फैंट्री बटालियन (टी.ए.) पर्यावरण में भर्ती रैली : Aug 2024 #Recruitment Rally Inf Bn ECO

लक्ष्य न ओझल होने पाए, कदम मिलाकर चल।

मंजिल तेरे पग चूमेगी, आज नहीं तो कल।।


भर्ती स्थान - 130 TA बटालियन मुख्यालय ग्राउंड पिथौरागढ़

भर्ती तारीख - 26 अगस्त 2024 से 01 सितम्बर 2024

समय - सुबह 06:00 बजे से


भर्ती डिटेल्स :-

1. 26 अगस्त 2024 - प्रमाण पत्रों की जांच व शारीरिक परीक्षण

2. 27 अगस्त 2024 से 01 सितम्बर 2024 - शारीरिक परीक्षण में चुने गये पूर्व सैनिकों व नौजवानों का मेडिकल परीक्षण व साक्षात्कार

पदों की रिक्त संख्या :-

1. जे.सी.ओ. जनरल ड्यूटी (जूनियर कनिष्ठ अधिकारी) - 02

2. सिपाही जनरल ड्यूटी - 116

3. सिपाही लिपिक - 01

4. सिपाही रसोइया - 03

5. सिपाही कारपेंटर - 03

6. सिपाही हाउसकीपर - 01

7. सिपाही वाशरमैन - 01

8. सिपाही टेलर - 01

9. सिपाही उपकरण मरमतकर्ता - 01


पात्रता :- 

1. केवल उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व सैनिक (पेंशन धारक) तथा पूर्व महिला कर्मी (समय पूर्व सेवानिवृत सहित) जो कि पर्यावरण वन मंत्रालय तथा जलवायु निमंत्रण या राज्य वन विभाग उत्तराखण्ड में न्यूनतम 20 साल सेवा प्रदान की हो तथा पेंशन धारक हो, भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं।

2. सेवानिवृत्ति की तारीख 05 साल के भीतर हो।

3. चिकित्सा श्रेणी - SHAPE 1

4. चरित्र - Exemplary/Very Good 

5. भार - पुरुष न्यूनतम 50 किलोग्राम व महिला न्यूनतम 42 किलोग्राम








दस्तावेज की लिस्ट :-


पूर्व सैनिकों (पेंशन धारकों) के लिए :

1. डिस्चार्ज बुक

2. पूर्व सैनिक पहचान पत्र

3. पी.पी.ओ. की कॉपी

4. आधार कार्ड 

5. फोटो पासपोर्ट 07 रंगीन


पूर्व महिला कर्मी (पेंशन धारकों) के लिए :

1. पेंशन ऑर्डर की कॉपी

2. 20 साल सेवा का प्रमाण पत्र

3. फोटो पासपोर्ट 07 रंगीन

4. आधार कार्ड 


     कृपया भर्ती सम्बंधित ज्यादा जानकारी के लिए आप 👉 www.130ta.com पर क्लिक करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शुक्रवार, 12 जुलाई 2024

अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान # Reservations for Agniveer

अग्निवीरों के लिए CISF और BSF भर्ती में 10% आरक्षण, फिजिकल और उम्र में भी छूट.....

Agniveer Reservation in CISF and BSF : सुरक्षा बलों में अग्निवीर भर्ती के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का नया नियम लागू किया जा रहा है। इसका फायदा पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा। इतना ही नहीं, इन उम्मीदवारों को अग्निवीर फिजिकल टेस्ट में भी छूट दी जाएगी। गृह मंत्रालय के फैसले पर सिक्योरिटी फोर्सेस ने प्लान रेडी कर लिया है। हालांकि ये फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले साल ही लिया था, अब बी.एस.फ. और सी.आई.एस.एफ. ने इसकी योजना तैयार कर ली है। गुरुवार, 11 जुलाई 2024 को CISF और BSF के प्रमुखों ने घोषणा की है कि भविष्य में कांस्टेबल पदों में पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण दिया जाएगा।


     अब तक सी.आई.एस.एफ. (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स), बी.एस.एफ. (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) और सी.आर.पी.एफ. (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) और सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.) के प्रमुखों ने पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण का ऐलान किया है। दो साल पहले जून 2022 में जब 'अग्निपथ योजना' का ऐलान किया गया था, तभी गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने अग्निवीरों को 10% आरक्षण का वादा कर दिया था. लेकिन अब CISF, BSF और CRPF ने 10% आरक्षण का ऐलान किया था। जल्द ही इसके लिए नियम लागू होंगे।



आयु सीमा में छूट.....


