मंगलवार, 13 अगस्त 2024

सेना/पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण #Free of cost Training #Preparation for rally

"Every Training is a part of Life"


भर्ती पूर्व प्रशिक्षण वर्ष 2024-25 के लिए 95वें निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उत्तराखण्ड के सभी सेवारत सैनिकों/पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के पुत्र आश्रितों के लिए सेना/पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बलों हेतू किया जा रहा है। इच्छुक पात्र कैंप में प्रतिभाग हेतू कृपया अपना नाम एवं अन्य विवरण अपने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में भेजें तथा अपना नाम रजिस्टर करवा सकते हैं। 

स्थान :- राज्य सैनिक विश्राम गृह, 15 कालिदास मार्ग, हाथीबड़कला, देहरादून-248001


संपर्क सूत्र :- Mob - 0135 2626091

या अपने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के नम्बर पर संपर्क करें।


E-mail - zskddn01@gmail.com

या अपने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के E-mail पर संदेश भेजें।


प्रशिक्षण अवधि :- 26 अगस्त 2024 से 20 अक्टूबर 2024 (56 दिन)

सभी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को दिनांक 25 अगस्त 2024 की शांम तक देहरादून पहुंचना है।


प्रशिक्षण हेतू पात्रता  :- 

1. शैक्षिक योग्यता :- कम से कम 10वीं द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण।

2. ऊंचाई :- कम से कम 160 सेंटीमीटर।

3. वजन :- कम से कम 48 किलोग्राम।

4. छाती :- कम से कम 77 सेंटीमीटर (फुलाव - 5 सेंटीमीटर)



प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम के लिए यहां 👇 क्लिक करें 

https://adhikariarmy.blogspot.com/2023/12/pmss.html

नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

सोमवार, 12 अगस्त 2024

नैनीताल, उधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, चंपावत, अल्मोड़ा और देहरादून में जॉब अवसर : अगस्त 2024#Job available in Uttarakhand

पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए जॉब के सुनहरे अवसर.....



JCOs & ORs के लिए ₹ 55,000 प्रतिमाह तक कमाने का सुनहरा मौका...

https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/08/job-opportunities-for-ex-servicemen.html


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शनिवार, 10 अगस्त 2024

सभी सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनधारकों के 18 महीने का DA/DR के संबंध में #18 months Dearness allowance/Dearness Relief Arrear

राज्यसभा के प्रश्नोत्तर में हुआ खुलासा.....


इस दौरान जब राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान और रामजी लाल शर्मा जी ने सवाल पूछा कि क्या सरकार कर्मचारियों को कोरोना काल के समय रोके गए डी.ए./डी.आर. के एरियर का भुगतान करने के लिए काम कर रही है या नहीं ? दोनों सांसदों की तरफ से सवाल किया गया। अगर सरकार यह भुगतान जारी नहीं कर रही है, तो उसका कारण बताए। जैसे कि भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। डी.ए./डी.आर. रिलीज करने को लेकर कर्मचारी संगठनों के कितने प्रतिवेदन मिले हैं। सरकार ने उन पर क्या कार्यवाही की है। इन सभी सवालों का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी ने कहा कि कोरोना काल Covid 19 में अर्थव्यवस्था की हालत ठीक नहीं होने के चलते DA/DR रोका गया था। उस समय सरकार पर बहुत ज्यादा वित्तीय दबाव था। कई कर्मचारी संगठनों से इस बारे में प्रतिवेदन मिले हैं। लेकिन फिलहाल उन भत्तों का एरियर देना संभव नहीं है।



COVID-19 के समय Freeze किया गया था DA/DR.....


