सोमवार, 19 मई 2025

पूर्व सैनिकों के लिए जॉब के शानदार अवसर #Job Vacancies for Ex-servicemen at Meerut and Gorakhpur

पूर्व सैनिकों के लिए उत्तर प्रदेश के मेरठ और गोरखपुर में जॉब पाने का शानदार मौका...🌹 


"🇮🇳🌹इस दुनियां में किसी के साथ, 

खुद की तुलना मत करो। 

यदि आप ऐसा करते हैं, तो  

आप खुद का अपमान कर रहे हैं। 🌹🇮🇳 "



इस जॉब के मुख्य बिन्दु इस प्रकार हैं :- 

१. उम्र सीमा : ५५ साल के कम होनी चाहिए। 

२. एप्लीकेशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि : ३१ मई २०२५ 

३. रैंक : JCOs 

४. मेडिकल कैटेगरी : SHAPE-1 

५. चरित्र : Exemplary  

६. सेवा के दौरान कैट A या कैट B में इंस्ट्रक्टर रह चुके हों। 

७. वेतन : ₹ 30,240 + EPF प्रतिमाह 

८. Fire 🔥 Fighting कोर्स वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

९. वेबसाईट  : www.upsainiknigam.com



राष्ट्रीय स्तर पर MCO कार्यालयों के संपर्क सूत्र...
https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/04/mco-mco-contact-number-list.html

तभी तो मैं सैनिक कहलाता हूं...🌹https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/05/indian-army.html


निम्न दस्तावेजों को एप्लिकेशन के साथ खुद के हस्ताक्षर करके भेजना है :- 

👉 CV/Bio Data

👉 PPO

👉 डिस्चार्ज बुक 

👉 ESM पहचान पत्र 

👉 ECHS स्मार्ट कार्ड

👉 CSD स्मार्ट कार्ड 

👉 PAN कार्ड 

👉 आधार कार्ड 

👉 शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र या कौशल प्रमाण पत्र 

"ऑपरेशन सिंदूर" इतना आक्रामक...🌹https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/05/operation-sindoor.html


ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क सूत्र :- 

👉 7860030103 (AGM HR & Adm)

👉 8447899195 (Clerk)

सेवारत एवं पूर्व सैनिकों के बेटियों के लिए...


पूर्व सैनिकों की दूसरी पारी की शुरुआत के लिए AWPO की भूमिका...

एप्लीकेशन फॉर्म भेजने के लिए E-Mail 🆔 और कार्यालय का पूरा पता :- 

UP Purv Sainik Kalyan Nigam Ltd.

Canal Ring Road,

Devi Kheda (Near National Bureau of Fish Genetic Resources)

Post - Dilkusha

Lucknow - 226002


E-mail 🆔 :- agmhr@upsainiknigam.com


ऐसा होता है, आतंकियों का दर्दनाक अन्त...🌹🇮🇳

नोट :- इसी प्रकार राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले, केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogsp एमकेqot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

रविवार, 18 मई 2025

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं के कल्याण हेतू सेवा केंद्र की स्थापना #Establishment of VSK for Ex-servicemen and their Family

"आसमाँ सा विसाल आँचल तेरा,

पायल चूड़ी ये सब भी है हथियार तेरे।

माँ सितला सी शीतल भी तू,

खड़क उठाए हाथों मे काली भी तू।।

ऐ वीरांगना,

मदमस्तक है तेरे आगे चारो दिशाएं।।"



भारतीय सेना द्वारा एक वीरांगना सेवा केंद्र (VSK) की शुरुआत की गई है। जो एक सिंगल विंडो सुविधा प्रदान करती है। 


"ऑपरेशन सिंदूर" इतना आक्रामक...🌹https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/05/operation-sindoor.html

     इसका मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के कल्याण और शिकायत निवारण करना है। इसके माध्यम से सभी पूर्व सैनिक और वीर नारियां ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकती हैं।

Directorate of Indian Army Veterans वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें 👉  https://www.indianarmyveterans.gov.in

रजिस्ट्रेशन करने से पहले निम्नलिखित डिटेल को साथ में तैयार रखें। ताकि रजिस्ट्रेशन करने में आसानी हो।




