सोमवार, 14 अक्टूबर 2024

रानीखेत में पूर्व सैनिकों की भर्ती #Job opportunity for Ex-servicemen

मेहनत अगर आदत बन जाए तो,

कामयाबी 'मुकद्दर' बन जाती है।


कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी.....

     जो भी पूर्व सैनिक अपने जीवन की दूसरी पारी की शानदार शुरुआत डी.एस.सी. (डिफेंस सर्विस कोर) में शामिल होकर करना चाहते हैं, यह खबर उनके लिए है।

स्थान - भर्ती का आयोजन कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र रानीखेत में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

दिनांक - 05 नवंबर 2024

पात्रता - इस भर्ती में केवल कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिक ही भाग ले सकते हैं। 


किन - किन पदों के लिए होगी भर्ती ?

1. सिपाही जनरल ड्यूटी।

2. सिपाही क्लर्क (एस.डी.)।


ध्यान दें :- देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।


सिपाही जनरल ड्यूटी : - इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-

(क). जो सैनिक 30 नवंबर 2022 से 31 अक्टूबर 2024 तक सेवा निवृत हुए होंगे, वो भाग ले सकते हैं।

(ख). जिनकी उम्र 46 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE-1 होनी चाहिए।

(घ). सेना से रिटायर हुए 02 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।


यहां 👇से जानिए, अपनी सही पेंशन धनराशि : जुलाई 2024.....

https://adhikariarmy.blogspot.com/2024/09/orop3-2024-know-your-correct-pension.html


सिपाही क्लर्क (एस.डी.) :- इस पद के लिए पात्रता निम्न प्रकार से है :-

(क). जो सैनिक 30 नवंबर 2019 से 31 अक्टूबर 2024 तक सेवा निवृत हुए होंगे, वो भाग ले सकते हैं।

(ख). जिनकी उम्र 48 साल से कम है।

(ग). मेडिकल कैटेगरी SHAPE-1 होनी चाहिए।

(घ). सेना से रिटायर हुए 05 साल से ज्यादा का समय नहीं होना चाहिए।


दस्तावेजों की जांच :- भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच एक दिन पहले दिनांक 04 नवंबर 2024 को प्रातः काल 08:30 बजे से ऑफिस में शुरू हो जाएगी। 

प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदंड :- सभी अभ्यर्थियों की प्रारम्भिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदण्ड दिनांक 05 नवंबर 2024 को सुबह 05:30 बजे से शुरू हो जाएगी।


अनिवार्य डॉक्यूमेंट्स (दस्तावेजों) की लिस्ट :-

     सभी इच्छुक अभ्यार्थी अपने साथ निम्न दस्तावेजों को लेकर आएंगे।

(क). डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति।

(ख). ए.जी.आई.एफ. एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र की मूल प्रति।

(ग). 16 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो (अच्छी क्वॉलिटी वाले पेपर में)।

(घ). Ex TA personnel अपने साथ ATC का प्रमाण पत्र लाएं।


DSC के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों की लिस्ट👇.....

🌹🌷जिन पेंशनरों का स्पर्श नहीं चल रहा है, वो कृपया यहां 👇 से स्पर्श की वेबसाइट खोलें.....


80 साल से ऊपर के आश्रितों को भारी छूट 👇.....

सभी रक्षा पेंशनर अपनी पेंशन राशि को OROP 2 (जो जुलाई 2019 से लागू है) की टेबल यहां से कंपेयर जरूर करें.....

प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना पाने के लिए यहां 👇से आवेदन करें ...

बिटिया की शादी हेतू अनुदान यहां 👇 से प्राप्त करें 

नोट :- केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेलफेयर सम्बन्धित सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप Google पर सीधे adhikariarmy.blogspot.com टाइप करके भी प्राप्त कर सकते हैं।

Request:- अगर आप लोगों को इस प्रकार की जानकारी फायदेमंद लगती हो तो कृपया यहां से आप अपने मोबाइल स्क्रीन को डेस्कटॉप साईट पर रखने के लिए दाएं ऊपर तीन बिन्दुओं : पर क्लिक करके Desktop Site पर क्लिक करें और उसके बाद आपके बाएं तरफ सबसे ऊपर Follow के ऑप्शन को क्लिक कर दें ताकि समय समय पर आपको वेलफेयर सम्बंधित latest जानकारी मिलती रहे।

जय हिन्द।

Thank you very much.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...