मंगलवार, 23 अगस्त 2022

युवा लड़कियों के लिए भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा अवसर (उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड)

     उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के सभी युवा लड़की उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है, जो भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बनना चाहती हैं। रजिस्ट्रेशन खुले हुए हैं। आप लोग इस लिंक www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के सभी लड़कियों के लिए
     
     युवा लड़कों के बाद अब लड़कियों के लिए भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा अवसर आ गया है। इन सभी को भारतीय सेना के मिलिट्री पुलिस में जनरल ड्यूटी पर तैनाती दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों की उम्र 17 साल 06 महीने से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। 

रजिस्ट्रेशन खुला रहेगा - 09 अगस्त 2022 से 07 सितंबर 2022 तक।

भर्ती का आयोजन - 30 नवंबर 2022 से 10 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा।

भर्ती स्थान - AMC सेंटर एवं कॉलेज लखनऊ।

भर्ती कार्यालय - हेडक्वार्टर रिक्रूटिंग जोन लखनऊ।

फिजिकल फिटनेस टेस्ट :- 

(i)   1.6 km दौड़ - 7 मिनट 30 सेकेंड तक I ग्रुप।
8 मिनट तक II ग्रुप।

(ii)  Long जंप 10 फीट - केवल पास करना है।

(iii) हाई जम्प 3 फीट - केवल पास करना है।

नोट :- डिफेंस पर्सनल की विधवा जो अग्निवर बनना चाहती है, उनके लिए उम्र 30 साल तक रखी गई है।

ऊंचाई - कम से कम 162 सेंटीमीटर।
वजन - ऊंचाई के अनुसार होनी चाहिए।

फिजिकल में छूट - (क)  सर्विसमैन की लड़की, एक्स सर्विस की लड़की, विधवा की लड़की, युद्ध विधवा की लड़की और डिफेंस पर्सनल की विधवा के लिए :-
ऊंचाई में - 2 सेंटीमीटर
वजन में - 2 किलोग्राम।

(ख)  राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर के खिलाड़ियों के लिए :-
ऊंचाई में - 2 सेंटीमीटर।
वजन में - 5 किलोग्राम।

लिखित परीक्षा में छूट - (क)  सर्विसमैन की लड़की, एक्स सर्विस की लड़की, विधवा की लड़की, युद्ध विधवा की लड़की, अंतराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी और डिफेंस पर्सनल की विधवा के लिए :- 20 अंक।

(ख)  NCC "A"  प्रमाण पत्र - 05 अंक।

(ग)  NCC "B" प्रमाण पत्र - 10 अंक।

(घ)  NCC "C" प्रमाण पत्र - लिखित परीक्षा मांफ।

महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची :-

सभी महिला उम्मीदवारों को अग्निवीर बनने के लिए भर्ती स्थान पर निम्न दस्तावेजों को ओरिजिनल और दो-दो कॉपी अटेस्ट की हुई ले जाना है :- 

1. एडमिट कार्ड अच्छे क्वालिटी के पेपर में लेजर प्रिंटर से प्रिंट किया हुआ।

2. रंगीन फोटो - 20 सफेद बैकग्राउंड में।

3. शिक्षा प्रमाण पत्र और अंकतालिका।

4. मूलनिवास प्रमाण पत्र।

5. जाति प्रमाण पत्र।

6. धर्म प्रमाण पत्र।

7. स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र।

8. अविवाहित प्रमाण पत्र फोटो के साथ पिछले 6 महीने का। विधवा या तलाकसुदा महिलाओं को बच्चे नहीं है का प्रमाण पत्र देना होगा।

9. सरपंच या म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से बना चरित्र प्रमाण पत्र पिछले 6 महीने का।

10. रिलेशन सर्टिफिकेट - फौजियों के बच्चों और बहिनों के लिए।

11. NCC प्रमाण पत्र - A/B/C प्रमाण पत्र और रिपब्लिक डे परेड में भाग लेने का प्रमाण पत्र। सभी में उम्मीदवार की फोटो लगी हुई और जारी कर्ता के हस्ताक्षर सहित।

12. स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र - पिछले 2 सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर खेले का प्रमाण पत्र, जिला स्तर खेल प्रमाण पत्र और अन्य।

13. शपथ पत्र - 10 रूपये के स्टाम पेपर पर उम्मीदवार के हस्ताक्षर सहित।

14. सिंगल बैंक अकाउंट की पासबुक।

15. उम्मीदवार का PAN कार्ड और आधार कार्ड।

16. कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट।

रिलेशन प्रमाण पत्र :- जो माता- पिता अपने लड़कियां को रिलेशन प्रमाण पत्र का फायदा दिलवाना चाहते हैं। वो कृपया अपने-अपने अभिलेख कार्यालय में जल्दी से जल्दी संपर्क करें। रिलेशन प्रमाण पत्र जारी होने शुरू हो चुके हैं।