ऑपरेशन सिंदूर के बाद की भविष्यवाणी...🇮🇳

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/05/blog-post.html


👉ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नम्बर 0135 2741481 पर या फिर अपने अपने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

सर्विस पेंशनरों के लिए :- 

हेल्पलाइन नंबर :- 011 25664200
व्हाट्सएप नंबर :- 9910610866
E-mail 🆔 :- veteranscell-army@nic.in

फैमिली पेंशनरों के लिए :- 

हेल्पलाइन नंबर :- 011 25664100
व्हाट्सएप नंबर :- 9910964067
E-mail 🆔 :- diav.vsk@gov.in


ऐसा होता है, आतंकियों का दर्दनाक अन्त...🌹🇮🇳

नोट :- इसी प्रकार राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले, केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogsp एमकेqot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शनिवार, 17 मई 2025

तिथि संशोधन :- सेना/पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण #Free of cost Training #Preparation for rally #Date Ammended

"कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है :-

क्योंकि सपने वो नहीं होते, जो हम सोते हुए देखते हैं। सपने वो होते हैं, जो हमें सोने नहीं देते।।"

"Every Training is a part of Life"

तिथि संशोधन :- सेना/पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण #Free of cost Training #Preparation for rally #Date Ammendment 


भर्ती पूर्व प्रशिक्षण की पुरानी विज्ञप्ति यहां से देखें..🌹https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/05/free-of-cost-training-preparation-for.html


👉उत्तराखण्ड सरकार द्वारा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण वर्ष 2025-26 के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उत्तराखण्ड के कुमाऊं मंडल के सभी जिलों के सभी सेवारत सैनिकों/पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के पुत्र आश्रितों के लिए सेना/पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बलों हेतू किया जा रहा है। इच्छुक पात्र कैंप में प्रतिभाग हेतू कृपया अपना नाम एवं अन्य विवरण अपने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में भेजें तथा अपना नाम रजिस्टर करवा सकते हैं। 

सुविधाएं :- 

👉खाना और रहना फ्री।

👉ट्रैक शूट फ्री।

👉PT शूज फ्री।

👉प्रशिक्षण स्थल :- प्रचार प्रसार केंद्र हवालबाग (अल्मोड़ा)।

👉संपर्क सूत्र :- 05962 232210, 05962 230246

या 

अपने अपने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के नम्बर पर संपर्क करें।

अपने आश्रितों के पहचान पत्र के लिए यहां से आवेदन करें.....

https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/06/dependents-identity-card.html


👉 पहले प्रशिक्षण अवधि :- 23 जून 2025 से 17 अगस्त 2025 (56 दिन)

👉अब प्रशिक्षण अवधि संशोधित तिथि :- 16 जून 2025 से 10 अगस्त 2025 (56 दिन)

तभी तो मैं सैनिक कहलाता हूं...🌹https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/05/indian-army.html


🌹🌷जिन पेंशनरों का स्पर्श नहीं चल रहा है, वो कृपया यहां 👇 से स्पर्श की वेबसाइट खोलें.....

*अति आवश्यक सूचना*🙏

*वित्तीय वर्ष 2025 - 26 हेतु* पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को
सेना/अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस बल में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के कार्यक्रम संचालित किए जाने के सम्बन्ध में आप सभी को अवगत कराना है। इस  विषय के संबंध में निःशुल्क शिविर का आयोजन *16 जून 2025 से 10 अगस्त 2025 तक* (56 दिनों का) प्रशिक्षण केंद्र हवलबाग अल्मोड़ा में किया जाएगा।
अतः सभी से आग्रह है कि अपने-अपने क्षेत्र में उपरोक्त विषय के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करें, तथा जल्दी से जल्दी अपने अपने जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों  में संपर्क स्थापित करने की कृपा करें। 

👉दस्तावेजों को साथ लाएं :- 

१. शैक्षिक प्रमाण पत्र।

२. डिस्चार्ज बुक।

३. मेडिकल सर्टिफिकेट।

४. शपथ पत्र आदि।


देश एवं परिवार के प्रति फौजी फ़ौजन का त्याग और समर्पण...🌹


प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...

"सफलता उन्हीं को मिलती है जो कभी हार नहीं मानते"

नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏

Thank you very much.

