यहाँ से पायें, हरियाणा सरकार में अग्नि वीर के लिए सरकारी job में बंपर अवसर एवं आयु में छूट (Ex Agniveer age relaxation for Haryana sarkari job) पूरी जानकारी...🌺🌹
परिचय : अगर आप हरियाणा सरकार के अग्नि वीर (Agniveer)हैं और सरकारी job की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। हरियाणा सरकार ने Ex-Agniveers के लिए सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में छूट के साथ-साथ अनेक विशेष सुविधाएँ देने की घोषणा की है।
🚺 क्या है अग्नि वीर योजना और कौन होते हैं अग्नि वीर ?
अग्नि वीर योजना के तहत देशभर के युवाओं को सेना के तीनों अंगों (थल सेना, जल सेना, वायु सेना) में चार साल के लिए भर्ती किया जाता है। चयनित युवाओं को ‘अग्नि वीर’ कहा जाता है, जिसमें से 25% युवाओं को स्थायी नियुक्ति मिलती है, जबकि बाकी को सेवामुक्त कर दिया जाता है।
🚺 हरियाणा सरकार की घोषणा : अग्नि वीर योजना तहत भर्ती अग्नि वीर के लिए Sarkari Naukri Haryana में आयु में विशेष छूट :
नवीनतम सरकारी आदेश के अनुसार, हरियाणा सरकार के Ex-Agniveers को सरकारी job के समय आयु में छूट (Agniveer age relaxation) दी जाएगी। यह छूट दो स्तरों पर होगी :—
📌 पहले बैच के लिए पांच साल: जो अग्नि वीर सन 2022-23 बैच के हैं और 2026-27 में सेवा पूरी करेंगे, उन्हें ग्रुप B और Group C Vacancy के लिए 5 वर्ष तक आयु में छूट दी जाएगी।
📌 बाकी बैच के लिए तीन साल: अन्य सभी पूर्व अग्नि वीर को 3 साल की आयु छूट का लाभ मिलेगा।
👉 यह छूट केवल अग्नि वीर योजना तहत भर्ती हरियाणा सरकार द्वारा जारी हरियाणा राज्य के डोमिसाइल
(स्थायी निवासी) पूर्व अग्नि वीर को मिलेगी।
उदाहरण के लिए :
अगर सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 27 साल है,तो पूर्व अग्नि वीर पहले बैच का उम्मीदवार 32 वर्ष तक आवेदन कर सकता है और उसके बाद के बैच का उम्मीदवार 30 वर्ष तक नौकरी के लिए पात्र होगा।
🚺 पूर्व अग्नि वीर के लिए हरियाणा सरकार में कौन-कौन सी पोस्ट और विभाग शामिल हैं ?
हरियाणा सरकार ने यह आयु छूट Group
B vacancy और Group C Vacancy (जैसे पुलिस कांस्टेबल,
फॉरेस्ट गार्ड,
जेल वार्डर,
माइनिंग गार्ड आदि) पदों के लिए लागू की है।
इसके साथ कई अन्य विशेष सुविधाएँ भी दी गई हैं :—
🚺 पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण
🚺 Group C Vacancy में 5% क्षैतिज आरक्षण
🚺 शारीरिक परीक्षा से छूट (पुलिस, फॉरेस्ट, जेल आदि पदों में)
🚺 कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की छूट
🚺 स्किल टेस्ट की छूट (जो सैनिक सेवाकाल में हासिल किया हो)
🚺 सरकारी job में हरियाणा सरकार के चयनीत अभ्यार्थियों को और क्या-क्या
सुविधाएँ मिलेंगी ?