उन्होंने कहा कि भविष्य में कांस्टेबलों की सभी नियुक्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित की जाएंगी। साथ ही शारीरिक परीक्षणों में भी उन्हें उम्र में छूट दी जाएगी। पहले वर्ष में आयु में छूट पांच साल के लिए है और अगले वर्ष में आयु में तीन साल की छूट होगी।

      सी.आई.एस.एफ. प्रमुख ने कहा, 'पूर्व अग्निवीर इसका लाभ उठा सकेंगे और सी.आई.एस.एफ. यह सुनिश्चित करेगा। यह सी.आई.एस.एफ. के लिए भी फायदेमंद होगा, क्योंकि बल को प्रशिक्षित और अनुशासित कर्मी मिलेंगे।



नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

सैनिक परिवारों के लिए ADLRS योजना #Advisory on ADLRS Grant Scheme

ADLRS योजना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी.....

     यह योजना ये सुनिश्चित करने का एक प्रयास है कि हमारे देश के जांबाज सैनिकों की अन्तिम विदाई सम्मानजनक हो सके। यह ADLRS स्कीम भारतीय थल सेना, वायु सेना, नौ सेना और असम राइफल के सैनिकों के परिवारों को लागू है।
     इस योजना के लिए पूर्व सैनिक की मृत्यु से एक साल के भीतर आवेदन करना होता है। एक साल के बाद आवेदन करने पर इसका क्लेम नहीं किया जाता है। 






❤️ एक भारतीय शेर की शौर्यगाथा यहां 👇 से जानें.....❤️


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

सभी अभिलेख कार्यालयों की सूची एवं मोबाईल नम्बर#Contact derails of All Records Office

सभी सैनिक परिवारों के कल्याण हेतू महत्वपूर्ण जानकारी.....

सभी रिकॉर्ड ऑफिस के E-mail address के साथ रिकॉर्ड ऑफिसर का नंबर भी दिया जा रहा है। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी हेतू आप नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं, जरूर मदद की जाती है। 
     लेकिन ध्यान रहे कि अभिलेख अधिकारी महोदय के मोबाईल नंबर पर केवल ऑफिस टाईम पर ही संपर्क करें।




क्या आपकी पेंशन भी कम आ रही है ? या फिर सही पेंशन की जानकारी नहीं है तो कृपया यहां 👇 से जानें आपका entitlement - 


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

गुरुवार, 11 जुलाई 2024

सैनिकों और वीर नारियों के लिए बड़ा ऐलान #Good News for Indian Soldiers and their family

वीर नारियां और वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिक रोडवेज बसों में आज से करेंगे मुफ्त सफर.....

देश को जांबाज सैन्य अफसर और जवान देने के मामले में उत्तराखंड का कोई मुकाबला नहीं है। वीरता पुरस्कार पाने वाले भारतीय सैनिकों और उनकी वीरांगनाएं परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा शासनादेश जारी होने की तिथि से दी जाएगी।

उत्तराखंड की 1130 वीर नारियां और वीरता पुरस्कार पाने वाले 1727 सैनिक एवं पूर्व सैनिक उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में आज से मुफ्त सफर कर सकेंगे। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, वीरता पुरस्कार पाने वाले भारतीय सैनिकों और उनकी वीरांगनाएं परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। इस पर जो खर्च आएगा नियमानुसार उसका भुगतान एवं प्रतिपूर्ति सैनिक कल्याण विभाग की ओर से परिवहन निगम को किया जाएगा।

