बुधवार, 2 अगस्त 2023

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए महंगाई भत्ते की दर तय : जुलाई 2023

केन्द्रीय  कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए जुलाई 2023 से महंगाई भत्ते की दर फाइनल हो गई है। 

     जैसे आप जानते हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों का एक साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है (जनवरी और जुलाई के महीने में)। जो जनवरी के महीने का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है उसकी घोषणा केंद्र सरकार द्वारा हर साल मार्च के महीने तक की जाती है। तीन महीने (जनवरी, फरवरी और मार्च) के महंगाई भत्ते का एरियर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के बैंक अकाउंट में अप्रैल महीने के मध्य तक भेज दिया जाता है। अप्रैल महीने का महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की धनराशि अप्रैल महीने की पेमेंट में जोड़कर दी जाती है। और जो D.A. (महंगाई भत्ता) जुलाई से बढ़ाया जाता है उसकी घोषणा केंद्र सरकार द्वारा सितम्बर के माह में की जाती है। लगभग हर साल अक्टूबर के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को 3 महीने (जुलाई, अगस्त और सितंबर) के महंगाई भत्ते का एरियर दिया जाता है।

डी.ए./डी.आर. के लिए AICPIN (All India Cunsumer Price Index Number) के आंकड़े जारी :-

     श्रम ब्यूरो द्वारा AICPIN के आंकड़े जारी किए जाते है। जुलाई 2023 के महंगाई भत्ते के लिए हमें पिछले 6 महीनों (जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और जून 2023) के AICPIN के आंकड़े चाहिए होते हैं। जो कि इस प्रकार हैं :-


     जुलाई 2023 के महंगाई भत्ते की दर फाइनल करने के लिए जून 2023 के AICPIN के आंकड़ों का इंतजार किया जाता है। जो कि दिनांक 31 जुलाई 2023 को जारी हो चुके हैं। जिसकी कॉपी भी नीचे 👇 आपके साथ साझा कर रहा हूं :-


       जुलाई 2023 के लिए AICPIN का आंकड़ा 136.4 रहा। जिससे जुलाई 2023 से बढ़ने वाले महंगाई भत्ते की दर 4% हो जाती है। अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को महंगाई भत्ता 42% + 4% = 46% की दर से मिलेगा।

     इस वृद्धि के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को महंगाई भत्ते/महंगाई राहत की दर 46% के अनुसार देय होगी।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को हर महीने कितना होगा फायदा ?

     केंद्र सरकार द्वारा DA/DR में 4% का इजाफा करने के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों की सैलरी व पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
     अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 45,000 रूपये है तो 4 फीसदी के हिसाब से उनका महंगाई भत्ता 1,800 रूपये हर महीने बढ़कर मिलेगा। जिनकी बेसिक सैलरी 60,000 रूपये महीना है तो 4% के अनुसार उनका महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की धनराशि 2,400 रूपये हर महीने सैलरी में बढ़कर मिलेंगे।

नोट :- सभी केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर एवं भर्ती सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

adhikariarmy.blogspot.com

जय हिन्द।

Thank you very much.

मंगलवार, 1 अगस्त 2023

स्वस्थ भौतिक शरीर से जीवन में 💯% खुशियां

     हमारा भौतिक शरीर भगवान जी का दिया हुआ एक तोहफा है। संसार के सभी सुखों को भोगने के लिए एक स्वस्थ भौतिक शरीर का होना जरूरी है। इसीलिए हमारा कर्तव्य है कि ये शरीर हमारा है। इसे fit रखना हमारी जिम्मेदारी है। 
     पसीना नैचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। पसीना आने से स्किन पर मौजूद रोम छिद्र खुल जाते हैं, जिससे शरीर की गंदगी और बैक्टीरिया बाहर निकलने में मदद मिलती है। पसीना आने से स्किन को नैचुरल ग्लो मिलता है। ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे स्किन ग्लो करती है।
     पसीना निकलने के साथ शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे स्किन (Skin) में निखार आता है और उसकी कसावट भी बरकरार रहती है। कड़ी मेहनत या ज्यादा वर्कआउट के बाद पसीना आना स्वाभाविक है।


