शुक्रवार, 29 जुलाई 2022
उत्तराखण्ड में अग्निवीरों के लिए खुशखबरी
शनिवार, 2 जुलाई 2022
भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर : जानिए अग्निवीरवायु बनने के लिए क्या हैं शर्तें ?
*🙏💐ॐ नमः शिवाय💐🙏*
भारतीय वायु सेना हिंदुस्तान और नेपाल के अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रही है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से इस लिंक https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आसानी से कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 जून 2022 सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। जो 05 जुलाई 2022 शाम 5 बजे बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य युवा इस योजना के द्वारा भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए समय पर अपना रजिस्ट्रेशन कर लें। इस योजना के तहत अग्निवीरवायु के लिए ऑनलाइन परीक्षाएं 24 जुलाई 2022 से शुरू हो जाएंगी।कौन हैं पात्र :-1. अविवाहित पुरुष उम्मीदवार।2. जिनकी जन्मतिथि 29 दिसम्बर 1999 से 29 जून 2005 तक है। (इसमें 29 दिसम्बर और 29 जून दोनों तारीखें शामिल हैं)।3. शैक्षिक योग्यता : (क). विज्ञान विषय :-उम्मीदवार मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट / 10 + 2 / समकक्ष परीक्षा 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण हो। अंग्रेजी में 50% अंक होने जरूरी हैं।याउम्मीदवार इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रुमेंटेशन टेक्नोलॉजी / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) एक सरकारी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण हो।याउम्मीदवार गैर-व्यावसायिक विषय के साथ दो साल का व्यावसायिक कोर्स की परीक्षा भौतिकी तथा गणित के साथ उत्तीर्ण हो। (यदि अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में विषय ना हो तो इंटरमीडिएट/मैट्रिक की अंक तालिका जरूरी है)।
(ख). विज्ञान विषयों के अलावा :- उम्मीदवार किसी भी विषय में इंटरमीडिएट / 10 + 2 / समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण हो और अंग्रेजी विषय में 50% अंक हों।याउम्मीदवार को व्यावसायिक कोर्स में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। अंग्रेजी विषय में 50% अंक होना अनिवार्य है। (यदि व्यावसायिक कोर्स में अंग्रेजी विषय नहीं है तो इंटरमीडिएट / मैट्रिक की अंक तालिका)।4. उम्मीदवार के पास वैध Email ID और मोबाइल नंबर हो।5. कैंडिडेट्स के पास आधार कार्ड हो। जम्मू कश्मीर, असम और मेघालय राज्यों के उम्मीदवारों को छोड़कर। इनके पास वैध पहचान पत्र होना चाहिए।Documents are to uploaded online :- निम्न दस्तावेजों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय अपलोड करना जरूरी है :-1. कक्षा 10वीं पास या समकक्ष सर्टिफिकेट।2. इंटरमीडिएट उत्तीर्ण या समकक्ष अंक तालिका।यातीन साल इंजीनियरिंग डिप्लोमा तीसरे साल की अंक तालिका।या2 साल वोकेशनल कोर्स की अंक तालिका और नॉन वोकेशनल कोर्स की अंक तालिका अंग्रेजी, भौतिकी और गणित विषयों के साथ।3. पासपोर्ट साइज की नवीनतम फोटो बिना टोपी और पगड़ी के हल्के बैकग्राउंड कलर में (सिख उम्मीदवारों को छोड़कर)। फोटो का साइज 10 KB से 50 KB के बीच होना चाहिए। फोटो उम्मीदवार को एक काले रंग की स्लेट में अपना नाम और फोटो खिंचवाने की तारीख सफेद चौक से कैपिटल लेटर में लिखकर अपने छाती के सामने पकड़कर खिंचवाना है।4. उम्मीदवार के बाएं हाथ के अंगूठे के निशान की फोटो खींचकर। फोटो का साइज 10 KB से 50 KB के अंदर हो।5. उम्मीदवार के हस्ताक्षर की फोटो। फोटो का साइज 10 KB से 50 KB के अंदर हो।6. उम्मीदवार के माता पिता जी के हस्ताक्षर की फोटो अगर कैंडिडेट्स की उम्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के दिन 18 साल से कम हो।
For more information about Army Welfare scheme you may visit 👉 adhikariarmy.blogspot.com
फिजिकल फिटनेस टैस्ट के भाग :-
- 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी है - 6 मिनट 30 सेकेंड में।
- उम्मीदवारों को दिए गए समय के अनुसार फिजिकल टैस्ट पास करने के लिए ये भी करने जरूरी हैं :-
- पुश अप्स - 10.
- सीट अप्स - 10.
- स्क्वाट्स - 20.
- ऊंचाई - 152.5 सेंटीमीटर कम से कम।
- छाती का फुलाव - 5 सेंटीमीटर कम से कम।
- वजन - उम्मीदवार की उम्र और ऊंचाई के अनुसार।
- आंखें - कोर्नियल सर्जरी (PRK/LASIK) स्वीकार नहीं है।
- दांत - स्वस्थ मसूड़ों के साथ साथ कम से कम 14 डेंटल पॉइंट्स होने चाहिए।
- कान - दोनों कानों से नॉर्मल सुनाई देना चाहिए।
गुरुवार, 23 जून 2022
अग्निपथ योजना युवाओं के लिए वरदान या अभिशाप ?
केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौ सेना में अग्निपथ योजना का ऐलान 14 जून 2022 को किया था। तब से देश के अलग-अलग शहरों में युवाओं का गुस्सा देखने को मिला। बहुत जगहों पर आक्रोशित युवाओं ने सरकारी और निजी संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचाया। जिससे हमारे देश का ही नुकसान हुआ। आक्रोशित युवाओं का कहना है कि ये अग्निपथ योजना उनके लिए लाभदायक नहीं है। केंद्र सरकार इस निर्णय को वापस ले और पहले वाली भर्ती प्रक्रिया को चालू रखे। जबकि केंद्र सरकार का कहना है कि ये योजना युवाओं के लिए बहुत ही शानदार है। इस योजना को देश की सुरक्षा को और मजबूती प्रदान करने के लिए तथा ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सेना में (चार साल के लिए) शामिल करके बेरोजगारी को कम करने के लिए लाई गई है। जब से इस योजना की घोषणा हुई है, तब से सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर इस अग्निपथ योजना पर सही/गलत के ऊपर लगातार तर्क दिए जा रहे हैं।
जैसे आप लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि हर एक चीज के दो पहलू होते हैं। उसके फायदे और नुकसान होते हैं। उसी प्रकार यहां पर भी अग्निपथ योजना के फायदे और नुकसान जरूर होंगे। आइए जानते हैं कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए वरदान है या फिर अभिशाप ?
