मंगलवार, 23 अगस्त 2022

युवा लड़कियों के लिए भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा अवसर (उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड)

     उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के सभी युवा लड़की उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है, जो भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बनना चाहती हैं। रजिस्ट्रेशन खुले हुए हैं। आप लोग इस लिंक www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के सभी लड़कियों के लिए
     
     युवा लड़कों के बाद अब लड़कियों के लिए भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा अवसर आ गया है। इन सभी को भारतीय सेना के मिलिट्री पुलिस में जनरल ड्यूटी पर तैनाती दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों की उम्र 17 साल 06 महीने से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। 

रजिस्ट्रेशन खुला रहेगा - 09 अगस्त 2022 से 07 सितंबर 2022 तक।

भर्ती का आयोजन - 30 नवंबर 2022 से 10 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा।

भर्ती स्थान - AMC सेंटर एवं कॉलेज लखनऊ।

भर्ती कार्यालय - हेडक्वार्टर रिक्रूटिंग जोन लखनऊ।

फिजिकल फिटनेस टेस्ट :- 

(i)   1.6 km दौड़ - 7 मिनट 30 सेकेंड तक I ग्रुप।
8 मिनट तक II ग्रुप।

(ii)  Long जंप 10 फीट - केवल पास करना है।

(iii) हाई जम्प 3 फीट - केवल पास करना है।

नोट :- डिफेंस पर्सनल की विधवा जो अग्निवर बनना चाहती है, उनके लिए उम्र 30 साल तक रखी गई है।

ऊंचाई - कम से कम 162 सेंटीमीटर।
वजन - ऊंचाई के अनुसार होनी चाहिए।

फिजिकल में छूट - (क)  सर्विसमैन की लड़की, एक्स सर्विस की लड़की, विधवा की लड़की, युद्ध विधवा की लड़की और डिफेंस पर्सनल की विधवा के लिए :-
ऊंचाई में - 2 सेंटीमीटर
वजन में - 2 किलोग्राम।

(ख)  राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर के खिलाड़ियों के लिए :-
ऊंचाई में - 2 सेंटीमीटर।
वजन में - 5 किलोग्राम।

लिखित परीक्षा में छूट - (क)  सर्विसमैन की लड़की, एक्स सर्विस की लड़की, विधवा की लड़की, युद्ध विधवा की लड़की, अंतराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी और डिफेंस पर्सनल की विधवा के लिए :- 20 अंक।

(ख)  NCC "A"  प्रमाण पत्र - 05 अंक।

(ग)  NCC "B" प्रमाण पत्र - 10 अंक।

(घ)  NCC "C" प्रमाण पत्र - लिखित परीक्षा मांफ।

महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची :-

सभी महिला उम्मीदवारों को अग्निवीर बनने के लिए भर्ती स्थान पर निम्न दस्तावेजों को ओरिजिनल और दो-दो कॉपी अटेस्ट की हुई ले जाना है :- 

1. एडमिट कार्ड अच्छे क्वालिटी के पेपर में लेजर प्रिंटर से प्रिंट किया हुआ।

2. रंगीन फोटो - 20 सफेद बैकग्राउंड में।

3. शिक्षा प्रमाण पत्र और अंकतालिका।

4. मूलनिवास प्रमाण पत्र।

5. जाति प्रमाण पत्र।

6. धर्म प्रमाण पत्र।

7. स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र।

8. अविवाहित प्रमाण पत्र फोटो के साथ पिछले 6 महीने का। विधवा या तलाकसुदा महिलाओं को बच्चे नहीं है का प्रमाण पत्र देना होगा।

9. सरपंच या म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से बना चरित्र प्रमाण पत्र पिछले 6 महीने का।

10. रिलेशन सर्टिफिकेट - फौजियों के बच्चों और बहिनों के लिए।

11. NCC प्रमाण पत्र - A/B/C प्रमाण पत्र और रिपब्लिक डे परेड में भाग लेने का प्रमाण पत्र। सभी में उम्मीदवार की फोटो लगी हुई और जारी कर्ता के हस्ताक्षर सहित।

12. स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र - पिछले 2 सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर खेले का प्रमाण पत्र, जिला स्तर खेल प्रमाण पत्र और अन्य।

13. शपथ पत्र - 10 रूपये के स्टाम पेपर पर उम्मीदवार के हस्ताक्षर सहित।

14. सिंगल बैंक अकाउंट की पासबुक।

15. उम्मीदवार का PAN कार्ड और आधार कार्ड।

16. कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट।

रिलेशन प्रमाण पत्र :- जो माता- पिता अपने लड़कियां को रिलेशन प्रमाण पत्र का फायदा दिलवाना चाहते हैं। वो कृपया अपने-अपने अभिलेख कार्यालय में जल्दी से जल्दी संपर्क करें। रिलेशन प्रमाण पत्र जारी होने शुरू हो चुके हैं।


जय हिन्द।

 

1 टिप्पणी:

Happy Infantry Day 2025 #भारतीय सेना एवं पैदल सेना दिवस का योगदान तथा महत्व और 27 अक्टूबर का इतिहास #Infantry Regiment

जानिए,भारतीय सेना में पैदल सेना   दिवस  27 अक्टूबर का इतिहास  तथा  भारतीय सेना की वीरता और ऐतिहासिक जीत और योगदान ( Happy Infantry Day 2025...