आदेश में कहा गया है कि बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा शासनादेश जारी होने की तिथि से दी जाएगी। निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग को दिए आदेश में कहा गया है कि सैनिक कल्याण विभाग के आय-व्यय में नई मांग के माध्यम से बजट व्यवस्था कराने के लिए समय से प्रस्ताव तैयार कर इसे शासन को उपलब्ध कराया जाए।


1727 हैं, वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिक एवं पूर्व सैनिक


उत्तराखंड में देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले वीर जवानों की कमी नहीं है। राज्य में 1727 सैनिकों और पूर्व सैनिकों को महावीर चक्र, वीर चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, सेना मेडल आदि विभिन्न वीरता पुरस्कार मिले हैं।

उत्तराखंड की 1130 वीर नारियां और वीरता पुरस्कार पाने वाले 1727 सैनिक एवं पूर्व सैनिक अब परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। इस पर जो भी खर्च आएगा, उसका भुगतान सैनिक कल्याण विभाग की ओर से परिवहन निगम को किया जाएगा।




इन जिलों में इनती हैं वीर नारियां


प्रदेश में सबसे अधिक 203 वीर नारियां (युद्ध विधवा) पिथौरागढ़ जिले में हैं। इसमें 185 वीर नारियां देश के लिए शहीद हुए सैनिकों, 17 जेसीओ और एक शहीद सैन्य अधिकारी की पत्नी है। इसके अलावा अल्मोड़ा में 82, बागेश्वर में 97, चंपावत में 32, चमोली में 115, देहरादून में 143, हरिद्वार में 13, लैंसडाउन में 150, नैनीताल में 69, पौड़ी में 70, रुद्रप्रयाग में 43, टिहरी में 63, ऊधमसिंह नगर में 40, उत्तरकाशी में 10 वीर नारियां हैं।



नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

रविवार, 7 जुलाई 2024

NCC में JCO और NCO की नियुक्ति प्रक्रिया #How to apply Ex-servicemen for NCC Instructor

सभी पूर्व सैनिक (JCOs और NCOs) एन.सी.सी. में इंस्ट्रक्टर बनने के लिए ऐसे करें आवेदन .....


एन.सी.सी. में जाने हेतू पूर्व सैनिकों को निम्न स्टेजों से गुजरना पड़ेगा :- 

1. Notification - इसकी वेकेंसी के बारे में अधिसूचना समाचार पत्रों और राज्य NCC निदेशालय की आधिकारिक वेबसाईट पर भी प्रकाशित की जायेंगी।

2. Application Submission - इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक राज्य NCC निदेशालय वेबसाइट पोर्टल पर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करना होगा।

3. Screening - प्राप्त आवेदनों की गठित बोर्ड द्वारा स्क्रीनिंग की जायेगी। और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवार अनुभव सहित न्यूनतम पात्रता मापदंडों को पूरा करते हैं।

4. Interview - इसके बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

5. Documents Verification - उम्मीदवारों की योग्यता, आयु और अनुभव की पुष्टि के लिए दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

6. Selection - यहां पर उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू होगी।

7. Medical Certificate - अब उम्मीदवारों द्वारा मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र जमा किया जाएगा।

8. Contract Agreement - चयनित अभ्यर्थियों को उनकी सेवा शुरू होने की तारीख और अन्य पात्रता पहलुओं पर अनुबंध समझौता पर हस्ताक्षर के बाद नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

9. Induction - सभी चयनित उम्मीदवार अपने संबंधित पदों पर शामिल होंगे।

10. Probation - सभी चयनित अभ्यर्थियों को तीन महीने के लिए probation period में रखा जायेगा। इस अवधि का उपयोग उम्मीदवारों के प्रशिक्षण के लिए भी किया जाएगा।


इस योजना के मुख्य पहलू :- 

1. पेंशन - यह रोजगार संविदात्मक प्रकृति का है। वर्तमान नियुक्ति में कोई पेंशन दायित्व नहीं होगा।

2. वर्दी - अपनी वर्दी की खरीद और रख रखाव के लिए उम्मीदवार खुद जिम्मेदार होंगे।

3. वेतन वृद्धि - 3% वार्षिक वेतन वृद्धि होगी।

4. आवास - स्वयं की व्यवस्था के तहत होगा।

5. प्रशिक्षण - चयनित उम्मीदवारों को 14 - 21 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

















NCC में जाने हेतू सभी पूर्व सैनिकों के लिए विस्तृत जानकारी यहां 👇 से प्राप्त करें....

https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/04/ncc-ex-servicemen-hiring-policy-in-ncc.html


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शनिवार, 6 जुलाई 2024

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की शौर्यगाथा #Wing Commander Abhinandan 56 hours Complete story

PAK की कैद में 56 घंटे, जानिए विंग कमांडर अभिनंदन के शौर्य और वतन वापसी की पूरी कहानी.....