रविवार, 11 मई 2025

पूर्व सैनिकों के लिए पसंदीदा नौकरी पाने का शानदार अवसर #Ex-servicemen Job Fair to be organised by DGR

नौकरियां प्रदान करने हेतू DGR द्वारा जॉब फेयर का आयोजन... 🌹

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ रिसेटलमेंट (DGR) की तरफ से पूर्व सैनिकों के लिए जॉब फेयर का आयोजन करना उत्तराखण्ड के हल्द्वानी शहर में सुनिश्चित हुआ है। जिसमें लगभग 20 से 30 नौकरी देने वाली कंपनियां भाग लेने वाली हैं। जो वहीं पर अभ्यार्थी का चयन करेंगे। यह जॉब फेयर पहले 23 मई 2025 को होना था। किसी कारणवश इसे अब दिनांक 30 मई 2025 को आयोजित किया जाएगा।



पूर्व सैनिकों के लिए 132 TA Bn का हिस्सा बनने का शानदार मौका... 🌹 

कृपया अपने नजदीकी और जान पहचान वाले पूर्व सैनिकों तक जरूर पहुंचाएं। ताकि इच्छुक एवं जरूरतमंद लोगों को इस पोस्ट का लाभ मिल सके।

ध्यान रहें :-  कि यह आयोजन अब दिनांक 23 मई 2025 के बदले दिनांक 30 मई 2025 को होना है। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी सैन्य दस्तावेज लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचे।


"ऑपरेशन सिंदूर" इतना आक्रामक...🌹https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/05/operation-sindoor.html




तभी तो मैं सैनिक कहलाता हूं...🌹https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/05/indian-army.html

नोट :- इसी प्रकार राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले, केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogsp एमकेqot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

शुक्रवार, 9 मई 2025

आतंकियों का ऐसा ही होता है अंत 🇮🇳 #मसूद अजहर #Operation Sindoor 🇮🇳

🇮🇳एयरस्ट्राइक में उजड़ गया आतंकी मसूद अजहर का कुनबा, परिवार के 10 लोग मारे गए, 4 गुर्गे भी ढेर...🇮🇳


"🌹अत्याचारी का असीमित व्याभिचार।

जब निरीह-प्राणियों पर करेगा वार।

कंस का नाश होना तब उचित ही है।

आतंकवाद का अंत तो सुनिश्चित है।🌹"



आज के समय में आतंकवाद एक वैश्विक समस्या बन चुका है, शायद ही विश्व में ऐसा कोई देश हो जो इससे प्रभावित ना हुआ हो। आतंकवाद को रोकने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रयास किए जाते है पर फिर भी अभी तक इस विषय में कोई खास परिणाम नही प्राप्त हुए है। आंतकवाद एक ऐसा महौल है, जिसमें अपने राजनैतिक और धार्मिक लक्ष्यो को प्राप्त करने लिए हिंसा का इस्तेमाल किया जाता है।


आतंकवाद के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के टॉप आतंकी मसूद अजहर का परिवार उजड़ गया। भारत की एयरस्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं जबकि उसके चार गुर्गे भी ढेर हो गए हैं। 

आतंकवाद के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के टॉप आतंकी मसूद अजहर का कुनबा उजड़ गया। भारत की एयरस्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं जबकि उसके चार गुर्गे भी ढेर हो गए हैं। 

पाकिस्तान के बहावलपुर में भारत की एयरस्ट्राइक में अजहर का परिवार तबाह हो गया है। जैश-ए-मोहम्मद ने बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि की है।


जैश ए मोहम्मद का मुख्यालय है मरकज सुभान अल्लाह...


"ऑपरेशन सिंदूर" इतना आक्रामक...🌹https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/05/operation-sindoor.html


मरकज सुभान अल्लाह कराची-तोरखाम राजमार्ग पर बहावलपुर के बाहरी इलाके में स्थित है। यह जैश ए मोहम्मद का मुख्य आतंकी प्रशिक्षण केंद्र है, जो 15 एकड़ इलाके में फैला है। मरकज सुभान अल्लाह जैश का संचालनात्मक मुख्यालय माना जाता है। और 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की योजना यहीं बनाई गई थी। मौलाना मसूद अजहर का घर मरकज सुभान अल्लाह में ही है, लेकिन फिलहाल पाकिस्तानी सेना ने उसे भारत के हमले के डर से किसी अज्ञात स्थान पर छिपाया हुआ है। जैश ए मोहम्मद को साल 2001 में भारत ने आतंकी संगठन घोषित किया था। उसके बाद से कई अन्य देश भी इसे आतंकी संगठन घोषित कर चुके हैं। मरकज सुभान अल्लाह का निर्माण साल 2015 में हुआ है और इसके लिए पाकिस्तानी सरकार ने फंडिंग दी। साथ ही जैश ने अरब और अफ्रीकी देशों से भी फंड इकट्ठा किया। 



फूट-फूटकर रोया मसूद अजहर : ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 10 लोगों की मौत, बोला - मैं क्यूं नहीं मर गया !



ऑपरेशन सिंदूर के बाद की भविष्यवाणी...🇮🇳

https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/05/blog-post.html


भारत के हमले में आतंकी कारी मोहम्मद इकबाल की भी मौत हुई है। कारी इकबाल ही कोटली में चलने वाले आतंकी कैंप का कमांडर था। कारी इकबाल के साथ हमले में 10 अन्य आतंकी भी मारे गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर में बिलाल आतंकी कैंप के प्रमुख याकूब मुगल की भी मौत हुई है। 

मसूद अजहर अपनों की मौत पर फूट-फूटकर रोया

मसूद अजहर ने बयान जारी कर बताया है कि हमले में उसके परिजनों के अलावा चार करीबी सहयोगी भी मारे गए हैं। बहावलुपर में जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह पर हुए हमले में जैश ए मोहम्मद चीफ मसूद अजहर की बड़ी बहन और उसके पति, भांजे और उसकी पत्नी और अन्य भतीजों और परिवार के पांच बच्चों की मौत हुई है। हमले में मसूद अजहर के करीबी सहयोगी और उसकी मां और दो अन्य करीबी सहयोगियों की भी मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में अपनों के मारे जाने पर मसूद अजहर फूट-फूटकर रोया। मसूद अजहर की तरफ से जारी बयान में ये भी कहा गया है कि मसूद अजहर ने अपने परिजनों की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि वह भी इस हमले में क्यों नहीं मर गया। भारत के हमले में आतंकी कारी मोहम्मद इकबाल की भी मौत हुई है। कारी इकबाल ही कोटली में चलने वाले आतंकी कैंपों का कमांडर था। कारी इकबाल के साथ हमले में 10 अन्य आतंकी भी मारे गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर में बिलाल आतंकी कैंप के प्रमुख याकूब मुगल की भी मौत हुई है। 

पाकिस्तान के 100 किमी अंदर तक सिंदूर का प्रहार, 25 मिनट में नौ आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए।


तभी तो मैं सैनिक कहलाता हूं...🌹https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/05/indian-army.html

नोट :- इसी प्रकार राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले, केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogsp एमकेqot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

गुरुवार, 8 मई 2025

🇮🇳ऑपरेशन सिंदूर🇮🇳 के बाद की सबसे बड़ी बात, #पिक्चर अभी बाकी 🇮🇳है, #आतंकवाद का खात्मा

"🇮🇳 अभी पिक्चर बाकी है..." – एक फौजी का साहस और नेतृत्व 🇮🇳



'पिक्चर अभी बाकी है', ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे ने दे दी पाकिस्तान को बड़ी टेंशन

"अभी पिक्चर बाकी है..." ये तीन शब्द, जो जनरल मनोज नरवणे ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद कहे, न केवल सेना की ताकत और रणनीतिक कुशलता को उजागर करते हैं, बल्कि दुश्मन देश और आतंकियों को एक मजबूत संदेश भी देते हैं। यह वाक्य पूरी दुनिया में गूंज उठा और भारतीय सेना के साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक बन गया। इसने हमारे देशवासियों में एक नई उम्मीद और विश्वास जगा दिया, और पूरे विश्व में यह संदेश भी दिया कि भारतीय सेना हमेशा तैयार है, चाहे परिस्थितियां जैसी भी हों।

जब वर्दी बोलती है, तो ना सिर्फ देश, बल्कि पूरी दुनिया उसे सुनती है। भारतीय सेना ने हमेशा से अपनी वीरता और कर्तव्य के प्रति निष्ठा का परिचय दिया है। हम सभी जानते हैं कि भारतीय सेना केवल एक सैनिक बल नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की सुरक्षा की आत्मा है। भारतीय सेना की पूरी ताकत उसकी जुझारू मानसिकता, रणनीति, और निर्भीक नेतृत्व पर निर्भर करती है। जनरल मनोज नरवणे ने जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व किया, वह एक उदाहरण है कि कैसे मजबूत नेतृत्व और सटीक रणनीति के द्वारा भारत अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है।


ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना की ताकत का प्रतीक


ऑपरेशन सिंदूर एक महत्वपूर्ण सैन्य ऑपरेशन था, जो भारतीय सेना ने एक कड़ी घेराबंदी और सटीकता के साथ अंजाम दिया। जनरल मनोज नरवणे की योजना और नेतृत्व में भारतीय सेना ने यह साबित कर दिया कि हमारे पास ऐसी शक्ति है, जो किसी भी स्थिति में दुश्मन को न केवल जवाब देने, बल्कि उसे उसकी सीमा तक घेरने की क्षमता रखती है। ऑपरेशन के बाद जनरल नरवणे का यह कहना कि "अभी पिक्चर बाकी है..." सिर्फ एक संदेश नहीं, बल्कि भारतीय सेना के आत्मविश्वास और भविष्य के दृढ़ संकल्प का प्रतीक था।


"ऑपरेशन सिंदूर" इतना आक्रामक...🌹https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/05/operation-sindoor.html


यह वाक्य न केवल शत्रु देशों को एक चेतावनी थी, बल्कि हमारे नागरिकों के लिए भी यह संकेत था कि भारतीय सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। यह सिर्फ युद्ध की स्थिति में ही नहीं, बल्कि शांति के समय भी हमारी सेना की पूरी तत्परता को दर्शाता है। हमारे जवान हर दिन अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, और जब जरूरी होता है, तो वे दुश्मन को उसकी हरकतों का कड़ा जवाब भी देते हैं।


देश के प्रति समर्पण और वीरता...🌹


Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पी.ओ.के. में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के ठिकानों को मिसाइल अटैक में ध्वस्त कर दिया। मामले पर सेना के पूर्व सेना अध्यक्ष मनोज नरवणे ने कहा कि पिक्चर अभी बाकी है।

पूर्व सेना प्रमुख ने संकेत दिया कि अगर पाकिस्तान भारत में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर संघर्ष को बढ़ाने का फैसला करता है तो इस तरह के और हमले संभव हैं। जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में 26 नागरिकों के क्रूर नरसंहार के बाद एक साहसिक और सुनियोजित जवाबी कार्रवाई में, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी इलाके में काफी अंदर तक घुसकर शक्तिशाली सैन्य कार्रवाई की।


मिसाइल अटैक में तबाह हुए आतंक के अड्डे ...


रात के अंधेरे में अंजाम दिए गए इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने मिसाइलों से नौ प्रमुख आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इन जगहों को आतंकी गतिविधियों का केंद्र माना जाता था। रक्षा मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर को पहलगाम आतंकवादी हमले के प्रति एक सटीक और संयमित प्रतिक्रिया बताया। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के दो बड़े आतंकी भी मारे गए हैं।



"अभी पिक्चर बाकी है..." यह वाक्य केवल एक सैन्य ऑपरेशन के बाद का बयान नहीं था, बल्कि यह भारतीय सेना के उन लाखों वीर सैनिकों की ताकत, निष्ठा और साहस का प्रतीक बन गया है, जो दिन-रात देश की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। हमारे सैनिकों का समर्पण और वीरता ही वह ताकत है, जो हमें हर कठिनाई और संकट के बावजूद हमेशा मजबूत बनाए रखती है।

इन शब्दों ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय सेना हमेशा अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहती है, और हर कदम पर देश की सुरक्षा के लिए तैयार रहती है। चाहे शांति का समय हो या युद्ध की स्थिति, हमारी सेना कभी भी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटती। जनरल नरवणे का नेतृत्व और उनकी दूरदृष्टि ने भारतीय सेना को एक नया आत्मविश्वास दिया है, और यह संदेश दिया है कि "अभी पिक्चर बाकी है", यानी कि हमारी सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।


जय हिन्द ! हमारी सेना को सलाम !