आपको बता दें कि सरकार हर छह महीने पर अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाती है। लेकिन कोरोना महामारी के वक्त यानी सन 2020 की शुरुआत में वित्तीय अस्थिरता का हवाला देते हुए सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी। जनवरी 2020 से जून 2021 तक महंगाई भत्ता रोक दिया गया था। सरकार आमतौर पर जनवरी और जुलाई में यानी साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाती है। लेकिन मोदी सरकार ने 18 महीने तक डी.ए./डी.आर. में बढ़ोतरी नहीं की और अब पिछले काफी समय से केंद्रीय कर्मचारी इसे जारी करने की लगातार मांग कर रहे हैं। उस दौरान पत्र के माध्यम से यह भी कहा गया था कि बाद में इसका एरियर भी देय नहीं होगा। जो पत्र मैं नीचे 👇 प्रस्तुत कर रहा हूं।


आप लोग ज्ञानवर्धक एवं  मोटिवेशनल जानकारियां  यहां से भी प्राप्त कर सकते हैं :- 




नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शुक्रवार, 9 अगस्त 2024

सभी पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के आश्रितों को वार्षिक सत्यापन में छूट #Exemption for annual validation for 64 KB ECHS Card Holders

भारत सरकार द्वारा सैनिकों के हित में एक और अच्छा कदम.....


     सैनिकों के 80 साल से ऊपर के सभी आश्रितों को वार्षिक सत्यापन में छूट दे दी गई है। अब जो भी आश्रित 80 साल से अधिक आयु के हैं उन्हें हर साल सत्यापन नहीं कराना है। जिन आश्रितों के 64 KB के ECHS कार्ड सत्यापन की वजह से बंद पड़े हुए हैं कृपया वे अपने पैरेंट पॉलीक्लिनिक में जाकर खुलवा सकते हैं।
     जैसा कि आप लोग अच्छी तरह जानते हैं अब सभी 18 साल से बड़े आश्रितों को ECHS की सुविधा लगातार लेने के लिए हर साल अपना आय प्रमाण पत्र या फिर इनकम प्रूफ echs की वेबसाईट पर अपलोड करना होता है। जिसमें कार्ड धारकों द्वारा income tax की वेबसाईट से उनका फॉर्म 26AS या रेवेन्यू विभाग से आय प्रमाण पत्र को तैयार रखना होता है। बहुत बारी ऐसा भी देखा गया है कि ध्यान ना रहने की वजह से जब ये प्रमाण पत्र नहीं अपलोड किए गए तो उनके कार्ड तुरंत बंद कर दिए जा रहे थे। अब इसमें बुजुर्ग आश्रितों को थोड़ी राहत दे दी गई है।

सैनिक परिवार अपने आश्रितों के पहचान पत्र के लिए यहां से आवेदन करें.....

https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/06/dependents-identity-card.html












ECHS संबंधित अधिक जानकारियां आप नीचे दिए लिंकों 👇 के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/11/64-kb-echs.html


https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/09/echs.html


https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/09/echs_29.html


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

सभी पूर्व सैनिकों के लिए उत्तर प्रदेश में रोजगार मेला #Job opportunities for Ex-servicemen

 सभी पूर्व सैनिकों (जो भी एक अच्छी जॉब की तलाश में हैं) के लिए खुशखबरी.....


     जो भी पूर्व सैनिक 60 साल से कम उम्र के हैं और एक अच्छी जॉब की चाह रखते हैं तो ये उनके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है।


मुख्य बिन्दु :- 


1. दिनांक :- 23 अगस्त 2024

2. स्थान :- हेलीपैड ग्राउंड (आर्मी पब्लिक स्कूल के नजदीक) कानपुर कैंट (उत्तर प्रदेश)

3. जरूरी दस्तावेज :- ESM का पहचान पत्र और 05 कॉपियां CV/Bio Data नवीनतम फोटो के साथ 

4. उम्र सीमा :- 60 साल से कम होनी चाहिए 

5. समय :- सुबह 07:00 बजे से


6. संपर्क सूत्र :- किसी भी प्रकार की पुछताछ और अन्य सहायता हेतू नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल करके, आप पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं - 

0522 2482833

8575653616
9561066059

ई-मेल - seopadgr@desw.gov.in

नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

सोमवार, 29 जुलाई 2024

ऐसे भी मिल सकता है, सैनिकों को उनका सम्मान #Courteous Behaviour towards Soldiers

सभी सैनिक परिवार ये सुनिश्चित करें कि सभी URC में इसका पालन हो रहा है.....

कृपया विकलांग सैनिकों के हित में आप अपने सभी ग्रुपों में भेज दें ताकि हर URC (Unit Run Canteen) तक पहुंच सके। और भारतीय सेना के इन जांबाज सैनिकों को उनका हक मिल सके।


मुख्य बिन्दु :- 

1. विकलांग सेवा कर्मियों (सेवारत सैनिक तथा पूर्व सैनिक दोनों) को सभी URC (Unit Run Canteen) में सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जायेगी।

2. इन जांबाज सैनिकों को हमेशा यहां पर प्राथमिकता दी जाएगी।

3. इन सैनिकों को बिलिंग के लिए कतार में इन्तजार नहीं करना पड़ेगा।


पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए महत्वपूर्ण :- 

क्या आपने भी बनवा लिए हैं अपने आश्रितों के पहचान पत्र 👇 

https://adhikariarmy.blogspot.com/2023/04/apply-online-for-esmdependent-identity.html


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

सेना को युवा बनाना लक्ष्य या और कुछ #Agnipath Scheme to be reformed shortly !

 भारतीय सेना के जांबाज वीरों के सर्वोच्च बलिदान को सादर नमन.....


संक्षिप्त परिचय

26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाकर विजय हासिल की थी। इस दिन को हमारे देश में हर वर्ष कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूरा भारतवर्ष इन जाबांज सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है। जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश प्रथम के भाव का परिचय दिया था।
प्रधानमंत्री जी ने 25वें कारगिल विजय दिसव के अवसर पर द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। और नयी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, विदेश मंत्री एस जयशंकर और सशस्त्र बलों के सभी जवानों ने कारगिल के जांबाज रणबांकुरों को नमन किया। अलग-अलग कार्यक्रमों में सभी ने वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शहीदों को नमन किया।

कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सच्चाई ये है कि अग्निपथ योजना से देश की ताकत बढ़ेगी और देश का सामर्थ्यवान युवा भी मातृभूमि की सेवा के लिए आगे आएगा। मैं हैरान हूं कि कुछ लोगों की समझ को क्या हुआ है, उनकी सोच को क्या हो चुका है। ऐसा भ्रम फैला रहे हैं कि सरकार पेंशन के पैसे बचाने के लिए ये योजना लेकर आई है।

उन्होंने यह भी कहा कि मुझे ऐसे लोगों की सोच से शर्म आती है। लेकिन मैं ऐसे लोगों से पूछना चाहता हूं कि आज मोदी सरकार के शासनकाल में जो भर्ती होगा क्या उसे आज ही पेंशन देनी होगी ? उसे पेंशन देने की नौबत 30 साल में आएगी और तब तो मोदी 105 साल का हो चुका होगा। क्या तर्क दे रहे हैं ? मेरे लिए 'दल' नहीं 'देश' सर्वोपरि है। हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्रनीति के लिए काम करते हैं। 


प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हमारी सेना ने बीते वर्षों में कई साहसिक निर्णय लिए हैं। इसका एक उदाहरण अग्निपथ योजना भी है। अग्निपथ का लक्ष्य सेना को युवा बनाना, निरंतर योग्य बनाना है। सेना को लोगों ने राजनीति का अखाड़ा बनाया। सेनाओं को घोटालों से कमजोर किया। 

 


प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों तक भारत की सेना की उम्र युवा होने पर चर्चा होती रही। लेकिन इस पर कोई समाधान नहीं किया गया। पहले कुछ लोगों का मानना था, सिर्फ नेताओं को सलाम करना। लेकिन हमारे लिए सेना का 140 करोड़ लोगों की आस्था, देशी की सुरक्षा की गांरटी अग्निपथ का लक्ष्य सेनाओं को युद्ध के लिए योग्य बनाए रखना है। विपक्ष भ्रम फैला रहा है कि सरकार इस योजना से पेंशन के पैसे बचा रही है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि सेना पेंशन का पैसा बचाने के लिए ये योजना लेकर आई है। लेकिन आज भर्ती हुए सैनिक को तीस साल बाद पेंशन मिलनी है। तब मोदी की उम्र 105 साल होगी। क्या तब भी मोदी सरकार होगी।

