फौजी की एक चाहत :-
या तो मैं तिरंगा फहरा के आऊंगा,
या फिर तिरंगे में लिपट कर आऊंगा।
सभी डिफेंस पेंशनर और फैमिली पेंशनर के लिए मेले का आयोजन
सभी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को अवगत कराते हुए काफी हर्ष हो रहा है कि उनकी पेंशन सम्बंधित समस्याओं व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए तथा उनको विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देने हेतू अल्मोड़ा के आर्मी एरिया में स्पर्श मेले का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
मेले का स्थान :- अलेक्जेंड्रिया लाइंस स्थित गोरखा हॉल अल्मोड़ा।
मेले का तिथि :- 18 मई 2023।
मेले का समय :- प्रातः 10 बजे से।
इस कार्यक्रम में मुख्यालय उत्तर भारत एरिया बरेली से वेटरेंस ब्रांच की टीम सेवा देने के लिए उपस्थित रहेगी। इस मेले के दौरान पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों से संबंधित निम्न कार्य किए जायेंगे तथा इनसे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जाएंगी :-
1. स्पर्श पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने का तरीका।
2. 64 kb के ECHS स्मार्ट कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन तथा ऑनलाइन आवेदन का तरीका।
3. सर्विस पेंशन और फैमिली पेंशन से सम्बंधित समस्याओं का समाधान।
4. DLC (Digital Life Certificate) & MLC (Manual Life Certificate) को अपडेट करना।
5. स्पर्श PPO निकालना।
6. स्पर्श पोर्टल में अपने तथा अपने आश्रितों की details को ठीक करना।
7. पूर्व सैनिक की मृत्यु के बाद फैमिली पेंशन की प्रक्रिया स्पर्श में समझाना।
8. AWPO पोर्टल में जॉब प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन करना।
9. KSB (केंद्रीय सैनिक बोर्ड) और RSB (राज्य सैनिक बोर्ड) से मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी।
दस्तावेजों की लिस्ट :- कार्य को और सुगम बनाने के लिए सभी पूर्व सैनिक और वीर नारियां अपने साथ निम्न दस्तावेजों को लेकर आएं :-
1. स्पर्श की आई.डी. और पासवर्ड।
2. PPO की कॉपी।
3. डिस्चार्ज बुक की कॉपी।
4. बैंक पासबुक।
5. आधार कार्ड।
6. पैन कार्ड।
7. पंजीकृत मोबाईल नंबर।
8. पासपोर्ट साईज फोटो।
उपरोक्त कार्यक्रम हेतू किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस 👉 मोबाईल नंबर 9411676974 पर कॉल कर सकते हैं।
नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।
जय हिन्द।
Thank you very much.



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें