यहाँ से जानिए, 8th Pay Commission Latest Update 2026 : Vetan Aayog में IAS Brajendra Navnit की एंट्री, फिटमेंट फैक्टर और सैलरी बढ़ोतरी पर बड़ी जिम्मेदारी...
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8th Pay Commission Latest Update इस समय सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। लगभग 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर 8वें वेतन आयोग में उनकी सैलरी, पेंशन और भत्तों में कितनी बढ़ोतरी होगी। इसी बीच सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए अनुभवी IAS अधिकारी ब्रजेंद्र नवनीत (IAS Brajendra Navnit) को 8th Vetan Aayog में अतिरिक्त सचिव (Additional Secretary) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि आने वाले समय में फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम वेतन, DA-DR बढ़ोतरी और नए पे स्ट्रक्चर जैसे बड़े फैसलों में उनकी अहम भूमिका रहने वाली है।
8th Pay Commission Latest Update 2026
8th Pay Commission Latest Update के अनुसार सरकार की गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। Vetan Aayog अलग-अलग शहरों में कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें कर रहा है। देहरादून, दिल्ली और पुणे जैसे शहरों में हुई बैठकों में विभिन्न यूनियनों ने अपनी मांगें आयोग के सामने रखी हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 31 मई 2026 तक कर्मचारी संगठन और यूनियन अपने मेमोरेंडम आयोग को सौंप सकते हैं। इसके बाद आयोग सिफारिशों पर काम शुरू करेगा। यही कारण है कि केंद्रीय कर्मचारियों के बीच उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। सभी की नजर अब Vetan Aayog की अगली रिपोर्ट और संभावित फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम वेतन पर टिकी हुई है।
IAS Brajendra Navnit कौन हैं ?
IAS Brajendra Navnit 1999 बैच के तमिलनाडु कैडर के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्हें प्रशासनिक और वित्तीय मामलों का लंबा अनुभव प्राप्त है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें शामिल हैं :-
🚺 प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में निदेशक
🚺 WTO में भारत के राजदूत
🚺 तमिलनाडु सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल सेवा विभाग के प्रधान
सचिव
👉 वर्तमान में उन्हें 8वें वेतन आयोग में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। यह
नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से चार साल या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
8th Vetan Aayog में IAS Brajendra Navnit की क्या होगी भूमिका ?
8th Vetan Aayog में IAS Brajendra Navnit की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।उनके ऊपर मुख्य रूप से इन विषयों पर काम करने की जिम्मेदारी रहेगी :-
📌 फिटमेंट फैक्टर तय करना : फिटमेंट फैक्टर ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ाने का आधार होता है। अगर फिटमेंट फैक्टर ज्यादा तय होता है, तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।
📌 न्यूनतम वेतन निर्धारण : सरकारी कर्मचारी लंबे समय से न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। आयोग को कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति और महंगाई को ध्यान में रखते हुए नया वेतन तय करना होगा।
📌 DA और DR में संशोधन : महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स को मिलने वाली महंगाई राहत (DR) को लेकर भी आयोग नई सिफारिशें तैयार करेगा।
8th Vetan Aayog से Salary Hike को लेकर बढ़ी उम्मीदें
8th Vetan Aayog से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है। अगर आयोग कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार करता है तो सैलरी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो सकती है। यही कारण है कि सरकारी कर्मचारी एवं कर्मचारी संगठन लगातार सरकार पर दबाव बना रहे हैं।
Vetan Aayog में फिटमेंट फैक्टर पर सबसे ज्यादा चर्चा
इस समय Vetan Aayog में सबसे बड़ा मुद्दा फिटमेंट फैक्टर बना हुआ है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था, जिसके आधार पर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ी थी। अब कर्मचारी संगठन इसे बढ़ाकर 4.6 या 3.83 तक करने की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार 4.6 फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देती है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में भारी उछाल देखने को मिल सकता है।
सरकारी कर्मचारी की Vetan Aayog से ₹69,000 न्यूनतम वेतन की मांग
सरकारी कर्मचारी और कई कर्मचारी संगठनों ने सरकार और Vetan Aayog के सामने न्यूनतम बेसिक वेतन ₹69,000 प्रति माह करने की मांग रखी है। इसके पीछे मुख्य कारण हैं :-
🚺 लगातार बढ़ती महंगाई
🚺 घरेलू खर्चों में वृद्धि
🚺 शिक्षा और स्वास्थ्य खर्च
🚺 जीवन स्तर में बदलाव
👉 कर्मचारी संगठनों का कहना है कि वर्तमान वेतन संरचना आज की आर्थिक स्थिति
के हिसाब से पर्याप्त नहीं है।