अग्निपथ योजना से युवाओं को फायदे :-
1. चार साल की सर्विस के बाद सेवा निधि के रूप में 11.7 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। जो पूरी तरह करमुक्त होगी।
2. अग्निवीरों का 4 सालों के लिए जीवन बीमा 48 लाख रूपये का होगा।
3. अग्निवीरों को 4 साल की सर्विस के बाद एक कौशल प्रमाण पत्र मिलेगा।
4. अग्निवीरों को CAPF (Central Armed Police Forces/केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) की नौकरियों में वरीयता दी जाएगी। इसमें CRPF, ITBP, CISF, SSB, BSF शामिल हैं।
5. जो युवा 10वीं कक्षा पास करके भर्ती होंगे। उनको सर्विस से रिटायरमेंट के समय उनकी कौशल क्षमता (जो 4 सालों के दौरान पाई जायेगी) के आधार पर 12वीं कक्षा या समकक्ष का प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
6. भर्ती प्रक्रिया को all india all caste basis पर किया जायेगा।
7. 18 साल से कम उम्र के युवाओं को भर्ती होने के लिए अभिभावकों की अनुमति लेनी अनिवार्य होगी।
8. अग्निवीरों को चार साल के बाद असम राइफल्स की भर्ती में वरीयता दी जाएगी।
9. अग्निवीरों को मेडिकल सलाह के आधार पर Sick Leave दी जाएगी।
10. सर्विस के दौरान अग्निवीरों को मेडिकल सुविधा और CSD कैंटीन की सुविधा का लाभ दिया जायेगा।
11. सर्विस के दौरान पदक और प्रशंसा पत्र लेने वाले अग्निवीरों को 4 साल की सर्विस के बाद स्थाई नियुक्ति के लिए इसका लाभ दिया जायेगा।
12. अग्निवीरों को वेतन के अलावा Risk & Hardship भत्ता, राशन भत्ता, यूनिफॉर्म भत्ता और travel भत्ता प्रदान किया जायेगा।
13. चार साल की सर्विस के बाद 25% सर्वश्रेष्ठ (Best of the best) अग्निवीरों की सेना में स्थाई नियुक्ति कर दी जाएगी।
14. अग्निवीरों को सर्विस के दौरान विकलांग होने पर उन्हें विकलांगता प्रतिशत के अनुसार एकमुस्त राशि प्रदान की जाएगी :-
100% विकलांगता - 44 लाख रूपये।
75% विकलांगता - 25 लाख रूपये।
50% विकलांगता - 15 लाख रूपये।
15. अग्निवीरों को इस प्रकार से वेतन और भत्ता दिये जायेंगे :-
पहले साल- ₹ 30,000 प्रति महीना+भत्ते
दूसरे साल- ₹ 33,000 प्रति महीना+भत्ते
तीसरे साल- ₹ 36,000 प्रति महीना+भत्ते
चौथे साल- ₹ 40,000 प्रति महीना+भत्ते
16. सर्विस के दौरान अग्निवीरों की यूनिफॉर्म पर एक विशिष्ट प्रतीक चिन्ह लगाया जाएगा। जो उनकी पहचान होगी।
17. अग्निवीरों को राज्य सरकारों द्वारा राज्य पुलिस सर्विस में भी वरीयता दी जा सकती है।
18. चार साल की सर्विस के बाद सिविल परीक्षाओं की तैयारी करके दूसरी शानदार जॉब पा सकते हैं।
19. सेवा निधि की राशि और अपनी saving की राशि से एक शानदार बिजनेस चला सकते हैं।
20. अग्निवीरों को आर्म्ड फोर्सेज पर्सनल प्रोविडेंट फंड या और किसी प्रकार के प्रोविडेंट फंड में कंट्रीब्यूट करने की आवश्यकता नहीं है।
21. चार साल की सर्विस के बाद सभी अग्निवीरों को सेना में 25% रेगुलर कैडर में शामिल होने के लिए अप्लाई करने का सुनहरा मौका दिया जायेगा।
अग्निपथ योजना से युवाओं को नुकसान :-
1. सेना में केवल चार साल ही सर्विस करने का मौका।
2. महंगाई भत्ता और मिलिट्री सर्विस पे नहीं दिया जायेगा।
3. एक साल में केवल 30 दिनों की ही छुट्टियां मिलेंगी।
4. चार साल की सर्विस के बाद पेंशन और ग्रेजुएटी का लाभ नहीं मिलेगा।
5. Ex-serviceman का दर्जा तथा लाभ नहीं दिया जायेगा।
6. चार साल की सर्विस के बाद ECHS (Ex-servicemen Contributory Health Scheme/भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना) का फायदा नहीं मिलेगा।
7. चार साल के बाद CSD कैंटीन की सुविधा नहीं दी जाएगी।
8. सर्विस के लिए ऑर्गेनाइजेशन के हिसाब से अग्निवीरों को किसी भी रेजिमेंट या यूनिट में पोस्टिंग भेजा जा सकता है।
9. अग्निवीरों के मासिक वेतन में से हर महीने 30% राशि को काटकर कोष में जमा किया जायेगा।