पाकिस्तान में बंदी बनाए गए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की आज वतन वापसी हो रही थी। जानिए दुश्‍मन की कैद में बिताए गए विंग कमांडर अभिनंदन के पिछले 56 घंटों की पूरी कहानी।


पाकिस्तान में बंदी बनाए जाने के करीब 56 घंटे बाद भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की उस समय वतन वापसी हो रही थी। इस दौरान पूरा देश उनकी वापसी का इंतजार कर रहा था। वहीं वाघा बॉर्डर पर अभ‍िनंदन का स्‍वागत करने पहुंचे लोगों में भारी उत्‍साह और जोश देखा गया। पाकिस्तानी कब्जे में जाने के 56 घंटे बाद अभिनंदन को पाकिस्तान ने लौटाया और इसलिए आज हमारा वीर सपूत हमारे बीच है। लेकिन अगर सच मानो तो ये भारत के वीर पुत्र के शौर्य और भारत देश की ताकत और पराक्रम की जीत है। हम आपको बताते हैं कि कैसे भारत ने सख्त रुख और कूटनीतिक दांव से सिर्फ 56 घंटों में इस मुश्किल मिशन को पूरा किया था।

जब पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमला हुआ तो हमारी वायुसेना ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर तक घुसकर पाकिस्तान में बालाकोट और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) के आतंकी ठिकानों पर कहर बरसा दिया। भारतीय एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान जवाब देने के लिए अगले ही दिन भारत में घुस आया था।


ऐसे छुड़ाए PAK प्लेन के छक्के .....

     27 फरवरी 2019 को सुबह 10 बजे के आसपास भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमान F16 को अभिनंदन ने अपने पराक्रम से आसमान में पाकिस्तान के अत्याधुनिक एफ-16 विमानों के छक्के छुड़ा दिए थे। जाबांज पायलट ने पुराने मिग विमान MIG 21 बायसन से ही F-16 को खदेड़ दिया था। F-16 का मलबा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मिला था।


विंग कमांडर अभि‍नंदन को मेरा दिल से सेल्यूट....

     आसमान में हुए इस जंग की चपेट में विंग कमांडर अभिनंदन का मिग-21 बायसन भी आया। दरअसल दुश्मनों के खदेड़ते हुए मिग-21 बायसन में उस समय कुछ भी हो सकता था। ऐसे में विंग कमांडर अभिनंदन ने पैराशूट से छलांग लगा दी और जब वे जमीन पर पहुंचे वे इलाका पाक अधिकृत कश्मीर (POK) का था।


ये है भारतीय युवाओं के लिए सीख। अभिनंदन के हौसले से पस्त पाकिस्तान....