जय हिन्द।

 

शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

उत्तराखण्ड में अग्निवीरों के लिए खुशखबरी

उत्तराखण्ड में सभी तेरह जिलों के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा अवसर आ चुका है। उत्तराखण्ड में तीन जगहों (रानीखेत, पिथौरागढ़ और लैंसडाउन) में भर्ती मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 17 साल छः महीने से 23 साल की उम्र वाले युवा भाग ले सकते हैं। जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। आप लोग इस लिंक www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन :-

1. ARO अल्मोड़ा - 01 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022।

2. ARO पिथौरागढ़ - 05 जुलाई 2022 से 03 अगस्त 2022।

3. ARO लैंसडाउन - 01 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022।

भर्ती का आयोजन :-

1. ARO अल्मोड़ा - कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत में 20 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक भर्ती का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्तराखण्ड के चार जिलों (अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधमसिंह नगर) के युवा उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

2. ARO पिथौरागढ़ - पिथौरागढ़ के जरनल बी. सी. जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के मैदान में 05 सितंबर 2022 से 12 सितंबर 2022 तक भर्ती मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्तराखण्ड के दो जिलों (पिथौरागढ़ और चंपावत) के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

3. ARO लैंसडाउन :- कोटद्वार के जी.बी.एस. कैंप में 19 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक उत्तराखण्ड के 07 जिलों (उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और देहरादून) के युवा उम्मीदवारों के लिए भर्ती मेले का आयोजन किया जाएगा।

एडमिट कार्ड :-
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवारों के दिए हुवे मेल आईडी पर उनके एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे। अगर किसी उम्मीदवार को भर्ती से 5 दिन पहले तक अपना प्रवेश पत्र नहीं मिलता है तो वह अपने ARO ऑफिस में जाकर मदद ले सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को भर्ती के लिए एडमिट कार्ड में दिए हुवे स्थान, तारीख और समय के अनुसार पहुंचना है।

1. ARO अल्मोड़ा :- एडमिट कार्ड 30 जुलाई 2022 से 10 अगस्त 2022 तक भेजे जाएंगे।

2. ARO पिथौरागढ़ :- 04 अगस्त 2022 से 13 अगस्त 2022 तक भेजे जाएंगे।

3. ARO लैंसडाउन :- कार्यालय द्वारा एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2022 से 04 अगस्त 2022 तक भेजे जाएंगे।


महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची :-

सभी उम्मीदवारों को अग्निवीर बनने के लिए भर्ती स्थान पर निम्न दस्तावेजों को ओरिजिनल और दो-दो कॉपी अटेस्ट की हुई ले जाना है :- 

1. एडमिट कार्ड अच्छे क्वालिटी के पेपर में लेजर प्रिंटर से प्रिंट किया हुआ।

2. रंगीन फोटो - 20 सफेद बैकग्राउंड में। प्रॉपर बाल कटे हुए और दाढ़ी बनी हुई।

3. शिक्षा प्रमाण पत्र और अंकतालिका।

4. मूलनिवास प्रमाण पत्र।

5. जाति प्रमाण पत्र।

6. धर्म प्रमाण पत्र।

7. स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र।

8. अविवाहित प्रमाण पत्र फोटो के साथ पिछले 6 महीने का।

9. सरपंच या म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से बना चरित्र प्रमाण पत्र पिछले 6 महीने का।
10. रिलेशन सर्टिफिकेट - फौजियों के बच्चों और भाई के लिए।

11. NCC प्रमाण पत्र - A/B/C प्रमाण पत्र और रिपब्लिक डे परेड में भाग लेने का प्रमाण पत्र। सभी में उम्मीदवार की फोटो लगी हुई और जारी कर्ता के हस्ताक्षर सहित।

12. स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र - पिछले 2 सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर खेले का प्रमाण पत्र।

13. शपथ पत्र - 10 रूपये के स्टाम पेपर पर उम्मीदवार के हस्ताक्षर सहित।

14. सिंगल बैंक अकाउंट की पासबुक।

15. उम्मीदवार का PAN कार्ड और आधार कार्ड।

16. कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट।

Qualitative Requirements for all posts :- हर एक पद के लिए अलग अलग जरूरतें हैं। 

1. अग्निवीर (GD) 
शिक्षा - 10th या समकक्ष पास 45% अंकों के साथ। हर विषय में 33% अंक होना अनिवार्य है।
उम्र - 17 साल छः महीने से 23 साल। जिनका जन्म 01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005 तक हुआ है।
नोट - जिन उम्मीदवारों के पास वैध LMV का ड्राइविंग लाइसेंस होगा उन्हें ड्राइवर पोस्ट के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