उन्होंने उन दावों को भी खारिज कर दिया कि पेंशन के पैसे बचाने के लिए अग्निपथ योजना शुरू की गई थी। मोदी ने कहा, ‘पेंशन देने की नौबत 30 साल बाद आएगी। तब तो मोदी 105 साल का हो गया होगा और तब भी क्‍या मोदी की सरकार होगी?’ प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके लिए दल नहीं बल्कि देश सर्वोपरि है। मोदी ने कहा, ‘ये वही लोग हैं जो कारगिल विजय दिवस को भी नजरअंदाज करते रहे। ये तो देश की कोटि-कोटि जनता का आशीर्वाद है कि मुझे तीसरी बार सरकार बनाने को मौका मिला। वरना अगर वही आ जाते तो इस युद्ध विजय को याद नहीं करते। पी.एम. मोदी ने कहा कि जो लोग देश के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। उनका इतिहास साक्षी है कि उन्हें सैनिकों की कोई परवाह नहीं है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने 500 करोड़ की मामूली रकम दिखाकर OROP पर झूठ बोला। ये हमारी सरकार है, जिसने आरोप लागू किया। पूर्व सैनिकों को 1.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए।



देश के प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हम राजनीति के लिए नहीं, राष्ट्रनीति के लिए काम करते हैं। हमारे लिए राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है। हमारे लिए 140 करोड़ लोगों की शांति सबसे पहले है। और यह भी कहा कि दुर्भाग्य से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इतने संवेदनशील विषय को कुछ लोगों ने राजनीति का विषय बना दिया है। कुछ लोग सेना के इस रिफार्म पर भी अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए झूठ की राजनीति कर रहे हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने सेनाओं में हजारों-करोड़ के घोटाले करके हमारी सेनाओं को कमजोर किया। ये वही लोग हैं, जो चाहते थे कि एयरफोर्स को कभी आधुनिक फाइटर जेट न मिल पाएं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने तेजस फाइटर प्लेन को भी डिब्बे में बंद करने की तैयारी कर ली थी।


मेरा व्यक्तिगत यह मानना है कि हर एक चीज के दो पहलू होते है। पहला सकारात्मक और दूसरा नकारात्मक। लेकिन देश की सेना, सरकार और जवानों को ध्यान में रखकर जो भी उचित निर्णय लेने हैं वो तुरंत लिए जाय ताकि हर पक्ष को फायदा पहुंचे।

जानें कैसे ये पत्नियां भी बिना ट्रेनिंग के आधे फौजी बन जाती है👉 https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/07/army-wifes-sacrifice.html

नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

रविवार, 28 जुलाई 2024

नैनीताल, उधमसिंह नगर, उत्तरकाशी और देहरादून में जॉब अवसर : 20जुलाई 2024#Job available in Uttarakhand

पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए जॉब के सुनहरे अवसर.....


अगर किसी पूर्व सैनिक या उनके आश्रितों ने B. Lib. (Bechlor in Library) किया है तो कृपया कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल में जरूरत है। आप तुरंत भारतीय सेना से सेवानिवृत्त तिवाड़ी जी से इस नंबर 👉 9639789148 पर संपर्क कर सकते हैं।

JCOs & ORs के लिए ₹ 55,000 प्रतिमाह तक कमाने का सुनहरा मौका...


नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शुक्रवार, 26 जुलाई 2024

राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व सैनिकों के लिए जॉब के सुनहरे अवसर # Latest Job Vacancy Notification for Ex-servicemen

AWPO (आर्मी वेलफेयर प्लेसमैंट आर्गेनाइजेशन) ने राष्ट्रीय स्तर पर सभी पूर्व सैनिकों  (Officers, JCOs and NCOs) के लिए जारी किये रिक्तियों की सूची


Job Location :-

1. तमिलनाडु

2. बैंगलोर

3. अहमदाबाद 

4. ग्रेटर नोएडा 

5. राजकोट भावनगर

6. कोची

7. बिहार

8. सोलन 

9. वडोदरा

10. सूरत

11. चेन्नई

12. गुजरात

13. रेणुकूट .....आदि

Job Posts :- 

1. Security Supervisor 

2. Security Guards 

3. Field Sales Executive 

4. Drivers

5. Railway Gatemen

6. Hostel Manager 

7. MTS & Patrolling 

8. PSO
 
9. Works Manager
 

10. Gatekeepers

11. Security Head 

12.  Gunman

👇कृपया दिए गए नंबरों पर कॉल करके भी ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।




नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

मंगलवार, 23 जुलाई 2024

ये बीवियां भी बिना ट्रेनिंग के आधे फौजी बन जाती हैं #Army wife's sacrifice

क्या लाईफ है इन पत्नियों की भी.....

कुछ पंक्तियों की मदद से आपको समझने की कोशिश कर रहा हूं। अगर समझ आए तो कृपया कमेंट करके जरूर बताएं। 


सैनिक परिवार अपने आश्रितों के पहचान पत्र के लिए यहां से आवेदन करें.....

https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/06/dependents-identity-card.html


आपके साथ तो मैंने भी, नीदें गवाई हैं।
आपसे पहले उठकर, आपके लिए चाय बनाई है।।
आपकी गैर मौजूदगी में भी, आपकी जिम्मेदारी उठाई है।
आप सैनिक हैं देश के, लेकिन मैंने भी तो देश भक्ति निभाई है।

सभी रिकॉर्ड ऑफिसों के लेटेस्ट कॉन्टैक्ट नंबर...
https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/07/contact-derails-of-all-records-office.html


आपकी हर परिस्थिति में, मैं आपका साथ निभाऊंगी।
आपकी हर तकलीफ में, मैं आपकी ढाल बन जाऊंगी।।
आपके साथ मैंने भी तो, यही कसमें खाई है।
आप सैनिक हैं देश के, लेकिन मैंने भी तो देश भक्ति निभाई है।।

🌹🌷जिन पेंशनरों का स्पर्श नहीं चल रहा है, वो कृपया यहां 👇 से स्पर्श की वेबसाइट खोलें.....



आप गये हैं जब भी सरहद पर, मेरी आंखें भर आयी है।
बहते आंसुओं को आपसे, हर बार मैंने छुपाया है।।
आप जरूर लौटेंगे ये दिलाशह, खुद को मैंने दिलाई है।
आप सैनिक हैं देश के, लेकिन मैंने भी तो देश भक्ति निभाई है।।

आठवें वेतन आयोग के अनुसार कितनी होगी आपकी पेंशन...👇


आपके बगैर मेरी जिंदगी, बेजान सी लगती है।
आपके संग जिंदगी मेरी, घनी छांव सी हो जाती है।।
आपके इंतजार में, मैंने यादों की दुनियां बनाई है।
आप सैनिक हैं देश के, लेकिन मैंने भी तो देश भक्ति निभाई है।।

रिटायरमेंट के बाद कितने का रिस्क कवर और सैनिक परिवार कैसे करें आवेदन ?

https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/05/blog-post_16.html


आपकी उलझनों में, परेशान मैं भी तो हुई हूं।
छोड़कर सारे सपने, आपके संग आयी हूं।।
देखकर आपकी हालत, मेरी आत्मा भी तो घबराई है।
आप सैनिक हैं देश के, लेकिन मैंने भी तो देश भक्ति निभाई है।।


आप सैनिक हैं देश के, लेकिन मैंने भी तो देश भक्ति निभाई है।।

रिटायरमेंट व्यक्ति के जीवन का कड़वा सच ...👇


फौजन की जुबानी 👇👇.....



नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...