भारत की सेना उन वीर सपूतों से बनी है, जो अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। जब हमारी सेना की ताकत और आत्मविश्वास बढ़ता है, तो देश का हर नागरिक गर्व से भर उठता है। जनरल मनोज नरवणे के नेतृत्व में भारतीय सेना ने हमेशा अपनी शक्ति और समर्पण को साबित किया है। हमें गर्व है कि हम ऐसे देश में रहते हैं, जहां हमारे सैनिक दिन-रात हमारी रक्षा करते हैं।


तभी तो मैं सैनिक कहलाता हूं...🌹https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/05/indian-army.html

नोट :- इसी प्रकार राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले, केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogsp एमकेqot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

बुधवार, 7 मई 2025

भारत की बेटी ने ही चुकाई, सिंदूर की कीमत #Operation Sindoor #तुम क्या जानों हमारी बहिन - बेटियों के सिन्दूर की कीमत को...🌹

"सिन्दूर की लाली, फौजी का जोश,

दुश्मन के ठिकानों पर, बरसा संतोष।
पहलगाम के जख्मों का किया हिसाब,
ऑपरेशन सिंदूर, था वीरों का जवाब।।"

आज दिनांक 07 मई 2025 की सुबह ऑपरेशन सिंदूर -भारत ने पहलगाम हमले का बदला लिया :पाकिस्तान पर 24 मिसाइल दागीं, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बोले - ये तो होना ही था।


आखिरकार भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर ही दी। इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात 1:05 बजे पाकिस्तान और (पी.ओ.के.) यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की।



तभी तो मैं सैनिक कहलाता हूं...🌹https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/05/indian-army.html

इस हमले में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और इसका नाम दिया है ‘ऑपरेशन सिंदूर’।

     बात सिंदूर की थी तो बेटी ने सिखाया दुश्मन को सबक। भारत की वीर शेरनी कर्नल सोफिया कुरैशी बनी ऑपरेशन सिंदूर का चेहरा। ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने हत्या कर दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट बैठक में पी.एम. मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए तीनों सेनाओं की तारीफ की। ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि ये नया भारत है। पूरा देश हमारी ओर देख रहा था। ये तो होना ही था।


पाकिस्तान के इंटर -सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा - भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। सूत्रों के हवाले से बताया कि पी.एम. मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे। सरकार ने एयर स्ट्राइक के 9:30 घंटे बाद जानकारी दी।

सेना ने एयर स्ट्राइक के 9:30 घंटे बाद सुबह 10:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी और आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स से विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। सबसे पहले एयर स्ट्राइक का 2 मिनट का वीडियो प्ले किया गया। इसमें आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई दिखाई गई।

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि रात 1:05 बजे और 1:30 बजे के बीच ऑपरेशन हुआ। 25 मिनट में पाकिस्तान और पी.ओ.के. में 9 टारगेट पहचाने गए थे। इन्हें हमने तबाह कर दिया। लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए।


प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...



आख़िर इन्हीं 9 ठिकानों को क्यों चुना गया.....?


1. बहावलपुर (पाकिस्तान) – जैश का गढ़ :

बहावलपुर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है और यह जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का हेडक्वार्टर माना जाता है। मसूद अजहर, जो जैश का सरगना है, यहीं पनाह लिए हुए है। यह वही संगठन है जिसने पुलवामा जैसे हमलों की साजिश रची थी। भारत की खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां से आतंकी हमलों की योजना बनाई जाती है, आतंकियों को फंडिंग दी जाती है और उनका ब्रेनवॉश कर उन्हें भारत भेजा जाता है। इस कारण यह ठिकाना सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य था।


2. मुरिदके (पाकिस्तान) – लश्कर -ए-तैयबा का संचालन केंद्र :