2. अग्निवीर (टेक्निकल)
शिक्षा - 10+2 या समकक्ष पास फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और अंग्रेजी विषयों में 50% अंकों के साथ। हर विषय में 40% अंक होना अनिवार्य है।
उम्र - 17 साल छः महीने से 23 साल। जिनका जन्म 01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005 तक हुआ है।

3. अग्निवीर (क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल)
शिक्षा - 10+2 या समकक्ष पास किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 60% अंकों के साथ। हर विषय में 50% अंक होना अनिवार्य है।
उम्र - 17 साल छः महीने से 23 साल। जिनका जन्म 01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005 तक हुआ है।

4. अग्निवीर (ट्रैडसमैन 10th पास)
शिक्षा - 10th या समकक्ष पास। हर विषय में 33% अंक होना अनिवार्य है।
उम्र - 17 साल छः महीने से 23 साल। जिनका जन्म 01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005 तक हुआ है।

5. अग्निवीर (ट्रैडसमैन 8th पास)
शिक्षा - 8th या समकक्ष पास। हर विषय में 33% अंक होना अनिवार्य है।
उम्र - 17 साल छः महीने से 23 साल।जिनका जन्म 01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005 तक हुआ है।

उम्मीदवारों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट का प्रारूप :-
(a). 1.6 Km दौड़।
(b). बीम (Pull ups)।
(c). 9 फीट गड्ढा पार करना/कूदना।
(d). Zig-Zag बैलेंस पार करना।

नोट
1. भर्ती के दिन भर्ती स्थल पर उम्मीदवारों को केवल एक पैन और रुमाल ले जानी है।
2. लिखित परीक्षा का परिणाम और फाइनल रिजल्ट इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर भेजा जाएगा। किसी भी उम्मीदवार के लिए अलग से पत्र नहीं भेजा जाएगा। इसलिए आप लोग समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चैक कर सकते हैं।

For more information about Army Welfare scheme you may visit 👉 adhikariarmy.blogspot.com

जय हिन्द।
Thank you very much.





शनिवार, 2 जुलाई 2022

भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर : जानिए अग्निवीरवायु बनने के लिए क्या हैं शर्तें ?

 *🙏💐ॐ नमः शिवाय💐🙏*

     भारतीय वायु सेना हिंदुस्तान और नेपाल के अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रही है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से इस लिंक https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आसानी से कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 जून 2022 सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। जो 05 जुलाई 2022 शाम 5 बजे बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य  युवा इस योजना के द्वारा भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए समय पर अपना रजिस्ट्रेशन कर लें। इस योजना के तहत अग्निवीरवायु  के लिए ऑनलाइन परीक्षाएं 24 जुलाई 2022 से शुरू हो जाएंगी।
कौन हैं पात्र :-
1. अविवाहित पुरुष उम्मीदवार।
2. जिनकी जन्मतिथि 29 दिसम्बर 1999 से 29 जून 2005 तक है। (इसमें 29 दिसम्बर और 29 जून दोनों तारीखें शामिल हैं)।
3. शैक्षिक योग्यता : 
(क). विज्ञान विषय :-
उम्मीदवार मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट / 10 + 2 / समकक्ष परीक्षा 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण हो। अंग्रेजी में 50% अंक होने जरूरी हैं।
या
उम्मीदवार इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रुमेंटेशन टेक्नोलॉजी / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) एक सरकारी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण हो।
या
उम्मीदवार गैर-व्यावसायिक विषय के साथ दो साल का व्यावसायिक कोर्स की परीक्षा भौतिकी तथा गणित के साथ उत्तीर्ण हो। (यदि अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में विषय ना हो तो इंटरमीडिएट/
मैट्रिक की अंक तालिका जरूरी है)।