     दुश्मन के विमान को मार गिराने के लिए पीओके में घुसे अभिनंदन ने दुश्मन के कब्जे में जाकर भी अदम्य साहस दिखाया। जब उनका विमान गिरा तो उस वक्त भी उन्होंने अपना पराक्रम दिखाकर पाकिस्तानियों को हैरान कर दिया था। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पी.ओ.के. में पैराशूट से अभिनंदन एक तालाब में कूदे और कुछ दस्तावेज और मैप निगलने की कोशिश की थी। अभिनंदन ने वहां जमा हुए लोगों से पूछा कि वह भारत में हैं या पाकिस्तान में ? जिसके जवाब में एक बच्चे ने चालाकी दिखाते हुए कहा कि वह भारत में ही हैं। पायलट ने इसके बाद नारे लगाए और पूछा कि भारत में वह किस जगह पर हैं। उसी लड़के ने विंग कमांडर अभिनंदन को बताया कि वह किला में हैं। अभिनंदन के देशप्रेम भरे नारों को कुछ पाकिस्तानी युवा पचा नहीं पाए और पाकिस्तान आर्मी जिंदाबाद का नारा लगाने लगे। अभिनंदन समझ गए कि वह पाकिस्तान में हैं लेकिन बिना डरे उन्होंने हवा में फायरिंग की। हाथों में पत्थर लिए हुए लोगों को डराने के लिए भारतीय पायलट ने हवा में फायरिंग की। इस मुश्किल परिस्थिति में भी अभिनंदन ने साहस बनाए रखा और पाकिस्तान के आम नागरिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा। वह एक तालाब में कूदे और अपनी जेब से कुछ डॉक्युमेंट निकालकर उन्हें नष्ट करने की कोशिश की, ताकि पाकिस्तानी सेना के हाथ कुछ ना आ पाए।

     इसके बाद पाकिस्तान ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उनसे सेना का अफसर कोई सवाल पूछ रहा था और वे जवाब देने से साफ मना कर रहे थे। दुश्मन की कैद में होने के बावजूद भारतीय पायलट अभिनंदन की हिम्मत बिल्कुल भी डगमगाती दिखाई नहीं देती थी। अभिनंदन के पिता भी वायुसेना में अपनी सेवाएं दे चुके थे। पाकिस्तानी सेना के कब्जे में भी विंग कमांडर अभिनंदन सीना ताने, सर उठाए खड़े रहे और किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। पूरे देश में अभिनंदन की वापसी की दुआएं होने लगी और भारत सरकार ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान को हमारे पायलट को बिनी किसी शर्त, बिना नुकसान पहुंचाएं सौंपना ही होगा। जिस तरह से भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी कारखाने पर हमला किया। पाक अधिकृत कश्मीर (पी.ओ.के.) में दूसरे आतंकी कैंपों को नेस्तनाबूत किया था। उससे पाकिस्तान बुरी तरह से डर गया था। पाकिस्तान को डर था कि भारत अपने पायलट अभिनंदन को छुड़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला कर सकता है। इस्लामबाद की पैनी नजर दिल्ली में हो रही हर हलचल पर थी।

पुलवामा आत्मघाती हमले के बाद पूरा हिंदुस्तान गुस्से में था। उड़ी हमले के बाद भारतीय फौज का सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान पहले ही देख चुका था। रावलपिंडी में बैठे पाकिस्तानी आर्मी के जनरलों की भी समझ में आ गया था कि ये नया भारत है, जो दुश्मन के घर में भी घुस सकता है और मार भी सकता है। एक ओर भारतीय फौज पाकिस्तान को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी तो दूसरी ओर पूरी दुनिया आतंकवाद के खिलाफ जंग में हिंदुस्तान के साथ थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पहले ही संकेत दे चुके थे कि कोई अच्छी खबर आनेवाली है।



     दुनिया की महाशक्तियां भी पाकिस्तान को कोसने में लगी थी और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के साथ खड़ी दिखी थी। ऐसे में पाकिस्तान के पास खुद को शांति दूत दिखाने के सिवाए कोई दूसरा चारा नहीं बचा था। भारत ने पाकिस्तान को बेनकाब करते हुए दुनिया के ज्यादातर देशों को बताया कि किसने अपने एयर स्पेस बंद किए ? समझौता एक्सप्रेस को किसने बंद किया ? भारत अपनी धरती पर और आतंकी हमले बर्दाश्त नहीं करेगा ? पाकिस्तान के युद्धनोन्माद का पूरा मुकाबला किया जाएगा ? इस बीच भारत ने पुलवामा आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के बारे तमाम सबूतों वाला डॉजियर पाकिस्तान को भेज दिया था। मतलब, भारत ने पाकिस्तान को पूरी तरह घेर लिया।