BPMS ने रखा ₹72,000 न्यूनतम वेतन का प्रस्ताव
भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने सरकार के सामने न्यूनतम वेतन ₹72,000 प्रति माह करने का प्रस्ताव रखा है। संगठन का कहना है कि यह प्रस्ताव कर्मचारियों की जरूरतों और सरकार की आर्थिक स्थिति दोनों के बीच संतुलन बनाएगा। अगर यह प्रस्ताव स्वीकार किया जाता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की आय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
पोस्टल कर्मचारियों ने Vetan Aayog से मांगा नया पे स्ट्रक्चर
फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशंस ने भी Vetan Aayog के सामने बड़ा प्रस्ताव रखा है। संगठन ने मांग की है कि :-
📌 उच्च ग्रेड कर्मचारियों की सैलरी ₹2.15 लाख तक की जाए
📌 पे लेवल में बदलाव किया जाए
📌 प्रमोशन आधारित वेतन प्रणाली लागू की जाए।
👉 इससे साफ है कि कर्मचारी संगठन केवल न्यूनतम वेतन ही नहीं बल्कि पूरे वेतन
ढांचे में बदलाव चाहते हैं।
8th Vetan Aayog के लिए फिटमेंट फैक्टर 3.83 बनाम 4.6 पर बहस
8th Vetan Aayog के लिए इस समय कर्मचारी संगठनों के बीच दो बड़े फिटमेंट फैक्टर प्रस्ताव चर्चा में हैं। फिटमेंट फैक्टर से संभावित प्रभाव निम्न प्रकार हो सकते हैं :-
✅ फिटमेंट फैक्टर 3.83 से न्यूनतम वेतन में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है।
✅ फिटमेंट फैक्टर 4.6 से सरकारी कर्मचारी के वेतन में भारी वृद्धि हो सकती है।
👉 अगर 4.6 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो कई कर्मचारियों की बेसिक सैलरी लगभग चार गुना तक हो सकती है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार और आयोग की सिफारिशों पर निर्भर करेगा।
सरकारी कर्मचारी 31 मई तक Vetan Aayog में जमा कर सकेंगे सुझाव
सरकार ने सरकारी कर्मचारी, कर्मचारी संगठनों और यूनियनों को 31 मई 2026 तक अपने सुझाव Vetan Aayog में देने का मौका दिया है। NC-JCM सहित कई संगठन सरकार के सामने ये मांगें रख चुके हैं :-
🏅 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर न्यूनतम वेतन बढ़ाना
🥇 पुरानी पेंशन व्यवस्था पर विचार
🥉 DA मर्जर
🏅 मेडिकल सुविधाओं में सुधार
🥇 प्रमोशन सिस्टम में बदलाव।
👉 इन सुझावों के आधार पर आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा।
न्यूनतम वेतन और फिटमेंट फैक्टर हेतू लगातार हो रही हैं कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें
8th Vetan Aayog देशभर में कर्मचारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहा है। हाल ही में दिल्ली, देहरादून और पुणे में बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में कर्मचारी संगठनों ने न्यूनतम वेतन, फिटमेंट फैक्टर, भत्तों और पेंशन से जुड़े मुद्दों को विस्तार से रखा।
8th Vetan Aayog लागू कब होगा ?
हालांकि सरकार ने अभी तक 8th Vetan Aayog आधिकारिक लागू होने की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि Vetan Aayog अगले कुछ वर्षों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकता है। इसके बाद सरकार सिफारिशों को लागू करने पर फैसला लेगी।कर्मचारियों को उम्मीद है कि नए वेतन आयोग से उनकी आर्थिकस्थिति मजबूत होगी और बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी।
निष्कर्ष :-
8th Pay Commission Latest Update को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। IAS Brajendra Navnit की नियुक्ति ने यह संकेत दिया है कि सरकार आयोग के काम को तेजी से आगे बढ़ाना चाहती है। फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम वेतन और DA-DR जैसे मुद्दों पर आने वाले फैसले करोड़ों कर्मचारियों की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे। अब सभी की नजर आयोग की अगली सिफारिशों और सरकार के अंतिम फैसले पर टिकी हुई है।
🔑कृपया इन्हें भी जरूर जानें :-
✅ NCC में भूतपूर्व सैनिकों की नियुक्ति हेतू ज्यादा जानकारी यहां 👇 से प्राप्त करें.....
✅ यहां से जानें, भारत के गर्व की कहानी...🌺
✅ कुमाऊं रेजिमेंट के थल सेना प्रमुख एवं kumaon regiment ranikhet के परमवीर चक्र विजेता...🌺
✅ यहां से जानें, नया family pension rules क्या कहता है...?
✅ ECHS लाभार्थियों को देना होगा पेमेंट...🌹
✅Daughter Marriage हेतू १ से २ लाख रुपए की आर्थिक मदद यहां 👇 से प्राप्त करें ...🌹
✅ विकलांग Ex-servicemen एवं उनके आश्रितों के लिए आर्थिक मदद...🌹
✅ ECHS के लिए आश्रितों की पात्रता...🌹
✅ प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना पाने के लिए JCOs एवं ORs यहां 👇से आवेदन करें ...🌹
नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों, Servicemen, Ex-Servicemen, Defence Pensioners और common people से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 https://adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे https://adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।
Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।
🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏
Thank you very much.




0 टिप्पणियाँ