(ख). विज्ञान विषयों के अलावा :- उम्मीदवार किसी भी विषय में इंटरमीडिएट / 10 + 2 / समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण हो और अंग्रेजी विषय में 50% अंक हों।
या
उम्मीदवार को व्यावसायिक कोर्स में  न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। अंग्रेजी विषय में 50% अंक होना अनिवार्य है। (यदि व्यावसायिक कोर्स में अंग्रेजी विषय नहीं है तो इंटरमीडिएट / मैट्रिक की अंक तालिका)।
4. उम्मीदवार के पास वैध Email ID और मोबाइल नंबर हो।
5. कैंडिडेट्स के पास आधार कार्ड हो। जम्मू कश्मीर, असम और मेघालय राज्यों के उम्मीदवारों को छोड़कर। इनके पास वैध पहचान पत्र होना चाहिए।
Documents are to uploaded online :- निम्न दस्तावेजों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय अपलोड करना जरूरी है :-
1. कक्षा 10वीं पास या समकक्ष सर्टिफिकेट।
2. इंटरमीडिएट उत्तीर्ण या समकक्ष अंक तालिका।
या
तीन साल इंजीनियरिंग डिप्लोमा तीसरे साल की अंक तालिका।
या
2 साल वोकेशनल कोर्स की अंक तालिका और नॉन वोकेशनल कोर्स की अंक तालिका अंग्रेजी, भौतिकी और गणित विषयों के साथ।
3. पासपोर्ट साइज की नवीनतम फोटो बिना टोपी और पगड़ी के हल्के बैकग्राउंड कलर में (सिख उम्मीदवारों को छोड़कर)। फोटो का साइज 10 KB से 50 KB के बीच होना चाहिए। फोटो उम्मीदवार को एक काले रंग की स्लेट में अपना नाम और फोटो खिंचवाने की तारीख सफेद चौक से कैपिटल लेटर में लिखकर अपने छाती के सामने पकड़कर खिंचवाना है।
4. उम्मीदवार के बाएं हाथ के अंगूठे के निशान की फोटो खींचकर। फोटो का साइज 10 KB से 50 KB के अंदर हो।
5. उम्मीदवार के हस्ताक्षर की फोटो। फोटो का साइज 10 KB से 50 KB के अंदर हो।
6. उम्मीदवार के माता पिता जी के हस्ताक्षर की फोटो अगर कैंडिडेट्स की उम्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के दिन 18 साल से कम हो। 

For more information about Army Welfare scheme you may visit 👉 adhikariarmy.blogspot.com

फिजिकल फिटनेस टैस्ट के भाग :- 
  1. 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी है - 6 मिनट 30 सेकेंड में।
  2. उम्मीदवारों को दिए गए समय के अनुसार फिजिकल टैस्ट पास करने के लिए ये भी करने जरूरी हैं :-
  • पुश अप्स - 10.
  • सीट अप्स - 10.
  • स्क्वाट्स - 20.
मेडिकल :- उम्मीदवारों को फिजिकली और मेंटली फिट होना जरूरी है ताकि वो अपनी ड्यूटी अलग अलग क्षेत्रों और अलग अलग मौसम में सही से निभा सके।
  • ऊंचाई - 152.5 सेंटीमीटर कम से कम।
  • छाती का फुलाव - 5 सेंटीमीटर कम से कम।
  • वजन - उम्मीदवार की उम्र और ऊंचाई के अनुसार।
  • आंखें - कोर्नियल सर्जरी (PRK/LASIK) स्वीकार नहीं है।
  • दांत - स्वस्थ मसूड़ों के साथ साथ कम से कम 14 डेंटल पॉइंट्स होने चाहिए।
  • कान - दोनों कानों से नॉर्मल सुनाई देना चाहिए।
नोट :- यदि उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करते समय कोई परेशानी हो या फिर किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इन नंबरों 011-25694209/ 25699606 पर कॉल करके या इस ID casbiaf@cdac.in पर मेल कर सकते हैं।

जय हिन्द।
Thank you very much.

गुरुवार, 23 जून 2022

अग्निपथ योजना युवाओं के लिए वरदान या अभिशाप ?

     केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौ सेना में अग्निपथ योजना का ऐलान 14 जून 2022 को किया था। तब से देश के अलग-अलग शहरों में युवाओं का गुस्सा देखने को मिला। बहुत जगहों पर आक्रोशित युवाओं ने सरकारी और निजी संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचाया। जिससे हमारे देश का ही नुकसान हुआ। आक्रोशित युवाओं का कहना है कि ये अग्निपथ योजना उनके लिए लाभदायक नहीं है। केंद्र सरकार इस निर्णय को वापस ले और पहले वाली भर्ती प्रक्रिया को चालू रखे। जबकि केंद्र सरकार का कहना है कि ये योजना युवाओं के लिए बहुत ही शानदार है। इस योजना को देश की सुरक्षा को और मजबूती प्रदान करने के लिए तथा ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सेना में (चार साल के लिए) शामिल करके बेरोजगारी को कम करने के लिए लाई गई है। जब से इस योजना की घोषणा हुई है, तब से सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर इस अग्निपथ योजना पर सही/गलत के ऊपर लगातार तर्क दिए जा रहे हैं।

     जैसे आप लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि हर एक चीज के दो पहलू होते हैं। उसके फायदे और नुकसान होते हैं। उसी प्रकार यहां पर भी अग्निपथ योजना के फायदे और नुकसान जरूर होंगे। आइए जानते हैं कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए वरदान है या फिर अभिशाप ?