     गर्मी के दिनों में पसीना (Sweat) आना बेहद आम है। जब आप वर्कआउट करते हैं या फिर बुखार है तो भी शरीर से पसीना निकलता है। दरअसल, जब शरीर के अंदर का तापमान बढ़ता है तो आपके sweat glands स्किन पर पानी छोड़ते (release) हैं। जैसे ही ये पानी वाष्प बन के उड़ता है ये आपकी स्किन और खून को ठंडा करता है।
     पसीना आना बेहद जरूरी है और आपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी। नहीं पता कैसे? चलिये बताते हैं :-

बॉडी डिटॉक्स :-
पसीना आने से बॉडी डिटॉक्स होती है। पसीने के जरिये सेहत पर बुरा असर डालने वाले कार्बन केमिकल बाहर निकल जाते हैं। जिससे आपके शरीर की अंदर से सफाई हो जाती है। इसके साथ ही इससे बॉडी को ठंडा रखने में भी मदद मिलती है।

रोम छिद्र खुलते हैं (opening pores) :-
पसीना नैचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। पसीना आने से स्किन पर मौजूद रोम छिद्र खुल जाते हैं जिससे शरीर की गंदगी और बैक्टीरिया बाहर निकलने में मदद मिलती है।


नैचुरल ग्लो :-
पसीना आने से स्किन को नैचुरल ग्लो मिलता है। ये ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे स्किन ग्लो करती है। पसीना निकलने के बाद स्किन में सॉफ्टनेस भी आती है।

तनाव से राहत :-
पसीना निकलने से तनाव से भी राहत मिलती है। स्ट्रेस के समय एक्सरसाइज़ करना बेहतर होता है जिससे शरीर से पसीना निकलता है। ये पसीना बॉडी हीट को कम करता है जिससे स्ट्रेस दूर करने में मदद मिलती है।

बालों के लिए भी फायदेमंद
पसीना स्किन को ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद है। स्कैल्प में पसीना आने से पोर्स खुलते हैं. इससे बालों के विकास में मदद मिलती है।

नोट :- सभी केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर एवं भर्ती सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

adhikariarmy.blogspot.com


जय हिन्द।

Thank you very much.

शनिवार, 22 जुलाई 2023

भारतीय वायु सेना में ब्वॉयज स्पोर्ट्स स्क्वाड्रन की भर्ती

11 से 14 साल के बच्चों के लिए भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर

इसके लिए पात्रता :-

1. उम्र - 01 अक्टूबर 2023 को 11 से 14 साल होनी चाहिए।
                         या 
जिनकी जन्मतिथि 01 अक्टूबर 2009 से 30 सितम्बर 2012 के बीच हो।

2. खेल - (a) Boxing
             (b) Wrestling 

3. ऊंचाई - 153 सेंटीमीटर कम से कम।

4. शिक्षा - 01 अक्टूबर 2023 को कक्षा 7, 8 और कक्षा 9 में पढ़ रहा हो।

रिपोर्टिंग :- 

1. Boxing - 07 अगस्त 2023 को सुबह 08:30 बजे।

2. Wrestling - 09 अगस्त 2023 को सुबह 08:30 बजे।

भर्ती स्थान - E&ITI Entry gate Air Force Station Jalahalli East Bengaluru - 560013


     कृपया इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ज्यादा जानकारी के लिए निम्न पर संपर्क कर सकते हैं :-
फोन - 011 23014160
ईमेल - bluesport.3@gov.in


नोट :- सभी केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर एवं भर्ती सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।


जय हिन्द।
Thank you very much.

रविवार, 2 जुलाई 2023

पेंशन जाने वाले सैनिकों की पेंशन की गणना : 2023

सैनिक जब पेंशन जाते हैं, तो उनके पेंशन की गणना कैसे की जाती है ?

     हर एक नौकरी करने वाले व्यक्ति को इंतजार होता है, केवल रिटायरमेंट जाने के दिन का। यह दिन उनके लिए बहुत ही खास और खुशियों से भरा होता है।

     आज हम जानेंगे कि जो सैनिक पेंशन जा रहे हैं, तो उनकी सही एवं सटीक पेंशन की धनराशि किस प्रकार से निर्धारित होती है। हमें एक सैनिक की सही पेंशन ज्ञात करने के लिए सबसे पहले हमें सैनिक की निम्न जानकारियां पता होनी चाहिए :-

