Agniveer rally notification : कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर रानीखेत में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा अग्निवीर भर्ती रैली 2026 का पूरा शेड्यूल, पात्रता, दस्तावेज और महत्वपूर्ण निर्देश जानें

यहाँ से जानिए, कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर रानीखेत में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा अग्निवीर भर्ती रैली 2026 (Kumaon Regiment Centre Ranikhet Agniveer rally notification) की सम्पूर्ण जानकारी  

 

Agniveer rally notification, अग्निवीर भर्ती, कुमाऊं रेजिमेंट, अग्नि वीर, Kumaon Regiment Centre Ranikhet, Indian Army Lovers, indianarmylovers,

कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर, रानीखेत द्वारा यूनिट हेडक्वार्टर कोटा (Unit Headquarters Quota) अग्नि वीर भर्ती रैली 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह भर्ती रैली 17 अगस्त 2026 से 28 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। सेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। भर्ती रैली का आयोजन सोमनाथ ग्राउंड (विजय चौक), रानीखेत में किया जाएगा।

भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्नि वीर म्यूजिशियन तथा उत्कृष्ट खिलाड़ी (Outstanding Sportsmen) शामिल होंगे।

 

Kumaon Regiment Centre Ranikhet अग्नि वीर भर्ती कार्यक्रम (Schedule) 


17 अगस्त 2026 : अग्नि वीर जनरल ड्यूटी (उत्तराखंड के सभी जिलों के उम्मीदवार)

केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जिनका संबंधित यूनिट से रिलेशन होगा।

 

18 अगस्त 2026 : 17 अगस्त को शारीरिक परीक्षा (Physical Test) पास करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन।

 

19 अगस्त 2026 : अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती

पात्र राज्य: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं पुडुचेरी।

 

20 अगस्त 2026 : 19 अगस्त को सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच।

 

21 अगस्त 2026 : अग्नि वीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर म्यूजिशियन एवं अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल भर्ती।

सभी राज्यों के पात्र उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

 

22 अगस्त 2026 : 21 अगस्त को सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन।

 

23 अगस्त 2026 : उत्कृष्ट खिलाड़ियों (Outstanding Sportsmen) की भर्ती।

 

24 अगस्त 2026 : उत्कृष्ट खिलाड़ियों के दस्तावेजों का सत्यापन।


Agniveer rally notification हेतू आवश्यक दस्तावेज 

अग्नि वीर भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के पास कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए, जैसे

1. रिलेशन सर्टिफिकेट

2. आधार कार्ड

3. शैक्षिक प्रमाण पत्र

4. निवास प्रमाण पत्र

5. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

6. चरित्र प्रमाण पत्र

7. पासपोर्ट साइज फोटो

8. अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र


अग्निवीर भर्ती रैली  के  लिए महत्वपूर्ण निर्देश  

  1. उम्मीदवार निर्धारित तिथि एवं समय पर भर्ती स्थल पर पहुंचें। 
  2. सभी मूल दस्तावेज एवं उनकी फोटोकॉपी साथ रखें।
  3. शारीरिक एवं चिकित्सकीय मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।
  4. केवल पात्र एवं निर्धारित रिलेशन वाले अभ्यर्थियों को ही भर्ती में शामिल होने की अनुमति मिलेगी।
  5. भर्ती से संबंधित अंतिम निर्णय सेना प्रशासन का होगा।

Agniveer rally notification, अग्निवीर भर्ती, कुमाऊं रेजिमेंट, अग्नि वीर, Kumaon Regiment Centre Ranikhet, Indian Army Lovers, indianarmylovers,


निष्कर्ष :-

कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली 2026 युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर है। यदि आपके पास आवश्यक रिलेशन एवं दस्तावेज उपलब्ध हैं, तो निर्धारित तिथि के अनुसार भर्ती में अवश्य भाग लें। भर्ती से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखें।


🔑कृपया इन्हें भी जरूर जानें :- 














नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों, Servicemen, Ex-Servicemen, Defence Pensioners और common people से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 https://adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे https://adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏
 
Thank you very much.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