अग्निपथ योजना से युवाओं को फायदे :- 

1. चार साल की सर्विस के बाद सेवा निधि के रूप में 11.7 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। जो पूरी तरह करमुक्त होगी।

2. अग्निवीरों का 4 सालों के लिए जीवन बीमा 48 लाख रूपये का होगा।

3. अग्निवीरों को 4 साल की सर्विस के बाद एक कौशल प्रमाण पत्र मिलेगा।

4. अग्निवीरों को CAPF (Central Armed Police Forces/केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) की नौकरियों में वरीयता दी जाएगी। इसमें CRPF, ITBP, CISF, SSB, BSF शामिल हैं।

5. जो युवा 10वीं कक्षा पास करके भर्ती होंगे। उनको सर्विस से रिटायरमेंट के समय उनकी कौशल क्षमता (जो 4 सालों के दौरान पाई जायेगी) के आधार पर 12वीं कक्षा या समकक्ष का प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

6. भर्ती प्रक्रिया को all india all caste basis पर किया जायेगा।

7. 18 साल से कम उम्र के युवाओं को भर्ती होने के लिए अभिभावकों की अनुमति लेनी अनिवार्य होगी।

8. अग्निवीरों को चार साल के बाद असम राइफल्स की भर्ती में वरीयता दी जाएगी।

9. अग्निवीरों को मेडिकल सलाह के आधार पर Sick Leave दी जाएगी।

10. सर्विस के दौरान अग्निवीरों को मेडिकल सुविधा और CSD कैंटीन की सुविधा का लाभ दिया जायेगा।

11. सर्विस के दौरान पदक और प्रशंसा पत्र लेने वाले अग्निवीरों को 4 साल की सर्विस के बाद स्थाई नियुक्ति के लिए इसका लाभ दिया जायेगा।

12. अग्निवीरों को वेतन के अलावा Risk & Hardship भत्ता, राशन भत्ता, यूनिफॉर्म भत्ता और travel भत्ता प्रदान किया जायेगा।

13. चार साल की सर्विस के बाद 25% सर्वश्रेष्ठ (Best of the best) अग्निवीरों की सेना में स्थाई नियुक्ति कर दी जाएगी।

14. अग्निवीरों को सर्विस के दौरान विकलांग होने पर उन्हें विकलांगता प्रतिशत के अनुसार एकमुस्त राशि प्रदान की जाएगी :-

100% विकलांगता - 44 लाख रूपये।

75% विकलांगता - 25 लाख रूपये।

50% विकलांगता - 15 लाख रूपये।

15. अग्निवीरों को इस प्रकार से वेतन और भत्ता दिये जायेंगे :-

पहले साल- ₹ 30,000 प्रति महीना+भत्ते

दूसरे साल- ₹ 33,000 प्रति महीना+भत्ते

तीसरे साल- ₹ 36,000 प्रति महीना+भत्ते

चौथे साल- ₹ 40,000 प्रति महीना+भत्ते

16. सर्विस के दौरान अग्निवीरों की यूनिफॉर्म पर एक विशिष्ट प्रतीक चिन्ह लगाया जाएगा। जो उनकी पहचान होगी।

17. अग्निवीरों को राज्य सरकारों द्वारा राज्य पुलिस सर्विस में भी वरीयता दी जा सकती है।

18. चार साल की सर्विस के बाद सिविल परीक्षाओं की तैयारी करके दूसरी शानदार जॉब पा सकते हैं।

19. सेवा निधि की राशि और अपनी saving की राशि से एक शानदार बिजनेस चला सकते हैं।

20. अग्निवीरों को आर्म्ड फोर्सेज पर्सनल प्रोविडेंट फंड या और किसी प्रकार के प्रोविडेंट फंड में कंट्रीब्यूट करने की आवश्यकता नहीं है।

21. चार साल की सर्विस के बाद सभी अग्निवीरों को सेना में 25% रेगुलर कैडर में शामिल होने के लिए अप्लाई करने का सुनहरा मौका दिया जायेगा। 