10. चार साल की सर्विस के बाद परिवार की सभी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मिलने वाली रकम पर्याप्त नहीं है।
11. हर चार साल बाद 75% अग्निवीरों को सेना से सेवामुक्त कर दिया जायेगा।
12. अग्निवीरों को सर्विस के दौरान 4 साल की सर्विस तक, उनकी मर्जी से सेवामुक्त नहीं किया जायेगा। अगर ज्यादा ही जरूरी होगा तो उसके लिए कंपीटेंट अथॉरिटी से सैंक्शन लेना होगा।
यहां हमने इस योजना के संभावित फायदे और नुकसानों के बारे में बात किया था। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर हम ये अनुमान तो लगा ही सकते हैं कि क्या ये योजना हमारे लिए वरदान के रूप में साबित हो सकती है या नहीं ? अगर फिर भी जो युवा सरकार के इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं तो आप लोग शांतिपूर्वक ढंग से भी इस योजना का विरोध कर सकते हैं। क्योंकि सरकारी और निजी संपत्तियों के नुकसान से हमारे देशवासियों को ही परेशानियां होगी। इस पोस्ट के माध्यम से, मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि आप लोग देश की किसी भी संपत्ति को नुकसान ना पहुंचाए और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी असहमति को सरकार तक पहुंचाएं। और केंद्र सरकार से निवेदन है कि आप भी देश के युवाओं की नाराजगी के कारण को अच्छे से समझें और उन्हें भले के लिए जल्दी से जल्दी आश्वस्त करें।धन्यवाद।
For more information about Army Welfare scheme you may visit 👉 adhikariarmy.blogspot.com
जय हिन्द।
Thank you very much.
बुधवार, 15 जून 2022
सेना में अग्निपथ भर्ती योजना का बड़ा ऐलान :- Agnipath Recruitment Scheme
इस योजना के तहत अग्निवीरों को पहले साल में 4.76 लाख रूपये का सालाना पैकेज मिलेगा। जो चौथे साल तक बढ़कर 6.92 लाख रूपये पहुंच जाएगा। चार साल की नौकरी करने के बाद 11.7 लाख रूपये की सेवा निधि राशि प्रदान की जाएगी। जो पूरी तरह टैक्स फ्री होगी। यदि अग्निवीर सेवा के दौरान शहीद हो जाता है तो उनके परिजनों को लगभग 1 करोड़ की राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें बांकि बची हुई नौकरी (4 साल तक) का वेतन का लाभ भी शामिल है।
- Non Contributory Life Insurance - ₹ 48 लाख।
- Aditional Ex-Gratia - ₹ 44 लाख।
- Seva Nidhi - ₹ 11.7 लाख।
- बची हुई नौकरी की सैलरी।
गुरुवार, 2 जून 2022
पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के आश्रितों को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा
सभी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के आश्रितों के लिए खुशखबरी :- अब पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सभी आश्रितों का भी बनेगा आश्रित पहचान पत्र (Dependents Identity Card)। पहले केवल कार्यरत सैनिकों के आश्रितों का ही Dependent Card बनाया जाता था। जिस कार्ड को हर साल रिन्यूअल कराना होता था। जिससे सभी आश्रित फायदा लेते थे। लेकिन जब सैनिक रिटायर हो जाते थे तो उनको इस सुविधा का लाभ नहीं दिया जाता था। केंद्र सरकार को समय-समय पर पूर्व सैनिकों और वीर नारियों द्वारा इसकी मांग की गई थी। दिनांक 03 अगस्त 2018 को केंद्रीय सैनिक बोर्ड ने इसके संदर्भ में पत्र जारी किया। उसके बाद दिनांक 13 अप्रैल 2023 को फिर से एक अमेंडमेंट गाईडलाइन जारी की गई। जब पहली बार गाईडलाइन जारी की गई तब से लगभग 04 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी भी जानकारी के आभाव में हमारे बहुत सारे पूर्व सैनिक और वीर नारियों के आश्रितों का Dependent Identity Card नहीं बना है या उन लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है।
Dependents Identity Card के फायदे :- पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के आश्रित इस कार्ड से निम्न फायदे ले सकते हैं :-
