शुक्रवार, 12 जुलाई 2024

अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान # Reservations for Agniveer

अग्निवीरों के लिए CISF और BSF भर्ती में 10% आरक्षण, फिजिकल और उम्र में भी छूट.....

Agniveer Reservation in CISF and BSF : सुरक्षा बलों में अग्निवीर भर्ती के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का नया नियम लागू किया जा रहा है। इसका फायदा पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा। इतना ही नहीं, इन उम्मीदवारों को अग्निवीर फिजिकल टेस्ट में भी छूट दी जाएगी। गृह मंत्रालय के फैसले पर सिक्योरिटी फोर्सेस ने प्लान रेडी कर लिया है। हालांकि ये फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले साल ही लिया था, अब बी.एस.फ. और सी.आई.एस.एफ. ने इसकी योजना तैयार कर ली है। गुरुवार, 11 जुलाई 2024 को CISF और BSF के प्रमुखों ने घोषणा की है कि भविष्य में कांस्टेबल पदों में पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण दिया जाएगा।


     अब तक सी.आई.एस.एफ. (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स), बी.एस.एफ. (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) और सी.आर.पी.एफ. (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) और सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.) के प्रमुखों ने पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण का ऐलान किया है। दो साल पहले जून 2022 में जब 'अग्निपथ योजना' का ऐलान किया गया था, तभी गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने अग्निवीरों को 10% आरक्षण का वादा कर दिया था. लेकिन अब CISF, BSF और CRPF ने 10% आरक्षण का ऐलान किया था। जल्द ही इसके लिए नियम लागू होंगे।



आयु सीमा में छूट.....


उन्होंने कहा कि भविष्य में कांस्टेबलों की सभी नियुक्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित की जाएंगी। साथ ही शारीरिक परीक्षणों में भी उन्हें उम्र में छूट दी जाएगी। पहले वर्ष में आयु में छूट पांच साल के लिए है और अगले वर्ष में आयु में तीन साल की छूट होगी।

      सी.आई.एस.एफ. प्रमुख ने कहा, 'पूर्व अग्निवीर इसका लाभ उठा सकेंगे और सी.आई.एस.एफ. यह सुनिश्चित करेगा। यह सी.आई.एस.एफ. के लिए भी फायदेमंद होगा, क्योंकि बल को प्रशिक्षित और अनुशासित कर्मी मिलेंगे।



नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...