मुरिदके लाहौर के पास स्थित है और इसे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का मुख्यालय माना जाता है। यहीं से 2008 के मुंबई हमलों की रणनीति बनी थी। हाफिज सईद जैसे खूंखार आतंकी का यह बेस पिछले दो दशकों से सक्रिय है। इस ठिकाने पर आतंकियों की ट्रेनिंग, रिक्रूटमेंट और भारत-विरोधी एजेंडा चलाया जाता है। भारत ने इस बार मुरिदके को सीधे निशाने पर लेकर आतंक के नेटवर्क को सीधा संदेश दिया।


3. सियालकोट (पाकिस्तान) - हिजबुल्ला और JeM की जुगलबंदी :

सियालकोट अंतरराष्ट्रीय सीमा के काफी नजदीक है और यहां हिजबुल्ला और जैश-ए-मोहम्मद दोनों के संयुक्त ट्रेनिंग कैम्प मौजूद हैं। यहां से कठुआ, सांबा और जम्मू के इलाकों में घुसपैठ कराने की कोशिशें की जाती रही हैं। इस लोकेशन को टारगेट कर भारत ने उन रूट्स को ब्लॉक करने की कोशिश की है, जिनसे आतंकियों को जम्मू क्षेत्र में भेजा जाता है।


4. एवं 5. सरजाल और महमूना (पाकिस्तान) :

सरजाल, सांबा और कठुआ के बहुत नजदीक है। यह जैश के फील्ड ऑपरेशन के लिए तैयार किए गए आतंकियों को भारत में भेजने का प्रमुख लॉन्चिंग बेस रहा है। वहीं महमूना में हिजबुल्ला का ट्रेनिंग कैंप चलाया जा रहा था। ये दोनों जगहें रणनीतिक दृष्टि से अहम थीं क्योंकि ये सामान्य नागरिक इलाकों के करीब थीं और घुसपैठ आसान हो सकती थी।


6. गुलपुर (PoJK) - आतंकी लॉजिस्टिक्स हब :

गुलपुर LoC के करीब स्थित है और POJK के भीतर सबसे सक्रिय आतंकी ठिकानों में से एक है। यहां पर जैश और लश्कर के कॉमन ऑपरेटिंग बेस हैं जहां हथियार जमा किए जाते हैं, आतंकियों की लॉजिस्टिक्स और मूवमेंट की योजना बनाई जाती है। यह इलाका भारत के पुंछ और राजौरी में आए दिन होने वाली आतंकी घटनाओं से जुड़ा हुआ है।



देश एवं परिवार के प्रति फौजी फ़ौजन का त्याग और समर्पण...🌹

7. सवाई (PoJK - तंगधार सेक्टर) - कश्मीर घाटी का गेटवे :

तंगधार सेक्टर से सटी सवाई घाटी LoC के बेहद करीब है। यहां आतंकियों को विशेषतः गांदरबल, गुलमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों पर हमला करने के लिए तैयार किया जाता था। हाल में पहलगाम में जो बस पर हमला हुआ, उसकी ट्रेनिंग और लॉजिस्टिक्स इसी ठिकाने से जुड़े हुए थे।


8. बिलाल (PoJK) - घुसपैठ की लॉन्चिंग साइट :

बिलाल गांव में जैश का एक स्थायी लॉन्चपैड सक्रिय था। जहां से प्रशिक्षित आतंकियों को सीमाओं पर भेजा जाता था। यहां टेक्निकल और शारीरिक ट्रेनिंग दी जाती थी और बाद में आतंकियों को घुसपैठ के लिए रवाना किया जाता था। भारत के मुताबिक, यह जगह सर्जिकल स्ट्राइक 2.0 के बाद भी सक्रिय बनी हुई थी।


9. कोटली (PoJK) – लश्कर का सुरक्षित ठिकाना :

कोटली LoC से सिर्फ 15 किलोमीटर दूर है और वहां लश्कर-ए-तैयबा का बड़ा बेस था। यहां लगभग 50 आतंकी मौजूद थे जो राजौरी और पुंछ में बड़े हमले की योजना बना रहे थे। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, ये आतंकी जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फिर से हमला करने की फिराक में थे।


🇮🇳जय हिंद,जय भारत🇮🇳



नोट :- इसी प्रकार राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले, केन्द्रीय कर्मचारियों और रक्षा पेंशनरों से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 adhikariarmy.blogsp एमकेqot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏 

Thank you very much.

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...