1. हवाई यात्रा में छूट/रियायत पाने के लिए जिन विमान सेवाओं में ऑफर दिए जा रहे हों।
2. बच्चों के Heigher Education के लिए, जिन इंस्टीट्यूट में देना जरूरी हो।
3. किसी भी मिलिट्री एरिया में प्रवेश हेतू (With valid Reason)।
आश्रितों के पहचान पत्र बनाने के लिए पात्रता :-
a. पूर्व सैनिक की पत्नी और बच्चे।
b. युद्ध में शहीद की विधवा और शहीद के आश्रित माता-पिता जी।
c. पूर्व सैनिक की विधवा और उनके बच्चे (कानूनी तौर पर गोद लिए हुआ बच्चा भी शामिल है)।
d. आश्रित माता-पिता जिनकी सभी स्रोतों से महीने की income 9,000 + DA रूपये से ज्यादा नहीं है।
Dependent Identity Card के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया :- यह प्रक्रिया अभी तक पूरी तरह ऑफलाइन है। आप लोग अपने-अपने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में संपर्क करें।
1. पूर्व सैनिकों और वीर नारियों द्वारा जिला सैनिक बोर्ड में हर एक आश्रितों के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र भरना होगा।
2. आश्रित पहचान पत्र हमेशा पूर्व सैनिक और वीर नारियों के पहचान पत्र के साथ लिंक किया जायेगा।
3. केवल उन्हीं आश्रितों का Dependent Identity Card बनाया जायेगा, जिनका नाम डिस्चार्ज बुक में अंकित होगा।
4. हर एक आश्रित के पहचान पत्र का 100/- रुपया जमा करना होगा।
Dependent Identity Card के लिए जरूरी दस्तावेज :- पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को अपने आश्रितों का पहचान पत्र बनाने के लिए निम्न दस्तावेजों को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा करना होगा :-
(a). फोटो लगी हुई application (आवेदन पत्र)।
(b). डिस्चार्ज बुक की फोटो कॉपी।
(c). रजिस्ट्रेशन फॉर्म।
(d). पी.पी.ओ. (PPO = Pension Payment Order) की कॉपी।
(e). बच्चे की जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी।
(f). बच्चे की आधार कार्ड की कॉपी।
(g). पुराने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय से NOC (No Objection certificate), अगर जरूरी हो।
Validity of Dependent Identity Cards :- पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के आश्रित पहचान पत्र की वैधता निम्न प्रकार होगी :-
1. माता-पिता जी का आजीवन।
2. बच्चों के Dependent Identity Card को हर पांच साल बाद नवीकृत किया जायेगा।
(a). Sons :- लड़के की उम्र 25 साल तक या जब खुद पर आश्रित हो जाय (इनमें से को पहले होगा)। अगर विकलांगता के कारण बेरोजगार हो तो आजीवन।
(b). Daughters :- लड़कियों की शादी तक या जब खुद पर आश्रित हो जाय (इनमें से को पहले होगा)। अगर विकलांगता के कारण बेरोजगार हो तो आजीवन।
3. स्थाई रूप से विकलांग बच्चे (Permanently Disabled Children) :- इन बच्चों का आजीवन रहेगा।
4. Dependent Identity Card के नवीनीकरण के समय हर कार्ड का 100/- रुपया लिया जायेगा।
बुधवार, 1 जून 2022
उत्तराखण्ड राज्य के सभी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालयों के फोन नंबर एवं E-Mail IDs #Contact Details of all Zila Sainik Board Uttarakhand
*🙏💐ॐ नमः शिवाय💐🙏*
भारतीय सेना ने सदैव राष्ट्र की अखंडता एवं सम्प्रभुता बनाए रखने के लिये अनुकरणीय साहस और देशभक्ति का प्रदर्शन किया है। उत्तराखण्ड में कुल जनसंख्या का लगभग 10 प्रतिशत भाग सैनिकों, पूर्व सैनिकों एंव उनके आश्रितों का है। अतः हमारा प्रथम कर्तव्य है कि देश की सीमाओं की रक्षा तथा देश की संप्रभुता एवं अखण्डता बनाये रखने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिक सपूतों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के मान-सम्मान एवं कल्याणार्थ सदैव तत्पर रहें। उत्तराखण्ड में सैनिक कल्याण विभाग पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याणार्थ अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। रिटायरमेंट होने के बाद अगर आप अपने रिकॉर्ड ऑफिस को कोई पत्र भेजना चाहते हो तो पहले आपको इस पत्र को अपने जिला सैनिक कल्याण ऑफिस से वेरिफाई कराना होता है। हम सभी पूर्व सैनिक और वीर नारियां इस कार्यालय से निम्न सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं :-