अग्निपथ योजना से युवाओं को नुकसान :-

1. सेना में केवल चार साल ही सर्विस करने का मौका।

2. महंगाई भत्ता और मिलिट्री सर्विस पे नहीं दिया जायेगा।

3. एक साल में केवल 30 दिनों की ही छुट्टियां मिलेंगी।

4. चार साल की सर्विस के बाद पेंशन और ग्रेजुएटी का लाभ नहीं मिलेगा।

5. Ex-serviceman का दर्जा तथा लाभ नहीं दिया जायेगा।

6.  चार साल की सर्विस के बाद ECHS (Ex-servicemen Contributory Health Scheme/भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना) का फायदा नहीं मिलेगा।

7.  चार साल के बाद CSD कैंटीन की सुविधा नहीं दी जाएगी।

8. सर्विस के लिए ऑर्गेनाइजेशन के हिसाब से अग्निवीरों को किसी भी रेजिमेंट या यूनिट में पोस्टिंग भेजा जा सकता है।

9. अग्निवीरों के मासिक वेतन में से हर महीने 30% राशि को काटकर कोष में जमा किया जायेगा।

10. चार साल की सर्विस के बाद परिवार की सभी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मिलने वाली रकम पर्याप्त नहीं है।

11. हर चार साल बाद 75% अग्निवीरों को सेना से सेवामुक्त कर दिया जायेगा।

12. अग्निवीरों को सर्विस के दौरान 4 साल की सर्विस तक, उनकी मर्जी से सेवामुक्त नहीं किया जायेगा। अगर ज्यादा ही जरूरी होगा तो उसके लिए कंपीटेंट अथॉरिटी से सैंक्शन लेना होगा।

     यहां हमने इस योजना के संभावित फायदे और नुकसानों के बारे में बात किया था। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर हम ये अनुमान तो लगा ही सकते हैं कि क्या ये योजना हमारे लिए वरदान के रूप में साबित हो सकती है या नहीं ? अगर फिर भी जो युवा सरकार के इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं तो आप लोग शांतिपूर्वक ढंग से भी इस योजना का विरोध कर सकते हैं। क्योंकि सरकारी और निजी संपत्तियों के नुकसान से हमारे देशवासियों को ही परेशानियां होगी। इस पोस्ट के माध्यम से, मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि आप लोग देश की किसी भी संपत्ति को नुकसान ना पहुंचाए और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी असहमति को सरकार तक पहुंचाएं। और केंद्र सरकार से निवेदन है कि आप भी देश के युवाओं की नाराजगी के कारण को अच्छे से समझें और उन्हें भले के लिए जल्दी से जल्दी आश्वस्त करें।धन्यवाद। 

For more information about Army Welfare scheme you may visit 👉 adhikariarmy.blogspot.com


जय हिन्द।

Thank you very much.


बुधवार, 15 जून 2022

सेना में अग्निपथ भर्ती योजना का बड़ा ऐलान :- Agnipath Recruitment Scheme

देशभर में युवाओं के लिए खुशखबरी :- केंद्र सरकार ने दिनांक 14 जून 2022 (मंगलवार) को भारतीय तीनों सेनाओं (Army, Air Force, Navy) में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव करते हुए अग्निपथ भर्ती योजना की घोषणा कर दी है। अब देश के ज्यादातर युवाओं का भारतीय सेना में जाने का सपना पूरा होगा। इस योजना के तहत देशभर के युवाओं को सेना में सिर्फ 4 साल के लिए भर्ती किया जायेगा। जिनको अग्निवीर कहा जायेगा। 4 साल की नौकरी के बाद 25% अग्निवीरों को उनकी परफॉर्मेंस के अनुसार सेना में अगले 15 सालों के लिए स्थाई रूप से शामिल कर दिया जायेगा। और 75% युवाओं को सेवामुक्त कर दिया जायेगा। अग्निपथ भर्ती योजना में शामिल होने के लिए युवाओं की उम्र 17.5 से 21 साल की होनी चाहिए। अग्निवीरों को 6 महीनों का कड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेवामुक्त करने के बाद सेना अग्निवीरों को रोजगार प्रदान कराने में भी मदद करेगी। लेकिन उन्हें पेंशन का लाभ नहीं दिया जायेगा।
योजना का उद्देश्य :- सेना में इस योजना को लागू करने के निम्न उद्देश्य हैं :-
1. भारतीय सेना को हमेशा जवान (young) रखकर देश की सुरक्षा को और मजबूती प्रदान करना।
2. युवाओं की हैल्थ और फिटनेस लेवल को अच्छा रखना।
3. ज्यादा युवाओं को रोजगार प्रदान करना।
4. युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर अनुशासित नागरिक बनने में मदद करना।
5. युवाओं को मिलिट्री सेवा करने का मौका देना।
6. इस योजना से युवाओं को नई-नई टेक्नोलॉजियों से परिचित होने का मौका मिलेगा।
7. यह स्कीम देश की GDP बढ़ाने में भी सहायक होगी।
8. सेवा के दौरान का Skills और Experience उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार पाने में मदद करेगा।