ये भारत की ओर से खींची गई लक्ष्मण रेखा थी। इसका मतलब था कि अगर हमारा पायलट सुरक्षित नहीं लौटा तो पाकिस्तान के खिलाफ सीधी कार्रवाई होगी। पाकिस्तान भारत के गुस्से को समझ गया और भारत के वीर सपूत अभिनंदन को लौटाने का ऐलान खुद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को 30 घंटे के अंदर करना पड़ा। हालांकि, पायलट अभिनंदन को छोड़ने से पहले पाकिस्तान ने बहुत हिसाब-किताब किया। अभिनंदन को आगे कर सौदेबाजी की स्क्रिप्ट लिखनी चाही। लेकिन, कोई दांव काम नहीं आया। भारत ने साफ-साफ कह दिया कि वो इस्लामाबाद के किसी जुबानी झांसे में नहीं आएगा।

    पाकिस्तान द्वारा तुरंत दो दिन बाद 1 मार्च 2019 को उन्हें रिहा कर दिया गया और उन्हें भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया था। तब भारत ने दावा किया था कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने अपने मिग-21 विमान से पाकिस्तान की एयरफ़ोर्स के एक एफ़-16 विमान को मार गिराया था।


इसी प्रकार की शौर्यगाथा आप यहां👇 से भी जान सकते हैं। क्योंकि हमारे भारत देश में जाबांज सैनिकों (शेर दिलों) की कमी नहीं है :- 



नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

सभी पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला #Job opportunities for Ex-servicemen

पुनर्वास महानिदेशालय रक्षा मंत्रालय द्वारा सभी पूर्व सैनिकों के हित में आयोजित जॉब मेला
 
     जैसा कि हम जानते हैं पुनर्वास महानिदेशालय समय समय पर हमारे देश के सभी पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतू उचित कदम उठाते रहते हैं ताकि हमारे पूर्व सैनिकों को लाभ दिलाया जा सके। इसी क्रम में जो रोजगार मेला आयोजित किया जाना है, उसके मुख्य बिन्दु इस प्रकार हैं :- 

1. स्थान - एयर फोर्स स्टेशन Jalahalli (MT Complex) बैंगलुरू 

2. दिनांक - 19 जुलाई 2024 सुबह 07:00 बजे से

3. जरूरी दस्तावेज - पूर्व सैनिकों का पहचान पत्र और 05 कॉपी बायो-डाटा की फोटो के साथ 

4. संपर्क सूत्र - 9742998194, 8618387821




अगर आपको भी तुरंत जॉब की जरूरत है, तो कृपया इस 👇 लिंक पर क्लिक करके इसमें दिए नंबरों में संपर्क कर सकते हैं :-


https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/07/latest-job-vacancy-notification-for-ex.html



नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

बुधवार, 3 जुलाई 2024

राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व सैनिकों के लिए जॉब के सुनहरे अवसर # Latest Job Vacancy Notification for Ex-servicemen

AWPO (आर्मी वेलफेयर प्लेसमैंट आर्गेनाइजेशन) ने राष्ट्रीय स्तर पर सभी पूर्व सैनिकों  (Officers, JCOs and NCOs) के लिए जारी किये रिक्तियों की सूची


Job Location :-

1. महाराष्ट्र 

2. बैंगलोर

3. मुम्बई 

4. नई दिल्ली 

5. हैदराबाद 

6. राजकोट

7. बिहार

8. भोपाल 

9. अहमदाबाद

10. झारखंड

11. पुणे

12. कर्नाटक

13. बेलगाम .....आदि

Job Posts :- 

1. Sr Security Officer

2. Security Staffs 

3. Security Guards

4. Drivers

5. Railway Gatemen/Gatekeepers

6. Branch Manager 

7. Security Intelligence Manager 

8. Head Security 
 
9. Operation Manager
 

10. Prahari Manager

11. MTS

12.  Jail Police

👇कृपया दिए गए नंबरों पर कॉल करके भी ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।

AWPO #Ex Army Job #Army Welfare Placement Organisation


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों, Servicemen, Ex-Servicemen और Defence Pensioners से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 https://adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

मंगलवार, 2 जुलाई 2024

हल्द्वानी, नैनीताल और देहरादून में जॉब अवसर : जुलाई 2024#Job available in Uttarakhand

पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए जॉब के सुनहरे अवसर


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...