अपने आश्रितों के पहचान पत्र के लिए यहां से आवेदन करें.....
https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/06/dependents-identity-card.html
उत्तराखण्ड राज्य के सभी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के संपर्क सूत्र :-
1. जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय अल्मोडा , दूरभाष नंबर : 05962-232210, 05962230246
Email : zskalmora-uk@gov.in
2. जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय बागेश्वर , दूरभाष नंबर : 05963-221751
Email : zskbageshwar-uk@gov.in
3. जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय चमोली , दूरभाष नंबर : 01372-251481
Email : zskchamoli-uk@gov.in
4. जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय चम्पावत , दूरभाष नंबर : 05965-230883
Email : zskchampawat-uk@gov.in
5. जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय देहरादून , दूरभाष नंबर : 0135-2626091
Email : zskdehradun-uk@gov.in
6. जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हरिद्वार , दूरभाष नंबर : 01334-250082
Email : zskharidwar-uk@gov.in
7. जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हल्द्धानी , दूरभाष नंबर : 05946-297345
Email : zsknanital-uk@gov.in
8. जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय लैन्सडौन , दूरभाष नंबर : 01386-263149
Email : zsklansdowne-uk@gov.in
9. जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पौडी , दूरभाष नंबर : 01368-223399
Email : zskpauri-uk@gov.in
10. जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पिथौरागढ , दूरभाष नंबर : 05964-226771
Email : zskpithoragarh-uk@gov.in
11. जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय रुद्रप्रयाग , दूरभाष नंबर : 01364-233584
Email : zskrudraprayag-uk@gov.in
12. जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय टिहरी , दूरभाष नंबर : 01376-234145
Email : zsktehri-uk@gov.in
13. जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय उधमसिंहनगर, दूरभाष नंबर:05944-250331
Email : zskusnagar-uk@gov.in
14. जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय उत्तरकाशी , दूरभाष नंबर : 01374-222191
Email : zskuttarkashi-uk@gov.in
15. निदेशालय (राज्य सैनिक बोर्ड)
दूरभाष नंबर 0135-2741481
Email : dir-soldierwel-uk@nic.in
Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।
🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏
Thank you very much.
Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment
जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना दिवस 27 अक्टूबर का इतिहास तथा भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...
-
यहाँ से जानें, स्पर्श पीपीओ डाउनलोड कैसे करें ? How to download PPO from sparsh full procedure पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए...
-
सभी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के आश्रितों के लिए खुशखबरी :- अब पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सभी आश्रितों का भी बनेगा आश्रित पहचान पत...
-
रक्षा पेंशनर के लि ए OROP 3 जुला ई 2024 के अनुसार पेंशन अपडेट/Know your Accurate Pension Amount according to one rank one pension 2024 ...






