1. बेसिक पेमैंट।

2. MSP (मिलिट्री सर्विस पे)।

3. क्लास पे।

4. "X" ग्रुप की पे।

5. DA (मंहगाई भत्ते की दर)।


     ये पेंशन की सही धनराशि आप रिटायरमेंट जाने से पहले भी ज्ञात कर सकते हैं। बस आपको ये फॉर्मूला पता होना चाहिए :-

बेसिक पेंशन =

BP+MSP+CL Pay+X Group Pay /2

अगर किसी सैनिक की जानकारियां निम्न हो, तो बेसिक पेंशन होगी :-

1. बेसिक पे - ₹ 44,100/-

2. MSP - ₹ 5,200/-

3. CL Pay - ₹ 450/-

4. "X" group Pay - NIL

44100+5200+450= ₹ 49,750/-

इस धनराशि को 2 से भाग करने पर ₹ 24,875/- प्राप्त होता है, जो एक सैनिक की बेसिक पेंशन राशि होती है।

कम्युटेशन नहीं लेने पर पेंशन कितनी बनती है ?

यदि हमारी बेसिक पेंशन ₹ 24,875 है तो इसमें 42 % DA की राशि ₹ 10,448/- होगी।

बेसिक पेंशन का 100 % = ₹ 24,875/-

एक सैनिक की मासिक पेंशन =

बेसिक पेंशन का 100 % + DA (Dearness Allowance)

₹ 24,875 + ₹ 10,448 = ₹ 35,323/-


कम्युटेशन लेने पर पेंशन कितनी बनती है ?

यदि हमारी बेसिक पेंशन ₹ 24,875 है तो इसमें 42 % DA की राशि ₹ 10,448/- होगी।

बेसिक पेंशन का 50 % = 12,437.50/-

एक सैनिक की मासिक पेंशन =

बेसिक पेंशन का 50 % + DA (Dearness Allowance)

₹ 12,438 + ₹ 10,448 = ₹ 22,886/-


आप कम्युटेशन लेने के फायदे या नुकसान 👉 यहां से जान सकते हैं 

https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/12/financial-management.html


प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...

बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 

नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

जय हिन्द।

Thank you very much.

शनिवार, 10 जून 2023

यूनिट हेडक्वार्टर कोटे के तहत अग्निवीरों की भर्ती : रानीखेत

भारतीय सेना में अग्निवीर GD और अग्निवीर Tdn बनने का सुनहरा अवसर


मंजिले उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है।

पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।।


     कुमाऊं रेजीमेन्ट के सेवारत सैनिकों, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के आश्रितों तथा सभी राज्यों के आउटस्टैंडिंग खिलाड़ियों के लिए KRC रानीखेत के सोमनाथ ग्राउंड में भर्ती आयोजन दिनांक 17 जुलाई 2023 से 22 जुलाई 2023 तक किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस भर्ती का Common Enteranace Exam सितम्बर 2023 में कराया जाएगा।



नोट :- सभी केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर एवं भर्ती सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।



जय हिन्द।
Thank you very much.

सोमवार, 5 जून 2023

पूर्व सैनिकों के लिए KRC में जॉब वेकैंसी : 04 जून 2023

पूर्व सैनिकों (सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एस.डी.) के लिए एक बार फिर सुनहरा अवसर :

     दिनांक 03 जुलाई 2023 को कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र रानीखेत में पूर्व सैनिकों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाना है। 31 जुलाई 2021 से 30 जून 2023 के बीच सेवानिवृत्त हुए जवान इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।



नोट :- सभी केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर एवं भर्ती सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।



जय हिन्द।
Thank you very much.

रविवार, 4 जून 2023

सभी CSD स्मार्ट कार्ड धारकों को छूट #Latest Facilities for CSD Smart Card Holders

सभी CSD स्मार्ट कार्ड लाभार्थियों के लिए खुशखबरी.....


     अपने ही मोबाईल से लाईफ सर्टिफिकेट यहां से जमा करें 👉 https://adhikariarmy.blogspot.com/2023/02/latest-update.html


अब दिनांक 01 जून 2023 से सभी CSD स्मार्ट कार्ड धारक अपनी ग्रॉसरी और liquor 🥃 किसी भी URC (यूनिट रन कैंटीन) से ले सकते हैं। कोई भी URC इसके लिए मना नहीं कर सकती है। 

     अगर फिर भी किसी लाभार्थी को परेशानी हो रही हो तो कृपया Intigrated HQ of MoD (Army) Quartermaster General's Branch Canteen Service Directorate R K Puram New Delhi के इस 👉 फोन नम्बर 011 26181621 पर संपर्क कर सकते हैं।


🌹🌷जिन पेंशनरों का स्पर्श नहीं चल रहा है, वो कृपया यहां 👇 से स्पर्श की वेबसाइट खोलें.....



बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 



रिटायर्ड व्यक्ति के जीवन का कड़वा सच यहां👇 से जानें

यहां 👇जानें, अपनी पत्नी का त्याग.....

यहां 👇से जानें, OROP 3 में कितनी बढ़ी पेंशन और कितना मिलेगा एरियर.....

प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

बुधवार, 31 मई 2023

Pre-Recruitment Training : देहरादून

"भगवान हमारे दुश्मनों पर दया करे, क्योंकि हम तो करेंगे नहीं"।

     भारतीय सैनिक हमेशा ऊपर वाले से यही दुआ मांगता है कि हमारे दुश्मनों पर आप दया करना वो हमें ना टकराएं और यदि हमें मिल जायेंगे तो हम छोड़ेंगे नहीं।



नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर एवं भर्ती सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।


जय हिन्द।
Thank you very much.


रविवार, 28 मई 2023

यूनिट हेडक्वार्टर कोटे के तहत अग्निवीर भर्ती का आयोजन : 04 जुलाई 2023

अग्निवीर में कैरियर बनाने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर



नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।


जय हिन्द।
Thank you very much.

गुरुवार, 11 मई 2023

अल्मोड़ा में फ़ौजी स्पर्श मेला

फौजी की एक चाहत :-

या तो मैं तिरंगा फहरा के आऊंगा,

या फिर तिरंगे में लिपट कर आऊंगा।


सभी डिफेंस पेंशनर और फैमिली पेंशनर के लिए मेले का आयोजन

     सभी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को अवगत कराते हुए काफी हर्ष हो रहा है कि उनकी पेंशन सम्बंधित समस्याओं व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए तथा उनको विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देने हेतू अल्मोड़ा के आर्मी एरिया में स्पर्श मेले का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। 

मेले का स्थान :- अलेक्जेंड्रिया लाइंस स्थित गोरखा हॉल अल्मोड़ा।

मेले का तिथि :- 18 मई 2023।

मेले का समय :- प्रातः 10 बजे से।


     इस कार्यक्रम में मुख्यालय उत्तर भारत एरिया बरेली से वेटरेंस ब्रांच की टीम सेवा देने के लिए उपस्थित रहेगी। इस मेले के दौरान पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों से संबंधित निम्न कार्य किए जायेंगे तथा इनसे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जाएंगी :-

1. स्पर्श पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने का तरीका।

2. 64 kb के ECHS स्मार्ट कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन तथा ऑनलाइन आवेदन का तरीका।

3. सर्विस पेंशन और फैमिली पेंशन से सम्बंधित समस्याओं का समाधान।

4. DLC (Digital Life Certificate) & MLC (Manual Life Certificate) को अपडेट करना।

5. स्पर्श PPO निकालना।

6. स्पर्श पोर्टल में अपने तथा अपने आश्रितों की details को ठीक करना।

7. पूर्व सैनिक की मृत्यु के बाद फैमिली पेंशन की प्रक्रिया स्पर्श में समझाना।

8. AWPO पोर्टल में जॉब प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन करना।

9. KSB (केंद्रीय सैनिक बोर्ड) और RSB (राज्य सैनिक बोर्ड) से मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी।


दस्तावेजों की लिस्ट :- कार्य को और सुगम बनाने के लिए सभी पूर्व सैनिक और वीर नारियां अपने साथ निम्न दस्तावेजों को लेकर आएं :-

1. स्पर्श की आई.डी. और पासवर्ड।

2. PPO की कॉपी।

3. डिस्चार्ज बुक की कॉपी।

4. बैंक पासबुक।

5. आधार कार्ड।

6. पैन कार्ड।

7. पंजीकृत मोबाईल नंबर।

8. पासपोर्ट साईज फोटो।

     उपरोक्त कार्यक्रम हेतू किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस 👉 मोबाईल नंबर 9411676974 पर कॉल कर सकते हैं।



नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

adhikariarmy.blogspot.com


जय हिन्द।

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...