यहाँ से जानिए, अग्निवीर भर्ती रैली (Army Agniveer Bharti 2026) में कौन-कौन से आवश्यक दस्तावेज ले जाने
अनिवार्य हैं ?
अग्निवीर भर्ती रैली में आवश्यक दस्तावेज सबसे महत्वपूर्ण क्यों हैं ?
भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में Document Verification (DV) सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक है। यदि कोई उम्मीदवार दौड़, मेडिकल और शारीरिक परीक्षण में सफल हो जाए, लेकिन उसके आवश्यक दस्तावेज अधूरे या गलत पाए जाएँ, तो उसे अग्नि वीर भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है। भारतीय सेना उम्मीदवारों को सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ दो सत्यापित (Attested) फोटो कॉपी लाने का निर्देश देती है।
Army Agniveer Bharti 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज की पूरी सूची
1.
Admit Card
- अच्छी गुणवत्ता वाले Laser Printer से प्रिंट किया हुआ।
- Admit Card का आकार छोटा (Shrink) नहीं होना चाहिए।
2.
पासपोर्ट
साइज फोटो
उम्मीदवार को साथ लाने होंगे—
- 20 रंगीन पासपोर्ट साइज
- फोटो सफेद बैकग्राउंड
- तीन महीने से पुराने नहीं
- फोटोशॉप या कंप्यूटर प्रिंट स्वीकार नहीं होंगे।
- बाल सही कटे हों तथा Clean Shave होना चाहिए (सिख उम्मीदवारों को छोड़कर)।
3.
शैक्षणिक
प्रमाणपत्र (Education
Certificates)
सभी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्र एवं मार्कशीट
- 10वीं
- 12वीं
- ITI
- Diploma
- Graduation (यदि लागू हो)
👉 यदि
Online या Provisional Certificate है तो संस्थान प्रमुख के हस्ताक्षर एवं
मुहर आवश्यक है।
👉 Open
School के
उम्मीदवारों को School
Leaving Certificate भी
प्रस्तुत करना होगा।
4.
Domicile Certificate
- तहसीलदार अथवा जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी
- फोटो सहित
5.
Caste Certificate
यदि उम्मीदवार SC/ST/OBC/EWS श्रेणी से है तो—
- फोटोयुक्त
- तहसीलदार/DM द्वारा जारी
6.
Religion Certificate
यदि Caste Certificate में धर्म का उल्लेख नहीं है तो
- Hindu
- Sikh
- Muslim
- Christian
👉 के
लिए अलग Religion
Certificate आवश्यक
होगा।
7.
School Character Certificate
जिस
विद्यालय या कॉलेज में अंतिम बार पढ़ाई की है वहां के Principal या Headmaster द्वारा जारी।
8.
Character Certificate
- Village Sarpanch
- Municipal Corporation द्वारा जारी।
👉 ध्यान रखें—यह प्रमाणपत्र पिछले 6 महीने के भीतर का होना चाहिए।
9.
Unmarried Certificate
सभी उम्मीदवारों के लिए आवश्यक।
- फोटो सहित
- ग्राम प्रधान/नगर पालिका द्वारा जारी
- 6 महीने के भीतर का
10.
Relationship Certificate (यदि
लागू हो)
SOS/SOEX/SOW/SOWW
उम्मीदवारों
के लिए
साथ लाना होगा—
- Record
Office द्वारा
जारी Relationship
Certificate
- Affidavit
- Ex-serviceman की Original Discharge Book
11.
NCC Certificate
यदि आपके पास
- NCC A
- NCC B
- NCC C
👉 Certificate है तो उसका Original साथ लाएँ।
👉 Republic
Day Parade Certificate होने
पर भी बोनस अंक मिल सकते हैं।
12.
Sports Certificate
यदि उम्मीदवार ने
- International
- National
- State
- University
- District
👉 स्तर पर खेला है तो Sports Certificate साथ लाना चाहिए।
👉 यह
Bonus Marks दिलाने में सहायक हो सकता है।
13.
Affidavit
सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों में से एक।
- ₹10 के Non-Judicial Stamp Paper पर
- Notary/Magistrate द्वारा सत्यापित
👉 इसके
बिना Rally में प्रवेश नहीं मिलेगा।
14.
Bonus Marks Certificate
यदि उम्मीदवार Bonus Marks का दावा करता है तो—
- NCC
- Sports
- Relation
👉 से
जुड़े सभी Original
प्रमाणपत्र
Rally के दौरान ही जमा करने होंगे।
15.
Aadhaar Card
Original
Aadhaar Card अनिवार्य
है।
16.
PAN Card
Final
Enrollment के
समय आवश्यक।
17.
Bank Account
- उम्मीदवार का Single Bank Account होना चाहिए।
- यही Account भविष्य में Salary एवं अन्य सुविधाओं के लिए उपयोग किया जाएगा।
18.
Police Character Certificate
पुलिस
विभाग द्वारा जारी Character
Certificate भी
साथ रखें।
19.
Residence Proof
Sarpanch
अथवा
Nagar Sewak द्वारा जारी निवास प्रमाण भी आवश्यक हो
सकता है।
सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ कितनी फोटोकॉपी रखें ?
भारतीय सेना के निर्देशानुसार प्रत्येक उम्मीदवार को लाना चाहिए—
- सभी
Original Documents
- प्रत्येक दस्तावेज़ की 2 Attested Photocopies
- सभी आवश्यक दस्तावेज एक अलग File Folder में व्यवस्थित रखें।
महत्वपूर्ण
सुझाव
- सभी प्रमाणपत्रों में नाम, जन्मतिथि और पिता का नाम एक समान होना चाहिए।
- फोटो हाल की हो।
- दस्तावेज़ों को पारदर्शी फाइल में क्रमवार रखें।
- Rally से पहले सभी दस्तावेज़ों का मिलान अवश्य करें।
- किसी भी प्रमाणपत्र में कटिंग या ओवरराइटिंग न हो।
निष्कर्ष
अग्निवीर भर्ती (Army Agniveer Bharti) रैली में सफलता केवल शारीरिक तैयारी पर निर्भर नहीं करती, बल्कि दस्तावेज़ों की सही तैयारी भी
उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। Admit Card, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, निवास
प्रमाणपत्र,
जाति
प्रमाणपत्र,
चरित्र
प्रमाणपत्र,
अविवाहित
प्रमाणपत्र,
शपथपत्र
(Affidavit), आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा यदि लागू हो तो NCC, Sports और Relationship Certificate पहले से तैयार रखें। सही और पूर्ण
दस्तावेज़ों के साथ पहुँचने से आपकी भर्ती प्रक्रिया बिना किसी बाधा के आगे बढ़
सकती है।
FAQ
Q1.
क्या अग्निवीर भर्ती रैली में सभी Original
Documents ले
जाना अनिवार्य है ?
हाँ, सभी मूल दस्तावेज़ों के साथ कम से कम दो
सत्यापित फोटोकॉपी ले जाना आवश्यक है।
Q2.
कितने
पासपोर्ट फोटो चाहिए ?
20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, सफेद बैकग्राउंड के साथ और 3 महीने से अधिक पुराने नहीं।
Q3.
क्या
Affidavit अनिवार्य है ?
हाँ, निर्धारित प्रारूप में ₹10 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर बना
सत्यापित शपथपत्र अनिवार्य है। इसके बिना रैली में प्रवेश नहीं दिया जा सकता।
🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏
Thank you very much.




0 टिप्पणियाँ