अग्निपथ योजना के फायदे
:-
 
1. सेवा के दौरान अग्निवीरों को अच्छा Pay Package प्रदान करना।
2. 4 साल की सेवा करने के बाद Seva Nidhi प्रदान करना।
3. Death और Disability Package की उचित व्यवस्था।
4. अग्निवीरों को सेवा के दौरान उचित Risk & Hardship भत्ता दिया जायेगा। इसके साथ राशन, यूनिफॉर्म और ट्रैवलिंग भत्ता भी प्रदान किया जायेगा। 

अग्निवीरों की सैलरी व अन्य भत्ते :- अग्निवीरों को सेवा के दौरान आकर्षक सैलरी व अन्य भत्ते प्रदान किए जायेंगे।

इस योजना के तहत अग्निवीरों को पहले साल में 4.76 लाख रूपये का सालाना पैकेज मिलेगा। जो चौथे साल तक बढ़कर 6.92 लाख रूपये पहुंच जाएगा। चार साल की नौकरी करने के बाद 11.7 लाख रूपये की सेवा निधि राशि प्रदान की जाएगी। जो पूरी तरह टैक्स फ्री होगी। यदि अग्निवीर सेवा के दौरान शहीद हो जाता है तो उनके परिजनों को लगभग 1 करोड़ की राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें बांकि बची हुई नौकरी (4 साल तक) का वेतन का लाभ भी शामिल है।

सेवा निधि (Seva Nidhi) :- इस सेवा निधि में अग्निवीर अपनी सैलरी की 30% राशि हर महीने जमा करेंगे और उतनी ही राशि सरकार भी इस निधि में जमा करेगी। 4 साल बाद एक अग्निवीर को इस जमा राशि पर ब्याज लगाकर लगभग 11.7 लाख रूपये दिए जायेंगे। जो राशि पूरी तरह टैक्स फ्री होगी।

विकलांगता मुआवजा (Disability Compensation) :- सेवा के दौरान डिसेबल होने पर एक अग्निवीर को One Time Ex-Gratia राशि निम्न शर्तों के अनुसार दी जाएगी :-

100% Disability - ₹ 44 लाख।

75% Disability - ₹ 25 लाख।

50% Disability - ₹ 15 लाख।

मृत्यु मुआवजा (Death Compensation) :- अग्निवीर सेवा के दौरान शहीद होने पर उनके परिजनों को लगभग 1 करोड़ की राशि प्रदान की जाएगी।
  • Non Contributory Life Insurance - ₹ 48 लाख।
  • Aditional Ex-Gratia - ₹ 44 लाख।
  • Seva Nidhi - ₹ 11.7 लाख।
  • बची हुई नौकरी की सैलरी।
नोट :- (i). अग्निवीरों के लिए 90 दिनों में शुरू होंगी भर्ती रैलियां। 
(ii). इस साल 46,000 अग्निवीरों की भर्ती करने का लक्ष्य।

नोट :- सभी केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर एवं भर्ती सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।



जय हिन्द।
Thank you very much.

गुरुवार, 2 जून 2022

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के आश्रितों को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा

सभी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के आश्रितों के लिए खुशखबरी :- अब पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सभी आश्रितों का भी बनेगा आश्रित पहचान पत्र (Dependents Identity Card)। पहले केवल कार्यरत सैनिकों के आश्रितों का ही Dependent Card बनाया जाता था। जिस कार्ड को हर साल रिन्यूअल कराना होता था। जिससे सभी आश्रित फायदा लेते थे। लेकिन जब सैनिक रिटायर हो जाते थे तो उनको इस सुविधा का लाभ नहीं दिया जाता था। केंद्र सरकार को समय-समय पर पूर्व सैनिकों और वीर नारियों द्वारा इसकी मांग की गई थी। दिनांक 03 अगस्त 2018 को केंद्रीय सैनिक बोर्ड ने इसके संदर्भ में पत्र जारी किया। उसके बाद दिनांक 13 अप्रैल 2023 को फिर से एक अमेंडमेंट गाईडलाइन जारी की गई। जब पहली बार गाईडलाइन जारी की गई तब से लगभग 04 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी भी जानकारी के आभाव में हमारे बहुत सारे पूर्व सैनिक और वीर नारियों के आश्रितों का Dependent Identity Card नहीं बना है या उन लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है।