📌 किसी इंडस्ट्रियल यूनिट में Ex-Agniveer
को अगर 30,000 रुपये मासिक वेतन मिलता है, तो सरकार सालाना 60,000 रुपये की सब्सिडी देगी।
📌 खुद का व्यवसाय शुरू करने पर 5 लाख तक के लोन पर ब्याज छूट दी जाएगी।
📌 एक्स-सर्विसमैन परिवार को ऑपरेशन के दौरान शहीद होने पर 1 करोड़ रुपये की सहायता।
📌 हथियार लाइसेंस में प्राथमिकता दी जाएगी।
🏫 Haryana sarkari job के लिए अग्नि वीर की जरूरी योग्यता :
🚺 हरियाणा निवासी होना अनिवार्य।
🚺 सेना से चार साल की सेवा पूरी करने वाला अग्नि वीर।
🚺 शैक्षिक योग्यता व अन्य मानदंड उस पद के अनुसार।
🚺 सरकारी job में लिखित परीक्षा जरूरी होगी।
🏫 निष्कर्ष : अग्नि वीर युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
सरकारी job की तैयारी कर रहे हरियाणा के पूर्व अग्नि वीर युवाओं के लिए यह फैसला किसी वरदान से कम नहीं है। आयु में छूट (Agniveer age relaxation), आरक्षण और विशेष सुविधाओं की वजह से अब आपके सपनों की सरकारी job पाना और आसान हो गया है। यदि आप eligible हैं, तो आज ही हरियाणा सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट व संबंधित डिपार्टमेंट्स की भर्ती सूचना पर नजर रखें और कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी शुरू करें।
🚺 Most Frequently Asked Questions :-
प्रश्न 1 : पूर्व अग्नि वीर के लिए Haryana sarkari job में कितने साल की आयु छूट मिलेगी ?
उत्तर : अग्नि वीर योजना के पहले बैच के लिए 5 साल, अन्य बैच के लिए 3 साल की आयु छूट मिलेगी।
प्रश्न 2 : क्या अग्नि वीर को शारीरिक परीक्षा से भी छूट मिलेगी ?
उत्तर : हाँ, अग्नि वीर को पुलिस, फॉरेस्ट, जेल आदि पदों के लिए शारीरिक परीक्षा से छूट है।
प्रश्न 3 : क्या पूर्व अग्नि वीर को CET
की जरूरत होगी ?
उत्तर : नहीं, पूर्व अग्नि वीर को CET से भी छूट दी गई है।
प्रश्न 4 : Haryana sarkari job के लिए किस वेबसाइट पर
आवेदन करें ?
उत्तर : हरियाणा सरकार की भर्ती पोर्टल व संबंधित डिपार्टमेंट्स की वेबसाइट देखें, Simple website examples जैसे — HSSC, Haryana Police, Haryana Forest, आदि।
🔑कृपया इन्हें भी जरूर जानें :-
✅ NCC में नियुक्ति की ज्यादा जानकारी यहां 👇 से प्राप्त करें...
https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/07/ncc-jco-nco-how-to-apply-ex-servicemen.html
✅ यहां से जानें, भारत के गर्व की कहानी...🌺
https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/08/15-happy-independence-day.html
✅ कुमाऊं रेजिमेंट के थल सेना प्रमुख एवं kumaon
regiment ranikhet के परमवीर चक्र विजेता...🌺
https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/08/3-kumaon-regiment-ranikhet.html
✅ यहां से जानें, नया family
pension rules क्या कहता है...?
https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/08/2022-lta.html
✅ ECHS लाभार्थियों को देना होगा पेमेंट...🌹
https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/04/echs-health-checkup-for-echs.html
✅ Daughter Marriage हेतू १ से २ लाख रुपए की आर्थिक मदद यहां 👇 से प्राप्त करें ...🌹
https://adhikariarmy.blogspot.com/2022/05/good-news-for-ex-servicemen-and-veer.html
✅ विकलांग Ex-servicemen एवं उनके आश्रितों के लिए आर्थिक मदद...🌹
https://adhikariarmy.blogspot.com/2025/04/grand-welfare-scheme-of-rajasthan.html
✅ ECHS के लिए आश्रितों की पात्रता...🌹
https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/04/echs-eligibility-of-dependants-for-echs.html
✅ प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना पाने के लिए JCOs एवं ORs यहां 👇से आवेदन करें ...🌹
https://adhikariarmy.blogspot.com/2023/12/pmss_12.html
नोट :- इसी प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों, Servicemen,
Ex-Servicemen, Defence Pensioners और common
people से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आप इस लिंक 👉 https://adhikariarmy.blogspot.com पर क्लिक कर सकते हैं या आप Google पर सीधे https://adhikariarmy.blogspot.com टाईप कर सकते हैं।
Request: अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।
🙏🇮🇳जय हिन्द🇮🇳🙏





0 टिप्पणियाँ