Dependents Identity Card के फायदे :- पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के आश्रित इस कार्ड से निम्न फायदे ले सकते हैं :-

1.  हवाई यात्रा में छूट/रियायत पाने के लिए जिन विमान सेवाओं में ऑफर दिए जा रहे हों।

2.  बच्चों के Heigher Education के लिए, जिन इंस्टीट्यूट में देना जरूरी हो।

3. किसी भी मिलिट्री एरिया में प्रवेश हेतू (With valid Reason)।








आश्रितों के पहचान पत्र बनाने के लिए पात्रता :- 

a. पूर्व सैनिक की पत्नी और बच्चे।

b. युद्ध में शहीद की विधवा और शहीद के आश्रित माता-पिता जी।

c. पूर्व सैनिक की विधवा और उनके बच्चे (कानूनी तौर पर गोद लिए हुआ बच्चा भी शामिल है)।

d. आश्रित माता-पिता जिनकी सभी स्रोतों से महीने की income 9,000 + DA रूपये से ज्यादा नहीं है।



Dependent Identity Card के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया :- यह प्रक्रिया अभी तक पूरी तरह ऑफलाइन है। आप लोग अपने-अपने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में संपर्क करें।

1. पूर्व सैनिकों और वीर नारियों द्वारा जिला सैनिक बोर्ड में हर एक आश्रितों के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र भरना होगा।

2. आश्रित पहचान पत्र हमेशा पूर्व सैनिक और वीर नारियों के पहचान पत्र के साथ लिंक किया जायेगा।

3. केवल उन्हीं आश्रितों का Dependent Identity Card बनाया जायेगा, जिनका नाम डिस्चार्ज बुक में अंकित होगा।

4. हर एक आश्रित के पहचान पत्र का 100/- रुपया जमा करना होगा।

Dependent Identity Card के लिए जरूरी दस्तावेज :- पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को अपने आश्रितों का पहचान पत्र बनाने के लिए निम्न दस्तावेजों को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा करना होगा :- 

(a). फोटो लगी हुई application (आवेदन पत्र)।

(b). डिस्चार्ज बुक की फोटो कॉपी।

(c). रजिस्ट्रेशन फॉर्म।

(d). पी.पी.ओ. (PPO = Pension Payment Order) की कॉपी।

(e). बच्चे की जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी।

(f). बच्चे की आधार कार्ड की कॉपी।

(g). पुराने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय से NOC (No Objection certificate), अगर जरूरी हो।

Validity of Dependent Identity Cards :- पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के आश्रित पहचान पत्र की वैधता निम्न प्रकार होगी :-

1.  माता-पिता जी का आजीवन।

2. बच्चों के Dependent Identity Card को हर पांच साल बाद नवीकृत किया जायेगा।

     (a). Sons :- लड़के की उम्र 25 साल तक या जब खुद पर आश्रित हो जाय (इनमें से को पहले होगा)। अगर विकलांगता के कारण बेरोजगार हो तो आजीवन।

     (b). Daughters :- लड़कियों की शादी तक या जब खुद पर आश्रित हो जाय (इनमें से को पहले होगा)। अगर विकलांगता के कारण बेरोजगार हो तो आजीवन

3. स्थाई रूप से विकलांग बच्चे (Permanently Disabled Children) :- इन बच्चों का आजीवन रहेगा।

4. Dependent Identity Card के नवीनीकरण के समय हर कार्ड का 100/- रुपया लिया जायेगा।


For more information about Army Welfare scheme you may visit 👉 adhikariarmy.blogspot.com

ध्यान रहे :-

1. यह आश्रित पहचान पत्र आपको किसी भी प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देता है। इसके लिए वहां की लोकल फॉर्मेशन के नियम मान्य होंगे।
2. कभी भी इस Dependent Identity Card का गलत इस्तेमाल ना करें। अन्यथा उन पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की इस सुविधा को बंद कर दिया जा सकता है।
अगर आप भी अपने आश्रितों का dependent Identity Card बनाना चाहते हैं तो कृपया यहां 👉 से अप्लाई करें।


आप भी अपना नया कोरिजेंडम PPO यहां 👇 से देखें.....


यहां 👇से जानें, OROP 3 में कितनी बढ़ी पेंशन और कितना मिलेगा एरियर.....


प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...


बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 


नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

जय हिन्द।

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...